Category: Baddi

  • युवा संसद में पक्ष व विपक्ष की तीखी नोकझोंक के बीच गूंजे ज्वलंत मुद्दे

    युवा संसद में पक्ष व विपक्ष की तीखी नोकझोंक के बीच गूंजे ज्वलंत मुद्दे

    सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरिपुर संडोली में युवा संसद का आयोजन

    HNN/ बद्दी

    औद्योगिक क्षेत्र बद्दी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरिपुर संडोली में युवा संसद क्लब द्वारा युवा संसद 2023 का आयोजन किया गया। युवा संसद में बच्चों ने शपथ ग्रहण, प्रशन काल तथा बिल प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को सीखा जाना एवं प्रायोगिक रूप से समझा।

    विद्यार्थियों ने विपक्ष, प्रधानमंत्री, अध्यक्ष, शिक्षा मंत्री, रेल मंत्री, वित्त मंत्री, ऊर्जा मंत्री, महिला कल्याण एवं विकास मंत्री, वन मंत्री के रूप में संसद को संचालित किया। युवा संसद में जनहित व विकास के मुदों पर पक्ष तथा विपक्ष में तीखी नोंकझोंक हुई।

    प्रिया ने अध्यक्ष, क्रिस ने प्रधानमंत्री, अंजू देवी ने शिक्षा मंत्री, मनीषा ने वित्त मंत्री, अभिलाषा ने वनमंत्री, खुशी ने कृषि मंत्री, विकास ने ऊर्जा मंत्री, पल्लवी ने रेल मंत्री, समीक्षा ने महिला एवं बाल कल्याण मंत्री, विपक्ष नेता के रूप में कोमल, अर्चना, पूजा, दीपक, प्रिंस, अंकिता, खुशी, आयुष ने भूमिका निभाई।

    वहीं संसद में अदिति, मनजीत, पमित, राहुल, शिवम, मीनाक्षी, सिया व वनीता ने भी मुद्दे उठाए। युवा सांसदों ने खेलों के विकास राष्ट्रीय टीमों के आपसी सहयोग, चयन की पारदर्शिता तथा खेलों के नियमों से जुड़े बिल को प्रस्तुत किया जिसे बहुमत से पारित किया गया। प्रिंसिपल वंदना शर्मा ने बताया के बच्चों ने बेहतरीन ढंग से युवा संसद का संचालन किया।

    उन्होंने कहा के शिक्षा के साथ साथ बच्चों के बौद्धिक, शारीरिक, अध्यात्म विकास के लिए स्कूल में समय समय स्टाफ के मेहनत व सहयोग से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते है।

    इस मौके पर प्रिंसिपल वंदना शर्मा, प्रवक्ता पायल तनवर, ममता, कमलेश कुमारी, शैलजा पठानिया, पीईटी गोपाल कृष्ण, मनोज कुमार, विजय कुमार, सोहन लाल, शास्त्री रणजीत कुमार, सुनीता देवी, अनुराधा व विजय शर्मा उपस्थित रहे।

  • हिमाचल में फिर पकड़ी बाहरी राज्य की अवैध शराब

    हिमाचल में फिर पकड़ी बाहरी राज्य की अवैध शराब

    HNN/ बद्दी

    हिमाचल प्रदेश में आए दिन बाहरी राज्यों से अवैध शराब तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी सिलसिले में एक ताज़ा मामला सोलन जिला के बद्दी क्षेत्र में सामने आया है। जिसमें राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने विशेष अभियान के तहत दो करियाना स्टोर से अवैध शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है।

    बता दें कि बरामद की गई शराब “सेल फॉर चंडीगढ़” है। बता दें कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग बद्दी ने शराब माफियाओं के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया है। जिसके तहत बद्दी के सब्जीमंडी इलाके में एक ही समय में दो अलग अलग दुकानों में छापेमारी की गई। जिसमे भारी मात्रा में बाहरी राज्य की शराब बरामद की गई।

    राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उपायुक्त प्रीतपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद की गई शराब में बियर की 15 बोतलें,इम्पीरियल ब्लू के 9 अद्धे और 22 पव्वे, देसी शराब संतरा की 8 बोत्तलें, 29 अद्धे और 53 पव्वे हैं। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उपायुक्त प्रीतपाल सिंह टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

    टीम में प्रेम कायथ, नवल चंद्र, अर्शी शर्मा, अजय नायर, नमन गौतम, सूरज पंवार, पूनम परमार, जीतेन्दर कुमार, कुलदीप कुमार व गुरचरण सिंह शामिल थे। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एवं कर अधिनियम के तहत बद्दी पुलिस थाना में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

  • उपायुक्त बद्दी की टीम ने पकड़ी 1 लाख रुपए की तस्करी कर लाई गई शराब

    उपायुक्त बद्दी की टीम ने पकड़ी 1 लाख रुपए की तस्करी कर लाई गई शराब

    26 पेटी लिक्कर के साथ वाहन जब्त कर किया पुलिस को सुपुर्द

    HNN/ बद्दी

    राज्य कर एवं आबकारी विभाग बद्दी के द्वारा शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। उप आयुक्त प्रितपाल सिंह की टीम को टिप मिली कि हरियाणा की ओर से पिकअप संख्या (PB 03 BA 5766) अवैध शराब लेकर आ रही है। उपायुक्त प्रितपाल सिंह ने एसी प्रेम कैंथ सुरेश कुमार सहायक आयुक्त विजय कुमार तथा संदीप के साथ योजना बनाकर नाका डाल लिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी चालक को जैसे ही एक्साइज की टीम की भनक लगी वह गाड़ी छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची आबकारी विभाग की टीम ने जब गाड़ी की डिक्की में देखा तो उसमें भारी मात्रा में शराब का जखीरा मौजूद था।

    हैरानी तो इस बात की थी कि जितनी भी शराब गाड़ी में मौजूद थी वह सारी फॉर सेल हरियाणा थी। टीम के द्वारा जब गाड़ी से माल उतार कर जांच की गई तो पता चला की कुल 26 पेटी लिक्कर की थी। जिसमें 11 पेटी किंगफिशर बियर के 500एमएल के केन, टर्बो स्ट्रांग बियर 650एमएल की 5 पेटी, रॉयल स्टैग और स्टर्लिंग रिवर्स की एक-एक पेटी बरामद करी।

    जबकि इंपीरियल ब्लू की 5 पेटी मैजिक मोमेंट 180 एमएल 1 पेटी चार्ली संतरा की 1 पेटी देसी शराब भी शामिल थी।राज्य कर एवं आबकारी विभाग की इस टीम ने इस घटना को सुबह करीब 11:00 बजे के आसपास अंजाम दिया था।

    विभाग के द्वारा बरोटीवाला पुलिस स्टेशन में एचपी एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। मामला दर्ज होने के बाद माल सहित वाहन पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। खबर की पुष्टि उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग बद्दी प्रितपाल सिंह के द्वारा की गई है।

  • जेपी इंडस्ट्री और मेडिपोल की लड़ाई में पिस रहे कामगार

    जेपी इंडस्ट्री और मेडिपोल की लड़ाई में पिस रहे कामगार

    दो भाइयों के बीच रास्ते के विवाद के चलते देर रात तक परेशान रहे 150 कामगार

    HNN/ बद्दी

    कहावत है कि 2 सांडों की लड़ाई में नुक्सान झाड़ों का होता है ऐसा ही कुछ औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में फार्मा इंडस्ट्री के दो भाइयों की लड़ाई में देखने को मिल रहा है। जहां रास्ते के विवाद को लेकर 2 भाइयों की लड़ाई का खामियाजा उद्योग में काम करने वाले 150 कामगार भुगत रहे हैं जिसमें महिला कामगार भी शामिल है।

    आलम यह है के बीती रात सीढ़ी लगाकर कामगारों को गेट के ऊपर से निकलकर घर पहुंचना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार भुड्ड की फार्मा इंडस्ट्री मेडिपोल के दो हिस्से हो गए ओर दूसरी इंडस्ट्री बनी जेपी इंडस्ट्री। उद्योग का एक हिस्सा 1 भाई के पास चला गया और दूसरा दूसरे भाई के पास और दोनों में आने-जाने के रास्ते को लेकर विवाद शुरू हो गया।

    ऐसा बताया जा रहा है कि रास्ते का यह विवाद कोर्ट में भी गया है लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई। अब जेपी इंडस्ट्री ने आने जाने वाले 1 मुख्य गेट को ताला लगा दिया जिसके चलते मेडिपोल के कामगार अंदर फस गए। मेडिपोल को जाने का एक ओर कच्चा रास्ता भी है लेकिन मालिक उस रास्ते से जाने को कामगारों को मना करता है और उस गेट पर ताला जड़ा है।

    ऐसे में जब बीती रात जेपी इंडस्ट्री ने उस गेट को ताला लगा दिया जिस गेट से मेडिपोल के वर्कर जा रहे थे तो 150 से अधिक कामगार अंदर ही फस गए। जेपी इंडस्ट्री प्रबन्धन का कहना है के यह गेट उनका है ओर यहां से मेडिपोल इंडस्ट्री के कामगारों को नहीं जाने देने के आर्डर मालिक से हुए है।

