Loading...

राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक के नौ सहायक प्राध्यापक नियमित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

उच्च शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश ने राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में अनुबंध पर कार्यरत नौ सहायक प्राध्यापकों को नियमित कर दिया है। इस फैसले से प्राध्यापकों और महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

ऊना

उच्च शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश ने राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में वर्ष 2023 से अनुबंध आधार पर सेवाएं दे रहे नौ सहायक प्राध्यापकों को नियमित कर दिया है। इस निर्णय से संबंधित प्राध्यापकों में खुशी की लहर है तथा महाविद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।नियमित किए गए प्राध्यापकों में नेहा जसवाल (अंग्रेजी), राम दत्त (इतिहास), रितिका रानी (भौतिक विज्ञान), डॉ० श्रेया भारद्वाज (संगीत), यासीन मोहम्मद (अर्थशास्त्र), अर्श सिंह राणा (अंग्रेजी), नैना सिंह (रसायन विज्ञान), डॉ० मनीषा (रसायन विज्ञान) और निधि (वाणिज्य) शामिल हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अजय कुमार ने सभी प्राध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके समर्पण, मेहनत और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नियमित प्राध्यापक भविष्य में भी संस्थान के शैक्षणिक स्तर को और ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।महाविद्यालय के अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों ने भी सभी नव-नियमित प्राध्यापकों को शुभकामनाएं दीं और इसे संस्थान के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।