Category: Baddi

  • बाबा बड़भाग सिंह के प्रकटोत्सव पर अटूट भंडारे का आयोजन

    बाबा बड़भाग सिंह के प्रकटोत्सव पर अटूट भंडारे का आयोजन

    नगर परिषद बद्दी के चेयरमैन तरसेम चौधरी ने किया भंडारे का शुभारंभ

    HNN/बद्दी

    बद्दी साईं रोड़ पर आजाद मार्केट में बाबा बड़भाग सिंह के प्रकटोत्सव पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आनंद ज्वैलर्स व मार्केट के दुकानदारों द्वारा आयोजित भंडारे में बतौर मुख्यातिथि नगर परिषद बद्दी के चेयरमैन तरसेम चौधरी ने शिरकत की। नप अध्यक्ष तरसेम चौधरी के साथ बीबीएन इंटक अध्यक्ष व युवा कांग्रेस नेता संजीव कुमार संजू भी उपस्थित रहे।

    नप चेयरमैन तरसेम चौधरी ने सभी दुकानदारों ने भव्य स्वागत किया। नप अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने बाबा बड़भाग सिंह के जन्मदिवस की प्रदेशवासियों व क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए भंडारे का शुभारंभ कर अपने करकमलों से राहगीरों को प्रसाद बांटा। इससे पहले आनंद जवैलर्स में सभी ने अरदास की और क्षेत्र की सुरक्षा व खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

    आंनद ज्वैलर्स के एमडी कुलदीप सिंह धुन्ना ने बताया कि बाबा बड़भाग सिंह के जन्मदिवस पर आजाद मार्केट के सभी दुकानदारों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह 11 बजे से लेकर देर शाम पर बै्रड पकोड़े व चाय का प्रसाद राहगीरों को वितरित किया गया।

  • बीबीएन के उद्योगों को बारिश का झटका, बद्दी को पिंजौर से जोड़ने वाला मुख्य समेत वैकल्पिक पुल भी ढहा

    बीबीएन के उद्योगों को बारिश का झटका, बद्दी को पिंजौर से जोड़ने वाला मुख्य समेत वैकल्पिक पुल भी ढहा

    HNN/ बद्दी

    औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में बारिश ने खूब कहर बरपाया है, प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र में सैकड़ों उद्योगों को यह बारिश इस कदर सितमगर साबित हुई है की उद्यमी अपने कारोबार को लेकर परेशान हो उठे है। जानकारी के मुताबिक, अब बद्दी को पिंजौर से जोड़ने वाला मुख्य समेत वैकल्पिक पुल भी ढहा गया है। जिसके चलते अब यहां वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।

    बीबीएन की लाइफलाइन बद्दी पुल के टूटने से प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में 35 फीसदी तक उत्पादन ठप हो गया है। बीबीएन में प्रतिदिन 500 करोड़ रुपए का कारोबार होता है। यहां कामगार व कर्मचारी हरियाणा के पिंजौर, कालका व पंचकूला की ओर से आते हैं।

    बता दें बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ के लिए ट्रक रूपनगर होकर आएंगे। इससे वाहनों को 100 किमी का अतिरिक्त सफर करना पड़ेगा। उद्योगों समेत स्थानीय लोगों का संपर्क भी कट गया है। सुबह से सड़े मार्ग पर जाम लग रहा है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। बीबीएन में लोगों को कई दिन तक परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

  • एमवीएम इंडस्ट्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 10 लाख का चैक

    एमवीएम इंडस्ट्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 10 लाख का चैक

    HNN/ बद्दी

    औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत झाड़माजरी स्थित एमवीएम इंडस्ट्री ने हिमाचल में आई त्रासदी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उद्योग ने 10 लाख रुपये का चैक एसडीएम नालागढ़ के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजा। एमवीएम इंडस्ट्री के फाइनांस हैड राकेश शर्मा ने एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल को 10 लाख रुपये का चैक भेंट किया।

    एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने सरकार की तरफ से उद्योग का आभार जताया और कहा कि आपदा की इस घड़ी में अन्य उद्योगों को भी मदद का हाथ बढ़ाना चाहिए। एमबीएम इंडस्ट्री की सीईओ नंदा वेंकटा रॉ ने कहा कि देवभूमि में हुई त्रासदी ने पूरे प्रदेश को झींझकोड के रख दिया है। हजारों लोग बेघर हो गए और सैंकड़ो लोगों को जान गंवानी पड़ी।

