ठियोग कोर्ट कॉलोनी में खाई में गिरी कार , एक शख्स की गई जान
Himachalnow / शिमला
सड़क हादसे में विनोद कुमार की मौत , पुलिस जांच में जुटी
पहाड़ी राज्य हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा रहे हैं। शिमला जिले के तहत ठियोग में देर रात एक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई । ठियोग कोर्ट कॉलोनी में एक ऑल्टो कार (एचपी 09A 4808) अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
आसपास के लोगों ने की मदद
गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला।
अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत
पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विनोद कुमार (42), पुत्र संतराम निवासी भोग (कोकूनाला) के रूप में हुई है।
हादसे के कारणों की जांच जारी
डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।