Loading...

Jobs / राज्य चयन आयोग ने सात पदों का अंतिम भर्ती परिणाम किया जारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Jobs / हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने स्वास्थ्य सेवा विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय में दो अलग-अलग श्रेणियों के कुल सात पदों का अंतिम भर्ती परिणाम घोषित कर दिया है। इनमें लैबोरेट्री असिस्टेंट ट्रेनी के दो और साइकेट्रिक सोशल वर्कर जॉब ट्रेनी के पांच पद शामिल हैं। आयोग ने दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर जारी किए हैं।

हमीरपुर/हमीरपुर

स्वास्थ्य सेवा विभाग में लैबोरेट्री असिस्टेंट ट्रेनी के दो पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पोस्ट कोड 25012 के तहत आयोजित की गई थी। इन पदों के लिए आयोग को कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसके बाद 26 अगस्त 2026 को कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा करवाई गई। परीक्षा की मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था। आयोग ने 14 अक्तूबर 2026 को दस्तावेजों की जांच पूरी करने के बाद अंतिम परिणाम संकलित किया।

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय के तहत साइकेट्रिक सोशल वर्कर जॉब ट्रेनी के पांच पदों का परिणाम भी जारी किया गया है। पोस्ट कोड 26007 के इन पदों में चार सामान्य वर्ग और एक अनुसूचित जाति वर्ग के लिए था। आयोग को कुल 270 आवेदन मिले थे और 25 अगस्त 2026 को हुई लिखित परीक्षा में 141 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। मेरिट के आधार पर 18 उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन के लिए चुने गए थे। यह प्रक्रिया 14 अक्तूबर 2026 को पूरी हुई। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन के अनुसार सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत परिणाम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

Related Topics: •