Category: MANALI

  • जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से हुई मुठभेड़, कर्नल, मेजर और डीएसपी शहीद

    जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से हुई मुठभेड़, कर्नल, मेजर और डीएसपी शहीद

    जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले का कोकरनाग इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों और दहशतगर्दों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें सेना के 2 अधिकारी और जम्मू कश्मीर पुलिस के  डीएसपी शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली थी कि आतंकियों को एक जगह देखा गया है।

    इसके बाद आतंकवादियों की तलाश मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना के कर्नल ने अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए आतंकियों पर हमला बोल दिया। इसमें आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनैक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट शहीद हो गए।

    अधिकारियों ने बताया कि डीएसपी हुमायूं भट की 2 महीने की बेटी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के रिटायर्ड आईजी गुलाम हसन भट के बेटे हुमायूं भट को बहुत ज्यादा खून बहने की वजह से बचाया नहीं जा सका। जानकारी के मुताबिक इलाके में सुरक्षाकर्मियों की टीम एक ठिकाने पर आतंकियों का पीछा कर रही थी।

    सुरक्षाबल के अधिकारी उस स्थान पर चढ़ गए, जहां 2-3 आतंकवादियों के छिपने की सूचना मिली थी, लेकिन जैसे-जैसे वे ऊपर चढ़े। उन पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान सेना के कर्नल मौके पर ही शहीद हो गए। जबकि अन्य दो अफसर गोली लगने से घायल हो गए।

    उन्हें हवाई मार्ग से श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। लिहाजा दोनों अधिकारी भी शहीद हो गए।

  • मनाली में आग लगने से लकड़ी के नौ खोखे जलकर राख, तीन सिलेंडर फटे

    मनाली में आग लगने से लकड़ी के नौ खोखे जलकर राख, तीन सिलेंडर फटे

    HNN/मनाली

    मनाली के रांगड़ी में आग लगने से लकड़ी के नौ खोखे जलकर राख हो गए। अग्निकांड में 28 लाख का नुकसान हुआ है, जबकि 50 लोग प्रभावित हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, अचानक ही खोखे में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलती गई। तीन सिलेंडर फटने से आग ने भयंकर रूप धारण कर आसपास के सभी खोखों को अपनी चपेट में ले लिया।

    हालांकि जब आग लगी तो अधिकतर लोग बाहर थे। कुछ एक लोग जो खोखे के अंदर थे उन्होंने भागकर जान बचाई। अग्निशमन केंद्र मनाली के प्रभारी प्रेम ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दलबल सहित मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि लकड़ी के नौ खोखे जलकर राख हुए है, जिससे लगभग 28 लाख का नुकसान हुआ है। 50 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    आग लगने से शंगपुए छेरिंग, कालूए भयो शेरपा, कालू, निंमा, तेंजिन व छेवांग सहित वुटू का लाखों का नुकसान हुआ है। एसडीएम मनाली रमण शर्मा ने बताया कि आग लगने से प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर दस-दस हजार नकद राशि सहित तिरपाल, खाद्य सामग्री बरतन आबंटित कर दिए है। आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। उधर, डीएसपी मनाली केडी शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

  • ब्यास में फंसी पंजाब रोडवेज की बस के नीचे से 3 शव बरामद, 8 अभी भी लापता

    ब्यास में फंसी पंजाब रोडवेज की बस के नीचे से 3 शव बरामद, 8 अभी भी लापता

    HNN/ मनाली

    मनाली में ब्यास नदी में आई भीषण बाढ़ में बह गई पंजाब रोडवेज की बस के नीचे से 3 शव बरामद हुए हैं। बता दें, 9 और 10 जुलाई को आई प्रलयकारी बाढ़ में कई वाहन बह गए थे। कई वाहनों का अभी तक सुराग भी नहीं मिल पाया है। इस बाढ़ में पंजाब रोडवेज की बस भी बह गई थी। मंगलवार को जिला प्रशासन से बस को नदी में से निकालने का काम शुरू किया तो नीचे दबे 3 शव बरामद हुए। इनकी पहचान परवीन(32), अलवीर (5) और अब्दुल(62) के रूप में हुई है।

    बस के नीचे और भी शव दबे होने की आशंका है। 24 दिन से एक ही परिवार के 11 लोग लापता हैं। प्रशासन की टीम ने नदी का रुख मोड़कर दो जेसीबी की मदद से बस को बाहर निकालने का काम शुरू किया। इस दौरान बस के नीचे से दादा व मां-बेटी के शव बरामद किए गए हैं। बस के नीचे कई और शव दबे होने की आशंका है। करीब 24 दिन से एक ही परिवार के 11 लोग लापता हैं। इनमें से अभी तक तीन के शव मिले हैं। बस नदी के बीच एक बड़े पत्थर में फंसी हुई है। इस बस में अयोध्या के एक ही परिवार के 11 लोग यात्रा कर रहे थे।

  • मनाली के जगतसुख में फटा बादल, सड़क पर आया मलबा, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

    मनाली के जगतसुख में फटा बादल, सड़क पर आया मलबा, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

    HNN/ मनाली

    हिमाचल प्रदेश में तबाही का मंजर लगातार देखने को मिल रहा है। प्रदेश में कहीं भूस्ख़लन हो रहा है तो कहीं बादल फट रहा है। वहीं इतनी तबाही होने से प्रदेश के सभी लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश में मौजूदा मानसून सीजन के दौरान 138 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें 38 लोगों की जान लैंड स्लाइड व फ्लैश फ्लड के कारण हुई है। 12 लोग अभी भी लापता हैं। वहीं कई लोग अपने घरों से बेघर हो गए है।

    बता दें मनाली जिले के जगतसुख गांव में गुरुवार रात करीब 12 बजे बादल फट गया। इसके बाद साथ लगते नाले से सड़क पर मलबा आ गया, जिससे सड़क अवरुद्ध हो गईं और 6 के करीब गाड़ियों को मलबे से नुक्सान पहुंचा। वहीं रात में इतना मलबा और बाढ़ देख लोग दहशत में आ गए।

    प्रदेश में खराब मौसम और सड़कों की दयनीय हालत को देखते हुए कई सब डिवीजन में स्कूल 22 जुलाई तक बंद कर दिए गए हैं। आनी, निचार, सांगला, ठियोग, जुब्बल-कोटखाई, कुमारसैन, रोहड़ू इत्यादि क्षेत्रों में मानसून ब्रेक तीसरी बार बढ़ाई गई है।

  • हनुमान टिब्बा के रास्ते में बर्फ में दबे मिले लापता दो पर्वतारोहियों के शव

    हनुमान टिब्बा के रास्ते में बर्फ में दबे मिले लापता दो पर्वतारोहियों के शव

    HNN/ मनाली

    पर्यटन नगरी मनाली के हनुमान टिब्बा में लापता हुए 2 ट्रैकर के शव बरामद कर लिए हैं। हनुमान टिब्बा के रास्ते में टेंटु गली नामक स्थान में दोनों के शव बर्फ में दबे मिले, जिन्हें रैस्क्यू टीम ने निकाल लिया है तथा मनाली लाया जा रहा है। एडवैंचर टूअर ऑप्रेटर एसोसिएशन कुल्लू-मनाली व पर्वतारोहण संस्थान के संयुक्त प्रयासों से यह अभियान सफल हुआ है।

    गौरतलब है कि 4 पर्वतारोही हनुमान टिब्बा गए थे। इन लोगों ने 9 जुलाई को अपने फंसे होने की सूचना दी थी। जगतसुख के पर्वतारोही विशाल व कर्नाटक की महिला पर्वतारोही हर्षा गणपति पाल को 11 जुलाई को रैस्क्यू कर लिया था जबकि जगतसुख के पर्वतारोही जोनी व रवि का कोई अता-पता नहीं लग पाया था।

    पर्वतारोहियों के लापता होने की सूचना मिलते ही एसडीएम मनाली ने त्वरित कार्यवाही कर रविवार को ही रैस्क्यू टीम मौके पर भेजी थी। पर्वतारोही देवकी नंदन की अगुवाई में रैस्क्यू टीम के 25 सदस्य वीरवार को हनुमान टिब्बा के लिए रवाना हुए थे। एडवैंचर टूअर ऑप्रेटर एसोसिएशन कुल्लू-मनाली के अध्यक्ष रमेश कुमार व सचिव प्रवीण सूद ने बताया कि 6 दिन बाद दोनों पर्वतारोहियों के शव तलाश लिए हैं।

  • मनाली घूमने आई महिला की तबियत बिगड़ने से होटल में मौत

    मनाली घूमने आई महिला की तबियत बिगड़ने से होटल में मौत

    HNN/ मनाली

    पर्यटन नगरी मनाली में परिवार के साथ घूमने आई हरियाणा की महिला पर्यटक की मौत हो गई है। रोहतांग से लौटने के बाद होटल में अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती किया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सविता शर्मा पत्नी स्वर्गीय महेंद्र कुमार उम्र 59 सेक्टर 49 सैनिक कालोनी फरीदाबाद हरियाणा के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि महिला अपने परिवार के साथ मनाली घूमने आई थी। शनिवार को वह परिवार के साथ रोहतांग पास गई, उसके बाद वह मनाली लौटी। मनाली में होटल के कमरे में अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। उसके बेटे उसे तुरंत हरिहर अस्पताल लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में हाई एल्टीट्यूड सिकनेस और ब्लड प्रेशर की वजह से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, महिला की मृत्यु को मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

  • अब हफ्ते में दो दिन इतने घंटे बंद रहेगी अटल टनल, यह है वजह….

    अब हफ्ते में दो दिन इतने घंटे बंद रहेगी अटल टनल, यह है वजह….

    HNN/ मनाली

    अटल टनल पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जिसके चलते रोज इस टनल से सैंकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में इस टनल का रखरखाव व मुरम्मत कार्य करने के लिए समय नहीं मिल पाता है। इसी समस्या से निजात पाने के लिए अब प्रशासन ने अटल टनल को हर हफ्ते मंगलवार व गुरुवार को सुबह 5 बजे से 7 बजे तक बंद करने का फैसला लिया है। इस दौरान टनल में वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

    इस दोरान टनल में सभी आवश्यक मरम्मत कार्य व साफ़ सफाई की जाएगी। इसे लेकर जिला पुलिस ने एडवायजरी भी जारी की है साथ ही एसडीएम मनाली, रमन कुमार शर्मा ने सभी पर्यटकों और आम यात्रियों से आग्रह है किया है कि वह इसी समय सारिणी के अनुसार अपना कार्यक्रम तय करें।

  • ऑक्सीजन की कमी से मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2 पर्यटकों की गई जान

    ऑक्सीजन की कमी से मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2 पर्यटकों की गई जान

    HNN/ मनाली

    मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां ऑक्सीजन की कमी होने से दो पर्यटकों की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

    जानकारी के मुताबिक, दो पर्यटक मनाली की और घूमने आए हुए थे। इस दौरान वहां ऑक्सीजन की कमी के चलते उपचार न मिलने से दोनों पर्यटकों की जान चली गई। बता दें पूर्व में भी ऑक्सीजन की कमी के कारण कुछ पर्यटकों ने अपनी जान गंवाई है।

    जिला का अधिकतर ऊंचाई वाला क्षेत्र जैसे दारचा से आगे का क्षेत्र ग्राम्फू से लोसर तक का क्षेत्र इत्यादि नेटवर्क विहीन है और ऐसे इलाके में किसी भी तरह की दिक्कत आने पर तुरंत किसी तक सूचना पहुंचाना व सहायता प्राप्त करना संभव नही हो पाता है। मामले की पुष्टि एसपी लाहुल-स्पीति मयंक चौधरी ने की है।

  • मनाली से रोहतांग जाएंगी इलेक्ट्रिक बसें, इतना होगा किराया…..

    मनाली से रोहतांग जाएंगी इलेक्ट्रिक बसें, इतना होगा किराया…..

    HNN/ मनाली

    गर्मी से निजात पाने के लिए मनाली पहुँच रहे हजारों पर्यटकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। अब सैलानियों को मनाली से रोहतांग जाने के लिए परमिट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

    एचआरटीसी ने मनाली से रोहतांग के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा आरम्भ की है। सैलानी मात्र 500 रुपए में रोहतांग की बर्फीली वादियों का लुत्फ़ उठा पाएंगे। शुरुआती तौर पर सोमवार को मनाली से 6 बसें रोहतांग के लिए रवाना की गई।

    राहत की बात यह है कि अब पर्यटकों को न तो परमिट के लिए परेशान होना पड़ेगा और न ही टैक्सियों के लिए हजारों रुपए खर्च करने पड़ेंगे। बस में सीट बुक करने के लिए बस अड्डे पर जाकर बुकिंग कराई जा सकती है। ये बसें सुबह 7:30 से 10:00 बजे तक रवाना होंगी।

    प्रथम चरण में केवल 6 बसें चलाई गई हैं परन्तु सैलानियों की अधिक मांग के अनुसार बसों की संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है। एक बस में 25 सैलानी सफर कर सकते हैं।

    वहीं एनजीटी के आदेशों के अनुसार प्राइवेट टैक्सियों को अभी भी रोहतांग जाने के लिए परमिट लेना होगा। एक दिन में केवल 1200 वाहन ही रोहतांग जा सकते हैं।

  • स्की ढलान पर देशभर के युवा सीख रहे स्कीइंग

    स्की ढलान पर देशभर के युवा सीख रहे स्कीइंग

    HNN / मनाली

    सोलंगनाला की स्की ढलान पर देशभर के युवा स्कीइंग के गुर सीख रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली स्कीइंग का बेसिक कोर्स करवा रहा है। यह नौ फरवरी तक चलेगा, जिसमे देशभर के 76 प्रतिभागी स्कीइंग के गुर सीख रहे है। इनमें हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के युवा शामिल हैं।

    अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के संयुक्त निदेशक रमन घरसंगी ने बताया कि इस साल का पहला स्कीइंग कोर्स जनवरी में हुआ था। मनाली में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद यह दूसरा स्कीइंग कोर्स है। संस्थान अधिक से अधिक कोर्स करवाकर युवाओं को स्कीइंग का प्रशिक्षण देने का प्रयास कर रहा है।

    अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि संस्थान ने हिमाचल को दुनिया के मानचित्र पर लाने में अग्रणी भूमिका निभाई है।