Loading...

Campus Interview / सोलन में 42 पदों पर भर्ती के लिए 21 नवंबर को साक्षात्कार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 4 Hours Ago • 1 Min Read

Campus Interview / सोलन जिले में तीन संस्थानों के कुल 42 पदों पर भर्ती के लिए 21 नवंबर 2026 को मॉडल कैरियर सेंटर सोलन में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे नजदीक डिस्ट्रॉफी हॉस्पिटल जटोली स्थित जिला रोजगार कार्यालय में शुरू होगा। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से संबंधित सभी अनिवार्य प्रमाणपत्र एवं दस्तावेज साथ लाने होंगे।

सोलन/जटोली

जिला रोजगार अधिकारी सोलन के अनुसार मैसर्स तपन इंडस्ट्रीज में कुल 14 पद भरे जाएंगे। इनमें सेल्स एग्जीक्यूटिव के छह, टीम लीडर के तीन, सर्विस मैनेजर का एक, ड्राइवर के दो और इलेक्ट्रीशियन के दो पद शामिल हैं। इन पदों के लिए 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई इलेक्ट्रीशियन और बीटेक मैकेनिकल की योग्यता पद के अनुसार निर्धारित की गई है। उम्मीदवार के पास एक से दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए और आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इंटीग्रेटेड मस्कुलर डिस्ट्रॉफी रिहैबिलिटेशन सेंटर जटोली में हेल्पर और फिजियोथेरेपिस्ट के कुल तीन पद भरे जाएंगे। हेल्पर पद के लिए उम्मीदवार का पांचवीं पास होना आवश्यक है, जबकि फिजियोथेरेपिस्ट पद के लिए फिजियोथेरेपी में स्नातक की योग्यता निर्धारित की गई है। इन दोनों श्रेणियों के पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 40 वर्ष रखी गई है। पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

पंचकर्म थेरेपिस्ट के 25 पद

वैद्यरत्नम वृंदावन आयुर्वेद चिकित्सालय बद्दी में पंचकर्म थेरेपिस्ट के 25 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 12वीं पास युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और चयनित अभ्यर्थियों को पहले छह महीने का पंचकर्म थेरेपिस्ट प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान अभ्यर्थियों के रहने, भोजन और प्रशिक्षण की व्यवस्था चिकित्सालय की ओर से की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदकों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार 21 नवंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे मॉडल कैरियर सेंटर सोलन, नजदीक डिस्ट्रॉफी हॉस्पिटल जटोली में पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। भर्ती और साक्षात्कार से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय सोलन के दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Topics: •