राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया और प्रियंका गांधी भी शामिल हो गई है। बता दें, तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश किया। राहुल का काफिला इंडिया गेट से भी होकर गुजरेगा।
यहाँ राहुल गांधी का साथ देने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए। वहीँ, शाम करीब 4:30 बजे यह यात्रा लाल किले पर जाएगी।
उधर, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 26 जनवरी से 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा जो भारत जोड़ो का संदेशा हर बूथ और ब्लॉक में पहुंचाएगा। भारत जोड़ो यात्रा चुनावी यात्रा नहीं विचारधारा आधारित यात्रा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





