Category: Dharamshala

  • मतदान केंद्र से 100 मीटर के दायरे में 5 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध

    मतदान केंद्र से 100 मीटर के दायरे में 5 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध

    HNN/ धर्मशाला

    जिला दंडाधिकारी, कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के उद्देश्य से धारा 144 के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जानकारी दी कि कांगड़ा जिले में मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मतदान के लिए लाईन में लगे और काूनन एवं व्यवस्था में तैनात कर्मियों को छोड़कर 100 मीटर की दूरी तक 5 से अधिक लोगों के एक साथ एकत्रित तथा चलने पर प्रतिबंध रहेगा।

    उन्होंने बताया कि चुनाव डयूटी में तैनात सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर अन्य व्यक्तियों को मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में अग्नि शस्त्र, घातक हथियार, बैनर, स्टीक लेकर चलने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

    उन्होंने बताया कि इसके अलावा डोर-टू-डोर प्रचार के अलावा इस अवधि में चुनाव प्रचार पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वीरवार सायं 6 बजे से पहली जून को मतदान समाप्ति तक लागू रहेगा।

  • चुनाव प्रचार की अवधि खत्म होते ही धर्मशाला में सुरक्षा कर्मियों ने किया फ्लैग मार्च

    चुनाव प्रचार की अवधि खत्म होते ही धर्मशाला में सुरक्षा कर्मियों ने किया फ्लैग मार्च

    निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

    HNN/ धर्मशाला

    निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रचार अभियान की अवधि समाप्त होने पर सुरक्षा कर्मियों ने धर्मशाला में फ्लैग मार्च कर शांतिपूर्वक तथा पारदर्शी तरीके से निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न करवाने का संदेश दिया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा तथा पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री भी उपस्थित रहीं।

    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं इसके साथ ही मतदाताओं में किसी भी तरह का भय नहीं हो इस के लिए फ्लैग मार्च के माध्यम से मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि सुदृढ़ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है तथा वोट ही मतदाताओं की ताकत है सभी मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि मतदान तथा मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा डयूटी पर तैनात कर्मचारियों को भी निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है तथा पोलिंग पार्टियों को भी गंतव्य स्थल के लिए रवाना कर दिया है।

    मतदान के दौरान भी निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के मुताबिक आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है इसके साथ ही क्रिटिकल पोलिंग बूथ पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी स्तर पर निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित नहीं हो सके।

  • 10वीं व 12वीं कक्षाओं की अनुपूरक परीक्षाओं के लिए इस दिन तक करें आवेदन…..

    10वीं व 12वीं कक्षाओं की अनुपूरक परीक्षाओं के लिए इस दिन तक करें आवेदन…..

    HNN/धर्मशाला 

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रदेश में कक्षा दसवीं और जमा दो के जून माह में होने वाली परीक्षाओं के लिए बिना विलंब शुल्क के साथ पांच जून और विलंब शुल्क एक हजार रुपये के साथ 10 जून तक प्रवेश पत्र जमा करवा सकते दसवीं और जमा दो के कंपार्टमेंट, डिप्लोमा होल्डर के साथ अतिरिक्त विषय, अंग्रेजी केवल, श्रेणी सुधार के पात्र परीक्षार्थी शामिल रहेंगे।

    परीक्षार्थी प्रवेश पत्रों को निर्धारित परीक्षा शुल्क के सहित संबंधित विद्यालय के माध्यम से केवल ऑनलाइन ही जमा करवा सकते हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से किए गए बदलावों के बाद अब श्रेणी सुधार परीक्षार्थी या अनुपूरक परीक्षा में भी एक या एक से अधिक विषयों में आवेदन कर सकते हैं।

    कक्षा दसवीं व जमा दो के कंपार्टमेंट और केवल अंग्रेजी, एक अतिरिक्त विषय और जमा दो के डिप्लोमा होल्डर परीक्षार्थियों को सात सौ रुपये फीस देनी होगी। इसके अलावा दसवीं कक्षा के एक या एक से अधिक विषय में श्रेणी सुधार परीक्षार्थियों को 950 रुपये फीस और जमा दो के एक या एक से अधिक विषय में श्रेणी सुधार परीक्षार्थियों को 1150 रुपये फीस जमा करवानी होगी।

  • शिक्षा बोर्ड ने 8वीं, 10वीं, 12वीं की एसओएस परीक्षाओं के लिए मांगे आवेदन

    शिक्षा बोर्ड ने 8वीं, 10वीं, 12वीं की एसओएस परीक्षाओं के लिए मांगे आवेदन

    HNN/धर्मशाला

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के तहत 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षाओं की सत्र सितंबर- 2024 में होने वाली परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी इन आवेदनों को प्रदेश के समस्त अध्ययन केंद्रों से ऑनलाइन कर सकेंगे।

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि सितंबर-2024 में होने वाली एसओएस की परीक्षाओं के लिए नए अभ्यर्थियों, टीओसी, री-एडमिशन और अतिरिक्त विषय की परीक्षा के लिए बोर्ड प्रबंधन ने आवेदन मांगे हैं।

    उन्होंने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थी 15 जून तक बिना लेट फीस के आठवीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा एक हजार रुपये लेट फीस के साथ अभ्यर्थी 16 से 29 जून तक आवेदन किए जा सकेंगे।

    उन्होंने प्रदेश के समस्त अध्ययन केंद्रों के प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के तहत परीक्षार्थियों के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए पात्रता बारे महत्वपूर्ण जानकारियां और संशोधित नियम विवरणिका में दिए गए हैं।

    उन्होंने परीक्षार्थियों के ऑनलाइन प्रवेश पत्र भरने से पूर्व विवरणिका और दिशानिर्देशों का आवश्यक रूप से अनुसरण करें, जोकि अध्ययन केंद्र से लॉगिन आईडी पर अपलोड किया गया है।

  • पालमपुर और ज्वालामुखी में सुरक्षा कर्मियों ने किया फ्लैग मार्च

    पालमपुर और ज्वालामुखी में सुरक्षा कर्मियों ने किया फ्लैग मार्च

    HNN/ धर्मशाला

    शांतिपूर्वक तथा पारदर्शी तरीके से निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए ज्वालामुखी तथा पालमपुर में सुरक्षा कर्मियों ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा तथा पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री भी उपस्थित रहीं।

    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही मतदाताओं में किसी भी तरह का भय नहीं हो, इसके लिए फ्लैग मार्च के माध्यम से मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि सुदृढ़ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है तथा वोट ही मतदाताओं की ताकत है सभी मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि मतदान तथा मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

    उन्होंने कहा कि डयूटी पर तैनात कर्मचारियों को भी निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया का बेहतर तरीके से संचालन किया जा सके।

  • एक जून तक एग्जिट पोल के प्रकाशन या प्रचार पर रहेगा प्रतिबंध

    एक जून तक एग्जिट पोल के प्रकाशन या प्रचार पर रहेगा प्रतिबंध

    HNN/ धर्मशाला

    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार 1 जून शाम साढ़े छह बजे तक लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल का आयोजन करने तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसके परिणााम के प्रकाशन या प्रचार अथवा किसी भी अन्य तरीके से इसके प्रचार-प्रसार करने पर प्रतिबंध रहेगा।

    इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126(1)ख के अंतर्गत मतदान की समाप्ति के लिए निर्धारित समय पर समाप्त होने वाली 48 घंटे की अवधि के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी तरह के ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामलों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।

  • मतदान से वंचित पोलिंग ड्यूटी के कर्मचारी अब 29 मई को कर सकेंगे वोट

    मतदान से वंचित पोलिंग ड्यूटी के कर्मचारी अब 29 मई को कर सकेंगे वोट

    HNN/ धर्मशाला

    जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि मतदान करने से वंचित रहे पोलिंग ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के लिए 29 मई को अंतिम पूर्वाभ्यास में वोटिंग के लिए सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

    दूसरी रिहर्सल में 23 से 24 मई तक आयोजित की गई थी, इसमें भी वोटिंग के लिए सुविधा केंद्र स्थापित किए गए थे। इसके साथ ही 27 मई को पोलिंग दलों के मतदाताओं के लिए स्पेशल वोटिंग डे का प्रावधान किया गया था।

    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि अब पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी के लिए विधानसभा क्षेत्र आवंटित कर दिए गए हैं तथा पोलिंग डयूटी पर तैनात जिन कर्मचारियों ने अभी तक वोट नहीं डाले हैं वे 29 को अंतिम रिहर्सल में अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।

    उन्होंने कहा कि चुनाव डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मी 29 से 31 आरओ एव एआरओ कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्रों में मतदान कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने कहा कि दिव्यांग तथा 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है।

  • धर्मशाला में साइक्लोथॉन के साथ दिया मतदान का संदेश

    धर्मशाला में साइक्लोथॉन के साथ दिया मतदान का संदेश

    मतदाताओं को शपथ भी दिलाई, प्रतिभागियों को दिए प्रशस्ति पत्र

    HNN/ धर्मशाला

    मतदाता जागरूकता के लिए धर्मशाला उपमंडल में साइक्लोथाॅन का आयोजन किया गया। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने डाढ में साइक्लोथाॅन को हरी झंडी देकर रवाना किया गया। इस साइक्लोथाॅन में आईजी अभिषेक दुल्लर, राज्य निर्वाचन आयोग के आईकाॅन हरप्रीत पाल, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, एडीसी सौरभ जस्सल सहित कई युवाओं ने भाग लिया।

    यह साइक्लोथाॅन डाढ से आरंभ होकर धर्मशाला उपायुक्त कार्यालय परिसर तक संपन्न हुई। इस अवसर पर धर्मशाला में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में आईजी अभिषेक दुल्लर ने कहा कि सुदृढ़ लोकतंत्र के निर्माण के लिए मतदान अत्यंत जरूरी है तथा प्रत्येक मतदाता को मतदान में हिस्सा लेना चाहिए।

    इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि वोट आम जनमानस की ताकत है तथा इस ताकत का उपयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि 01 जून को मतदान के दिन जिले में सभी मतदाता अपने घरों से निकलें और अपने मताधिकार का उपयोग करें। प्रशासन का प्रयास है कि सशक्त लेाकतंत्र के लिए सभी मतदाता सही तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

    उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 में शतप्रतिशत मतदान के लिए विभिन्न स्तरों पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं तथा साठ प्रतिशत से कम मतदान वाले पोलिंग बूथ पर विशेष फोक्स किया गया। निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार दिव्यांग तथा 85 प्रतिशत से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं के लिए 21 मई से 26 मई तक होम वोटिंग का भी प्रावधान किया गया था ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदान हो सके।

    राज्य निर्वाचन आयोग के आईकाॅन हरप्रीत पाल ने भी युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया तथा इस अवसर पर मतदान को लेकर शपथ भी दिलाई गई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से मतदान जागरूकता पर लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। आईजी दुल्लर, उपायुक्त हेमराज बैरवा तथा एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने साईक्लोथाॅन के प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

  • ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी 29 से 31 मई को करेंगे मतदान

    ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी 29 से 31 मई को करेंगे मतदान

    आरओ व एआरओ कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्रों में कर सकेंगे मतदान

    HNN/ धर्मशाला

    जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि मतदान दलों के अलावा चुनाव ड्यूटी पर तैनात मतदाता पुलिस कर्मी, वीडियोग्राफर, चालक और परिचालक, सफाईकर्मी और चुनाव ड्यूटी में तैनात अन्य कर्मचारियों के लिए एआरओ तथा आरओ स्तर पर मतदान सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

    आवश्यक सेवाओं के मतदाता 26 मई से 28 तथा डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मी 29 से 31 आरओ एव एआरओ कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्रों में मतदान कर सकेंगे। जबकि पोलिंग पार्टी में तैनात कर्मचारियों ने प्रशिक्षण स्थलों पर स्थापित संबंधित मतदाता सुविधा केंद्रों पर 23, 24 मई को अपने मतदान का प्रयोग किया तथा पोलिंग पार्टी के जिन मतदाताओं ने अभी तक मतदान नहीं किया है वे अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान वोट कर सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि डाक मतपत्रों के माध्यम से मतदान के लिए मानक संचालन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के नए मानदंडों के अनुसार चुनाव डयूटी पर एक मतदाता को संबंधित एआरओ द्वारा स्थापित सुविधा केंद्र पर ही अपना वोट डालने के लिए डाक मतपत्र प्रदान किया जाएगा और केवल सुविधा केन्द्र पर ही मतदान किया जा सकता है।

    उन्होंने चुनाव डयूटी पर तैनात मतदाताओं को अपने डाक मतपत्र का उपयोग करने के लिए प्रत्येक सुविधा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में मतदान कक्ष और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने कहा कि दिव्यांग तथा 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

    सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को दिव्यांग तथा 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं से प्राप्त कंस्टेंट के आधार पर वोटिंग के लिए आवश्यक टीम गठित की गई हैं तथा 26 मई तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी।

  • बीए, बीएससी, बीकॉम, बीवॉक में प्रवेश के लिए इस दिन से करें ऑनलाइन आवेदन…

    बीए, बीएससी, बीकॉम, बीवॉक में प्रवेश के लिए इस दिन से करें ऑनलाइन आवेदन…

    HNN/धर्मशाला

    राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में बीए, बीएससी, बीकॉम और बीवॉक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 3 जून से शुरू कर दी जाएगी। यह प्रक्रिया 15 जुलाई तक चलेगी। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य डॉ. राकेश पठानिया के मुताबिक कॉलेज में एडमिशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 3 जून को आरंभ हो रही है। विद्यार्थी ऑनलाइन दाखिल प्रक्रिया करते समय अपने संबंधित विषयों के कंबीनेशन का पूरा ध्यान रखें।

    बीए, बीकॉम बीएससी तथा बी वॉक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेंने के इच्छुक विद्यार्थी 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। 16 जुलाई को दोपहर एक बजे कॉलेज की ऑफिशल वेबसाइट में प्रथम मेरिट लिस्ट अपलोड कर दी जाएगी। प्रथम मेरिट सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करने की प्रक्रिया 16 जुलाई से 19 जुलाई तक रहेगी।

    उन्होंने बताया कि फीस जमा करने की प्रक्रिया भी ऑनलाइन रहेगी। फीस जमा करने के लिए लिंक कॉलेज की ऑफिशल वेबसाइट में जनरेट किया जाएगा, जिसके माध्यम से विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे। दूसरी मेरिट लिस्ट 20 जुलाई सुबह 11 वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों के लिए फीस जमा कराने का समय 20 जुलाई को शाम 5 बजे तक रहेगा।

    मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम 22 जुलाई को महाविद्यालय में रखा जाएगा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. राकेश पठानिया ने बताया कि एडमिशन लेने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी।