Category: Baddi

  • श्रीमद भागवत कथा के श्रवण से मिलता है सब कष्टों से छुटकारा- आचार्य संजय

    श्रीमद भागवत कथा के श्रवण से मिलता है सब कष्टों से छुटकारा- आचार्य संजय

    श्रीमद भागवत ज्ञान महायज्ञ के समापन अवसर पर शिव मंदिर लंडेवाल में विशाल भंडारे का आयोजन

    HNN/ बद्दी

    जिला सोलन की आद्योगिक क्षेत्र बद्दी के प्राचीन शिव मंदिर लंडेवाल में आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान महायज्ञ के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। 27 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान महायज्ञ में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भागवत कथा का रसपान किया।

    कथावाचक आचार्य संजय महाराज ने गुणगान करते हुए कहा के कलयुग में श्रीमद भागवत कथा के रसपान से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। जहां भी कथा का आयोजन किया जाता है वहां के सब मनुष्यों, पेड़ पौधों, पशु पक्षियों सबका उद्धार हो जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को सदमार्ग पर चलने का आहवान करते हुए कहा के हमें अपने धर्म से कभी विमुख नहीं होना चाहिए।

    धर्म का मार्ग ही हमें जन्म मरण के चक्र से छुटकारा दिलाकर उस परम शक्ति के चरणों में ले जाता है। धीमान परिवार व समस्त ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस ज्ञान महायज्ञ के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण क़िया।

  • पर्यावरण की सुरक्षा हम सब का कर्म नहीं बल्कि धर्म- सौरव सिंह

    पर्यावरण की सुरक्षा हम सब का कर्म नहीं बल्कि धर्म- सौरव सिंह

    चितकारा यूनिवर्सिटी के एनएसएस शिविर में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे सौरव सिंह को नवाजा

    HNN/ बद्दी

    पिछले 15 वर्षों से प्रदेश के सबसे बड़े औधोगिक क्षेत्र व नगर परिषद बद्दी को अथक प्रयासों से साफ सुथरा रखने में अहम भूमिका निभाने वाले सौरव सिंह को चितकारा यूनिवर्सिटी ने पर्यावरण रक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। टारगेट ग्रीन प्लानेट एनजीओ के संचालक सौरव सिंह अपनी टीम के साथ पिछले 15 सालों से बद्दी के कचरे का वैधानिक ढंग से निष्पादन कर क्लीन बद्दी ग्रीन बद्दी के नारे को धरातल पर चरितार्थ कर रहे हैं।

    अटल शिक्षा कुंज कालूझींडा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी के एनएसएस शिविर में बतौर मुख्यातिथि टारगेट ग्रीन प्लानेट एनजीओ के संचालक सौरव सिंह ने शिरकत की। सौरव सिंह ने चितकारा यूनिवर्सिटी के स्वंयसेवकों को संबोधित करते हुए कहा के पर्यावरण की रक्षा और अपने क्षेत्र को साफ सुथरा रखना हम सब का कर्म नहीं बल्कि धर्म है। जैसे हम अपने घर की गंदगी को साफ करते हैं वैसे ही अपने क्षेत्र को साफ सुथरा रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।

    उन्होंने कहा के लोग अपने घर के कचरे को तो साफ कर लेते हैं लेकिन उसी कचरे को उठाकर बाहर खुली जगह में जाकर फेंक देते हैं। सौरव सिंह ने कहा के हमेशा कचरे को चिन्हित स्थानों व डस्टबिन में फेंके। घर से गीले और सूखे कचरे को हमेशा अलग-अलग करके निकालें और सफाई कर्मचारियों का हमेशा सहयोग करें। कई बार देखा गया है के लोग शहर को साफ सुथरा रखने वाले सफाई कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं जो की गलत है।

    सफाई कर्मचारी भी इंसान है जो अपने काम को ईमानदारी से करते हुए कूड़े-कचरे को उठाकर सही ढंग से निष्पादन स्थान तक पहुंचाते हैं। सौरव सिंह ने बच्चों को जनसेवा व पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदारी के प्रोत्साहित करते हुए यूथ एक्सप्रेस कहकर संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए।

    चितकारा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अशोक ठाकुर ने बताया के 7 दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान बच्चों ने आसपास के क्षेत्र व यूनिवर्सिटी प्रांगण को सवारने के साथ साथ लोगों को भी पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूक किया।

