बीएड प्रवेश परीक्षा 2026: आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई, 23 मई को होगी परीक्षा
Himachalnow / रराजगढ़
प्रदेश में बीएड पाठ्यक्रम सत्र 2026-28 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि प्रवेश परीक्षा 23 मई 2026 को आयोजित होगी। अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की गई है ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
राजगढ़
प्रदेश में बीएड पाठ्यक्रम सत्र 2026-28 में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 11 मई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि प्रवेश परीक्षा 23 मई 2026 को आयोजित होगी।यह जानकारी शिव शक्ति बीएड कॉलेज की सहायक प्राध्यापक पूजा रानी ने दी। उन्होंने बताया कि बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है, इसलिए सभी अभ्यर्थी समय रहते अपना आवेदन सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है और अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द फॉर्म भर लेना चाहिए, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य परेशानी से बचा जा सके।उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि जो अभ्यर्थी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है और इसे गंवाना नहीं चाहिए।सहायक प्राध्यापक ने यह भी बताया कि शिव शक्ति बीएड कॉलेज में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने में विशेष सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में कॉलेज पहुंचकर फॉर्म भरने में मदद ले सकते हैं।बरहाल, बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हैं और अभ्यर्थियों के लिए समय रहते आवेदन करना बेहद जरूरी है।