Bharat Jodo Yatra: घटोटा से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, मुख्यमंत्री समेत…
HNN / शिमला
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल के घटोटा से शुरू हो गई है। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनका पूरा मंत्रिमंडल व विधायक सुबह सात बजे यात्रा में शामिल हुए। यात्रा 11 बजे तक क्षत्रिय कॉलेज इंदौरा तक चलेगी। यहां राहुल गाँधी चार घंटे आराम करेंगे। फिर नादौन काठगढ़ से तीन बजे यात्रा शुरू होगी।
शाम 5:30 बजे मलोट में जनसभा के साथ यात्रा खत्म होगी। दिनभर 24 किलोमीटर पदयात्रा के बाद राहुल गांधी मलौट में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। हिमाचल में यात्रा शुरू होने से पहले मीलवां में फ्लैग हैंड-ओवर सेरेमनी की गई।
बता दे कि अपनी यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने प्राचीन मंदिर काठगढ़ में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की, उसके बाद अपनी यात्रा शुरू की।