Category: Baddi

  • सार्थक इंडो अमेरिकन स्कूल झाड़माजरी में वार्षिकोत्सव की धूम

    सार्थक इंडो अमेरिकन स्कूल झाड़माजरी में वार्षिकोत्सव की धूम

    बच्चों ने प्रस्तुत किये रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, अभिभावकों ने लिया रोमांचित खेलों में हिस्सा

    HNN / बद्दी 

    सार्थक इंडो अमेरिकन स्कूल झाड़माजरी में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि प्रेस क्लब के प्रधान संजीव बस्सी, इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम ठाकुर व करनी सेना के जिलाध्यक्ष आदित्य चड्डा ने शिरकत की। दीप प्रज्वलन व गणेश तथा सरस्वती वंदना से आयोजन का आगाज किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद वर्मा व स्कूल की हैड पूनम भारद्वाज ने मुख्यातिथियों को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

    इस मौके पर एलकेजी व यूकेजी के नन्ने-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। बच्चों ने पंजाबी गिद्दा व भांगड़ा, हरियाणवी व राजस्थानी डांस, पहाड़ी नाटी, गीत, कविताओं समेत अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा देश मेरा रंगीला, मेरे देश की धरती सोना उगले, तेरा इंतज़ार है आजा, वे तू लांग वे में लायची, किसी डिस्को में जाये समेत अनेक प्रस्तुतियां दीं। मुख्यातिथि संजीव बस्सी व विक्रम ठाकुर ने कहा कि यह नन्हे बच्चे हमारे देश की नींव और भविष्य हैं।

    इनके कंधों पर ही देश का विकास टिका है, कोई आगे जाकर डॉक्टर बनेगा तो कोई पायलट तो कोई इंजीनियर बनकर देश के विकास में भागी बनेगा। मुख्यातिथियों संजीव बस्सी, विक्रम ठाकुर व आदित्य चड्डा ने मनमोहक प्रस्तुतियों के लिए बच्चों को 5100 रुपये की नकद राशि भेंट की और हर सम्भव योगदान का आश्वासन दिया। स्कूल के प्रिंसिपल विनोद वर्मा व हैड पूनम भारद्वाज ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी व साल भर की गतिविधियों की जानकारी दी।

    यह रहे मौजूद
    इस मौके पर मुख्यातिथि संजीव बस्सी के साथ विक्रम ठाकुर, आदित्य चड्डा, प्रिंसिपल विनोद वर्मा, स्कूल की हैड पूनम भारद्वाज, इंटक के प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी ओम शर्मा, इंदु बाला, रेखा शर्मा, रानी, हिमानी, कुसुम, आरती, मनदीप सकलानी, सोनू कुमार, राज किशोर, हुक्म ठाकुर, रोहित, कृष्णा, प्रीति वर्मा, नीलम जसवाल, पूजा समेत अन्य लोग व अभिभावक उपस्थित रहे।

  • पॉलिसी फंड के नाम पर महिला ने व्यक्ति से ठगे 50 हजार रुपए

    पॉलिसी फंड के नाम पर महिला ने व्यक्ति से ठगे 50 हजार रुपए

    HNN/ बद्दी

    हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को लूटने का प्रयास कर रहे हैं। अब एक बार फिर प्रदेश के जिला सोलन में ठगी का मामला सामने आया है जहां अज्ञात महिला ने एक व्यक्ति को पॉलिसी फंड के नाम पर 50000 रुपए का चूना लगा दिया। वही पीड़ित को जब अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो वह तुरंत पुलिस थाना पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई।

    वहीं पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित कटोच मकान नंबर-203 ब्लॉक-5 अमरावती अपार्टमेंट बद्दी 50 हजार रुपये की ठगी का शिकार हुआ है। उक्त व्यक्ति को एक महिला ने मैक्स लाइफ कर्मी बनकर फोन किया और उससे कहा कि आपकी पॉलिसी से फंड जमा हुआ है, जिसे आपका एजेंट क्लेम कर रहा है। पॉलिसी पर कोड लगने से फंड जारी नहीं हो रहा, इसलिए कस्टमर कोड अपडेट करना होगा।

    महिला ने इसके लिए कुछ दस्तावेज मांगे और क्लेम लेने के लिए 50 हजार रुपये देने को कहा। महिला ने पीड़ित को बताया कि फंड की राशि 15 दिन में बैंक खाते में जमा हो जाएगी। महिला के झांसे में आकर पीड़ित ने उसे पैसे ट्रांसफर कर दिए जो कि उसे अभी तक वापस नहीं मिले हैं। उधर, खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि ठगों के झांसे में ना आए तथा इस प्रकार की कॉल अगर उन्हें आती हैं तो तुरंत पुलिस या साइबर सेल को सूचित करें।

  • सरिया चोरी करते पकड़े तीन युवक, हिरासत में लिए आरोपी

    सरिया चोरी करते पकड़े तीन युवक, हिरासत में लिए आरोपी

    HNN/ बद्दी

    बद्दी-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर फोरलेन के निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे सरिए को चोरी करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपियों को सरिया चोरी करते हुए मौके से ही धर दबोचा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस जब खेड़ा में गश्त कर रही थी तो तीन आरोपी सरिया चोरी करते हुए देखे गए।

    जैसे ही आरोपियों ने पुलिस को देखा तो वह भागने का प्रयास करने लगे परंतु पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपियों को धर दबोचा। इस दौरान आरोपियों के पास से क़रीब ढ़ाई क्विंटल सरिया बरामद हुआ।

    डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि आरोपियों भगत सिंह निवासी मानपुरा बद्दी, रवि कुमार निवासी गांव पतखौली बहादुर डाकघर पतखौली बहादुर तहसील बेतिया जिला वेस्ट चंपारण बिहार और नीरज कुमार निवासी गांव पतखौली बहादुर डा. पतखौली बहादुर तहसील बेतिया जिला वेस्ट चंपारण बिहार को सरिया चोरी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

  • उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉक्टर प्रतिभा सिंह को एसडीएम ने किया सम्मानित

    उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉक्टर प्रतिभा सिंह को एसडीएम ने किया सम्मानित

    पिता का सिर पर साया नहीं, मां ने संघर्ष कर बेटी को बनाया डॉक्टर

    HNN / ओम शर्मा, बद्दी

    उपमंडल नालागढ़ के तहत भोगपुर निवासी डॉक्टर प्रतिभा को कोविड के दौरान अपनी जान पर खेल कर सेवाएं देने के लिए एसडीएम नालागढ़ दिपांशु सिंगल ने सम्मानित किया। डॉक्टर प्रतिभा जो कि भोगपुर निवासी किसान स्वर्गीय टहल सिंह की बेटी है। पिता की मौत के बाद उनकी मां गुरमीत कौर ने खुद गरीबी में रहकर अपनी बेटी को पढ़ा लिखा कर डॉक्टर बनाया।

    प्रतिभा सिंह का कहना है, उन्हें खुशी है कि उनकी पढ़ाई आज जरूरतमंद लोगों के काम आ रही है। उन्होंने बताया कि कोविड काल में दिन-रात ड्यूटी देकर उन्होंने जो कार्य किया है उसके लिए उन्हें यह सम्मान मिला है। बता दे कि डॉक्टर प्रतिभा जहां अपनी ड्यूटी को लेकर हमेशा अनुशासित रहती है, वहीं मरीज उन्हें डॉक्टर नहीं मसीहा का दर्जा देते हैं।

    क्योंकि उन्होंने हमेशा लोगों की सेवा को तरजीह दी, कभी ड्यूटी का समय या दिन रात नहीं देखा। जिसके चलते अस्पताल आने वाले मरीज डॉक्टर प्रतिभा को बेटी मानते हुए दोनों हाथ उठाकर दुआएं देते हैं।