  • दर्दनाक हादसा: तेज रफ़्तार ट्राले ने बस को पीछे से मारी टक्कर, 8 की मौत, कई घायल

    दर्दनाक हादसा: तेज रफ़्तार ट्राले ने बस को पीछे से मारी टक्कर, 8 की मौत, कई घायल

    HNN/ बद्दी

    हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे देखने को मिल रहे है। मामला बद्दी में हरियाणा के अंबाला शहजादपुर के पास गांव कक्कड़ माजरा का सामने आया है, यहां एक तेज रफ़्तार ट्राले ने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

    हादसे में बस में सवार 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य कई लोग घायल हुए है। स्थानीय लोगों द्वारा कुछ घायलों को शहजादपुर सीएचसी व कुछ को पंचकूला सरकारी अस्पताल में भिजवाया गया है। वहीं, पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, एक बस यूपी के बरेली से बद्दी (हिमाचल प्रदेश) की ओर आ रही थी। इस दौरान जैसे ही बस शहजादपुर के पास गांव कक्कड़ माजरा के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ़्तार ट्राले ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। बता दें बस में यूपी के बरेली के 70 लोग सवार थे। हादसे में बस में सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    जिनमें महिलाएं व एक बच्चा भी बताया जा रहा है, बच्चे की उम्र लगभग 2-3 साल बताई जा रही है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। उधर, सूचना मिलते ही डीएसपी नारायणगढ़ अर्शदीप सिंह, थाना प्रभारी शहजादपुर, बीरभान पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने क्रेन को बुलाकर दोनों वाहनों को सड़क से हटाया। लगभग दो घंटे के बाद यातायात बहाल किया।

  • कोली समाज ने डॉ. धनी राम शांडिल का किया जोरदार स्वागत

    कोली समाज ने डॉ. धनी राम शांडिल का किया जोरदार स्वागत

    HNN/ बद्दी

    स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण मंत्री, समाजिक न्याय अधिकारिता श्रम एवम रोजगार मंत्री कर्नल(डॉ,) धनी राम शांडिल का दून विधानसभा क्षेत्र के झाड़माजरी में पहली बार पधारने पर कोली समाज के जिला उपाध्यक्ष अच्छर पाल कौशल की अगुवाई में सोमवार को झाड़माजरी में बैंड बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। कोली समाज के लोगों की तरफ से अच्छर पाल कौशल ने बुक्के, शाल व टोपी पहनाकर केबिनेट मंत्री व सीपीएस का अभिनंदन किया।

    इस अवसर पर सीपीएस एवम दून के विधायक राम कुमार चौधरी, मदन लाल चौधरी,नगर परिषद बद्दी के पार्षद सुरजीत चौधरी, राम प्रकाश रनोट, सुरेंदर रघुवंशी,संजीव बस्सी, आदित्य चड्ढा, हेम चंद कश्यप, सोहन लाल रघुवंशी, कृष्ण चौहान, सुनील कुमार,रीनू, उर्मिला,जग्गनाथ, सोनू आदि समाज के कुंजाहल, पलांख्वाला झाड़माजरी बरोटीवाला व बद्दी के बहुत से नागरिक मौजूद रहे।

    इस अवसर पर मंत्री ने कोली समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।

  • प्राचीन शिव मंदिर झाड़माजरी में श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

    प्राचीन शिव मंदिर झाड़माजरी में श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

    19 फरवरी को समापन अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

    HNN/ बद्दी

    प्राचीन शिव व शनि नवग्रह मंदिर झाड़माजरी में श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। शिव मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा हनुमान मंदिर से होते हुए वापिस शिव मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़ हिस्सा लिया और नंगे पांव कलश उठाकर प्रभातफेरी ली।

    जानकारी देते हुए जूना अखाड़ा हरीद्वार के थानापति महंत जीवन गिरी व हनुमान मंदिर संरक्षक हरबंस ठाकुर ने बताया के सोमवार से प्राचीन शिव मंदिर झाड़माजरी में श्रीमद भागवत कथा का गुणगान किया जाएगा। इस दौरान कथावाचक केशव कृष्ण गौतम भक्तजनों को कथा का रसपान करवाएंगे।

