Category: Baddi

  • 19 वर्षीय युवक ने 6 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    19 वर्षीय युवक ने 6 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    HNN/ सोलन

    जिला सोलन के बद्दी 19 वर्षीय युवक द्वारा 6 साल की प्रवासी बच्ची से झोपड़ी में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची के पिता ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि जब वह और उसकी पत्नी घर से बाहर थे, तो इसी दौरान बच्ची से दुष्कर्म किया गया है। झाड़माजरी के नजदीक स्लम एरिया में झोपड़ी में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

    पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल भी करवाया है। पीड़ित बच्ची के माता-पिता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। मामले की पुष्टि डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से मामले की पूछताछ कर रही है।

  • बद्दी-नालागढ़ हाईवे पर मिला व्यक्ति का शव, शिनाख्त जारी…..

    बद्दी-नालागढ़ हाईवे पर मिला व्यक्ति का शव, शिनाख्त जारी…..

    HNN/ सोलन

    जिला सोलन में बद्दी-नालागढ़ हाईवे पर मलपुर के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला है। हालाँकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। बता दें अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति का शव बद्दी-नालागढ़ हाईवे पर मलपुर के पास पड़ा हुआ था। जब वहां से गुजर रहे लोगों ने उसका शव वहां पड़ा हुआ देखा तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि डीएसपी प्रियंक गुप्ता व एसएचओ बद्दी राकेश रॉय ने की है।

  • प्राचीन हनुमान मंदिर झाड़माजरी में धूमधाम से मनाया अंजनी पुत्र का जन्मोत्सव

    प्राचीन हनुमान मंदिर झाड़माजरी में धूमधाम से मनाया अंजनी पुत्र का जन्मोत्सव

    सुंदरकांड पाठ व हवन यज्ञ के उपरांत वितरित किया गया प्रसाद

    HNN/ बद्दी

    प्राचीन हनुमान मंदिर झाड़माजरी में अंजनी पुत्र का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में सुंदरकांड के पाठ के उपरांत हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया।

    वहीं इस मौके पर जूना अखाड़ा हरिद्वार के थानापति महंत जीवन गिरी से महाराज, हनुमान मंदिर सेवादल कमेटी के चेयरमैन संजीव बस्सी व संयोजक हरबंस ठाकुर विशेषतौर पर उपस्थित रहे।

    प्राचीन हनुमान मंदिर को जन्मोत्सव के मौके पर खास तरीके से सजाया गया, वहीं राम परिवार को भी अदभुत तरीके से सजाया गया। आचार्य रमाकांत शास्त्री ने सुंदरकांड का पाठ किया व पंडित अशवनी शर्मा ने हवन यज्ञ संम्पन करवाया।

    हवन यज्ञ के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया और अंजनी पुत्र के जन्मोत्सव की एक दूसरे ने सबको बधाई दी।

    मंदिर में चोरी करने आया चोर हो गया था अंधा
    प्राचीन हनुमान मंदिर झाड़माजरी में महाबली हनुमान खुद विराजमान रहते हैं। इसका प्रमाण सीसीटीवी कैमरे में कैद चोरी की घटना है। कुछ माह पहले मंदिर में चोरी के इरादे से एक चोर घुसा और हनुमान जी का गदा चुराने का प्रयास करने लगा।

    जैसे ही चोर ने पत्थर से शीशा तोड़ने की कोशिश की उसे दिखाई देना बंद हो गया। रेंगता हुआ चोर जैसे तैसे मंदिर से बाहर निकला और अपने चोरी के औजार भी वहीं छोड़ कर भाग गया।

    यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। प्राचीन हनुमान मंदिर झाड़माजरी लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है, यहां सच्चे मन से शीश निभाने वाले हर श्रदालु की मनोकामना पूर्ण होती है।

  • संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई नाबालिग युवती, पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट करवाई दर्ज

    संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई नाबालिग युवती, पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट करवाई दर्ज

    HNN/ सोलन

    जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाबालिग युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता युवती के पिता ने इस बाबत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी गई शिकायत में लापता युवती के पिता ने बताया कि वह रात को अपने घर से कचरा फेंकने के लिए बाहर गई हुई थी। उसने बताया कि घर से बाहर जाने के बाद वह वापस नहीं लौटी।

    जिसके बाद उसने अपनी बेटी की हर जगह तलाश की परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। पिता ने बताया कि वह पिछले 10 सालों से बद्दी में अपने परिवार के साथ रहता है।

    लापता युवती के पिता ने पुलिस से जल्द अपनी बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है। मामले की पुष्टि डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस लापता युवती की तलाश में जुट गई है।