    जेपी इंडस्ट्री के मालिक का कहना है के जब उद्योग का बटवारा हुआ तो यह गेट उनका था और मेडिपोल ने दूसरे गेट से रास्ता बनाना था। उधर मेडिपोल इंडस्ट्री के मालिक का कहना है के मामला कोर्ट में है। बीती रात भी जेपी इंडस्ट्री द्वारा गेट पर ताला जड़ने के बाद मेडिपोल के मालिक ने सीढ़ी लगाकर गेट के ऊपर से जाने के आदेश कर्मचारियों को दिए।

    उधर अब दोनों भाइयों की लड़ाई में कामगार पीस रहे हैं, छुट्टी होने के बाद भी मेडिपोल के 150 कामगार देर रात तक घर पहुंचने के लिए जुझते रहे। सबसे अधिक परेशानी महिला कामगारों को पेश आ रही है। उधर कामगारों ने बीती रात पुलिस को भी फोन किया, पुलिस मौके पर गई तो सही पर गेट नहीं खुलवा पाई। अब इस रास्ते के विवाद ओर दो भाइयों की लड़ाई में कामगार पीसने को मजबूर हैं। क्योंकि रोजाना सुबह शाम भी सीढ़ी चढ़कर गेट के ऊपर से निकलना भी मुश्किल है।

  • पुलिस ने बद्दी में अफीम सहित यूपी का युवक किया गिरफ्तार

    पुलिस ने बद्दी में अफीम सहित यूपी का युवक किया गिरफ्तार

    HNN/ बद्दी

    जिला सोलन के आद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस की टीम ने एक युवक को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय मोहम्मद ममनून अली निवासी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गैस प्लांट के नजदीक एक युवक नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने वहां मोहम्मद ममनून को 236 ग्राम अफीम सहित काबू किया। मामले की पुष्टि डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने की है।

  • सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान तोड़ा दम

    सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान तोड़ा दम

    HNN/ बद्दी

    जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में बरोटीवाला पुलिस थाना के अंतर्गत सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया हैै। मृतक की पहचान रवि रंजन कुमार पुत्र परशुराम निवासी मढ़ावाला के रूप में हुई है।

    गौरतलब है कि 28 अप्रैल को रवि बाइक पर बरोटीवाला की तरफ से तेज रफ्तार में बद्दी की तरफ जा रहा था। इस दौरान बाइक स्किड होने के कारण नीचे गिर गया था। नीचे गिरने से वह बुरी तरह जख्मी हुआ था।

    सड़क हादसे में घायल होने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से चंडीगढ के 32 सेक्टर मेडिकल काॅलेज भेजा गया था, जहां उसने उपचार के दौरान अब दम तोड़ दिया है। खबर की पुष्टि डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने की है।

  • घर पर चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

    घर पर चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

    HNN/ सोलन

    जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस ने फेस-3 के अमरावती कॉलोनी स्थित एक घर में देह व्यापार करने वालों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी भी गिरफ्तार किए है।

    आरोपियों की पहचान अनित कुमार निवासी फरोह तहसील झंडूता व ओशांत कुमार निवासी ठकावा तहसील भोटा जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अमरावती कॉलोनी स्थित एक घर में दो युवक बाहर से लड़कियां लाकर देह व्यापार का धंधा चला रहे है। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए घर पर दबिश दी।

    इस दौरान पुलिस को कमरे में दो युवक व एक लड़की मिली, जिनसे जबरन व्यापार करवाया जा रहा था। वहीं जब पुलिस ने साथ वाले एक अन्य कमरें में जाकर देखा तो अंदर एक अन्य लड़की मौजूद थी। मामले की पुष्टि डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने की है।

  • आईडल मेन कंपनी ने जीता ओपनिंग मैच

    आईडल मेन कंपनी ने जीता ओपनिंग मैच

    भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निशांत ठाकुर ने प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

    HNN/ बद्दी 

    युवक मंडल सूरजपुर की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच पर आईडल मेन कंपनी के टीम ने जीत दर्ज की। सूरजपुर के खेल मैदान में खेली गई प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच आईडल मेन कंपनी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 93 रन बनाए। जवाब में दामूवाला की टीम निर्धारित ओवर में 35 रन ही जुटा पाई।

    आईडल मैन कंनपी की टीम ने 58 रन से पहले मुकाबला जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता में 24 टीमें भाग ले रही है। इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निशांत ठाकुर ने खिलाडिय़ों से परिचय करने के बाद खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने युवक मंडल के अपनी ओर से 51 सौ रुपए का आर्थिक सहयोग किया।