    प्रदेश व सरकार को इस आपदा से करोड़ों का नुकसान हुआ जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। ऐसे में एमवीएम इंडस्ट्री सरकार और प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है और आगे भी हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बीबीएन के अन्य उद्योगों से भी आहवान किया के त्रासदी की इस घड़ी में लोगों की मदद को हाथ बढ़ाएं। उन्होंने कहा के इस त्रासदी के जख्म तो भरे नहीं जा सकते लेकिन उन पर मरहम लगाने के सामुहिक प्रयास किया जाना जरूरी है।

  • राजीव चौहान को लघु उद्योग भारती के बद्दी चैप्टर की कमान

    राजीव चौहान को लघु उद्योग भारती के बद्दी चैप्टर की कमान

    सीता राम महासचिव, मुकेश मल्होत्रा उपाध्यक्ष, दीपक कुमार कोषाध्यक्ष व विजय चंदेल मीडिया प्रभारी नियुक्त

    HNN/ बद्दी

    लघु उद्योग भारती के बद्दी चैप्टर का मंगलवार को सर्वसम्मति से गठन किया गया। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय महासचिव विक्रम बिंदल की अध्यक्षता में राजीव चौहान को एलयूबी के बद्दी चैप्टर की कमान सौंपी गई। वहीं सीता राम को महासचिव, दीपक कुमार को कोषाध्यक्ष, डॉक्टर मुकेश मल्होत्रा, धर्मपाल गोयल व सोनू नेगी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

    जबकि पत्रकार व उद्योगपति विजय चंदेल को बद्दी चैप्टर के मीडिया प्रभारी की कमान सौंपी गई। राजेश बंसल को बद्दी इकाई के संरक्षक का दायित्व सौंपा गया। वहीं कार्तिक सिपहिया, ईशान सूद व अमित को सहसचिव नियुक्त किया गया। जबकि नवीन, संजय वर्मा, समिन्द्र, दिनेश अग्रवाल को कार्यकारणी में शामिल किया गया। इस दौरान 8 नए उद्योगों ने लघु उद्योग भारती की सदस्यता ग्रहण की।

  • पुलिस ने बाल्द नदी में अवैध खनन करते दबोचे 2 ट्रैक्टर

    पुलिस ने बाल्द नदी में अवैध खनन करते दबोचे 2 ट्रैक्टर

    पानी कम होते ही नदियों को नोचने टूट पड़ता है ट्रैक्टर माफिया, ट्रैक्टरों पर नहीं कोई नंबर प्लेट

    HNN/ बद्दी

    बीबीएन में अवैध खनन से हुए भारी नुकसान के बाबजूद खनन माफिया क्षेत्र की नदियों को नोचने से बाज नहीं आ रहा। नदियों में पानी उतरते ही ट्रैक्टर माफिया भूखे भेडिय़ों की तरह नदियों पर टूट पड़ता है। बद्दी से नालागढ़ तक क्षेत्र की सभी नदियों में ट्रैक्टर माफिया ने आतंक मचा रखा है। दिन हो या रात ट्रैक्टरों के माध्यम से जमकर नदियों को नोचा जा रहा है।

    वहीं बाल्द नदी के किनारे लॉरियल उद्योग के समीप बने श्मशान घाट को भी अवैध खनन के चलते खतरा पैदा हो गया है। बीती रात शुक्रवार को बरोटीवाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बाल्द नदी में अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टरों को धर दबोचा। करीबन 10.30 बजे पुलिस ने सूचना के बाद प्लानिंग के साथ छापेमारी की और खनन माफिया को भागने का मौका तक नहीं दिया।

    बीते कुछ दिनों से यह ट्रैक्टर बाल्द नदी में खनन कर रहे थे। जैसे ही बाल्द नदी का जलस्तर कम होता था रात के समय यह ट्रैक्टर बाल्द में खनन सामग्री और रेत उठाने के लिए टूट पड़ते थे। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर चोरी व माईनिंग एंड मीनिरल एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर है। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि बीती रात पुलिस ने बाल्द नदी में अवैध खनन करते दो ट्रैक्टरों को दबोचा है।

    पुलिस ने हुस्न चंद पुत्र ज्ञान चंद निवासी काठा व बलबीर सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी भुड्ड के खिलाफ मामला दर्ज करके दोनों टै्रक्टरों को जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उधर, एसपी बद्दी मोहित चावला ने कहा कि बीबीएन में किसी भी कीमत पर खनन माफिया को बक्शा नहीं जाएगा।

