Category: KULLU

  • हिमाचल प्रदेश : मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल मढ़ी में पैराग्लाइडर क्रैश, विदेशी महिला की मौत

    हिमाचल प्रदेश : मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल मढ़ी में पैराग्लाइडर क्रैश, विदेशी महिला की मौत

    HNN/कुल्लू

    हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल मढ़ी में पैराग्लाडिंग करते हुए गिरने से एक विदेशी महिला की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार को पेश आया। मृतक महिला चेक गणराज्य की नागरिक मिसुर्सवा डिटा केसका थी, जो खुद ही पैराग्लाइडर को उड़ा रही थी।

    अचानक उसका ग्लाइडर क्रेश हो गया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें तत्काल मिशन अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक महिला के परिजनों को दूतावास के माध्यम से सूचना भेजी गई है।

    फिलहाल, हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। यह घटना पर्यटन नगरी मनाली में सुरक्षा को लेकर सवाल उठाती है।

  • कुल्लू में दिवाली पर बस सेवा में कटौती, जानें क्या है नए समय और नियम

    कुल्लू में दिवाली पर बस सेवा में कटौती, जानें क्या है नए समय और नियम

    HNN/कुल्लू

    कुल्लू जिले में दिवाली के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की ग्रामीण रूटों की बसें शाम 5:00 बजे तक संचालित नहीं होंगी। निगम के कर्मचारियों को भी दिवाली मनाने का अवसर प्रदान करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

    इसके तहत 3:00 बजे के बाद ग्रामीण रूटों पर बस सेवा उपलब्ध नहीं होगी। एचआरटीसी कुल्लू के अड्डा प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जो बसें बस अड्डों से रवाना होगी, वह बसें शाम 5:00 बजे से पहले गंतव्य तक पहुंच जाएंगी। इसके लिए निगम ने विशेष व्यवस्था की है।

    दिवाली के मद्देनजर लंबे रूटों को भी कम कर दिया गया है। मनाली से दिल्ली के लिए मात्र एक बस रात 8:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। निगम ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। लोगों को अपनी यात्रा की योजना बनाने के लिए पहले से ही जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है।

  • कुल्लू में दर्दनाक हादसा : जंगल में लकड़ी लेने गए बुजुर्ग की गिरने से मौत

    कुल्लू में दर्दनाक हादसा : जंगल में लकड़ी लेने गए बुजुर्ग की गिरने से मौत

    HNN/कुल्लू

    कुल्लू जिले के बंजार थाना क्षेत्र के गडशाउं दंगल में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मीने राम ने पुलिस को बताया कि वह अपने 60 वर्षीय पिता छापेराम और माता ओमा देवी के साथ जंगल में लकड़ी लाने गए थे। लकड़ियां एकत्रित करने के बाद जब छापेराम लकड़ी से भरे किल्टे को उठा रहे थे, तो वह अचानक 20 मीटर नीचे जा गिरे।

    इस हादसे में छापेराम की गर्दन, पीठ और टांगों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए बंजार अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

    डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह दर्दनाक हादसा परिवार के लिए बड़ा झटका है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

  • कुल्लू में दिवाली पर आग से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग अलर्ट

    कुल्लू में दिवाली पर आग से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग अलर्ट

    HNN/कुल्लू

    दिवाली के दौरान आग जैसी घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। जिले में 100 से अधिक जवान 24 घंटे की शिफ्ट पर तैनात रहेंगे और 15 से अधिक दमकल वाहन तैयार रखे गए हैं। फायर पोस्ट कुल्लू, पतलीकूहल, जरी, बंजार आदि जगहों पर दमकल विभाग के कर्मचारियों सहित जवानों को तैनात किया गया है।

    दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान आग की घटनाओं की आशंका रहती है, इसलिए अग्निशमन विभाग ने अपनी तैयारी बढ़ा दी है। दो-तीन दिन में तीन रिहायशी मकानों के साथ जंगलों में आग की घटनाएं सामने आई हैं। सूखे जैसे हालात के चलते जंगलों में भी एकाएक आग लग रही है।

    अग्निशमन विभाग के फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज ने कहा कि आग लगने पर तुरंत अग्निशमन विभाग के टोल फ्री नंबर 101 पर कॉल करें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों के आसपास घास आदि का भंडारण न करें और आग से बचाव के तरीकों का पालन करें। दिवाली तक दमकल कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

  • हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भीषण आग लगने से तीन परिवार बेघर

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भीषण आग लगने से तीन परिवार बेघर

    HNN/कुल्लू

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के लगघाटी के कालंग गांव में एक ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग की घटना में लगभग 50 लाख का नुकसान हुआ है। मकान जलने से तीन परिवारों के 17 सदस्य बेघर हो गए हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    आग लगने की घटना सुबह करीब 8:15 बजे हुई जब परिवार के सदस्य खेतों में काम कर रहे थे। आग की घटना के वक्त अपर कालंग के लोगों को आग लगने का पता चला और उन्होंने घरवालों को सूचित किया। दमकल विभाग को भी आग लगने की सूचना दी गई लेकिन मकान पूरी तरह से जल गया।

    मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उन्हें 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रभावितों की हरसंभव सहायता की जाएगी। अग्निशमन विभाग के फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज ने कहा कि टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और 30 लाख से अधिक की संपत्ति को बचाया है।

  • कुल्लू में जापानी फल के दाम में वृद्धि, किसानों को मिला लाभ

    कुल्लू में जापानी फल के दाम में वृद्धि, किसानों को मिला लाभ

    HNN/कुल्लू

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सेब सीजन के समापन के बाद जापानी फल की आवक शुरू हो गई है। भुंतर सब्जी मंडी में रविवार को जापानी फल 125 रुपये प्रतिकिलो बिका, जो किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से व्यापारी यहां पर जापानी फल की खरीद कर रहे हैं।

    कुल्लू जिले में तैयार होने वाला जापानी फल अपनी गुणवत्ता के लिए जाना जाता है, जिससे व्यापारी इसे हाथोंहाथ खरीद रहे हैं। लगघाटी सहित कई क्षेत्रों में अभी तक बागवानों के पास जापानी फल बगीचों में है। जापानी फल की विशेषता है कि यह जल्द नहीं पकता है, इसलिए बागवान मार्केट के हिसाब से इसे मंडियों में ला रहे हैं।

    बागवानों का कहना है कि सेब के साथ जापानी फल को अब एक विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। जापानी फल का पौधा सेब के मुकाबले जल्दी तैयार होता है, इससे फसल भी बागवान जल्दी ले सकता है। भुंतर सब्जी मंडी में आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष मानस कुमार सूद ने कहा कि 15 नवंबर तक जापानी फल के मंडियों में आने का सिलसिला जारी रहेगा।

  • मनाली नगर परिषद : अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के पद पर देरी से व्यापार मंडल का विरोध

    मनाली नगर परिषद : अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के पद पर देरी से व्यापार मंडल का विरोध

    HNN/कुल्लू

    मनाली में नगर परिषद अध्यक्ष के पद पर देरी से व्यापारियों में रोष है। व्यापार मंडल मनाली ने शनिवार को बाजार में रोष रैली निकालकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति से शहर के विकास कार्य ठप्प हो गए हैं।

    संजीव ठाकुर ने कहा कि बाजार में व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। बाहरी व्यापारी नकली सामान बेच रहे हैं, जिससे स्थानीय दुकानदारों को नुकसान हो रहा है और पर्यटक ठगे जा रहे हैं। सफाई व्यवस्था भी खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल जल्द ही प्रशासन से मिलेगा और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का आग्रह करेगा।

    संजीव ठाकुर ने व्यापार मंडल के सदस्यों को सम्बोधित किया और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों में रोष है और जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा।

  • कुल्लू के भलग्रां में मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

    कुल्लू के भलग्रां में मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

    HNN/कुल्लू

    हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में भीषण अग्निकांड हुआ है, जहां एक मकान जलकर राख हो गया।फिलहाल, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।इस अग्निकांड से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।घटना बंजार के जीभी के समीप भलग्रां की है।

    जानकारी के अनुसार आग से राख हुआ मकान भाग सिंह पुत्र भगतराम का है। मकान में शनिवार सुबह अचानक आग भड़क गई। गनीमत ये रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी।लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन आग की भीषण लपटों के बीच काबू नहीं पाया जा सका। उधर, प्रशासन मकान को हुए नुकसान का जायजा लेने में जुटा है।

  • क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 49 पदों को भरने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है सरकार को

    क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 49 पदों को भरने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है सरकार को

    HNN/कुल्लू

    क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में आईजीएमसी जैसी सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रबंधन ने 49 अतिरिक्त स्टाफ भरने के लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा है। इसमें दो विशेषज्ञ, सात मेडिकल ऑफिसर की मांग की गई है। इनकी तैनात मातृ-शिशु खंड में की जाएगी।

    वर्तमान में यहां क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ सेवा दे रहा है। स्टाफ की कमी से कुल्लू के साथ लाहौल-स्पीति, चंबा के पांगी-किलाड़ और मंडी जिले के द्रंग, बालीचौकी एवं गाड़ागुशैणी क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

    दशहरा उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों के बेहतर उपचार की बात कही। अस्पताल में आईजीएमसी की तरह स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। अब अस्पताल प्रशासन ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर रिक्त 49 पदों को भरने के लिए फाइल शिमला भेजी है।

  • बागा सराहन में पैराग्लाइडिंग की शुरुआत, सैलानी 800 मीटर की ऊंचाई से निहार सकेंगे खूबसूरती

    बागा सराहन में पैराग्लाइडिंग की शुरुआत, सैलानी 800 मीटर की ऊंचाई से निहार सकेंगे खूबसूरती

    HNN/कुल्लू

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी विधानसभा क्षेत्र के बागा सराहन में देश-विदेश से घूमने आने वाले सैलानी जल्द ही हवा में उड़ान भर सकेंगे। बुधवार को बागा सराहन के बश्लेऊ जोत और मरोल से पैराग्लाइडिंग के तीन ट्रायल हुए। 800 और 300 मीटर की ऊंचाई से उड़ान भरने के बाद पैराग्लाइडर पायलटों ने बागा सराहन में सफल लैंडिंग की।

    ट्रायल सफल रहने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के तकनीकी विंग से यहां पैराग्लाइडिंग को हरी झंडी दे दी है। संस्थान से हरी झंडी मिलने के बाद यहां पर बड़े स्तर पर भी पैराग्लाइडिंग इवेंट करवाए जा सकेंगे। इससे जहां यहां के पर्यटन को पंख लगेंगे, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए भी रोजगार के दरवाजे खुलेंगे।

    कुल्लू-मनाली के बाद अब बागा सराहन साहसिक खेलों के लिए सैलानियों की पसंद बन सकेगा। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के पैराग्लाइडिंग विंग के प्रशिक्षक गिमनर सिंह की अगुवाई में बश्लेऊ जोत से उड़ानें बागा सराहन के लिए भरी गईं, जो पूरी तरह से कामयाब रही हैं। गिमनर ने बताया कि उड़ानों के लिए बश्लेऊ जोत और मरोल का चयन किया है। बश्लेऊ जोत से हाई फ्लाइंग, मरोल से कमर्शियल उड़ानें भरी जाएंगी।