    मुख्यातिथि निशांत ठाकुर ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने व नशे जैसी बुराई से दूर रहने का आहवान किया। इस मौके पर निशांत ठाकुर के साथ विरेंद्र सिंह, नागेंद्र ठाकुर, बलदेव ठाकुर, खुशी राम, श्याम लाल ठाकुर, हेमराज मेहता, बृज लाल ठाकु, युवक मंडल के प्रधान उमेश कुमार, अभिषेक, रणजीत सिंह, प्रिंस, गुरमुख, राहुल, प्रेरित, सूर्या और रणजीत मेहता ने भाग लिया।

  • शिव मंदिर झाड़माजरी में 60 स्वयंसेवकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

    शिव मंदिर झाड़माजरी में 60 स्वयंसेवकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

    राजेंद्र कौशल मैमोरियल कल्याण ट्रस्ट मानवता की सेवा को समर्पित- अच्छरपाल कौशल

    HNN/ बद्दी

    राजेंद्र कौशल मैमोरियल कल्याण ट्रस्ट द्वारा शिव मंदिर परिसर शिवालिक नगर झाड़माजरी में आयोजित रक्तदान शिविर में 60 स्वयंसेवकों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ जूना अखाड़ा हरिद्वार के थानापति मंहत जीवन गिरी महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं और इससे बड़ा कोई गुप्तदान नहीं।

    रक्तदाता द्वारा दिया गया रक्त किसके काम आएगा खुद रक्तदाता को भी पता नहीं होता। उन्होंने युवाओं व लोगों से आहवान किया कि रक्तदान शिविरों में हमेशा हिस्सा लेकर मानव जीवन को बचाने के लिए आगे आएं। पीजीआई ब्लड बैंक चंडीगढ़ की डाक्टर एकता व डाक्टर पुनीत की देखरेख में टीम ने रक्त एकत्रित किया।

    रक्तदान में 87 से अधिक स्वंयसेवकों ने रजिस्ट्रेशन करवाया, लेकिन 60 लोग की रक्तदान करने में सक्षम थे। शिविर में महिलाओं ने भारी संख्या में हिस्सा लिया लेकिन अधिकतर महिलाएं अनीमिया की बीमारी से ग्रस्त पाई गईं। जिसके चलते 3 महिलाओं ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया।

    राजेंद्र कौशल मैमोरियल कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष अच्छर पाल कौशल ने बताया कि स्वर्गीय भाई राजेंद्र कौशल की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में झाड़माजरी, शिविलिक नगर के साथ साथ स्थानीय लोगों ने खासा उत्साह दिखाया।

    अच्छर पाल कौशल ने कहा के ट्रस्ट मानवता की सेवा को समर्पित है और समय समय पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, कोविड वैक्सीन समेत ट्रस्ट अन्य सामाजिक कार्यों में निष्काम भाव से जुटी है। अच्छर पाल कौशल ने झाड़माजरी एरिया में महिलाओं में खून की कमी पर चिंता जाहिर की।

  • बद्दी के एक निजी होटल में लाखों की नकदी व नशीले पदार्थो सहित दो युवक काबू

    बद्दी के एक निजी होटल में लाखों की नकदी व नशीले पदार्थो सहित दो युवक काबू

    HNN/ सोलन

    जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के एक निजी होटल में विजिलेंस टीम ने दो युवकों को लाखों की नकदी व नशीले पदार्थो सहित काबू किया है।

    आरोपियों की पहचान अमरजीत सिंह (33) पुत्र शंकर सिंह और फरदीन पटेल (39) के निवासी मुम्बई के रूप में हुई है। टीम ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 170, 419, 420 व 384 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस टीम ने अचानक औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के एक निजी होटल में दबिश दी। इस दौरान वहां दोनों युवक होटल के एक कमरे में गेस्ट के तौर पर रह रहे थे।

    तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 6 लाख 36 हजार 362 रुपए की नकदी मिली और 45 ग्राम चरस, 26 नशीले टेबलेट, 5 अनलेबल्ड बोतलें जिनमें 2 खाली, 2 भरी हुई और 1 बोतल में नशीला पदार्थ कोडीन भरा हुआ था।

    इसके अलावा कोडीन फॉस्फेट और 100 मिलीलीटर क्लोरफेनिरामाइन मैलेट सिरप के लेबल वाली एक और बोतल बरामद की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भ्र्ष्टाचार व एनडीपीएस समेत विभिन्न आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किया गया है।