Bank Holiday / गुड फ्राइडे पर बैंक गए तो लौटना पड़ सकता है खाली हाथ! आज कहां बंद-कहां खुले, पूरी लिस्ट देखें
Bank Holiday Good Friday: अगर आप आज बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। Reserve Bank of India की छुट्टियों की सूची के अनुसार गुड फ्राइडे के मौके पर देश के कई राज्यों में बैंक बंद हैं, जबकि कुछ जगहों पर बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं।
आज शुक्रवार, 3 अप्रैल को Good Friday के कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक शाखाएं बंद हैं। यह दिन Jesus Christ के बलिदान की याद में मनाया जाता है, जिसके चलते कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।
आरबीआई की लिस्ट के अनुसार गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत देश के अधिकांश राज्यों में आज बैंक बंद हैं। इसके अलावा कई पूर्वोत्तर राज्यों में भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
हालांकि, देश के सभी राज्यों में यह छुट्टी लागू नहीं है। त्रिपुरा, चंडीगढ़, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। इन क्षेत्रों में लोग आज भी अपने जरूरी बैंकिंग कार्य सामान्य दिनों की तरह निपटा सकते हैं।
अप्रैल महीने में बैंकों की छुट्टियों की बात करें तो अलग-अलग राज्यों में विभिन्न अवसरों के कारण कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। 1 अप्रैल को अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहे, जबकि 2 अप्रैल को केरल में अवकाश था। 14 अप्रैल को भी कई राज्यों में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 15, 16, 20 और 21 अप्रैल को भी अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो पहले अपने राज्य की छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।