Loading...

Campus Interview: सोलन में बीमा सखी के 200 पदों के लिए 26 अगस्त को साक्षात्कार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Campus Interview: एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के 200 पदों पर भर्ती के लिए 26 अगस्त 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार मॉडल करियर सेंटर सोलन, डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल के नजदीक जटोली स्थित जिला रोजगार कार्यालय में सुबह 10.30 बजे से होगा। इच्छुक पुरुष और महिला उम्मीदवार आवश्यक प्रमाणपत्रों एवं दस्तावेजों के साथ इसमें भाग ले सकते हैं।

सोलन

जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या स्नातक निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 25 से 58 वर्ष के बीच होनी चाहिए। निर्धारित योग्यता और आयु सीमा पूरी करने वाले पुरुष तथा महिला उम्मीदवार कैंपस इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता से संबंधित सभी अनिवार्य प्रमाणपत्र और दस्तावेज साथ लाने होंगे।

इच्छुक उम्मीदवार 26 अगस्त को सुबह 10.30 बजे मॉडल करियर सेंटर सोलन, डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल के नजदीक जटोली स्थित जिला रोजगार कार्यालय पहुंच सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। भर्ती और साक्षात्कार से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Topics: