बिलासपुर में नगर निकाय चुनावों के लिए वार्डवार आरक्षण सूची जारी, विभिन्न क्षेत्रों के लिए तय हुआ रोस्टर
Himachalnow / बिलासपुर
जिला बिलासपुर में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर वार्डवार आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। उपायुक्त राहुल कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न नगर परिषद और नगर पंचायतों में आरक्षण तय किया गया है।
बिलासपुर
नगर परिषद क्षेत्रों में आरक्षण निर्धारण
उपायुक्त राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद श्री नैना देवी जी क्षेत्र में कुल 7 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 4 को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि वार्ड नंबर 5, 6 और 7 महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। वहीं वार्ड नंबर 1, 2 और 3 को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। इसी प्रकार नगर परिषद घुमारवीं में कुल 9 वार्डों में से चार वार्ड महिलाओं के लिए, एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला और एक वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि शेष वार्ड अनारक्षित श्रेणी में रखे गए हैं।
नगर परिषद बिलासपुर में वार्डवार स्थिति
नगर परिषद बिलासपुर में कुल 11 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इनमें पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला और एक वार्ड अनुसूचित जाति के लिए निर्धारित किया गया है। अन्य वार्डों को अनारक्षित रखा गया है। आरक्षण सूची के अनुसार सभी वार्डों का वर्गीकरण अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है और इसके आधार पर आगामी चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
नगर पंचायतों में आरक्षण व्यवस्था
नगर पंचायत तलाई में कुल 7 वार्डों में से तीन वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि एक वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला और एक वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखा गया है। शेष वार्डों को अनारक्षित रखा गया है। वहीं नगर पंचायत झंडूता और स्वारघाट के लिए प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार आगामी प्रक्रिया जारी है और संबंधित आरक्षण व्यवस्था पर कार्य किया जा रहा है।