    यह रहे उपस्थित

    इस मौके पर सीपीएस व दून विधायक राम कुमार चौधरी, नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, प्रिंट एंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय चंदेल, प्रदेश महासचिव व इंटक के प्रदेश प्रवक्ता ओम शर्मा, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष महिमन चंद्र, इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, बद्दी प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव बस्सी, बीबीएन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रधान लवली ठाकुर, व्यापार मंडल बद्दी के संगठन मंत्री गुरप्रीत गब्बर समेत अन्य समाजसेवी संगठनों ने डॉक्टर प्रतिभा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • मान सिंह कुंडल्स को सौंपी बद्दी व्यापार मंडल के प्रधान की जिम्मेदारी

    मान सिंह कुंडल्स को सौंपी बद्दी व्यापार मंडल के प्रधान की जिम्मेदारी

    HNN/ बद्दी

    बद्दी व्यापार मंडल का चुनाव प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष मदन लाल चौधरी व पार्षद सुरजीत चौधरी की अध्यक्षता में सर्वसम्मती से संपन्न हुआ, जिसमें बद्दी व्यापार मंडल के प्रधान की जिम्मेदारी मान सिंह कुंडल्स को सौंपी गई। राजेश जिंदल को मुख्य संरक्षक, पंकज भंडारी व भजन कुंडल्स को संरक्षक, दिनेश सराजमाजरा, कपिल अग्रवाल, सतीश कौशल व बेअंत सिंह को उपाध्यक्ष, राजेश अग्रवाल व गुरप्रीत सिंह धुन्ना को संगठन मंत्री व सुशील कौशल शीलू को महासचिव चुना गया।

    वहीं यशपाल गर्ग, चंद्र तायल बॉवी, केवल कृष्ण, सुरेंद्र कौशल व सन्नी गर्ग को सह-सचिव, सुभाष गर्ग को कोषाध्यक्ष व माम चंद गर्ग को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं भीम सिंह व संजू गुरूमाजरा को सलाहकार, ओम शर्मा व अंकुश कौशल को मीडिया प्रभारी व सचिन बैंसल को आईटी सेल की कमान सौंपी गई। व्यापार मंडल बद्दी के नवनियुक्त अध्यक्ष मान सिंह कुंडल्स ने दून विधायक एंव सीपीसी राम कुमार चौधरी, मदन लाल चौधरी, पार्षद सुरजीत चौधरी समेत व्यापार मंडल की समस्त कार्यकारिणी व व्यापारियों का जिम्मेदारी के लिए आभार जताया।

    व्यापार मंडल के प्रधान मान सिंह कुंडल्स ने कहा कि व्यापारियों को पेश आ रही समस्याओं को मिलजुलकर हल किया जाएगा। व्यापारियों ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे। व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक राजेश जिंदल व संरक्षक पंकज भंडारी ने कहा कि व्यापार मंडल की पहली बैठक में अहम समस्याओं पर विचार कर उन्हें हल करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल के उत्थान के लिए व्यापारी भाईयों ने 51 हजार, 21 हजार का सहयोग राशि भी प्रदान की।

  • जसविंद्र लक्की धुन्ना को ओमेक्स रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान की कमान

    जसविंद्र लक्की धुन्ना को ओमेक्स रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान की कमान

    HNN / बद्दी

    ओमेक्स रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ, जिसमें जसविंद्र लक्की धुन्ना को एकमत से सोसाइटी का प्रधान चुना गया। जबकी संजीव शर्मा को उपाध्यक्ष, अखिल दिक्षित को महासचिव, एसके सिंह को कोषाध्यक्ष व सवर्ण राणा को सह-कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई।

    ओमेक्स रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के नवनियुक्त प्रधान जसविंद्र लक्की धुन्ना ने कहा कि लोगों ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे। ओमेक्स में चल रही समस्याओं को हल करवाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं लोगों की सुविधा के लिए सोसाइटी में और क्या क्या विकास कार्य किए जा सकते हैं, उस पर भी लोगों से विचार विमर्श कर काम किया जाएगा।

    जसविंद्र लक्की धुन्ना ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सोसाइटी के विकास और लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करना है। ओमेक्स रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की पूरी नवगठित कार्यकारिणी आपसी समन्यव व सहयोग के ओमेक्स के हित में काम करने को प्रयासरत रहेगी।

  • नेशनल लॉ-यूनिवर्सिटी दिल्ली के रिचर्स प्रोजेक्ट का हिस्सा बने ओम शर्मा

    नेशनल लॉ-यूनिवर्सिटी दिल्ली के रिचर्स प्रोजेक्ट का हिस्सा बने ओम शर्मा

    देश के 400 पत्रकारों में बीबीएन के पत्रकार का नाम भी शामिल

    HNN / बद्दी

    नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली द्वारा निर्भिक पत्रकारिता पर किए जा रहे रिसर्च प्रोजेक्ट (विशेष शोध) में हिमाचल से एकमात्र पत्रकार का नाम शामिल किया गया है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली के प्रोजेक्ट इंचार्ज मिस्टर हनन ने बताया के लॉ यूनिवर्सिटी देश के उन पत्रकारों पर रिसर्च वर्क कर रही है जिन्होंने प्रशासन के दवाब, प्रताड़ना और एफआईआर दर्ज किए जाने के बाबजूद भी बिना डरे लोगों के लिए अपनी जंग जारी रखी।

    कोरोना काल में देश भर में सरकार और प्रशासन द्वारा पत्रकारों पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए थे। मिस्टर हनन ने बताया कि इस रिसर्च प्रोजेक्ट में लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली ने देश के 400 पत्रकारों का नाम शामिल किया है और उन पर शोध किया जा रहा है। लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली के हनन ने बताया के हिमाचल से पत्रकार ओम शर्मा ने भी सरकारी तंत्र की प्रताड़ना के बावजूद भी निष्पक्षता और निर्भीकता से अपनी पत्रकारिता का सफर जारी रखा।

    देश के 400 पत्रकारों में ओम शर्मा भी इस रिसर्च प्रोजेक्ट (विशेष शोध) का हिस्सा बने हैं। इस रिसर्च प्रोजेक्ट पर पूरी टीम काम कर रही है और देशभर के 400 पत्रकारों से संपर्क साधकर तथ्य व जानकारी जुटाई जा रही है। इस विशेष शोध का हिस्सा बनने पर ओम शर्मा ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली का आभार जताया।

    ओम शर्मा ने भरोसा दिलाया कि वह हमेशा सच और पत्रकारिता की गरिमा को बरकरार रखेंगे और निष्पक्षता तथा निर्भीकता के साथ आम लोगों की आवाज और समस्याओं को सरकार व प्रशासन के समक्ष उठाते रहेंगे। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय डीएवी स्कूल और कॉलेज दौलतपुर चौक के गुरुओं व प्रवक्ता मैडम देवकला शर्मा को दिया।

  • वन विभाग ने पिकअप से बरामद किए खैर के मोच्छें, चालक के खिलाफ केस दर्ज

    वन विभाग ने पिकअप से बरामद किए खैर के मोच्छें, चालक के खिलाफ केस दर्ज

    HNN/ नालागढ़

    नालागढ़ के तहत रामशहर के गांव बहैली में वन विभाग की टीम ने खैर की लकड़ी से भरी एक पिकअप को पकड़ा है जिसकी कीमत 74 हजार आंकी गई है। वहीं वन विभाग ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वन विभाग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भी आरोपी चालक वीर सिंह पुत्र बनत राम निवासी खेलेड़ रामशहर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग ने गश्त के दौरान इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान विभाग की टीम ने जब एक पिकअप को जांच के लिए रुकवाया तो खैर के 9 मोच्छें बरामद हुए। विभाग की टीम द्वारा जब चालक से लकड़ी को ले जाने के संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा तो वह कोई उत्तर नहीं दे पाया।

    विभाग की टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और लकड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि वन विभाग ने लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी है। चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

  • राज्य कर एवं आबकारी विभाग बद्दी ने पकड़ी 1 करोड़ से अधिक की डीजल टैक्स चोरी

    राज्य कर एवं आबकारी विभाग बद्दी ने पकड़ी 1 करोड़ से अधिक की डीजल टैक्स चोरी

    उपायुक्त प्रितपाल सिंह की टीम ने अचानक दी थी पेट्रोल पंप पर दबिश, कब्जे में लिए थे दस्तावेज

    HNN / बद्दी

    राज्य कर एवं आबकारी विभाग बद्दी के द्वारा नालागढ़ के एक पेट्रोल पंप से 1 करोड़ रुपए की वेट टैक्स चोरी पकड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप ओनर के द्वारा हिमाचल से बाहर दूसरे राज्य में करीब 9 करोड रुपए का डीजल बेचा गया था। इसकी जानकारी राज्य कर एवं आबकारी विभाग के तेजतर्रार अधिकारी प्रितपाल सिंह को लग चुकी थी। जिसके बाद बीते 16 दिसंबर को प्रितपाल सिंह के द्वारा राज्य कर एवं आबकारी विभाग के कमिश्नर यूनुस खान को मामले की जानकारी देते हुए एक टीम का गठन किया गया।

    प्रितपाल सिंह के द्वारा सहायक आयुक्त प्रेम कायस्थ तथा सहायक अधिकारी अजय नैयर के साथ मिलकर 16 दिसंबर को ही पेट्रोल पंप पर अचानक दबिश दी। टीम के द्वारा पेट्रोल पंप से तमाम दस्तावेज कब्जे में ले लिए गए। उपायुक्त प्रितपाल सिंह की टीम ने जब कब्जे में लिए गए रिकॉर्ड को जांचा तो पाया कि पेट्रोल पंप के मालिक के द्वारा करीब 9 करोड़ रुपए का डीजल 6 परसेंट वैट को बचाते हुए दूसरे राज्य में बेच दिया गया।

    राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ओर से पेट्रोल पंप ओनर को नोटिस देते हुए जवाब भी तलब किया गया। 30 दिसंबर को जांच पूरी करते हुए पेट्रोल पंप पर 1 करोड़ रुपए का टैक्स व जुर्माना लगाया गया। खबर की पुष्टि करते हुए राज्य कर एवं आबकारी विभाग के कमिश्नर यूनुस खान ने बताया कि नालागढ़ के पेट्रोल पंप के द्वारा हिमाचल प्रदेश से वैट टैक्स चोरी करते हुए अवैध रूप से डीजल दूसरे राज्य में बेचा गया था।

    उन्होंने बताया कि जांच व दिए गए समय के बाद कथित आरोपी के ऊपर 1 करोड़ रुपए का टैक्स व जुर्माना लगाया गया। कमिश्नर यूनुस खान के द्वारा बद्दी की टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई भी दी है।

  • पहले की मारपीट फिर हजारों की नकदी लेकर फरार हुए शातिर

    पहले की मारपीट फिर हजारों की नकदी लेकर फरार हुए शातिर

    HNN/ नालागढ़

    सोलन स्थित नालागढ़ के ब्राह्मण माजरा में शातिरों ने शराब ठेका कर्मी से मारपीट कर हज़ारों की नकदी पर हाथ साफ़ कर लिया। चन्नण सिंह निवासी गांव निचला अंदरोला डाकखाना पंजैहरा, नालागढ़ ने इस बाबत पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। वहीँ पुलिस ने भी पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है।

    जानकारी के मुताबिक चन्नण सिंह ब्राह्मण माजरा में शराब ठेके पर सेल्समैन है। जब ‌चन्नण सिंह ठेके पर मौजूद था तो इसी दौरान सलीम उधार पर शराब देने को कहने लगा। जब चन्नण सिंह ने उसे उधार में शराब देने से मना किया तो आरोपी तैश में आ गया। इस दौरान आरोपी और उसके साथियों ने डंडों से मारपीट की और 43 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है।