Loading...

Shut Down / 28 अक्टूबर को सुबह से शाम तक यहां रहेगा पावर कट, जानें पूरा शेड्यूल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 43 Mins Ago • 1 Min Read

Shut Down / मैक्लोडगंज विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 28 अक्टूबर को सामान्य रखरखाव के कारण सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस आठ घंटे के शटडाउन से मैक्लोडगंज मुख्य बाजार, भागसू नाग, धर्मकोट, नड्डी और डलझील सहित आसपास के कई क्षेत्र प्रभावित होंगे। मौसम खराब होने पर रखरखाव का काम अगले दिन किया जाएगा।

कांगड़ा/धर्मशाला

विद्युत उपकेंद्र मैक्लोडगंज के सहायक अभियंता रमन भरमौरिया ने बताया कि विद्युत लाइनों का सामान्य रखरखाव किया जाना है। इसी कारण 28 अक्टूबर को उपकेंद्र के तहत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं को करीब आठ घंटे की निर्धारित बिजली बंदी को देखते हुए अपने जरूरी काम पहले पूरा करने की सलाह दी है।

इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

शटडाउन के दौरान नड्डी, सतोबरी, बरनेटा, चांदमारी, भतल्ला, डलझील, तोतारानी, टेंगल मोड़, टीसीवी, भागसू नाग, धर्मकोट, हीरू और गल्लू में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा मैक्लोडगंज मुख्य बाजार, जोगीवाड़ा, दुसालनी, टिप्पा रोड, फलसेटगंज, दलाई लामा मंदिर और इनके आसपास के क्षेत्रों में भी निर्धारित समय के दौरान बिजली उपलब्ध नहीं होगी।

खराब मौसम में अगले दिन होगा काम

विद्युत विभाग के अनुसार लाइनों के रखरखाव का काम मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। यदि 28 अक्टूबर को खराब मौसम के कारण कार्य करना संभव नहीं हुआ तो इसे अगले दिन किया जाएगा। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित शटडाउन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्था करने और रखरखाव कार्य में सहयोग देने का आग्रह किया है।

Related Topics: •