    एसपी मोहित चावला ने क्षेत्र की जनता से भी अपील करते हुए कहा कि कहीं भी दिन या रात के समय नदियों व अन्य स्थानों पर खनन कोई गतिविधि नजर आती है तो तुरंत इसकी सूचना क्षेत्र के संबंधित थाने में दें। पुलिस की टीमें रात के समय गश्त कर रही हैं ताकि अवैध खनन पर नकेल कसी जा सके।

  • 300 रुपए के लिए छोड़कर जा रहा था फोन 20 हजार की वाशिंग मशीन का मिला तोहफ़ा

    300 रुपए के लिए छोड़कर जा रहा था फोन 20 हजार की वाशिंग मशीन का मिला तोहफ़ा

    ओपो रेनो 10 सीरीज का फोन बबलू मोबाइल हाउस से खरीदने पर लक्की ड्रा में निकली एलजी की वाशिंग मशीन

    HNN/ बद्दी

    बद्दी के बबलू मोबाइल हाउस से ओपो रेनो 10 सीरीज का मोबाइल फोन खरीदने पर बद्दी के अरुण धीमान को लक्की ड्रा कूपन के माध्यम से 20 हजार रुपए की एलजी की वाशिंग मशीन का तोहफा मिला है। अरुण धीमान को एलजी की वाशिंग मशीन बबलू मोबाइल हाउस के एमडी डीके भंडारी द्वारा भेंट की गई।

    अरुण धीमान 300 रुपए के लिए इस लिए फोन छोड़कर जा रहे थे क्योंकि ऑनलाइन ओपो रेनो 10 सीरीज का मोबाइल 300 रुपए सस्ता था। लेकिन बबलू मोबाइल हाउस की सेल टीम ने उन्हें समझाया ओर लक्की ड्रा स्कीम से भी अवगत करवाया। जिस पर अरुण धीमान ने 32990 रुपए का फोन खरीदा ओर लक्की ड्रा भी डाला।

    जिसके बाद लक्की ड्रा में अरुण धीमान को 20 हजार रुपये की एलजी की वाशिंग मशीन मिली। बबलू मोबाइल हाउस के एमडी डीके भंडारी ने बताया के कुल 130 उपभोक्ताओं ने ओपो रेनो 10 सीरीज का मोबाइल खरीदा ओर लक्की ड्रा में हिस्सा लिया। जिसमें लक्की ड्रा के विजेता बद्दी के अरुण धीमान को 20 हजार की वाशिंग मशीन का तोहफा मिला।

    डीके भंडारी ने कहा के अधिकतर उपभोक्ता ऑनलाइन में रेट कम होने पर वहां से उत्पाद खरीदते हैं वहां उनको उत्पाद को 500 या 1000 रुपये सस्ता मिल जाता है लेकिन मोबाइल कम्पनियों द्वारा दी जाने वाली स्कीमों का लाभ लेने का मौका नहीं मिलता। उन्होंने कहा के अरुण धीमान भी 300 रुपए के लिए मोबाइल छोड़कर इस लिए जा रहे थे के ऑनलाइन उन्हें मोबाइल सस्ता मिल रहा था।

    लेकिन आज 32990 रुपए का ओपो रेनो 10 सीरीज का मोबाइल खरीदने पर 20 हजार की वाशिंग मशीन का तोहफा मिला है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील भी की के ऑनलाइन की बजाए लोग मार्केट से खरीदारी करें। मार्केट से कोई भी प्रोडक्ट लेने पर जहां घर द्वार पर उन्हें बढ़िया सर्विस मिलती है वहीं कम्पनियों की योजनाओं का भी लाभ मिलता है।

    जबकि ऑनलाइन खरीदारी न तो उपभोक्ता को बाद में प्रोडक्ट में कोई दिक्कत आने पर सर्विस मिलती है और न ही योजनाओं का लाभ। डीके भंडारी ने कहा कि कोरोना काल में भी जब ऑनलाइन कम्पनियों ने सर्विस बंद कर दी थी और कोरियर की सुविधा भी नहीं थी तो आपके शहर आपके कस्बे का व्यापारी व दुकानदार अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को सर्विस देने लोगों की सेवा के लिए खड़ा था।

