HNN/ अश्वनी शर्मा बद्दी
17 और 18 दिसंबर 2022 को इनडोर स्टेडियम बीबीएनडीए बद्दी में लीजेंड्स मार्शल आर्ट की टीम द्वारा आयोजित दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। इस प्रतियोगिता में 800 से भी अधिक फ्रेशर और प्रोफेशनल ताइक्वांडो प्लेयर्स ने भाग लिया और अपने-अपने इवेंट्स में बेहतरीन प्रदर्शन कर अनेक मेडल अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस जिला बद्दी के एसपी मोहित चावला आईपीएस द्वारा दीप प्रज्वलन व पहली फाइट शुरू करने के साथ किया गया।
मोहित चावला द्वारा सभी बच्चों को अपने लक्ष्य को ऊंचा रखने और उसे प्राप्त करने तक लगातार प्रयास करने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। लीजेंड्स मार्शल आर्ट डायरेक्टर समीर कुमार ने कहा कि इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और उत्तराखंड के 25 से भी अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग दिया। इस प्रतियोगिता में बच्चों को फ्रेशर और प्रोफेशनल कैटेगरी में बांटा गया था और प्रतियोगिता में चार मुख्य इवेंट्स फाइट, पूमसे, ब्रेकिंग और स्पीड किकिंग थे। पांचवी लाइसेंस प्रतियोगिता में 3 साल के आयु वर्ग से लेकर 30 साल तक के आयु वर्ग के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली प्रतिभागी टीमों में से लाइसेंस मार्शल आर्ट अकादमी अमरावती, लीजेंड्स मार्शल आर्ट अकादमी हिमुडा, एमराल्ड मार्शल आर्ट चंडीगढ़, एवरेस्ट मार्शल आर्ट पंजाब, पैशन ताइक्वांडो क्लब पिंजौर, डॉन बॉस्को क्लब कुनिहार, ची एकेडमी ऑफ ताइक्वांडो पटियाला, शिवालिक वॉरियर्स ताइक्वांडो अकादमी पिंजौर, मलिक ताइक्वांडो क्लब चंडीगढ़, डिफेंस ताइक्वांडो क्लब चंडीगढ़, हिमाचल मार्शल आर्ट कांगड़ा, नालागढ़ ताइक्वांडो क्लब, नेगी ताइक्वांडो इंडिया, आरपीटीसी चंडीगढ़, बद्दी इंटरनेशनल स्कूल, भोजिया विद्यापीठ बद्दी, नव ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरुनी, बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल बद्दी, अमरावती विद्यालय बद्दी, अमरावती विद्यालय पंचकूला, एमराल्ड मार्शल आर्ट डीएलएफ पंचकूला आदि टीमें है।
इस प्रतियोगिता में कैडेट, जूनियर और सीनियर इस कैटेगरी के सभी फाइटर्स के लिए डाई- डू सेंसर इक्विपमेंट्स रखे गए थे ताकि बच्चों को इंटरनेशनल लेवल के इक्विपमेंट्स का एक्सपीरियंस मिल सके और वह सेंसर इक्विपमेंट्स में कंफर्टेबल होकर फाइट करने के लिए तैयार रहें। प्रथम दिवस के ताइक्वांडो कार्यक्रम का समापन मल्होत्रा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बद्दी के एमडी मुकेश मल्होत्रा और डायरेक्टर अभि मल्होत्रा, द्वारा सभी मेडलिस्ट खिलाड़ियों को मेडल देकर किया गया और दो दिवसीय प्रतियोगिता में मल्होत्रा हॉस्पिटल बद्दी द्वारा मेडिकल टीम और एंबुलेंस सेवा स्पॉन्सर दी गई।
ताइक्वांडो कंपटीशन के दूसरे दिन का उद्घाटन रोटरी क्लब बद्दी की प्रेसिडेंट कामिनी शर्मा द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने सभी प्रतिभागियों को मार्शल आर्ट का निरंतर अभ्यास करने को और जीवन में उतारने की प्रेरणा दी गई, उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो खिलाड़ी जीवन में जरूरी अनुशासन रखते हुए आगे बढ़े और छोटे बच्चों को प्रेरित करें। उन्होंने बद्दी जैसे छोटे शहर में इस प्रकार का आकर्षक ताइक्वांडो प्रतियोगिता रखने के लिए टीम लाइसेंस मार्शल आर्ट को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन पी-वी,(3 साल से 7 साल) और सब जूनियर (8 साल से 11 साल) आयु वर्ग के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए छोटे-छोटे बच्चों ने अनेक मेडल अपने नाम किए।
प्रतियोगिता के द्वितीय दिन का प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन एवं समापन समारोह मुख्य अतिथि आर के शर्मा (वाइस प्रेसिडेंट एच आर /लीगल बिरला टैक्सटाइल मिल बद्दी) एवं अतिथि देववर्त यादव (असिस्टेंट डायरेक्टर, रिटायर्ड ईएसआईसी ), लीला सैनी (एमडी लीला कला मंच एंड द ग्रेट हरियाणवी फिल्म आर्टिस्ट), इंटक प्रवक्ता ओम शर्मा, हेमराज राणा (एस एस ओ, ई एस आई सी बद्दी), सुदीप कुमार (वी पी, ऑल इंडिया ईएसआईसी पैरा मेडिकल एसोसिएशन) ने सभी ऑफिशल्स, वॉलिंटियर्स और विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित करते हुए किया।