Category: SANGHRAH

  • इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री में धर्मशाला के भोली व विश्नोई ने जीते गोल्ड

    इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री में धर्मशाला के भोली व विश्नोई ने जीते गोल्ड

    सिरमौर जिले के राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में आयोजित 51वीं क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप में धर्मशाला महाविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्र और छात्रा वर्ग में कॉलेज के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते।

    संगड़ाह

    व्यक्तिगत वर्ग में शानदार प्रदर्शन
    छात्र वर्ग में धर्मशाला महाविद्यालय के दीपक बिश्नोई ने स्वर्ण, नारायण यादव ने रजत और कोटशेरा कॉलेज के जतिन ने कांस्य पदक जीता। छात्रा वर्ग में धर्मशाला की भोली ने स्वर्ण, ऊना कॉलेज की रवीना ने रजत और अंब कॉलेज की स्वाति ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

    टीम वर्ग में प्रतिस्पर्धा
    छात्र टीम वर्ग में कोटशेरा कॉलेज ने स्वर्ण, एमसीएम डीएवी कांगड़ा ने रजत और धर्मशाला कॉलेज ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं छात्राओं की टीम प्रतियोगिता में अंब कॉलेज ने स्वर्ण, हमीरपुर कॉलेज ने रजत और बिलासपुर कॉलेज ने कांस्य पदक जीता।

    सम्मान और संदेश
    मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मेजर जनरल अतुल कौशिक ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और संगड़ाह कॉलेज के विद्यार्थियों व प्राध्यापकों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने प्लास्टिक-फ्री और प्रदूषण-मुक्त समाज बनाने का आह्वान किया।

    प्राचार्या का आभार
    कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मीनू भास्कर ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए शिक्षकों, छात्रों, एनएसएस, एनसीसी और इको क्लब का आभार व्यक्त किया। यह दूसरा अवसर था जब संगड़ाह कॉलेज में राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता आयोजित हुई।

    चुनौतियों के बावजूद आयोजन सफल
    मंगलवार सुबह करीब दो घंटे बिजली गुल रहने से आयोजन में परेशानी आई, लेकिन इसके बावजूद प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

  • लुधियाना स्कूल में संगड़ाह जोन की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू

    लुधियाना स्कूल में संगड़ाह जोन की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ संगडाह:

    संगड़ाह जोन की अंडर-19 छात्र-छात्राओं की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शनिवार को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुधियाना में शुभारंभ हुआ।

    तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ स्थानीय एस.एम.सी. अध्यक्षा सिंपल ठाकुर ने किया।प्रतियोगिता के जोन प्रभारी कपिल मोहन ठाकुर ने बताया कि इसमें संगड़ाह जोन के 18 विद्यालय भाग ले रहे हैं, जिसमें से 13 विद्यालयों के 150 छात्र लुधियाना पहुंचे हैं।

    उनका ट्रायल के माध्यम से जिला स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए चयन किया जाएगा, जबकि छात्राएं 28 सितम्बर को पहुंचेंगी। छात्राओं का ट्रायल 29 सितम्बर को करवाया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि ये वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शिक्षा विभाग द्वारा जोन स्तर पर विस्तृत रूप से 4-4 दिन के लिए करवाई जाती थी, लेकिन इस बार भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा के कारण इन्हें आयोजित करने में विलम्ब हुआ।

    समय के अभाव की वजह से इन खेलकूद प्रतियोगिताओं को सरकार ने संक्षिप्त रूप में ट्रायल के माध्यम से करवाने का फैसला लिया है।

  • राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

    राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

    कुशल को मिस्टर फ्रेशर तथा तमन्ना ठाकुर को मिस फ्रेशर चुना गया

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ संगड़ाह :

    राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में फ्रेशर पार्टी का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया जिसमें नवप्रवेशित छात्रों एवं अन्य छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मीनू भास्कर बतौर मुख्य अतिथि रही।

    मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की इसके उपरांत  सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया गया। इसके उपरांत प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को आनंदमय बना दिया।

    गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।प्राचार्य डॉ. भास्कर ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय जीवन सीखने और आत्मविकास का सुनहरा अवसर होता है।

    उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।वरिष्ठ छात्रों द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित किया गया। इनमें कुशल को मिस्टर फ्रेशर तथा तमन्ना ठाकुर को मिस फ्रेशर चुना गया।

    राजीव कुमार को मिस्टर कॉन्फिडेंट, रंजिता शर्मा को मिस कॉन्फिडेंट, सतीश कुमार को मिस्टर टैलेंट, प्रेरणा को मिस टैलेंट, गुलशन को मिस्टर ट्रेडिशनल तथा तनिषा को मिस ट्रेडिशनल का खिताब मिला।

  • इतिहासकार प्रो संदीप कनिष्क ने शब्दों से रचा समाज का आईना, पहली काव्य कृति प्रकाशित

    इतिहासकार प्रो संदीप कनिष्क ने शब्दों से रचा समाज का आईना, पहली काव्य कृति प्रकाशित

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ संगड़ाह

    राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह के सहायक प्रोफेसर संदीप कुमार कनिष्क ने इतिहास के गंभीर अध्ययन के बाद अब कविता की दुनिया में कदम रखा है। उनका पहला काव्य संग्रह ‘बातें जरूरी हैं’ शीर्षक से प्रकाशित हुआ है, जिसने उनकी साहित्यिक यात्रा को एक नया आयाम दिया है।

    इस संग्रह में कुल 25 स्वरचित कविताएं शामिल हैं, जो समाज की समस्याओं, मानवीय भावनाओं, प्रेम, महिला उत्पीड़न, देशप्रेम और राजनीतिक व सामाजिक व्यंग्य जैसे विषयों को अभिव्यक्त करती हैं।

    सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के बेहड़ गांव से संबंध रखने वाले प्रो. कनिष्क, इतिहास पर पहले ही छह किताबें प्रकाशित कर चुके हैं। पिछले दो महीनों में यह उनकी तीसरी पुस्तक है, जिससे उनकी लेखनी की गति और प्रतिभा का पता चलता है।

    प्रो. कनिष्क ने बताया कि इस काव्य संग्रह को प्रकाशित करने की प्रेरणा उन्हें राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह की प्राचार्या डॉ. मीनू भास्कर से मिली।

    यह कृति न केवल उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि एक शिक्षाविद अपनी विशेषज्ञता के साथ-साथ रचनात्मक साहित्य में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

  • राष्ट्र निर्माण की ओर कदम: श्री रेणुका जी कॉलेज में पहली बार एनसीसी यूनिट शुरू, 53 युवाओं का हुआ चयन

    राष्ट्र निर्माण की ओर कदम: श्री रेणुका जी कॉलेज में पहली बार एनसीसी यूनिट शुरू, 53 युवाओं का हुआ चयन

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ संगड़ाह

    सिरमौर जिला के राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी के छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। महाविद्यालय में पहली बार एनसीसी इकाई की स्थापना की गई है, जिससे विद्यार्थियों में भारी उत्साह है।

    शनिवार को नाहन से आए एनसीसी सीओ द्वारा 53 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों में 35 छात्राएं और 18 छात्र शामिल हैं।यह उपलब्धि महाविद्यालय को एक नई पहचान देगी।

    शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एनसीसी न केवल युवाओं की नेतृत्व क्षमता और सैन्य अनुशासन का विकास करेगी, बल्कि उनमें राष्ट्रप्रेम और समाज सेवा की भावना को भी गहरा करेगी।

    इससे ये विद्यार्थी भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में उभरेंगे।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने एनसीसी के सीटीओ डॉ. मिला राम चौहान और सभी चयनित छात्रों को बधाई दी।

    यह उम्मीद जताई गई है कि यह इकाई भविष्य के युवाओं को एक सकारात्मक दिशा देगी और उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

  • संगड़ाह अस्पताल को मिली नई वरिष्ठ चिकित्सक, अब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी

    संगड़ाह अस्पताल को मिली नई वरिष्ठ चिकित्सक, अब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी

    संगड़ाह अस्पताल में लंबे समय से चली आ रही वरिष्ठ चिकित्सक की कमी पूरी हो गई है। डॉ. तमन्ना शर्मा के ज्वाइन करने से अब क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद है।

    संगड़ाह

    वरिष्ठ चिकित्सक ने ज्वाइन की सेवाएं
    आदर्श अस्पताल संगड़ाह में डॉ. तमन्ना शर्मा ने अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।

    स्टाफ की स्थिति में सुधार
    अस्पताल में चिकित्सकों के 9 स्वीकृत पदों में से 3 पर हाल ही में नए डॉक्टर नियुक्त हुए थे। डॉ. तमन्ना के जुड़ने से मरीजों को उपचार में राहत मिलेगी, हालांकि अभी भी दो पद खाली हैं।

    मूलभूत सुविधाओं की कमी
    अस्पताल में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और जनरेटर जैसी सुविधाएं अभी भी उपलब्ध नहीं हैं। बिजली कटौती के समय मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल की इमारत में लिफ्ट होने के बावजूद इसे बंद रखा जाता है जिससे मरीजों को परेशानी होती है।

    आंशिक सुधार और उम्मीदें
    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हाल ही में 6 नर्सें नियुक्त हुई हैं और 30 लाख की लागत से प्रयोगशाला शुरू हुई है। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि वरिष्ठ चिकित्सक की नियुक्ति के बाद शेष समस्याओं का भी समाधान होगा।

  • संगड़ाह अस्पताल को 3 नए डॉक्टरों की सौगात, लेकिन सुविधाओं की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं अधूरी

    संगड़ाह अस्पताल को 3 नए डॉक्टरों की सौगात, लेकिन सुविधाओं की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं अधूरी

    संगड़ाह अस्पताल इस समय स्टाफ और बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी से जूझ रहा है। एक लाख से अधिक की आबादी वाले क्षेत्र में अस्पताल फिलहाल केवल 2 डॉक्टरों के सहारे चल रहा है। हालांकि, 9 खाली पदों में से 3 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है, जिससे लोगों में उम्मीद जगी है कि स्वास्थ्य सेवाएं सुधरेंगी।

    संगड़ाह

    डॉक्टरों की कमी से बढ़ी मुश्किलें
    स्थानीय लोगों ने सरकार से अपील की है कि नए तैनात किए गए डॉक्टरों को स्थानांतरित न किया जाए। अभी अस्पताल एक नियमित और एक प्रतिनियुक्ति पर आए डॉक्टर के सहारे चल रहा है, जो 24 घंटे सेवाएं दे रहे हैं।

    जरूरी सुविधाओं का अभाव
    आदर्श अस्पताल का दर्जा मिलने के बावजूद यहां एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और जनरेटर जैसी सुविधाओं का अभाव है। बिजली गुल होने पर मरीजों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ती है।

    भवन सुविधाएं बंद, नई लैब बनी सहारा
    10.5 करोड़ की लागत से बना अस्पताल भवन लिफ्ट से सुसज्जित है, लेकिन वह हमेशा बंद रहती है। हालांकि, हाल ही में 6 नर्सों की नियुक्ति और 30 लाख की लागत से नई प्रयोगशाला शुरू होने से आंशिक राहत मिली है।

    नौहराधार को भी मिली तैनाती
    स्वास्थ्य खंड संगड़ाह की सीएचसी नौहराधार के लिए भी 2 प्रशिक्षु चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है, जिससे वहां की सेवाओं में भी सुधार की उम्मीद है।

  • 12 किमी. चारपाई पर उठाकर अस्पताल लाई गई गर्भवती महिला, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

    12 किमी. चारपाई पर उठाकर अस्पताल लाई गई गर्भवती महिला, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

    लगातार बारिश और सड़क बंद होने से ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ, स्वास्थ्यकर्मियों ने बचाई जान

    संगड़ाह

    सिरमौर ज़िले के उपमंडल संगड़ाह में लगातार हो रही भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़कें बंद होने से आवागमन बाधित है और इसी बीच कजवा गाँव की एक गर्भवती महिला को ग्रामीणों ने करीब 12 किमी. तक चारपाई पर उठाकर अस्पताल पहुँचाया। समय पर पहुँचने से महिला और नवजात शिशु की जान बच गई।

    28 वर्षीय निशा को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो उसके पति हेमचंद और ग्रामीणों ने मिलकर उसे चारपाई पर बिठाया और संगड़ाह अस्पताल तक ले गए। रास्ते में कीचड़ और मलबे के कारण किराए की गाड़ी को कई बार धक्का भी लगाना पड़ा। हेमचंद ने सफल प्रसव के लिए ग्रामीणों और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार जताया।

    सुविधाओं की कमी के बीच सफल डिलीवरी
    आमतौर पर पहली डिलीवरी के मामलों को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया जाता है, लेकिन सड़कों के बंद होने और प्रसव में देरी न होने के कारण स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव ने संगड़ाह में ही सफल डिलीवरी करवाई। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद मरीजों को बेहतर सुविधा देने की कोशिश की जा रही है।

    गौरतलब है कि हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉ. परमार के गृह क्षेत्र की सीएचसी संगड़ाह को आदर्श अस्पताल घोषित किया गया है, लेकिन यहाँ एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और जनरेटर जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। डॉक्टरों के 10 स्वीकृत पदों में से सिर्फ़ एक ही नियमित चिकित्सक मौजूद है। इसके अलावा, बिजली विभाग का कार्यालय बंद रहने से कई बार घंटों बिजली गुल रहती है और जनरेटर न होने से मरीजों को अंधेरे में रहना पड़ता है।

    हालांकि, हाल ही में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 6 नर्सों की नियुक्ति और 30 लाख रुपये की लैब मिलने से अस्पताल में कुछ सुधार हुआ है। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीणों की एकजुटता और कठिन हालात में उनकी सूझबूझ को उजागर किया है।

  • रेणुकाजी के भराड़ी गाँव में भूस्खलन की चपेट में आया मकान, 12 लोग हुए बेघर

    रेणुकाजी के भराड़ी गाँव में भूस्खलन की चपेट में आया मकान, 12 लोग हुए बेघर

    एसडीएम संगड़ाह ने रेस्क्यू टीम को किया मौके पर रवाना, बोले प्रशासन हर पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ नौहराधार – श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की तहसील नौहराधार के भराड़ी गाँव निवासी जोगिंदर सिंह का परिवार भारी भूस्खलन के कारण बेघर हो गया है।

    लगातार हो रही बारिश से जोगिंदर सिंह का मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिससे उसका आधा हिस्सा टूटकर गिर गया है। बाकी हिस्से में भी बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं, जिसके कारण पूरा मकान कभी भी ढह सकता है।

    अपने 12 सदस्यों वाले परिवार के साथ जोगिंदर सिंह ने अपना घर छोड़ दिया है। अब इस बेबस परिवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती रात गुजारने की है। जोगिंदर सिंह का कहना है कि उसकी जिंदगी भर की कमाई इस मकान को बनाने में लग गई थी। पीड़ित परिवार नेबतया कि उनके पास अब रहने के लिए कोई और ठिकाना नहीं रहा है।

    लगातार तीन दिनों से जारी बारिश ने चारों तरफ तबाही मचा रखी है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है।प्रशासन ने दिया मदद का आश्वासनउधर, एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी तरह से खड़ा है।

    उन्होंने कहा कि नुकसान का जायजा लेने के लिए हल्का पटवारी को मौके पर भेजा जा रहा है। एसडीएम ने कहा कि यदि परिवार के पास रहने का कोई ठिकाना नहीं है तो उनके रहने का इंतजाम किया जाएगा।

    उन्होंने यह भी बताया कि अगर पीड़ित परिवार अपने किसी रिश्तेदार के यहाँ जाना चाहता है, तो उनके लिए परिवहन की व्यवस्था भी की जाएगी।एसडीएम सुनील कायथ ने जानकारी दी कि भारी बारिश से पूरे उपमंडल में काफी नुकसान हुआ है, जिसका आकलन किया जा रहा है।

    तहसीलदार, उप तहसीलदार सहित सभी 21 पटवार सर्कलों के अधिकारी फील्ड में मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन का पूरा अमला हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है।

  • हरिपुरधार के पास कार खाई में गिरी, एक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

    हरिपुरधार के पास कार खाई में गिरी, एक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

    हादसे में जान गंवाने वाले की पहचान सैल गाँव के चंद्रपाल के रूप में हुई

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ संगड़ाह:

    बीती रात हरिपुरधार के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने मृतक की पहचान सैल गाँव के 48 वर्षीय चंद्रपाल, पुत्र सुंदर सिंह, के रूप में की है।

    पुलिस के मुताबिक, चंद्रपाल हरिपुरधार से अपनी कार (एचपी-79-1135) से अपने घर लौट रहे थे। सैल लिंक रोड पर केंची मोड़ के पास, एक तीखे मोड़ पर गाड़ी से उनका नियंत्रण खो गया और कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

    हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।
    डीएसपी संगड़ाह, मुकेश डडवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।