  • धरती पर आकर खुद भगवान राम ने भी झेले कष्ट- महावीर शास्त्री

    धरती पर आकर खुद भगवान राम ने भी झेले कष्ट- महावीर शास्त्री

    बद्दी के दशहरा ग्राउंड में अमृतमयी राम कथा का भव्य आयोजन

    HNN/ बद्दी

    सालासर धाम सेवा समिति बद्दी द्वारा अमृतमयी राम कथा का आयोजन दशहरा ग्राउंड बद्दी में किया जा रहा है। वहीं इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया। राम कथा में संगरिया राजस्थान के विख्यात कथावाचक महावीर शास्त्री ने प्रवचन वर्षा कर उपस्थित श्रद्धालुओं को निहाल किया।

    महावीर शास्त्री ने कहा कि धरती पर आकर हर जीव को अपने कर्मों का फल भुगतान पड़ता है। विष्णु अवतार में धरती पर आकर खुद भगवान राम ने कष्ट झेले। राजमहल से निकलकर उन्हें भी वनवास भुगतान पड़ा। माता जानकी के लिए उन्हें भी जंगलों में भटकना पड़ा। महावीर शास्त्री ने कहा के इंसान को कष्टों से विचलित नहीं होना चाहिए।

    सुख दुःख अच्छा बुरा समय सब हमारे पिछले जन्मों का फल होता है। अगर हम इस जन्म में अच्छे कर्म करेंगे, धर्म मार्ग पर चलेंगे तो ही अगले जन्म में हमें सुख की प्राप्ति होगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान राम के पदचिन्हों पर चलते हुए अच्छे कर्म और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

    सालासर धाम सेवा समिति बद्दी के आयोजकों ने बताया के 6 अप्रैल को पंजाब के प्रसिद्ध गायक मयंक अग्रवाल, दिल्ली की अंजना आर्य, जयपुर के आयुष सुमानी भजन संध्या में भगवान राम के भजनों का गुणगान करेंगे। सायं 7 बजे सीता मां के रसोई में अटूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

  • धूमधाम से सम्पन्न हुआ 5 दिवसीय राम परिवार मूर्ति स्थापना समारोह

    धूमधाम से सम्पन्न हुआ 5 दिवसीय राम परिवार मूर्ति स्थापना समारोह

    हवन यज्ञ के उपरांत विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

    HNN/ बद्दी

    प्राचीन हनुमान मंदिर में राम नवमी के पावन अवसर पर राम लल्ला परिवार सहित मंदिर में विराजमान हुए। वहीं भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति भी स्थापित की गई। 5 दिवसीय राम परिवार मूर्ति स्थापना कार्यक्रम कलश यात्रा से शुरू हुआ था और नगर परिक्रमा के साथ साथ जागरण भी आयोजित किया गया।

    राम नवमी के मौके पर वीरवार को हवन यज्ञ, प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान व विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित की गई। इस अवसर पर जूना अखाड़ा हरिद्वार के थानापति महंत जीवन गिरी जी महाराज व हनुमान सेवादल के संयोजक हरबंस ठाकुर उपस्थित रहे।

    हरबंस ठाकुर ने बताया के 5 दिवसीय कार्यक्रम सब के सहयोग से सम्पन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ हिस्सा लिया। वहीं मूर्ती स्थापन के उपरांत विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

  • एनजीओ विक्ट्री इंडिया नेशनल ऑर्गेनाइजेशन को जिला स्तरीय सम्मान पुरस्कार से नवाजा

    एनजीओ विक्ट्री इंडिया नेशनल ऑर्गेनाइजेशन को जिला स्तरीय सम्मान पुरस्कार से नवाजा

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने किया सम्मानित

    HNN/ बद्दी

    बच्चों और समाज के उत्थान के लिए लीक से हटकर ज़मीनी स्तर पर काम करने वाली एनजीओ विक्ट्री इंडिया नेशनल ऑर्गेनाइजेशन को जिला स्तरीय सम्मान पुरस्कार से नवाजा गया है। यह संस्था बच्चों व समाज के उत्थान के साथ साथ लोगों को नशे, स्वास्थ, शिक्षा, यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का काम कर रही है।

    प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में प्रवासी लोगों को स्वास्थ्य व शिक्षा के लिए जागरूकता शिविर लगाए जाते हैं। इसके अलावा जानलेवा रोगों, नशे व ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता के लिए संस्था पुलिस के साथ मिलकर शिविर आयोजित करती है।

    विक्ट्री इंडिया नेशनल आर्गेनाइजेशन संस्था को शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देने पर जिला स्तरीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया । यह पुरस्कार विक्ट्री इंडिया नेशनल आर्गेनाइजेशन संस्था को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बशीमा की जोहरी एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिल्ली (जिला सोलन) में स्कूलों के भवन की जीर्णोद्धार व नए भवन के निर्माण कार्य के लिए दिया गया।

    इस उपलक्ष पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से नेगी जी ने संस्था प्रबंधक रजनीश आंगरा को जिला स्तरीय सम्मान से पुरस्कृत किया व उनकी संस्था द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। संस्था के प्रबंधक रजनीश आंगरा ने कहा के उनकी पूरी टीम समाज के लिए समर्पित है और आगे भी संस्था ज़मीनी स्तर पर बच्चों व समाज के उत्थान को काम करती रहेगी।

  • रक्तदान शिविर में 48 स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान

    रक्तदान शिविर में 48 स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान

    मुख्यातिथि डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने किया शिविर का शुभारंभ

    HNN/ बद्दी

    भगत सिंह यूथ क्लब और युवा इंटक की ओर से बद्दी के सिक्का होटल के समीप रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 48 लोगों ने रक्तदान किया। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और इससे किसी मरते हुए व्यक्ति को नया जीवन प्रदान किया जाता है।

    उन्होंने इंटक और शहीद भगत सिंह क्लब के पदाधिकारियों की इस पुनीत कार्य के लिए सराहना की। नालागढ़ ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. मोनिका शर्मा, स्टाफ नर्स नीलम और अमनदीप तथा फार्मासिस्ट सुनील ने रक्त एकत्रित किया। डॉ. मोनिका शर्मा ने कहा कि एक स्वस्थ मनुष्य तीन माह के बाद रक्तदान कर सकता है।

    रक्तदान करने से शरीर को किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आती है। शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि रक्तदान करने के लिए सौ से अधिक युवा जमा हुए लेकिन ब्लड बैंक की ओर से 48 लोगों के लिए ही प्रबंध था जिसके चलते आधे लोग बिना रक्तदान किए वापस लौट गए।

    इन लोगों ने किया रक्तदान
    मुकेश, तारा चंद, हर्ष, कमल, रिंकू, दीपू, संदीप, अजय, गुरदयाल, अमन, हर्ष कुमार, शुभम, भूपेश, रविंद्र, अशोक कुमार, तारा चंद, शमशेर सिंह, प्रदीप भगत, राजवीर कुमार, धर्मेंंद्र सिंह, अभिषेक राणा, संजीव कुमार, परविंद्र, बीर चंद, सोनू, उपाध्याय, चेतन, कृष्ण सिंह, मनप्रीत सिंह, शिव चौधरी, जसविंद्र चौहान, बृजेश सिंह, सचिन डोगरा, नरेश समेत 48 लोगों ने रक्त दान किया।

    इस मौके पर युवा इंटक के प्रदेश यूथ अध्यक्ष जसविंद्र चौहान, उपाध्यक्ष शिव कुमार, प्रवीण चौहान, संजीव चौधरी, हरबंस ठाकुर, शहीद भगत सिंह क्लब के प्रधान अभिषेक ठाकुर, अक्षय ठाकुर, भूपेश ठाकुर, रिंकू ठाकुर, अमन ठाकुर समेत कई लोग उपस्थित रहे।

  • केमिकल गोदाम में हुआ भीषण अग्निकांड, अग्निशमन विभाग ने मौके पर पाया काबू

    केमिकल गोदाम में हुआ भीषण अग्निकांड, अग्निशमन विभाग ने मौके पर पाया काबू

    HNN/ बद्दी

    जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के भुड्ड स्थित श्री आदिनाथ अलकोकेम के गोदाम में भीषण अग्निकांड हुआ है। इस अग्निकांड में गोदाम में लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। जानकरी के मुताबिक, गोदाम के स्टोर की वेविंग मशीन में शॉर्ट सर्किट हुआ और गोदाम में आग लग गई।

    देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही स्टोर में तैनात कामगारों ने पहले स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया, परन्तु सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई।

    सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। बता दें फायर बिग्रेड बद्दी से तीन गाड़ियों व 2 गाड़ी नालागढ़ से मौके पर पहुंची थी। आग से लाखों रुपए का केमिकल जलकर राख हो गया। हालांकि गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

  • पुलिस ने नशे के सामान सहित एक युवक को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने नशे के सामान सहित एक युवक को किया गिरफ्तार

    HNN/ बद्दी

    जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस ने मादक पदार्थ सहित एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान हन्नी ठाकुर जिला शिमला के रूप में हुई है। जानकरी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति के पास नशे का सामान हो सकता है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बद्दी क्षेत्र में एक युवक को देखा। पुलिस को देखकर वह घबरा गया।

    जब पुलिस को उसकी गतिविधिओं पर संदेह हुआ तो पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उससे 219 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने की है।