Category: Baddi

  • व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर किया सुसाइड, कर्ज के बोझ से था परेशान

    व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर किया सुसाइड, कर्ज के बोझ से था परेशान

    HNN/ नालागढ़

    सोलन जिले के नालागढ़ में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस दौरान व्यक्ति का शव पंखे से लटका हुआ बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि व्यक्ति कर्ज के बोझ तले परेशान था जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। वहीं पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, नालागढ़ के वार्ड-5 में बिक्रमा पुत्र राम सुंदर निवासी पंचरूखा बलिया उत्तर प्रदेश कमरा लेकर रह रहा था। यहाँ अचानक ही व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। जब किसी ने व्यक्ति को फंदे से झूला हुआ देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया गया।

    उधर, खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी नालागढ़ मानवेंद्र सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है साथ ही मामले की तहकीकात जारी है।

  • चोरों के हौसले बुलंद, अब दो घरों को निशाना बनाकर लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ

    चोरों के हौसले बुलंद, अब दो घरों को निशाना बनाकर लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ

    HNN/ नालागढ़

    जिला सोलन के नालागढ़ में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद है। आलम है कि यह चोर आए दिन लोगों के घरों में सेंधमारी कर आभूषणों पर हाथ साफ कर रहे हैं। वहीं लगातार बढ़ रही चोरी की इन घटनाओं से लोगों में भी दहशत का माहौल है। लोग लगातार पुलिस प्रशासन से रात के वक्त गश्त बढ़ाने की अपील कर रहे हैं।

    बता दें कि नालागढ़ में अब एक बार फिर चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया और अलमारियों में रखे लाखों रुपए के गहनों पर हाथ साफ कर गए। पहला मामला पलासड़ा का है जहाँ चोरो ने सुखबीर सिंह निवासी पलासड़ा के घर पर सेंधमारी कर डाली। इस दौरान चोर घर के अंदर घुस आए और 10 लाख के गहनों पर हाथ साफ कर गए।

    वहीँ, पलासड़ा में ही बलदेव सिंह के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। यहाँ से शातिर 3 तोले सोना व कीमती सामान उड़ा ले गए। वही दोनों परिवारों को जब चोरी का पता चला तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। वह तुरंत पुलिस थाना पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने दोनों मामलों की पुष्टि की है।

  • अर्थव्यवस्था पर जीएसटी के प्रभाव को लेकर बद्दी में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    अर्थव्यवस्था पर जीएसटी के प्रभाव को लेकर बद्दी में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    HNN / नालागढ़

    हिमाचल के नालागढ़ में राज्य कर एवं आबकारी विभाग बद्दी की ओर से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी )पर अर्थव्यवस्था, राजनीति और समाज पर होने वाले प्रभाव पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्री एसोसिएशन के कार्यालय में हुई, जिसमें विभिन्न बद्दी बरोटीवाला व नालागढ़ क्षेत्र के छः व यूनिवर्सिटी कॉलेज के ग्यारह प्रतिभागियों ने भाग लिया।

    छात्रों को जीएसटी के बारे में दी जानकारी
    प्रतियोगिता में पहला स्थान बद्दी यूनिवर्सिटी के छात्र अंशुल जम्वाल को मिला। उन्होंने प्रतियोगिता में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को जीएसटी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जीएसटी एक मूल्य वर्धित कर है जो कि विनिर्माता से लेकर उपभोक्‍ता तक वस्‍तुओं और सेवाओं की आपूर्ति पर एक एकल कर है। प्रत्‍येक चरण पर भुगतान किये गये इनपुट करों का लाभ मूल्‍य संवर्धन के बाद के चरण में उपलब्‍ध होगा जो प्रत्‍येक चरण में मूल्‍य संवर्धन पर जीएसटी को आवश्‍यक रूप से एक कर बना देता है।

    दूसरे स्थान पर नालागढ़ डिग्री कॉलेज के छात्र चेतन कुमार, चितकारा यूनिवर्सिटी के छात्र नीतिन कुमार को तीसरा स्थान मिला। विजेता छात्रों को राज्य कर एवं आबकारी उपायुक्त प्रीतपाल सिंह द्वारा पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता करवाने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी ) पर जागरूक करना है, ताकि छात्रों को जीएसटी के बारे में जानकारी हो।

    इस कार्यक्रम में 175 के लगभग छात्र, शिक्षक व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ. ओम प्रकाश यादव, सहायक आयुक्त, डॉ. अर्शी शर्मा, सहायक आयुक्त व डॉ. ममता ठाकुर, प्रवक्ता राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ उपस्थित रहे तथा राज्य कर एवं आबकारी विभाग बद्दी के समस्त अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

    उपायुक्त राज्य एवं आबकारी प्रीतपाल सिंह के द्वारा प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व पुरस्कार राशि वितरित की गई। इस कार्यक्रम में विभाग की तरफ से अंकुर ठाकुर, डॉ. नवल चन्द्र, लाल चन्द, कुन्दन सिंह, पवन कुमार व राकेश कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

  • नोएडा गया था परिवार और पीछे से चोरों ने घर में लगा दी सेंध, कीमती सामान ले उड़े

    नोएडा गया था परिवार और पीछे से चोरों ने घर में लगा दी सेंध, कीमती सामान ले उड़े

    HNN/ नालागढ़

    सोलन के नालागढ़ में एक बार फिर चोरी की वारदात पेश आई है जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यहां चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर अंदर रखें सोने के आभूषणों सहित नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया। वहीं क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग भी सहम चुके हैं। बता दें, नालागढ़ के दत्तोवाल में शातिरों ने सुनीता के घर में सेंधमारी कर डाली।

    इस दौरान शातिर ताले तोड़कर अंदर घुस गए और अलमारियों से 3 तोले सोना, 60 हजार कैश, 4 सिलेंडर, 3 एलईडी टीवी, 1 लैपटॉप, 5 मोबाइल फोन, 1 सिलाई मशीन, रसोई व बाथरूम के नल, गैस बर्नर व कार की चाबी उड़ा ले गए। जिस वक्त घर पर शातिरों ने सेंध लगाई उस वक्त परिवार के सदस्य नोएडा गए हुए थे। पड़ोसियों ने जब घर के ताले टूटे हुए देखे तो परिवार के सदस्यों को सूचित किया गया।

    सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और अंदर से 5 लाख का सामान गायब था। खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

  • नवजात बेटी को कचरे के ढेर में फेंक फरार हुए कलयुगी दंपत्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    नवजात बेटी को कचरे के ढेर में फेंक फरार हुए कलयुगी दंपत्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    HNN / बद्दी

    जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में कचरे के ढेर में मिली नवजात मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक दंपति को गिरफ्तार किया है जो बिहार के रहने वाले हैं। दरअसल, 30 नवंबर को बद्दी में महिला ने बच्ची को जन्म दिया था। लेकिन बच्ची के शरीर में कोई हरकत ना होने के चलते चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई रेफर किया था।

    पीजीआई में उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। जब दंपत्ति अपनी मृत बच्ची को लेकर वापस घर आ रहे थे तो उन्होंने बच्ची को दबाने की बजाय कचरे के ढेर में ऐसे ही फेंक दिया और वहां से चले गए। लोगों ने जब कचरे के ढेर में नवजात बच्ची को मृत अवस्था में देखा तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

    पुलिस ने तुरंत मामले की छानबीन की और दंपत्ति को हिरासत में लिया, उनसे कड़ी पूछताछ की। वही दंपत्ति ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

  • ड्रग विभाग की एक और बड़ी कार्यवाही, गोदाम में छापामारी कर बरामद की दवाएं और…

    ड्रग विभाग की एक और बड़ी कार्यवाही, गोदाम में छापामारी कर बरामद की दवाएं और…

    HNN / बद्दी

    ड्रग विभाग की टीम नकली दवाएं बनाने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। बुधवार को विभाग की टीम ने बद्दी स्थित बाईपास रोड पर एक गोदाम में छापामारी की। इस दौरान इस गोदाम से भारी मात्रा में दवाएं और कच्चा माल बरामद हुआ। टीम ने पकड़े गए कच्चे माल और दवाओं के चार सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं और गोदाम को सीज कर दिया है।

    जानकारी के अनुसार बद्दी के बाईपास रोड़ पर स्थित 9 कांप्लेक्स में आरोपी ने एक और गोदाम बना रखा था। यही पर वह दवाएं बनाता था। विभाग ने यहाँ से जिसमें टेल्मिसर्टन (13.14 किग्रा), कैल्शियम कार्बोनेट (17.9 किग्रा), एम्लोडिपिन और टेल्मिसर्टन (1.67 किग्रा) की बाइलेयर्ड टैबलेट और टेल्मिसर्टन (5.86 किग्रा) का मिश्रित पाउडर बरामद किया गया। उक्त सभी विस्तृत नशीले पदार्थ व अन्य सामग्री को जब्त कर परिसर को सील कर दिया गया है।

    उधर, राज्य ड्रग नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि बद्दी के बाईपास रोड़ पर एक अन्य गोदाम के बारे में आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ से पता चला। जिसके बाद टीम ने वहां पर छापेमारी की। विभाग ने पकड़ी गई दवाओं और कच्चे माल के सैंपल लिए हैं।

  • नकली दवा मामले में बड़ी कार्यवाही, मुख्य आरोपी का साथी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    नकली दवा मामले में बड़ी कार्यवाही, मुख्य आरोपी का साथी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    HNN / बद्दी

    औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नकली दवा निर्माण मामले में ड्रग विभाग ने देर रात बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। विभाग ने मुख्य आरोपी मोहित बंसल के साथी नरेश कुमार को भी हिरासत में लिया है। नकली दवाओं की फैक्ट्री सील करने के बाद राज्य कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने अलग से एक टीम का गठन किया, ताकि मामले की बारीकी से जांच हो सके।

    राज्य दवा नियंत्रक बद्दी ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर लवली ठाकुर, सुरेश कुमार, अभिलाष कुमार, अभिषेक कुमार, अक्षय कुमार और प्रोमिला ठाकुर के साथ एक टीम ने पुलिस अधिकारी बहादुर सिंह और भूपेंद्र सिंह के साथ हाऊसिंग बोर्ड फेस 3 बद्दी के नंबर 262/3 मोहित बंसल के आवास पर पहुंचकर तलाशी ली। इस दौरान अलग-अलग किस्म की 24 दवाएं बरामद हुईं।

    इसके अलावा कच्चे माल की भारी मात्रा में सामग्री, अर्द्धनिर्मित गोलियां, मुद्रित पन्नी, रबर स्टीरियो, मशीनरी का प्रवर्तन हिस्सा जिनका दवाई बनाने में प्रयोग किया जाता था तथा कई फाइल भी बरामद की हैं। पुलिस ने इस सिलसिले में मौके पर मौजूद नरेश जो नकली दवाइयों की कोटिंग कर रहा था, उसे हिरासत में लिया है। नकली दवा मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

  • हिमाचल में ड्रग विभाग ने पकड़ी नकली दवाइयां, गोदाम में करी छापेमारी..

    हिमाचल में ड्रग विभाग ने पकड़ी नकली दवाइयां, गोदाम में करी छापेमारी..

    HNN/ बद्दी

    हिमाचल प्रदेश में आज ड्रग विभाग ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए एक गाड़ी और गोदाम से भारी मात्रा में नकली दवाओं की खेप पकड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग को सूचना मिली कि बद्दी की नामी दवा कंपनियों की नकली दवाइयां अवैध रूप से बनाई जा रही हैं।

    जिसके बाद टीम ने बद्दी बैरियर पर दबिश दी तो एक क्रेटा कार को जांच के लिए रुकवाया गया। इस दौरान जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो विभाग की टीम के भी होश उड़ गए। मौके से 8 डिब्बे बरामद हुए जिसमें से नकली दवाइयां बरामद हुई। बड़ी बात तो यह है कि यह नकली दवाइयां शातिर बद्दी के नामी उद्योगों के नाम से फर्जी तरीके से बेच रहे थे।

    जिसके बाद नकली दवाइयों की खेप के साथ पकड़े गए मोहित बंसल पुत्र विनोद बंसल की निशानदेही पर एक गोदाम में भी छापेमारी की गई। जहां हजारों की तादाद में नामी कंपनियों की नकली दवाइयां और रॉ मैटीरियल बरामद हुआ है। ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाहा ने खबर की पुष्टि की है।

  • बद्दी व नालागढ़ में डेंगू के नए केस, 1000 के पार पहुंचा आंकड़ा

    बद्दी व नालागढ़ में डेंगू के नए केस, 1000 के पार पहुंचा आंकड़ा

    HNN/ सोलन

    जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी और नालागढ़ में डेंगू के केस थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आलम यह है कि यहां डेंगू का आंकड़ा 1000 के ऊपर पहुंच चुका है। हालांकि, डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार ठोस कदम उठा रहा है। बावजूद इसके दोनों ही क्षेत्रों में डेंगू के केस थमते नजर नहीं आ रहे हैं।

    बद्दी व नालागढ़ में 14 नए मामले सामने आये है जिससे यहाँ डेंगू का आंकड़ा बढ़कर 1 हजार से भी ऊपर पहुँच चुका है। बीएमओ नालागढ़ डॉ मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि नालागढ़ और बद्दी में 7-7 मामले डेंगू के सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू के अलावा भी खांसी-जुकाम से पीड़ित मरीज अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।

  • लगातार बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, हजार के करीब पहुंचा आंकड़ा..

    लगातार बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, हजार के करीब पहुंचा आंकड़ा..

    HNN/ बद्दी

    हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी और नालागढ़ में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है कि क्षेत्रों में डेंगू का आंकड़ा हजार के करीब पहुंच चुका है जिससे लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। डेंगू से पीड़ित मरीज अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं डेंगू के साथ-साथ वायरल फीवर भी कहर ढा रहा है और अस्पतालों में मरीजों की लंबी लाइनें लगी हुई है।

    बद्दी व नालागढ़ में 23 और नए मामले डेंगू के सामने आए हैं जिससे आंकड़ा 979 तक पहुँच गया हैं। उधर, बीएमओ नालागढ़ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डेंगू के संक्रमण से बचाव के लिए फॉगिंग और दवा का छिड़काव करवाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी एहतियात बरतने की अपील की है।