    वहीं शहर का व्यापारी मुसीबत के समय में लोगों की हेल्प के लिए आगे आया था और लोगों को राशन ओर रोटी की सेवा में व्यापारियों ने प्रशासन, पुलिस और सरकार का सहयोग किया था। उन्होंने कहा के लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग से गुरेज कर अपने शहर अपने कस्बे के दुकानदार से खरीदारी करनी चाहिए ताकि उनका घर परिवार भी चलता रहे जो 24 घन्टे आपके लिए मार्केट में बैठा है।

    डीके भंडारी ने बताया के ओपो रेनो 10 सीरीज के मोबाइल की खरीद पर अभी भी लक्की ड्रा के माध्यम से लोगों के पास इन्फिल्ड मोटरसाइकिल ओर 55 इंच की एलईडी टीवी खरीदने का मौका है। गौरतलब है के बबलू मोबाइल हाउस पिछले कई सालों से बीबीएन के उपभोक्ताओं को अपनी बेहतर सेवाएं दे रहा है।

    वहीं अरूण धीमान ने वाशिंग मशीन का तोहफा लेने के बाद बबलू मोबाइल हाउस के एमडी डीके भंडारी ओर ओपो कम्पनी प्रबंधन का धन्यवाद किया। अरुण धीमान ने लोगों से अपील भी की के वह ऑनलाइन शॉपिंग का बायकॉट कर अपने शहर अपने कस्बे के दुकानदारों से खरीदारी करें और कम्पनियों द्वारा उपभोक्ताओं को दी जाने वाली स्कीमों का लाभ उठायें।

  • पुलिस ने हांडाखुंडी में सरसा नदी से अवैध खनन करते धर दबोचे 2 टिप्पर और जेसीबी

    पुलिस ने हांडाखुंडी में सरसा नदी से अवैध खनन करते धर दबोचे 2 टिप्पर और जेसीबी

    मशीनें व टिप्पर घेरने को पानी में उतर गई पुलिस, भाग रहे खनन माफिया को नदी में घेरा

    HNN/ बद्दी

    बीबीएन में अवैध खनन का मुद्दा गूंजने के बाद हरकत में आई जिला पुलिस बद्दी ने बीती रात हांडाखुंडी में बड़ी कार्यवाही करते हुए माइनिंग एंड डिटेक्टिव सेल ओर मानपुरा पुलिस ने 1 जेसीबी ओर 2 टिप्परों को रात को सरसा नदी में अवैध खनन करते हुए धर दबोचा। पुलिस टीमों को मौके पर देखकर खनन माफिया जब मशीनें व टिप्पर भगाने लगे तो पुलिस ने काफी दूर तक इनका पीछा किया।

    पुलिस ने सरसा नहीं में आये पानी की भी प्रवाह नहीं कि ओर पुलिस भाग रही मशीनों व टिप्परों को घेरने के लिए पानी में उतर गई। बीती रात करीबन 11 बजे माइनिंग एंड डिटेक्टिव सेल की टीम हांडाखुंडी पहुंची और अवैध खनन पर छापेमारी की गई। टीम ने मानपुरा पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस टीमों को मौके पर देखकर खनन माफिया ने मौके से मशीनें व टिप्पर भगाने का प्रयास किया।

    पुलिस ने सरसा नदी में पानी की भी परवाह नहीं कि और मशीनों व टिप्परों को दबोचने के लिए पुलिस जवान पानी में उतर गए। मौके से पुलिस ने जेसीबी मशीन नम्बर (HP64-4762) व टिप्पर नम्बर (HP-12P-5294) व (HP-93A-4381) को धर दबोचा। मानपुरा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 379, 34 व माइनिंग अधिनियम 21 के तहत मामला दर्ज करके मशीन व टिप्परों को जब्त कर लिया है।

    जेसीबी चालक की पहचान मनिंदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी घनोला, रोपड़ व टिप्पर चालकों की पहचान यतिन पुत्र यशपाल आनंदपुर साहिब व तरसेम निवासी पंचकूला हरियाणा के रूप में हुई है। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया के बीती रात माइनिंग एंड डिटेक्टिव सेल व मानपुरा पुलिस ने सरसा नदी में रात को अवैध खनन करते हुए 1 जेसीबी व 2 टिप्परों को जब्त किया है।

    डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया के एसपी मोहित चावला के आदेशों पर पुलिस दिन रात खनन माफिया पर नजर रख रही है और किसी भी कीमत पर अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है के पिछले लंबे समय से सरसा नदी में खनन माफिया का पंजा चल रहा था और लाखों की खनन संपदा को लूटकर जहां सरकार को राजस्व का चूना लगाया जा रहा था वहीं पर्यावरण को भी विनाश हो रहा था। बीबीएन में अवैध खनन का मुद्दा गूंजने के बाद अब पुलिस ने सख्ती से खनन माफिया पर नकेल कसी है।

  • लाखों की ठगी के दोनों आरोपी नालागढ़ कोर्ट ने 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे सोलन जेल

    लाखों की ठगी के दोनों आरोपी नालागढ़ कोर्ट ने 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे सोलन जेल

    एलएलबी में नहीं लिया था कोई एडमिशन, कॉलेज ने पुलिस को लिखकर दिया

    HNN/ बद्दी

    प्यार का झांसा और जज बनने के सब्ज़बाग दिखाकर लाखों की ठगी करने वाली दीक्षा कुमारी पुत्री अशवनी कुमार निवासी मेघपुर डुबली, जिला रोपड़ पंजाब ओर उसके साथी नरेश कुमार पुत्र दुर्गा दास निवासी ताजपुर, बुंगासाहब, जिला रोपड़ पंजाब को नालागढ़ कोर्ट ने 4 दिन की न्यायिक हिरासत में सोलन जेल भेज दिया। 1 दिन के पुलिस रिमांड के बाद बद्दी पुलिस ने लाखों की ठगी करने वाली युवती ओर उसके साथी को कोर्ट में पेश किया।

    वहीं जांच में जुटी पुलिस रियात बहारा कॉलेज पहुंची और वहां जांच में सामने आया की दीक्षा कुमारी ने एलएलबी में कोई एडमिशन नहीं लिया था। जबकि दीक्षा ने संतोष कुमार से यह झांसा देकर 7 लाख रुपए ऐंठे थे के उस ने रियात बहारा कॉलेज में एलएलबी में एडमिशन लिया है। इतना ही नहीं दीक्षा ने कॉलेज में असाइनमेंट सबमिट करने के नाम पर भी 1 लाख 67 हजार रुपये संतोष से ऑनलाइन ट्रांसफर करवाये थे।

    वहीं शुक्रवार को रियात बहारा कॉलेज पहुंची पुलिस को कॉलेज प्रशासन ने लिखित में दिया के दीक्षा कुमारी पुत्री अशवनी कुमार निवासी मेघपुर नाम से कोई एडमिशन नहीं है। गौरतलब है के पंजाब के जिला रोपड़ की रहने वाली दीक्षा कुमार ने संतोष कुमार को प्यार के जाल में फंसाकर 70 से 80 लाख रुपए की ठगी की। दीक्षा के इस पूरे षडयंत्र में उसका असली प्रेमी नरेश कुमार जो उसके साथ 5 साल से साथ था भी शामिल था।

    दीक्षा ने लाखों रुपए संतोष कुमार से नरेश कुमार के खाते में यह कहकर ट्रांसफर करवाये के नरेश उसका भाई है। इतना ही नहीं एलएलबी के झांसे के बाद दीक्षा ने संतोष को जज बनने का झांसा दे रखा था। जब बद्दी पुलिस ने दीक्षा को गिरफ्तार किया था तब भी वह संतोष से जज की सीट मिलने के नाम पर 9 लाख रुपए लेने आई थी। वहीं इस पूरे मामले में हैरानी इस बात की है के दीक्षा ने एक के बाद एक झूठ बोलकर संतोष से पैसे के ऐंठने का बहाना बनाया और संतोष भी देता रहा।

    जबकि संतोष ने दीक्षा को कर्ज ओर ब्याज पर उठाकर पैसे दे दिए। जब संतोष पूरी तरह लूटकर कर्जदार हो चुका था तो आखिर ने संतोष की नींद टूटी ओर अब वो मरने को मजबूर है। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि ठगी के दोनों आरोपियों दीक्षा ओर नरेश को न्यायालय ने 8 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस जांच जारी है और सभी पहलुओं को नजर में रखकर पुलिस जांच कर रही है।

  • आबकारी विभाग बीबीएन बद्दी की छापेमारी में बरामद हुआ शराब का जखीरा

    आबकारी विभाग बीबीएन बद्दी की छापेमारी में बरामद हुआ शराब का जखीरा

    HNN/ बद्दी

    आबकारी विभाग बीबीएन बद्दी की टीमों ने अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। बता दें टीमों ने बरोटीवाला, टिपरा, कुल्हाड़ीवाला व सैन्सीवाला में 6 संदिग्ध स्थानों (करियाना दुकाने, चाय ढाबा व चिकन कॉर्नरस) में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम 2011 के तहत छापामारी की। छापामारी के दौरान दो करियाना दुकानों से (32.746 बल्क लिटर) शराब बरामद की।

