Loading...

Asian games: 3000 मीटर स्टीपलचेज में जीते 2 मेडल, सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम

Ankita • 2 Oct 2023 • 1 Min Read

हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। इन गेम्स के 8वें दिन भारत ने 3 गोल्ड समेत 15 पदक जीते। पहली बार भारत ने एक दिन में इतने मेडल जीते। आज 9वें भी भारतीय खिलाड़ियों से ऐसे ही धमाकेदार खेल की उम्मीद है। भारत ने अब तक कुल 58 मेडल जीत लिए है, जिसमें 13 गोल्ड, 22 स‍िल्वर, 23 ब्रॉन्ज है।

एशियन गेम्स में 9वें दिन भारत को स्टीपलचेज में शानदार कामयाबी मिली है। 3000 मीटर एससी स्टीपलचेज में पारुल चौधरी ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। इसी दौरान प्रीति ने ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है।

भारत ने बांग्लादेश को हॉकी मुकाबले में 12-0 से मात दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत की ओर से ओर से मंदीप सिंह और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने तीन-तीन गोल दागे। वहीं अभिषेक ने दो गोल स्कोर किया। नीलकांत शर्मा, अमित रोहिदास, गुरजंत सिंह और ललित उपाध्याय ने एक-एक गोल किया।