Loading...

सामान्य चुनाव पर्यवेक्षकों से सीधे कर सकते हैं सम्पर्क- राघव शर्मा

SAPNA THAKUR • 28 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा मुकेश कुमार, 2009 आईएएस बैच तथा प्रशांत कुमार मिश्रा 2014 आईएएस बैच को जिला ऊना में सामान्य पर्यवेक्षक बनाया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने बताया कि चुनाव से संबंधित किसी भी शिकायत या सुझाव के लिए सीधे तौर पर पर्यवेक्षकों से सम्पर्क किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि ऊना, हरोली तथा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित व्यक्ति सामान्य निर्वाचन-2022 के विषय में सामान्य पर्यवेक्षक मुकेश कुमार, भा.प्र.से. के मोबाइल नंबर 76499-81625 पर संपर्क करने के अलावा जिला मुख्यालय में चंद्रलोक कॉलोनी स्थित जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह के सेट नंबर-2 में प्रातः 11 से 12 बजे तक मिल सकते हैं।

इसके अलावा चिंतपूर्णी तथा गगरेट विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित व्यक्ति सामान्य निर्वाचन-2022 के विषय में सामान्य पर्यवेक्षक प्रशांत कुमार मिश्रा, भा.प्र.से. के मोबाइल नंबर 76499-81627 पर संपर्क करने के अलावा अंब स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में प्रातः 10ः30 से 11ः30 बजे तक मिल सकते हैं।