    जब करियाना दुकान मालिकों से दुकान में रखी गई शराब के दस्तावेज ( पास व परमिट) मांगें गए तो दोनों ही दुकानदार किसी भी किस्म के दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। बता दें बरामद की गई शराब फोर सेल इन चंडीगढ़ की पाई गई। एक करियाना दुकान के सामने दुकान मालिक की एक स्कूटी में से भी 14 आधे देसी शराब के बरामद किए। बरामद की गई शराब व स्कूटी को आबकारी अधिनियम 2011 के अंतर्गत जब्त किया गया।

    बता दें विभाग को काफी समय से अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें मिल रही थी। जिस पर अब त्वरित कार्यवाही करते हुए टीमों में शराब बरामद की। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपने-अपने मामलों को कम्पाउड करने का निवेदन किया। जल्द ही जब्त की गई शराब व स्कूटी का आबकारी अधिनियम की धारा 67 के तहत निरूपण किया जाएगा।

    जब तक दोनों आरोपी जुर्माना अदा नहीं करेंगे तक तब उनकी स्कूटी विभाग के पास जब्त ही रहेगी। बता दें अप्रैल 2023 से 26 जुलाई 2023 तक बीबीएन में अलग-अलग छापेमारियों में 19 मामले पकड़े गए जिसमें अब तक 1114.482 बल्क लिटर शराब बरामद व जब्त की गई है।

  • राज्य डीसीए के द्वारा सील की गई नकली दवाएं बनाने वाली फैक्ट्री

    राज्य डीसीए के द्वारा सील की गई नकली दवाएं बनाने वाली फैक्ट्री

    रात भर चली छापेमारी की कार्यवाही, नकली दवाओं के जखीरे के साथ वाहन भी किया जब्त

    HNN/ बद्दी

    राज्य दवा नियंत्रक के द्वारा बद्दी में नकली दवाओं की बड़ी खेप की बरामदगी एवं निर्माण की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाहा के द्वारा अधिकारियों की एक टीम का गठन कर इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।

    ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) एचपी बद्दी के अधिकारियों ने इस संबंध में प्रारंभिक जांच के बाद त्वरित कार्यवाही की और पुलिस की सहायता से मैसर्स आरएस रोडलाइन, साई रोड बद्दी सोलन एचपी के एक परिवहन गोदाम से नकली दवाओं का एक बड़ा भंडार बरामद किया।

    बरामद किए गए जखीरे में मधुमेह और मल्टीविटामिन के लिए उपयोग की जाने वाली मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड, सिक्किम और इंटास फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड, सिक्किम की नकली दवाएं शामिल रही है। गठित टीम के द्वारा तमाम जानकारी एकत्र करने के बाद, मैसर्स मैग्नेटेक एंटरप्राइजेज बद्दी की विनिर्माण इकाई पर भी पुलिस की सहायता से डीसीए के अधिकारियों द्वारा छापा मारा गया था।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम द्वारा प्रक्रियाधीन गोलियों का भारी स्टॉक और नकली दवाओं के ब्लिस्टर पैक के स्क्रैप भी बरामद किए गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट गोदाम और निर्माण इकाई पर रात भर छापेमारी के साथ घंटा से जांच की गई।

    तमाम बरामद की गई नकली दवाओं व अन्य सामग्री के बाद मैसर्स मैग्नेटेक एंटरप्राइजेज का विनिर्माण परिसर, बद्दी जिला सोलन, (हिमाचल प्रदेश) को सील कर दिया गया है। विभाग के द्वारा विनिर्माण इकाई के मालिक को आगे की जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। यह नहीं इस काले धंधे में शामिल वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वही वाहन था जिसमें कंपनी द्वारा नकली दवाओं का परिवहन किया गया था। दिल्ली में नकली दवाओं की संदिग्ध डिलीवरी के बाद ड्रग कंट्रोलर दिल्ली ने भी इस संबंध में जानकारी दी है। माननीय न्यायालय को नकली दवाओं आदि की जब्ती के साथ-साथ विनिर्माण इकाई को सील करने के बारे में सूचित किया गया है।

    मामले की पुष्टि करते हुए राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाहा ने बताया कि तमाम कार्यवाही के बाद आगे की जांच के साथ कानूनी और प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी।