Loading...

Bharat Jodo Yatra: कल कांगड़ा पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

Ankita • 17 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ काँगड़ा

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार शाम को पंजाब-हिमाचल के बॉर्डर पर पहुंचेगी और 18 जनवरी को कांगड़ा जिला के इंदौर में प्रवेश करेगी। यहाँ से यात्रा पठानकोट के लिए रवाना होगी। 18 जनवरी को जिला कांगड़ा के इंदौरा में एंट्री करने के बाद राहुल गांधी दोपहर के वक्त मलोट में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

यात्रा के दौरान प्रदेश में दिन भर 24 किलोमीटर का पैदल सफर तय होगा। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा कल यानी बुधवार को इंदौर से पठानकोट होते हुए जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। बता दें, राहुल गांधी की पदयात्रा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधायक, कैबिनेट सदस्य समेत पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।