Category: KULLU

  • कुल्लू के निरमंड की घाटू पंचायत में बादल फटा, शर्मानी गांव में पांच लोगों की मौत और तीन घायल

    कुल्लू के निरमंड की घाटू पंचायत में बादल फटा, शर्मानी गांव में पांच लोगों की मौत और तीन घायल

    कुल्लू जिले के निरमंड क्षेत्र की घाटू पंचायत में बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ है। शर्मानी गांव में पांच लोगों की मौत हो गई, एक व्यक्ति लापता है और तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

    कुल्लू/निरमंड

    दुःखद घटना से क्षेत्र में मातम
    घाटू पंचायत के शर्मानी गांव में बादल फटने से आई आपदा ने भारी तबाही मचाई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति लापता है और तीन अन्य घायल हुए हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

    प्रशासन ने संभाली कमान
    घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचे। लापता व्यक्ति की तलाश के लिए टीमें युद्धस्तर पर जुटी हैं। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

    मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना
    मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। जिला प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी हैं।

  • कुल्लू मनाली में पुलिस ने 258 ग्राम चिट्टा और पिस्टल के साथ चार युवकों को दबोचा

    कुल्लू मनाली में पुलिस ने 258 ग्राम चिट्टा और पिस्टल के साथ चार युवकों को दबोचा

    मनाली पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए चार युवकों को चिट्टा और पिस्टल सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने एनडीपीएस और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

    कुल्लू

    गुप्त सूचना पर छापेमारी
    तीन सितंबर को पुलिस थाना मनाली की टीम ने वोल्वो बस स्टैंड पर गाड़ी (पीबी 18 यू 8718 आई-20) की तलाशी ली। इस दौरान कार से 258.750 ग्राम चिट्टा, एक पिस्टल, दो जिंदा राउंड और एक मैगजीन बरामद की गई।

    चार आरोपी गिरफ्तार
    पुलिस ने मौके से चार युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें संजय कुमार (40) जिला मंडी, हरमोहित दीप सिंह (22) गुरदासपुर, कृष्णा सिंह उर्फ मनीष (29) पटना बिहार और मंदीप सिंह (30) गुरदासपुर शामिल हैं।

    कानूनी कार्रवाई शुरू
    एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि आरोपियों पर धारा 21, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट और धारा 25 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

  • लैंडस्लाइड से कुल्लू इनर अखाड़ा बाजार में 1 की मौत, 6 लोग अब भी मलबे में दबे

    लैंडस्लाइड से कुल्लू इनर अखाड़ा बाजार में 1 की मौत, 6 लोग अब भी मलबे में दबे

    गैर आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आठ लोगों के मौत की आशंका फिलहाल पुष्टि नहीं, मौके पर स्थानीय विधायक व प्रशासन मौजूद

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ कुल्लू:

    जिला मुख्यालय कुल्लू के इनर अखाड़ा बाजार में आज सुबह हुए एक भीषण भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। यह हादसा सुषमा शर्मा और घनश्याम संख्यान के घरों के पीछे हुआ, जिसमें कुल दो घर पूरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

    हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटनास्थल से 3 लोगों (2 महिलाएं और 1 पुरुष) को सुरक्षित बाहर निकाला गया,

    जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दुखद है कि मलबे से एक शव भी निकाला गया है, जिसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया है।माना जा रहा है कि एक महिला और पांच कश्मीरी मजदूर अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।

    सभी बचाव एजेंसियां मिलकर युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं ताकि मलबे में फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके। खराब मौसम और लगातार जारी भूस्खलन की आशंका के बीच यह बचाव कार्य एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

    यह रिपोर्ट जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) कुल्लू द्वारा जारी की गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।

  • कुल्लू मनाली /  भारी बारिश और भूस्खलन के बीच पीडब्ल्यूडी कर्मियों की मुस्तैदी, भुट्टी अस्पताल और मनाली में तेज़ी से चल रहा रेस्टोरेशन कार्य

    कुल्लू मनाली / भारी बारिश और भूस्खलन के बीच पीडब्ल्यूडी कर्मियों की मुस्तैदी, भुट्टी अस्पताल और मनाली में तेज़ी से चल रहा रेस्टोरेशन कार्य

    लगातार बारिश और भूस्खलन से प्रभावित कुल्लू ज़िला इस समय चुनौतीपूर्ण हालातों से जूझ रहा है। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात समर्पण के साथ राहत एवं बहाली कार्य में जुटे हुए हैं।

    भुट्टी अस्पताल की सुरक्षा प्राथमिकता
    कुल्लू ज़िला के अंतर्गत पी.एच.सी. भुट्टी के भवन को भूस्खलन से सुरक्षित रखने के लिए विभाग ने विशेष प्रयास शुरू कर दिए हैं। पहाड़ी ढलानों से गिर रहे मलबे के बावजूद कर्मियों ने अस्पताल की नींव और भवन को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा दीवार और ड्रेनेज व्यवस्था पर काम जारी रखा है। यह प्रयास न केवल मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा के लिए ज़रूरी है, बल्कि पूरे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को निर्बाध बनाए रखने के लिए भी अहम है।

    लोगों की आवाजाही बनाए रखने के लिए लग वैली सड़क पर कार्य
    लग वैली सड़क पर वैली ब्रिज के निर्माण कार्य को भी लगातार जारी रखा गया है। बारिश और फिसलन भरी परिस्थितियों के बावजूद कर्मचारी पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं ताकि ग्रामीणों की आवाजाही बाधित न हो। इस पुल के चालू होने से स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और आपात स्थिति में अस्पताल, बाज़ार और स्कूल तक पहुँच आसान होगी।

    मनाली में आलू ग्राउंड पर तेज़ रेस्टोरेशन
    मनाली के आलू ग्राउंड क्षेत्र में भी रेस्टोरेशन कार्य तेज़ गति से चल रहा है। यहाँ बारिश के चलते सड़क और ग्राउंड क्षेत्र पर भारी मलबा आ गया था, जिससे आवाजाही और स्थानीय गतिविधियाँ प्रभावित हुईं। PWD कर्मी भारी मशीनरी की मदद से लगातार मलबा हटा रहे हैं और जल्द से जल्द आवागमन सुचारू करने का प्रयास कर रहे हैं।

    प्रशंसा और आभार
    इन परिस्थितियों में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों की तत्परता और लगन काबिल-ए-तारीफ है। स्थानीय प्रशासन और जनता ने विभाग के कर्मियों के इस समर्पण और मेहनत के लिए आभार व्यक्त किया है। उनका यह प्रयास दर्शाता है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी जब कर्मचारी ज़िम्मेदारी और कर्तव्यभाव से कार्य करते हैं तो जनता को राहत की किरण दिखाई देती है।

  • Cloud Burst / कुल्लू की पीज पंचायत में बादल फटा, शास्त्री नगर में पानी का स्तर बढ़ा

    Cloud Burst / कुल्लू की पीज पंचायत में बादल फटा, शास्त्री नगर में पानी का स्तर बढ़ा

    बरसात के बीच कुल्लू जिले में बुधवार तड़के बादल फटने की घटना हुई। राहत की बात यह रही कि इसमें किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ।

    कुल्लू

    बादल फटने से शास्त्री नगर में पानी बढ़ा

    कुल्लू जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार तड़के करीब 3:30 बजे पीज पंचायत के चकनाली स्कोर हाइट टॉप क्षेत्र में बादल फटा। इस घटना के बाद शास्त्री नगर इलाके में पानी का स्तर अचानक बढ़ गया जिससे स्थानीय लोग एहतियातन सतर्क हो गए।

    कोई नुकसान नहीं, प्रशासन अलर्ट पर

    पटोवरी बल्ह चमन लाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

  • कुल्लू में एनडीपीएस मामले में दो आरोपियों को 13-13 साल की सजा और भारी जुर्माना

    कुल्लू में एनडीपीएस मामले में दो आरोपियों को 13-13 साल की सजा और भारी जुर्माना

    कुल्लू की विशेष अदालत ने चरस तस्करी के एक मामले में दो आरोपियों को 13-13 साल के कठोर कारावास और भारी जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले में फरार आरोपी की तलाश जारी है, जबकि एक अन्य आरोपी को बरी कर दिया गया है।

    कुल्लू

    अदालत का फैसला और सजा
    विशेष न्यायाधीश–I कुल्लू, प्रकाश चंद राणा की अदालत ने आरोपी कुलदीप सिंह निवासी हमीरपुर और केवल राज निवासी मंडी को दोषी ठहराते हुए एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं 20(बी)(ii)(C), 25 और 29 के तहत 13-13 साल का कठोर कारावास और प्रत्येक धारा में ₹1,30,000 का जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा न करने पर दोनों को 2-2 साल का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। सभी सजाएं समानांतर रूप से चलेंगी। अदालत ने अपराध में प्रयुक्त ऑल्टो कार को भी जब्त करने के आदेश दिए।

    मामले की पृष्ठभूमि
    25 सितंबर 2020 को पुलिस पोस्ट जरी के एएसआई पुष्प देव के नेतृत्व में पुलिस दल ने शारनी में नाकाबंदी के दौरान एक ऑल्टो कार (HP01H-2014) को रोका। कार चला रहा था आरोपी कुलदीप सिंह और उसमें केवल राज सवार था। तलाशी में 3.510 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इस पर थाना सदर कुल्लू में एफआईआर संख्या 284/2020 दर्ज की गई और जांच के बाद चालान अदालत में पेश किया गया।

    अन्य आरोपियों की स्थिति
    मामले में एक आरोपी सोभा राम उर्फ राज बहादुर, निवासी ब्रह्म गंगा, मणिकरण, फरार है और अदालत द्वारा घोषित अपराधी है। एक अन्य आरोपी अमिश कुमार उर्फ जोली, निवासी हमीरपुर, को अदालत ने बरी कर दिया है। मामले को सिद्ध करने के लिए अभियोजन पक्ष ने 16 गवाहों को न्यायालय में पेश किया।

  • कुल्लू में फर्जी केसीसी लोन घोटाला, तीन दोषियों को तीन-तीन साल कैद

    कुल्लू में फर्जी केसीसी लोन घोटाला, तीन दोषियों को तीन-तीन साल कैद

    पीएनबी ढालपुर शाखा में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों के केसीसी ऋण मंजूर करने के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने तीन आरोपियों को सजा सुनाई है। दोषियों पर लाखों रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है और न चुकाने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

    कुल्लू

    कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला
    सीबीआई विशेष न्यायाधीश डॉ. परविंदर सिंह अरोड़ा ने पूर्व शाखा प्रबंधक अमर सिंह बोध, ताशी फुंचोग और दौलत राम को तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई। अमर सिंह बोध पर 45 हजार रुपये जबकि अन्य दोनों पर कुल 1.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह मामला 11 अप्रैल 2015 को सीबीआई एसीबी शिमला द्वारा दर्ज किया गया था।

    फर्जी दस्तावेजों से बांटे गए लोन
    आरोप था कि 2010 से 2012 के बीच इन आरोपियों ने 41 फसल ऋण (केसीसी) फर्जी राजस्व दस्तावेज और गैर-भार प्रमाण पत्र के आधार पर स्वीकृत कर 1.83 करोड़ रुपये वितरित किए। दौलत राम के नाम पर जारी कई ऋणों में उसकी तस्वीर तो थी, लेकिन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किसी और के थे। नकली जमाबंदी, जाली चार्ज सृजन रिपोर्ट और फर्जी अनुसूची घोषणा पत्र भी मामले का हिस्सा थे।

    ऑडिट में खुला घोटाला
    यह घोटाला बैंक ऑडिट के दौरान उजागर हुआ। जांच में सामने आया कि भूमि स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज गलत थे और आरोपियों ने तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक को भी गुमराह किया। इससे पहले भी अमर सिंह बोध व अन्य सहयोगियों को ऐसे ही मामलों में सजा मिल चुकी है, जबकि 38 और चार्जशीट पर फैसले आना बाकी हैं।

  • Alert / एडीएचपीएल अलैन बैराज से गुरुवार को छोड़ा जाएगा 20 क्यूमेक्स पानी, फ्लशिंग कार्य के चलते अलर्ट जारी

    Alert / एडीएचपीएल अलैन बैराज से गुरुवार को छोड़ा जाएगा 20 क्यूमेक्स पानी, फ्लशिंग कार्य के चलते अलर्ट जारी

    Alert : गुरुवार 24 जुलाई 2025 को एडीएचपीएल अलैन बैराज साइट से फ्लशिंग/डी-सिल्टिंग गतिविधि के दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगभग 20 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है।

    कुल्लू

    फ्लशिंग कार्य के लिए छोड़ा जाएगा पानी
    एडीएचपीएल (Allain Duhangan Hydropower Limited) द्वारा अलैन बैराज स्थल से फ्लशिंग और डी-सिल्टिंग प्रक्रिया के तहत निर्धारित तिथि 24 जुलाई 2025 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जल प्रवाह छोड़ा जाएगा।

    लगभग 20 क्यूमेक्स पानी छोड़े जाने की योजना
    इस अवधि में लगभग 20 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा, जिससे निचले क्षेत्रों में जल स्तर में अस्थायी वृद्धि हो सकती है। इस संबंध में संबंधित विभागों और आम जनता को पहले से सूचित किया गया है।

    स्थानीय लोगों को अलर्ट रहने की सलाह
    प्रशासन द्वारा अनुरोध किया गया है कि इस अवधि के दौरान नदी किनारे या जलधाराओं के पास जाने से बचें और बच्चों व पशुओं को भी सुरक्षित दूरी पर रखें।

    सुरक्षा के लिए किए गए इंतजाम
    पानी छोड़े जाने से पूर्व आवश्यक चेतावनी संकेत, सायरन और सूचना माध्यमों के द्वारा जनता को जागरूक किया जाएगा।

  • भुंतर में रेन शेल्टर के पास नेपाली युवक से बरामद हुई 895 ग्राम चरस

    भुंतर में रेन शेल्टर के पास नेपाली युवक से बरामद हुई 895 ग्राम चरस

    गश्त के दौरान संदिग्ध की तलाशी में पकड़ी चरस, आरोपी नेपाल का रहने वाला, पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच

    भुंतर

    रेन शेल्टर में बैठे युवक से तलाशी में मिली भारी मात्रा में चरस
    पुलिस थाना भुंतर की टीम ने फोरलेन पर बड़े भूईन के समीप रेन शेल्टर में गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर युवक के पास से 895 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान रमेश खडका (28 वर्ष) पुत्र भोपेन्द्ररा खडका, निवासी गांव तामारी, तहसील खावन्गवगर, जिला रूकम पूर्वा, नेपाल के रूप में हुई है। वर्तमान में वह मणिकर्ण, जिला कुल्लू में रह रहा था।

    एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज
    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चरस कहां से लाई गई और इसकी सप्लाई कहां होनी थी।

    चरस तस्करी नेटवर्क का सुराग लगाने में जुटी पुलिस
    भुंतर पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। जिला कुल्लू में नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को यह अहम सफलता मिली है।

  • श्रीखंड महादेव यात्रा से लौटते समय चंडीगढ़ के श्रद्धालु की मौत, पार्वती बाग के पास बिगड़ी तबीयत

    श्रीखंड महादेव यात्रा से लौटते समय चंडीगढ़ के श्रद्धालु की मौत, पार्वती बाग के पास बिगड़ी तबीयत

    दर्शन के बाद लौटते समय श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत , रेस्क्यू टीम ने किया था प्रयास , सिंहगाड-जाओं के बीच तोड़ा दम

    कुल्लू

    श्रीखंड यात्रा से लौटते श्रद्धालु की मौत, पहली घटना ने बढ़ाई चिंता

    श्रीखंड महादेव यात्रा से दर्शन कर लौट रहे चंडीगढ़ निवासी 33 वर्षीय अभय पुत्र कमल किशोर की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यह इस वर्ष की श्रीखंड यात्रा के दौरान दर्ज हुई पहली दुखद घटना है, जिसने यात्रा की कठिनाई और स्वास्थ्य खतरों को फिर से उजागर कर दिया है।

    पार्वती बाग में बिगड़ी तबीयत, रेस्क्यू टीम ने किया प्रयास

    जानकारी के अनुसार अभय अपने चचेरे भाई के साथ श्रीखंड यात्रा पर गया था। दर्शन के बाद लौटते समय पार्वती बाग के पास उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। रेस्क्यू टीम ने उसे तुरंत वहां से निकालकर भीम डवारी पहुंचाया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसकी स्थिति कुछ हद तक सुधरी थी।

    सिंहगाड और जाओं के बीच तोड़ा दम

    प्राथमिक उपचार के बाद अभय को बेस कैंप सिंहगाड होते हुए जाओं और फिर निरमंड सिविल अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही, सिंहगाड और जाओं के बीच उसने दम तोड़ दिया। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने इस घटना की पुष्टि की है।

    अत्यधिक ठंड और ऑक्सीजन की कमी बनी जानलेवा चुनौती

    गौरतलब है कि श्रीखंड यात्रा एक अत्यंत कठिन और जोखिम भरी यात्रा मानी जाती है, जहां अत्यधिक ठंड, ऑक्सीजन की कमी और दुर्गम रास्ते श्रद्धालुओं के लिए खतरनाक साबित होते हैं। हर साल इस यात्रा में कई श्रद्धालु अपनी जान गंवा देते हैं और इस वर्ष की शुरुआत में ही पहली मौत ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है।