Category: KULLU

  • राज्यपाल ने तांदी अग्निकांड और शीतकालीन राहत के लिए वाहन किए रवाना

    राज्यपाल ने तांदी अग्निकांड और शीतकालीन राहत के लिए वाहन किए रवाना

    तांदी गांव के अग्निकांड पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी, पांच जिलों में जरूरतमंदों को मिलेगा सहारा

    राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन, शिमला से कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल स्थित तांदी गांव के अग्निकांड पीड़ित परिवारों के लिए राहत सामग्री का वाहन रवाना किया। साथ ही, किन्नौर, शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर, और ऊना जिलों में जरूरतमंदों के लिए शीतकालीन राहत सामग्री के पांच अन्य वाहन भी भेजे गए।

    तांदी अग्निकांड पीड़ितों के लिए संवेदना:
    राज्यपाल ने तांदी गांव में हुए अग्निकांड पर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस घटना ने न केवल स्थानीय धरोहर को व्यापक क्षति पहुंचाई है, बल्कि पीड़ित परिवारों के लिए अपूरणीय नुकसान भी छोड़ा है। उन्होंने कहा कि तांदी गांव में राहत कार्यों के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

    रेडक्रॉस के माध्यम से भेजी गई राहत सामग्री में कंबल, तिरपाल, रसोई सेट, फैमिली टेंट जैसी आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त राहत सामग्री भी प्रदान की जाएगी।

    पांच जिलों में शीतकालीन राहत सामग्री:
    राज्यपाल ने शरद ऋतु के मद्देनजर किन्नौर, शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना जिलों के जरूरतमंदों के लिए भी राहत सामग्री भेजी। इस पहल का उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को सहारा प्रदान करना है । इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा और राज्य रेडक्रॉस के अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • पतलीकुहल में नशे के तस्कर की गिरफ्तारी, 154 ग्राम चरस जब्त

    पतलीकुहल में नशे के तस्कर की गिरफ्तारी, 154 ग्राम चरस जब्त

    मामले का विवरण
    दिनांक 01.01.2025 को पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने गश्त के दौरान एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की। पुलिस टीम ने नगर पतलीकुहल सड़क के समीप बनौण मोड़ पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर छानबीन शुरू की। इस दौरान आरोपी अजय भारती (21 वर्ष), पुत्र श्री सेस राम, निवासी गाँव बरनोट, डाकघर अरछंडी, तहसील और जिला कुल्लू को रोका गया।

    बरामदगी और गिरफ्तारी
    पुलिस ने आरोपी अजय भारती के कब्जे से 154 ग्राम चरस (कैनाविस) बरामद की। यह एक मादक पदार्थ है, जो अवैध रूप से तस्करी के लिए लाया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    अदालत में पेशी और जांच
    आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगामी जांच जारी है। पुलिस इस मामले में और जानकारी जुटाने के लिए कार्यरत है और पूरे मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है।


    पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई नशे के तस्करों के खिलाफ सख्त कदम के रूप में मानी जा रही है। पुलिस की टीम ने सतर्क रहते हुए नशे की तस्करी पर काबू पाने के लिए अपनी पूरी मेहनत लगाई है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

  • उपायुक्त ने तांदी अग्निकांड प्रभावितों से की मुलाकात, राहत कार्यों का लिया जायजा

    उपायुक्त ने तांदी अग्निकांड प्रभावितों से की मुलाकात, राहत कार्यों का लिया जायजा

    33 परिवारों को मिली 16.5 लाख रुपये की मदद , बिजली और पानी बहाली के निर्देश…..

