Loading...

Campus Interview: पांवटा साहिब में 25 अगस्त को 13 पदों के लिए साक्षात्कार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 4 Hours Ago • 1 Min Read

Campus Interview: पांवटा साहिब के उप-रोजगार कार्यालय में 25 अगस्त 2026 को विभिन्न श्रेणियों के 13 पद भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने बताया कि ये पद मेसर्ज तपन इंडस्ट्रीज, नियर बाता पुल, पांवटा साहिब में भरे जाने हैं। इंटरव्यू सुबह 10:30 बजे शुरू होगा और इच्छुक पात्र अभ्यर्थी निर्धारित दस्तावेजों के साथ इसमें भाग ले सकते हैं।

नाहन/पांवटा साहिब

जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई या स्नातक निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। निर्धारित योग्यता और आयु सीमा पूरी करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 25 अगस्त को सुबह 10:30 बजे उप-रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में आयोजित होने वाले कैंपस इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के समय शैक्षणिक और योग्यता संबंधी सभी दस्तावेज, स्थायी हिमाचली प्रमाणपत्र, रिज्यूम, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे। इसके अतिरिक्त आवश्यक प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करने होंगे। कैंपस इंटरव्यू और पदों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 98169-00972 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Topics: