Category: Dharamshala

  • जिला के सभी स्कूलों में बच्चों के आधार कार्ड अपडेट करने के लिए लगेंगे कैंप

    जिला के सभी स्कूलों में बच्चों के आधार कार्ड अपडेट करने के लिए लगेंगे कैंप

    5 वर्ष तथा 15 वर्ष के बच्चों के आधार अपग्रेडेशन होगा निशुल्क

    HNN/ धर्मशाला

    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला के स्कूलों में बच्चों के आधार कार्ड अपडेट करने के लिए अभियान आरंभ किया जाएगा ताकि बच्चों को आधार कार्ड अपडेट करवाने में किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो।

    उपायुक्त हेमराज बेरवा ने अपने कार्यालय में समग्र शिक्षा अभियान के तहत लोक मित्र संचालकों को आधार किट्स वितरित करने के उपरांत कहा कि सभी स्कूलों में आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए उपरोक्त लोक मित्र संचालक कैंप आयोजित करेंगे।

    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि पांच वर्ष तथा पंद्रह वर्ष की आयु पूर्ण होने पर भी बच्चों को आधार कार्ड अपडेट करवाना जरूरी है, इसके लिए स्कूल के बच्चे अपने अपने मुख्यध्यापकों या प्रधानाचार्यों से संपर्क करें ताकि आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए उचित कदम उठाए जा सकें।

    उन्होंने कहा कि छात्रवृतियां तथा अन्य सुविधाओं के लिए आधार कार्ड की लिकेंज जरूरी है, अगर आधार कार्ड अपडेट नहीं होगा तो छात्रवृतियां या अन्य सुविधाओं के लिए बच्चों को परेशानी हो सकती है।

    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बाल विकास अधिकारियों को भी शून्य से पांच वर्ष आयुवर्ग के बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं इस के लिए आंगनबाड़ी स्तर पर शून्य से पांच वर्ष आयुवर्ग के जिन बच्चों के आधार कार्ड नहीं बने हैं उसका डाटा बेस तैयार करने के लिए कहा गया है।

    सभी नागरिकों को दस वर्ष में एक बार आधार कार्ड अपडेट करवान जरूरी
    अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि सभी नागरिकों को दस वर्ष में एक बार आधार कार्ड अपडेट करवाना जरूरी है तथा यूडीआईए की ओर से आधार अपडेग्रेशन के लिए 14 सितंबर 2024 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

    उन्होंने कहा कि आधार एक अतिमहत्वपूर्ण दस्तावेज है इसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलता है इसलिए इसका अपडेटेड होना जरुरी और लाभदायक है. अगर आपका आधार अपडेटेड होता है तो आपको केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में बहुत आसानी होती है।

  • नगर निकायों में पार्किंग, फुटपाथ तथा शौचालय बनाने पर करें फोक्स- डीसी

    नगर निकायों में पार्किंग, फुटपाथ तथा शौचालय बनाने पर करें फोक्स- डीसी

    कांगड़ा जिला के नगर निकायों के अधिकारियों को दिए निर्देश

    HNN/ धर्मशाला

    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला के स्थानीय नगर निकायों में पार्किंग, बाजारों में लोगों के चलने के लिए फुटपाथ तथा शौचालय बनाने पर विशेष फोक्स करना अत्यंत जरूरी है ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो।

    डीसी कार्यालय के सभागार में उपायुक्त हेमराज बैरवा ने नगर निकायों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अवैध निर्माण को लेकर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए तथा नगर निकायों को आमदनी के स्रोत बढ़ाने के लिए भी आवश्यक प्लान तैयार करना होगा ताकि नगर निकायों को सुचारू तौर पर विकसित किया जा सके।

    उपायुक्त ने कहा कि नगर निकायों को सुंदर तथा स्वच्छ बनाने के लिए भी कार्य योजना तैयार करना अत्यंत जरूरी है इस के लिए नगर निकायों के अधिकारियों को नियमित तौर पर नागरिकों की भविष्य की सुविधाओं को देखते हुए प्लान तैयार करना चाहिए।

    ठोस कूड़ा कचरा प्रबंधन पर करें विशेष फोक्स

    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि शहरी निकायों में ठोस कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए आवश्यक कदम उठाना अनिवार्य है तथा इस के लिए आवश्यक फंड सभी नगर निकायों को उपलब्ध करवाए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि जिन नगर निकायों ने ठोस कूड़ा कचरा संयंत्र के लिए साइट चिह्न्ति नहीं की है, उन नगर निकाय के अधिकारी तत्काल प्रभाव से ठोस कूड़ा कचरा संयंत्र के लिए साइट फाइनल करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं ताकि नगर निकायों की स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।

    उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कचरा के निष्पादन के लिए आवश्यक कदम उठाएं इस के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ नगर निकायों का समन्वय स्थापित किया जाएगा।

    लंबित कार्यों की भी रिपोर्ट तैयार करें

    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि नगर निकायों को विभिन्न मद्दों के तहत विकास कार्यों के लिए फंड उपलब्ध करवाए गए हैं जिन विकास कार्यों को अभी तक आरंभ नहीं किया गया है उसकी रिपोर्ट तैयार करके शीघ्र भेजी जाए इसके साथ ही लंबित विकास कार्यों की अपडेट स्थिति से अवगत करवाया जाए ताकि नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की जा सके।

    आवास योजना, स्वनीधि योजना पर भी हुई चर्चा

    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शहरी आवास योजना, स्वनिधि योजना तथा शहरी स्वयं सहायता समूह योजना पर भी विस्तार से चर्चा की तथा इन योजनाओं के तहत शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश नगर निकाय के अधिकारियों को दिए गए।

    उन्होंने कहा कि स्वनिधि योजना के तहत पात्र लोगों को लाभांवित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं इसके साथ ही शहरी स्वयं सहायता समूहों के सुदृढ़ीकरण के लिए भी कार्य योजना तैयार की जाए ताकि स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके।

  • लंबित विद्युत बिल का करें भुगतान, नहीं तो कटेगा कनेक्शन

    लंबित विद्युत बिल का करें भुगतान, नहीं तो कटेगा कनेक्शन

    HNN/ धर्मशाला

    विद्युत उपमंडल एक के सहायक अभियंता रमन भरमौरिया ने जानकारी देते हुए कहा कि लंबे समय से विद्युत बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

    इसके लिए अलग से नोटिस नहीं भेजे जा रहे हैं। उन्होंने ऐसे उपभोक्ताओं से विद्युत बिल के शीघ्र भुगतान का आग्रह किया है जिन्होंने लंबे समय से विद्युत बिलों का भुगतान नहीं किया है।

    उन्होंने कहा कि विद्युत मीटर का कनेक्शन कटने पर दोबारा जोड़ने के लिए 150 से लेकर 1500 रूपये वसूल किए जाएंगे।

  • मतदान के अंतिम 48 घंटों में प्रिंट मीडिया में विज्ञापन का प्रमाणीकरण जरूरी

    मतदान के अंतिम 48 घंटों में प्रिंट मीडिया में विज्ञापन का प्रमाणीकरण जरूरी

    एमसीएमसी द्वारा 24 घंटे की जा रही है निगरानी

    HNN/ धर्मशाला

    उपायुक्त एवं मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुश्रवण समिति (एमसीएमसी) के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने बताया कि प्रिंट मीडिया में राजनीतिक दलों या प्रत्याशियों द्वारा विज्ञापन प्रकाशन के लिए मतदान के अंतिम 48 घंटों में पूर्व प्रमाणीकरण अनिवार्य है।

    एमसीएमसी द्वारा 24 घंटे देहरा विस उपचुनाव के दौरान राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों, संस्थाओं या व्यक्तियों द्वारा बिना पूर्व प्रमाणीकरण के राजनीतिक विज्ञापन का प्रसारण करने अथवा प्रिंट मीडिया में पेड न्यूज की निगरानी की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार राजनीतिक विज्ञापन प्रसारित करने से पहले इसका पूर्व प्रमाणीकरण करवाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रानिक मीडिया, सोशल मीडिया तथा बल्क एसएमएस इत्यादि के लिए पूर्व प्रमाणीकरण अनिवार्य है।

    वहीं आवेदक निर्धारित प्रपत्र पर विज्ञापन संबंधी जानकारी, ऑडियो-वीडियो फाइल व स्क्रिप्ट की स्व-हस्ताक्षरित कॉपी भेज कर अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। जिला स्तरीय एमसीएमसी से पूर्व प्रमाणीकरण के लिए जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय धर्मशाला में आवेदन करना होगा।

    इस संबंध में अधिक जानकारी कार्यालय दूरभाष नंबर 01892-222319 पर संपर्क करके किया जा सकता है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों, विभिन्न संगठनों तथा स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों से निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों का पूर्ण पालन करने का आग्रह किया है।

  • डाटा संकलन तथा उसके उपयोग के लिए प्रशिक्षण अत्यंत जरूरी- डीसी

    डाटा संकलन तथा उसके उपयोग के लिए प्रशिक्षण अत्यंत जरूरी- डीसी

    राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित

    HNN/धर्मशाला

    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों को अपने अपने विभागों में कार्यक्रमों एवं योजनाओं को कारगर तरीके से संचालन के लिए डाटा के संकलन तथा उसके उपयोग को लेकर प्रशिक्षण अत्यंत जरूरी है।

    उपायुक्त कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि सार्वजनिक सेवाएँ किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होती हैं, और डाटा का लाभ उठाकर इसकी वितरण और दक्षता में काफी सुधार किया जा सकता है।

    उन्होंने कहा कि डाटा विश्लेषण से उपलब्ध जानकारी सरकार को महत्वपूर्ण मुद्दों की पहचान करने, नीतिगत हस्तक्षेपों को प्राथमिकता देने और विभिन्न नीति विकल्पों के संभावित परिणामों का आकलन करने में सक्षम बनाती है। डाटा विश्लेषण के आधार पर ही योजनाओं का सही आकलन किया जा सकता है तथा उसमें सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जा सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि डाटा संकलन सभी विभागों के लिए अत्यंत जरूरी है तथा इसी दिशा में सांख्यिकी विभाग के माध्यम से सभी विभागीय अधिकारियों के नियमित तौर पर प्रशिक्षण की व्यवस्था करनी चाहिए। इस अवसर पर सांख्यिकी के जनक पीसी महालेनोबिस के योगदान पर भी चर्चा की गई।

    इससे पहले सांख्यिकी विभाग के आर्थिक सलाहाकार विनोद राणा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए निर्णय लेने में डाटा के उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। जिला अनुसंधान अधिकारी स्वर्ण लता शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त कि

  • दिव्यांगजनों के लिए कल यहां लगेगा शिविर….

    दिव्यांगजनों के लिए कल यहां लगेगा शिविर….

    HNN/धर्मशाला

    जिला रैडक्रॉस सोसायटी धर्मशाला द्वारा दिव्यांगजनों की सहायता के लिए 1 जुलाई को शिविर का आयोजन किया जाएगा। तहसील कल्याण अधिकारी (टीडब्ल्यूओ) धर्मशाला ने यह जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि वार्ड नम्बर 15 बस स्टैंड नजदीक खनियारा मेला ग्राऊंड में होने वाला शिविर प्रातः 10:30 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली के सहयोग से होने वाले इस शिविर में पीड़ित दिव्यागंजनों को नि:शुल्क सहायता उपकरण प्रदान किए जाएंगे।

    टीडब्ल्यूओ ने बताया कि यदि कोई दिव्यांगजन उपकरण प्राप्त करने के लिए इच्छुक है तो वह 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता का प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (मासिक 22500 से कम), आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटो दस्तावेज लेकर उपरोक्त दिनांक को शिविर आयोजन स्थल पर पहुंचने के लिए सूचित करें।

  • नाबालिग से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने के दोषी को 5 वर्ष की कैद

    नाबालिग से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने के दोषी को 5 वर्ष की कैद

    HNN/धर्मशाला

    अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट अनिल शर्मा की अदालत ने नाबालिग से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने के दोषी को 5 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी को 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है तथा जुर्माना अदा न करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। दोषी की पहचान अमन के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार, 2 जनवरी 2022 को पीड़िता की माता ने शिकायत पुलिस थाना इंदौरा में सौंपी थी। शिकायतकर्त्ता ने बताया था कि उनकी 9 व 10 वर्षीय बेटियां पास के घर में ही एक लड़की से ट्यूशन पढ़ती थीं। 1 जनवरी 2022 को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ट्यूशन के लिए गई तो ट्यूशन पढ़ाने वाली लड़की घर में नहीं थी।

    ट्यूशन पढ़ाने वाली लड़की के भाई अमन ने छोटी बेटी को दरवाजा बंद करके उसके साथ अश्लील हरकतें व छेड़खानी की। इस हरकत को उनकी बड़ी बेटी ने भी देख लिया और घर आकर माता को यह बात बताई। इस पर माता ने अपनी नाबालिग बेटियों के साथ इंदौरा थाना में पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज करने के साथ ही सभी पहलुओं को लेकर गहनता से तफ्तीश की।

    जिसमें इंदौरा पुलिस थाना के इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने जांच पड़ताल की तथा आरोपी अमन को हिरासत में लिया गया और अदालत में पेश किया गया। अदालत में इस केस की पैरवी विशेष जिला न्यायावादी राजरानी ने की। उन्होंने बताया कि इस केस में 20 गवाहों को पेश किया गया। दोष साबित होने पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार दिया और उक्त सजा सुनाई।

  • विद्युत उपकेंद्र सिद्धपुर के इन क्षेत्रों में कल बिजली रहेगी बंद….

    विद्युत उपकेंद्र सिद्धपुर के इन क्षेत्रों में कल बिजली रहेगी बंद….

    HNN/ धर्मशाला

    सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर ने सूचित किया है कि विद्युत उपकेंद्र (33/11 केवी सब स्टेशन) सिद्धपुर में विद्युत उपकरणों के उचित रखरखाव के लिए 28 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ने इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग की अपील की है।

    उन्होंने बताया कि सुबह 9:00 बजे से शाम कार्य समाप्ति तक सिद्धबाड़ी, सिद्धपुर, फतेहपुर, बागणी, रक्कड़, तपोवन, झिओल, बरवाला, लोअर मोहली, गयतो मोनिस्ट्री, घिआरी पुल, रसां, बरेह, धिकतु, ठम्बा, दाढी, शीला पासू, आईटीआई झाकड़ी, उप्पर बडोल, लोअर बडोल, कंडी, चोला, खनिआरा, सुक्कड, योल, योल बाजार, नरवाना, उठराग्राम, कस्बा, चटेहर, स्लेट गोदाम, खुई बराग, कनेड, लोअर सुक्कड, मनेड, धौलाधार कालोनी आदि क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

  • धर्मशाला के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….

    धर्मशाला के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….

    HNN/धर्मशाला

    सहायक अभियंता रमन भरमोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि धर्मशाला शहर में कल 24 जून को प्रातः 10.00 बजे से सायं पांच बजे तक विद्युत लाइनों के रखरखाव के चलते विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

    अभियंता रमन भरमोरिया ने कहा कि आईपीएच कॉम्प्लेक्स, एमसी कार्यालय, यात्री निवास, क्षेत्रीय अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पताल, न्यायिक परिसर, टेलीफोन एक्सचेंज, एसपी कार्यालय, डीसी कार्यालय, डिपो बाजार, सिविल लाइंस, रामनगर, लोअर टीसीवी, महाजन क्लीनिक शामनगर, पुलिस लाइंस, एकजोत कॉलोनी, चीलगाढ़ी, हाउसिंग बोर्ड, शिक्षा बोर्ड, एआईआर, राजकीय महाविद्यालय, बीएड कॉलेज तथा सकोह, चेलियां, एचपीसीए स्टेडियम, सरस्वती नगर, सिविल लाइंस सिविल बाजार, फोरेंसिक लैब, माइक्रो वेव, टेलीफोन एक्सचेंज नरघोटा, टी एस्टेट पेट्रोल पंप (मानफिलिंग) गोरखा कॉलोनी, हाउसिंगकॉलोनी, सर्किट हाउस, ऑफिसर कॉलोनी चिलगाढ़ी, मैकलोडगंज मुख्यचैक, परमपावन दलाई लामा मंदिर, जोग्वियारागांव, हेरूगांव, दुसलान, टिप्पारोड, संजय मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में धर्मशाला शहर के काला पुल सबस्टेशन और इससे जुड़े 11 केवी फीडरों के सामान्य रखरखाव का कार्य किया जाएगा।

    मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत लाइनों का रखरखाव का कार्य अगले दिन यानी मंगलवार को किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

  • बाढ़ तथा भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में लगाएं साइन बोर्ड

    बाढ़ तथा भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में लगाएं साइन बोर्ड

    पर्यटकों तथा नागरिकों से नदी, नालों के किनारे ना जाने की अपील

    HNN/ धर्मशाला

    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में नदियों तथा खड्डों के किनारे बाढ़ तथा भूस्खलन की दृष्टि से संवदेनशील क्षेत्रों में साइन बोर्ड लगाने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं ताकि पर्यटक इन जगहों पर नहाने तथा सेल्फी इत्यादि लेने नहीं जाएं। इसके साथ ही पर्यटकों से भी नदी नालों के किनारे नहीं जाने की अपील की गई है।

    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि बरसात के दौरान नदियों, नालों तथा खड्डों में अचानक पानी के बहाव में बढ़ोतरी होने की आशंका रहती है तथा इससे कई बार पर्यटकों के बाढ़ में फंसने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। ऐसी घटनाओं की पुनरावृति नहीं हो इस के लिए सभी उपमंडलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि बरसात के सीजन को देखते हुए जिला तथा उपमंडल स्तर पर 24 घंटें आपदा प्रबंधन केंद्र खुले रहेंगे तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के टोल फ्री नंबर 1077 तक सूचना दें, ताकि आपातकाल स्थिति में तत्काल मदद उपलब्ध करवाई जा सके।

    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि सभी विभागों को आपदा संबंधी कार्यों के लिए तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि किसी भी स्तर पर आम जनमानस को असुविधा नहीं हो।