    बंजार के तांदी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने आज प्रभावित गांव का दौरा किया और राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को नियमों के अनुसार 15,000 रुपये प्रति परिवार की सहायता राशि प्रदान की गई है। इसके अलावा, रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से 50,000 रुपये प्रति परिवार के रूप में 33 परिवारों को कुल 16.5 लाख रुपये की राहत राशि दी गई है।

    राहत सामग्री और सुविधाएं :
    प्रभावित परिवारों को कंबल, खाना पकाने के बर्तन, हाइजीन किट और तिरपाल जैसी आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जरूरत के अनुसार अन्य सहायता भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बिजली और पानी की आपूर्ति को जल्द बहाल करने के निर्देश दिए और गांव में एलपीजी गैस की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही, उन्होंने गांव में दो मोबाइल टॉयलेट स्थापित करने के आदेश भी दिए।

    प्रभावितों का आभार :
    गांव के लोगों ने प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से राहत कार्य शुरू करने के लिए उपायुक्त का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अग्निकांड के तुरंत बाद प्रशासन ने अग्निशमन और आवश्यक राहत सामग्री मुहैया कराई, जिससे उन्हें मुश्किल समय में सहारा मिला।

    उपस्थित गणमान्य :
    इस अवसर पर एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां, कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर, एसडीएम पंकज शर्मा और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने प्रभावितों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

    तांदी अग्निकांड ने पूरे गांव को गहरे संकट में डाल दिया, लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी और राहत कार्यों ने प्रभावितों को राहत और सहारा प्रदान किया है।

  • तांदी अग्निकांड : प्रभावितों ने उपायुक्त को कहा धन्यवाद

    तांदी अग्निकांड : प्रभावितों ने उपायुक्त को कहा धन्यवाद

    प्रशासन की मुस्तैदी से त्वरित राहत कार्य, प्रभावित परिवारों को मिला मदद का भरोसा

    तांदी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन की सक्रियता और मुस्तैदी ने प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत दी। बुधवार को करोड़ों की संपत्ति के नुकसान और काष्ठकुणी शैली के मकानों के जलने के बाद प्रशासन ने राहत कार्यों को त्वरित रूप से अंजाम दिया।

    आज उपायुक्त कुल्लू, तोरूल एस. रवीश, ने गांव का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और राहत कार्यों का जायजा लिया। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया और राहत कार्यों के लिए उपायुक्त का आभार व्यक्त किया।

    राहत कार्य और सहायता :
    उपायुक्त ने सभी प्रभावित परिवारों को रेडक्रॉस की ओर से 50,000 रुपये प्रति परिवार की वित्तीय सहायता प्रदान की। इसके अलावा, आवश्यक खाद्य सामग्री, कंबल, खाना पकाने के बर्तन, हाइजीन किट और तिरपाल जैसी जरूरी वस्तुएं भी वितरित की गईं।

    प्रभावितों का आभार:
    स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही प्रशासन को घटना की सूचना मिली, एसडीएम बंजार सहित अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और देर रात तक राहत कार्यों में जुटे रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस तत्परता के लिए उपायुक्त को धन्यवाद दिया।

    तांदी गांव के इस कठिन समय में प्रशासन की भूमिका ने प्रभावित परिवारों को न केवल मदद पहुंचाई , उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि प्रशासन प्रभावितों की हरसंभव सहायता करेगा।

  • अग्निकांड / कुल्लू में भीषण आग में लगभग आधा गांव जल कर हुआ राख

    अग्निकांड / कुल्लू में भीषण आग में लगभग आधा गांव जल कर हुआ राख

    नए साल के पहले ही दिन 35 परिवार हुए बेघर, देवता के भंडार सहित करोड़ों का नुकसान

    कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल के तांदी गांव में नए साल के पहले दिन ही हुए भीषण अग्निकांड में 35 परिवारों के 144 लोग बेघर हो गए , गोशालाएं और देवता का भंडार भी जलकर राख हुए । बुधवार दोपहर करीब 3 बजे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण घास के एक ढेर में आग लगी, जो देखते ही देखते आधे गांव में फैल गई। इस घटना में लकड़ी (काष्ठ) और पत्थर (कुणी) के संयोजन से बने मकानों में और भी आसानी से आग बुरी तरह से फ़ैल गयी।

    अग्निकांड में देवता के भंडार गृह में रखे सोने-चांदी के आभूषण भी राख हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। आग से छह घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है, लेकिन लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

    ग्रामीणों की मशक्कत से रोकी गई बड़ी तबाही

    आग इतनी तेजी से फैली कि घरों से सामान निकालने का भी समय नहीं मिला। हालांकि, ग्रामीणों ने गोशालाओं से मवेशियों को बाहर निकालने में सफलता पाई। प्रचंड आग को रोकने के लिए ग्रामीणों ने पांच मकानों को उखाड़कर तबाही को कम किया। अगर यह कदम न उठाया जाता तो पूरा गांव जलकर खाक हो जाता । ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के आगे ये प्रयास नाकाफी साबित हुए।

    वहीँ दमकल विभाग सूचना मिलने पर बंजार से मौके के लिए रवाना तो हुआ, लेकिन रास्ते में जाम के कारण बहुत समय तक फंसा रहा नए साल के जश्न के कारन भी ज़्यादा भीड़ का सामना करना पड़ा । इस दौरान आग ने चार से पांच मकानों को अपनी चपेट में ले लिया था। पानी खत्म होने पर दमकल वाहन को 7 किलोमीटर दूर जाकर पानी भरवाना पद रहा था जो की और मुश्किल का कारण बन रह था । बाद में स्थिति गंभीर होने पर लारजी और कुल्लू से भी और दमकल वाहन बुलाए गए।

    प्रभावितों को राहत और प्रशासन की कार्रवाई

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत कार्यों के प्रति सजग रहने और प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करने के भी निर्देश दिए हैं । बंजार के एसडीएम पंकज शर्मा ने बताया कि प्रभावित परिवारों को 15-15 हजार रुपये फौरी राहत के साथ तिरपाल और कंबल वितरित किए गए हैं। डीएसपी शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग के असल कारणों की जांच की जा रही है।

    ग्रामीण सदमे में, राहत कार्य जारी

    इस अग्निकांड के बाद ग्रामीण गहरे सदमे में हैं। लकड़ी के मकानों में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग और सैकड़ों ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रशासन ने घटना की जांच और राहत कार्यों को तेज करने का आश्वासन दिया है।

  • तांदी गांव में भीषण आग, चार मकान और देवता का भंडार जलकर राख

    तांदी गांव में भीषण आग, चार मकान और देवता का भंडार जलकर राख


    नए साल के पहले दिन आग का तांडव, प्रशासन और दमकल विभाग मौके पर रवाना

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र के तांदी गांव में नए साल के पहले दिन भीषण आग लगने की सूचना मिली है। आग इतनी तेजी से फैली कि अब तक चार मकान और एक देवता शेषनाग का भंडार जलकर राख हो चुके हैं। आग ने पूरे गांव को खतरे में डाल दिया है।

    दोपहर बाद आग लगने की सूचना मिली। आग घास रखने के लिए बनाए गए मकान में लगी और तेजी से आसपास के घरों में फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत जुटकर आग बुझाने का प्रयास किया और इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।

    बंजार से दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है। विधायक सुरेंद्र शौरी भी तांदी गांव पहुंचने के लिए रवाना हो चुके हैं। तांदी गांव मुख्य सड़क से केवल 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे दमकल विभाग के वाहनों के जल्द पहुंचने की उम्मीद है।

    आग इतनी तेजी से भड़क रही है कि देखते ही देखते मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से अब तक चार मकान समेत एक देवता शेषनाग के भंडार के जलने की सूचना है।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारी जल्द से जल्द आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं। ग्रामीण भी आग बुझाने में पूरी कोशिश कर रहे हैं। आग के कारणों की जांच की जा रही है।

  • मनीकर्ण : कॉटेज में छापेमारी, 43 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    मनीकर्ण : कॉटेज में छापेमारी, 43 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    मनीकर्ण

    पुलिस थाना मनीकर्ण की टीम ने 27 दिसंबर 2024 को गुप्त सूचना के आधार पर सुमारोपा स्थित द कैंप्स एंड कॉटेज (The Camps & Cottage) में छापेमारी कर 43 ग्राम चिट्टा (हीरोइन) बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला (29 वर्ष) निवासी गोकुल पुरी, दिल्ली, और रजत कुमार (29 वर्ष) पुत्र श्री विशम्बर दास निवासी बोहाल, डाकघर गदरोली, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा शामिल हैं। दोनों द कैंप्स एंड कॉटेज में रह रहे थे।

    पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    मनीकर्ण पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे नशे के कारोबार के बारे में जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि इस सामाजिक बुराई को खत्म किया जा सके। मामले में जांच जारी है।

  • सोलंग नाला में बर्फबारी के चलते 5000 पर्यटक फंसे, कुल्लू पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू

    सोलंग नाला में बर्फबारी के चलते 5000 पर्यटक फंसे, कुल्लू पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू

    हिमाचल प्रदेश के सोलंग नाला में ताजा बर्फबारी के कारण शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 को लगभग 1000 वाहन फंस गए, जिनमें करीब 5000 पर्यटक सवार थे। बर्फबारी के चलते सोलंग नाला में स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई थी।

    कुल्लू पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर पर्यटकों और उनके वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। पुलिस का बचाव कार्य अब भी जारी है। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे खराब मौसम में यात्रा करने से बचें और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

    ताजा बर्फबारी ने सोलंग नाला में पर्यटन स्थलों की ओर बढ़ने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी बाधा खड़ी कर दी। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से किसी बड़ी दुर्घटना को टाल दिया गया। इस अभियान में कुल्लू पुलिस और स्थानीय बचाव टीमों की भूमिका सराहनीय रही।

    प्रशासन ने पर्यटकों को सतर्क रहने और यात्रा की योजना बनाते समय मौसम की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है। इस घटना ने एक बार फिर हिमाचल में सर्दियों के दौरान यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

  • सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर पदों के लिए कुल्लू में कैंपस साक्षात्कार, जानें पूरी जानकारी

    सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर पदों के लिए कुल्लू में कैंपस साक्षात्कार, जानें पूरी जानकारी

    जिला रोज़गार अधिकारी मनोरमा देवी ने बताया की मैसर्ज एसआईएस (SIS) सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर, हि० प्र० द्वारा पुरुष उम्मीदवारों के लिए सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के कुल 120 रिक्त पदों की भर्ती के लिए कैंपस साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू, उप रोजगार कार्यालय बंजार और उप रोजगार कार्यालय आनी हि० प्र० में आयोजित करवाए जाएंगे। रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता दसवीं पास, लम्बाई 168 से०मी० और उससे अधिक तथा आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतनमान रु 19,500 से रु 22,000 मासिक होगा तथा नौकरी का कार्यस्थल हि.प्र. और चंडीगढ़ है।

    उन्होंने बताया की योग्य पुरुष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित दिनांक 19 दिसम्बर 2024 को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय आनी में, 23 दिसम्बर 2024 को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय बंजार में और दिनांक 21 दिसम्बर 2024 को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू हि० प्र० में पहुँच कर कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते है।

    उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो और यदि पंजीकृत नहीं है तो ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा ले तथा इंटरव्यू के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वह ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल www.eemis.hp.nic.in पर जाए।

    अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू 01902222522 पर संपर्क करें।

  • मनीकर्ण में महिला से 834 ग्राम चरस बरामद, पुलिस ने की गिरफ्तारी

    मनीकर्ण में महिला से 834 ग्राम चरस बरामद, पुलिस ने की गिरफ्तारी

    पुलिस थाना मनीकर्ण की टीम ने गश्त के दौरान शनि मंदिर के पास जय नाला क्षेत्र में एक महिला के कब्जे से 834 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की है। आरोपी महिला की पहचान पार्वती पत्नी खेमे निवासी नेपाल के रूप में हुई है। जो वर्तमान में सुमारोपा, डाकघर कसोल, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू में रह रही थी।

    पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है