Loading...

बद्दी में 28 से 30 नवम्बर तक होगा जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेला, अंतिम दिन निकलेगा रैफल ड्रॉ

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

सोलन जिले का जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेला बद्दी उपमंडल में 28 से 30 नवम्बर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। मेले का रैफल ड्रॉ अंतिम दिन 30 नवम्बर को निकाला जाएगा। जिला रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आयोजन की जानकारी देते हुए आमजन से रेडक्रॉस समिति से जुड़ने और जरूरतमंद लोगों की सहायता में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

बद्दी

उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि रेडक्रॉस समिति मानवता की सेवा का एक सशक्त माध्यम है। समिति जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने लोगों से 28 से 30 नवम्बर तक होने वाले जिला स्तरीय मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। आयोजन के समापन अवसर पर 30 नवम्बर, 2026 को निर्धारित रैफल ड्रॉ निकाला जाएगा।

Related Topics: •