Loading...

बिलासपुर गोलीकांड / मुख्य आरोपी सौरभ पटियाल और कुलदीप गिरफ्तार, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

हिमाचलनाउ डेस्क • 27 Mar 2025 • 1 Min Read

बिलासपुर। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर गोलीकांड मामले में मुख्य आरोपी सौरभ पटियाल उर्फ फांदी और कुलदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार शाम को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

गोलीकांड की असली वजह: एक साल पुरानी रंजिश

पुलिस जांच के मुताबिक, फरवरी 2024 में रेलवे कार्यालय में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए हमले में सौरभ पटियाल आरोपी था। लेकिन 2024 में ही जिला कोर्ट के बाहर हुए गोलीकांड में सौरभ खुद पीड़ित बना

  • इस मामले में पुलिस अब तक कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है
  • दो शूटर अभी भी फरार हैं।
  • गोलीकांड में इस्तेमाल पिस्टल हरियाणा के कुलदीप ने शूटरों को उपलब्ध कराई थी।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

अब तक पकड़े गए सात आरोपियों में शामिल हैं:

  1. सागर (शूटर, हरियाणा)
  2. अजय (शूटर, हरियाणा)
  3. मंजीत नड्डा
  4. रोहित राणा
  5. रितेश
  6. सौरभ पटियाल (मुख्य आरोपी)
  7. कुलदीप (हरियाणा, फरार चल रहा था)

कुलदीप पहले से था फरार

कुलदीप वही आरोपी है, जिसके खिलाफ जनवरी में जाहड़ी जंगल में गोली चलाने के अभ्यास करने का मामला दर्ज हुआ था। वह तब से फरार था, लेकिन अब एसआईटी की टीम ने उसे सौरभ पटियाल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

अब भी दो शूटर फरार

हालांकि, पुलिस का कहना है कि गोलीकांड में शामिल दो अन्य शूटर अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस रिमांड में दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी, जिससे गोलीकांड के मास्टरमाइंड का खुलासा हो सकता है।