    श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं व श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को कथा के समापन अवसर पर यज्ञ व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

  • 20 दिनों से लापता चल रही महिला का नहर से बरामद हुआ शव

    20 दिनों से लापता चल रही महिला का नहर से बरामद हुआ शव

    परिजनों का आरोप- पंजाब के किसी व्यक्ति के साथ फरार हुई थी महिला

    HNN / नालागढ़

    उपमंडल नालागढ़ से पिछले 20 दिनों से लापता महिला का शव पंजाब के चमकौर साहिब के पास नहर में संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल भेज दिया है। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    महिला के लापता होने के बाद परिजनों ने आरोप लगाया था कि पंजाब के एक व्यक्ति के साथ महिला अपने घर से अचानक गायब हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस चौकी जोघों में भी गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। पिछले 20 दिनों से लगातार पुलिस की टीमें और महिला के परिजन महिला को ढूंढ रहे थे लेकिन कहीं पर भी उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा था।

    लेकिन सोमवार को नालागढ़ से लापता हुई महिला का शव पंजाब के चमकौर साहिब के पास एक नहर में संदिग्ध हालत में मिला है। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची नालागढ़ पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

    उधर, डीएसपी नालागढ़ मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। महिला के परिजनों ने जिस व्यक्ति के ऊपर महिला को भगाने का आरोप लगाया था उस शख्स को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

  • पशु औषधालय लेही में एक दिवसीय बांझपन शिविर आयोजित, 45 पशुओं…

    पशु औषधालय लेही में एक दिवसीय बांझपन शिविर आयोजित, 45 पशुओं…

    HNN / बद्दी 

    पशु पालन विभाग द्वारा पशु औषधालय लेही में एक दिवसीय बांझपन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीबन 45 पशुओं की जांच व उपचार किया गया। वहीं, पशुपालकों को खनिज मिश्रण, पेट के कीड़ों व अन्य पशु रोगों की दवाइयां भी वितरित की गई।

    शिविर की अध्यक्षता सहायक निदेशक परियोजना डॉ. मंदीप कुमार ने की, जबकि पशुओं की जांच पशु चिकित्सालय सोलन से डॉक्टर संदीप ठाकुर व डॉक्टर मनोज कौशिक ने की। जानकारी देते हुए वरिष्ठ पशु चिकित्सक नालागढ़ डॉक्टर भारत भूषण करकरा ने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में एकदिवसीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

    जिसमें पशुओं की जांच के साथ साथ पशुपालकों को जागरूक भी किया जा रहा है। जबकि शिविर में जांच के साथ-साथ दवाइयां भी पशुपालकों को उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने पशुपालकों से आह्वान किया कि विभिन्न पंचायतों में लगने वाले शिविरों का लाभ लें।

  • अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार का समापन, समीर कुमार को…

    अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार का समापन, समीर कुमार को…

    HNN / बद्दी 

    लेजेंड्स मार्शल आर्ट अकादमी द्वारा आयोजित दो दिवसीय इंटरनेशनल ताइक्वांडो सेमिनार का समापन हो गया है। यह ट्रेनिंग सेमिनार कोरियन ग्रैंड मास्टर चांग-सेयोंग -डांग, 9 डैन ब्लैक बेल्ट, कोरिया के नेतृत्व में हुआ, जिसमे मास्टर द्वारा अपने 60 साल से भी अधिक समय के ताइक्वांडो के अनुभवो को खिलाडियों के साथ साझा किया और फुटवर्किग को इंप्रूव करने और अपने बॉडी बैलेंस को बेहतर बनाने के लिए अनेक प्रैक्टिकल गुर सिखाए, जो ताइक्वांडो फाइट के लिए बहुत ही ज्यादा अहम रोल निभाते हैं।

    इस दो दिवसीय ताइक्वांडो सेमिनार में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कुनिहार, नालागढ़, ऊना, बद्दी और सोलन से आए हुए 60 ताइक्वांडो खिलाड़ियों और 12 कोचों ने भाग लिया। इस सेमिनार के आयोजनकर्ता मार्शल आर्ट के डायरेक्टर एंड फाउंडर समीर कुमार ने बताया कि मास्टर चांग को बद्दी में बुलाने का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक ताइक्वांडो के बारीकियों को जानना था, जिससे बच्चे ताइक्वांडो के गूढ़ ज्ञान से परिचित हो पाए।

