Campus Interview / 20 जून को अर्की में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के लिए कैंपस इंटरव्यू, 50 पदों पर होगी भर्ती
Campus Interview : योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 19 से 40 वर्ष, इच्छुक उम्मीदवार अपने प्रमाण-पत्रों सहित समय पर पहुंचे
सोलन
कैंपस इंटरव्यू से रोजगार का सुनहरा अवसर
मैसर्ज़ एसआईएम लिमिटेड आरटीएस हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पदों के लिए 20 जून 2025 को उप-रोजगार कार्यालय अर्की में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह मौका खासकर उन युवाओं के लिए है जो सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे हैं।
पात्रता और शारीरिक मानदंड
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास रखी गई है। साथ ही शारीरिक मानदंडों के तहत ऊंचाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 52 से 95 किलोग्राम के बीच होना आवश्यक है। आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
ऑनलाइन पोर्टल पर करना होगा आवेदन
आवेदक इन पदों से जुड़ी विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार पोर्टल पर “कैंडिडेट लॉगिन” टैब के माध्यम से पंजीकरण कर अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व रोजगार कार्यालय में नाम पंजीकृत होना अनिवार्य है।
20 जून को दस्तावेजों सहित पहुंचे उम्मीदवार
जगदीश कुमार ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित समस्त प्रमाण-पत्रों और दस्तावेजों के साथ 20 जून 2025 को प्रातः 10:30 बजे उप-रोजगार कार्यालय अर्की पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01792-227242 और मोबाइल नंबर 70184-72132 पर संपर्क किया जा सकता है। यह स्पष्ट किया गया है कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।