    मास्टर चांग सैंगरोक वर्ल्ड ताइक्वांडो अकादमी के फाउंडर हैं और विश्व में अनेक देशों में ताइक्वांडो गेम को बेहतर बनाने के लिए कार्यरत हैं। ग्रैंड मास्टर चांग द्वारा हिमाचल में ताइक्वांडो की स्थिति को बेहतर बनाने में अपूर्व योगदान देने के लिए लीजेंड्स मार्शल आर्ट अकादमी की फाउंडर समीर कुमार को 4 डैन ब्लैक बेल्ट प्रदान कर मास्टर की उपाधि भी दी गई और इंडिया में ताइक्वांडो गेम के बैटरमेंट के लिए सैंगरोक वर्ल्ड अकादमी कोरिया द्वारा एक घोषणा पत्र भी दिया गया।

  • प्रवेश द्वार के साथ यहां बनेगा फोरलेन और ग्रीन पार्क भी

    प्रवेश द्वार के साथ यहां बनेगा फोरलेन और ग्रीन पार्क भी

    HNN / बद्दी

    मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी ने बद्दी के प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया और कहा कि वह प्रवेश द्वार को और आकर्षक व प्रदूषण मुक्त बनाना चाहते है। उन्होंने बीबीएनडीए के अधिकारियों के साथ साइट को देखा और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां पर एक ग्रीन पार्क बनाया जाएगा और प्रवेश द्वार से सनसिटी मार्ग को फोरलेन किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि यह बद्दी का पहला फोरलेन मार्ग होगा। सीपीएस राम कुमार चौधरी ने बताया कि ग्रीन बद्दी के नाम से बन रहे इस प्रवेश द्वार का अगले माह सीएम के दौरे के दौरान नींव का पत्थर रखा जाएगा। करीब चार करोड़ रुपये इस पर खर्च होने का अनुमान है। जिसके तहत फोरलेन, ग्रीन पार्क के साथ-साथ यहां सभी सुविधा से लैस एक आवासीय कॉलोनी तैयार की जाएगी।

    कुछ उद्योगपतियों का कहना है कि उन्हें यहां पर रहने के लिए पर्याप्त आवासीय कॉलोनी न होने से उन्हें चंडीगढ जाना पड़ता है। जिसे देखते हुए उद्योग पतियों की मांग पर यहां पर माडर्न कालोनी डेवेलेप करने का फैसला लिया है, जो पीपीपी मोड पर बनेगी। इसे हिमुडा की ओर से तैयार किया जाएगा।

  • खनन करते पकड़े पांच ट्रैक्टर, प्रति ट्रैक्टर वसूला इतने रूपये जुर्माना

    खनन करते पकड़े पांच ट्रैक्टर, प्रति ट्रैक्टर वसूला इतने रूपये जुर्माना

    HNN / बद्दी

    जिला की बद्दी पुलिस के माइनिंग एंड डिटेक्टिव सेल ने माजरा खड़्ड में खनन सामग्री से भरे पांच ट्रैक्टरों को पकड़ा है। सेल ने प्रति ट्रैक्टर से 5,500 रुपये जुर्माना वसूला है। इस कार्यवाही से खनन करने वालो में हड़कंप मच गया और कुछ चालक तो वाहन वही छोड़कर फरार हो गए।

    दरअसल, माइनिंग एंड डिटेक्टिव सेल के आरक्षी दया सिंह और रमनजीत सिंह को सूचना मिली कि पंजाब की सीमा के साथ लगते माजरा खड्ड में खनन कार्य बड़ी जोरो शोरो से चला हुआ है। सूचना मिलते ही दोनों आरक्षी माजरा खड्ड में टीम के साथ पहुंच गए। लेकिन खनन माफिया को इस बात की भनक लग गई। जिसके चलते कुछ मौके से फरार होने में कामयाब रहे। इस दौरान पांच ट्रैक्टरों को एक साथ खनन करते पकड़ा गया।

    मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ने बताया कि इन पांच ट्रैक्टरों में दो पंजाब नंबर, एक हिमाचल और दो अप्लाइड फॉर थे। पुलिस पंजाब की सीमा के साथ लगते क्षेत्रो में लगातार दबिश दे रही है और खनन माफिया के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है।