Category: MANALI

  • सोलंगनाला में पर्यटको का उमड़ा सैलाब, वाहनों की लगी लम्बी लाइनें

    सोलंगनाला में पर्यटको का उमड़ा सैलाब, वाहनों की लगी लम्बी लाइनें

    HNN / मनाली

    बर्फ की आस में पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है। सबसे ज्यादा सोलंग नाला में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बाहरी राज्यों से भारी संख्या में वाहन सोलंग नाला पहुंच रहे हैं जिसके चलते यहां जाम के हालात बने हुए हैं। शुक्रवार की बात करें तो यहां करीब 8 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइनें दोपहर तक लगी रही।

    जिसके चलते पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में कुछ पर्यटक तो आधे रास्ते से ही मनाली वापस लौट आए। 26 जनवरी की बात करे तो यहाँ 1,800 से अधिक वाहन मनाली पहुंचे। इसके अलावा सौ से अधिक लग्जरी बसों में भी पर्यटक मनाली पहुंचे। ऐसे में मनाली की सड़कों पर यातायात का दबाव दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है।

    उधर, डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि सोलंगनाला में बर्फ देखने की हसरत लिए पर्यटक भारी संख्या में यहाँ पहुंच रहे है। वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ऐसे में ट्रैफिक कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

  • पुलिस ने पकड़ी 129 ग्राम हेरोइन, आरोपी काबू

    पुलिस ने पकड़ी 129 ग्राम हेरोइन, आरोपी काबू

    HNN/ मनाली

    कुल्लू स्थित मनाली थाना के अंतर्गत कलाथ गांव में पुलिस ने एक तस्कर को 129 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे मौके से हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलाथ गांव में पुलिस की टीम मौजूद थी।

    इसी दौरान जब शक के आधार पर सुधीर कुमार पुत्र निक्कू राम निवासी गांव ‌व डाकखाना पंजगाई जिला बिलासपुर की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई जो कि 129 ग्राम पाई गई। आरोपी उक्त हेरोइन की खेप कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई कहां करने जा रहा था पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। डीएसपी मनाली हेम चंद वर्मा ने खबर की पुष्टि की है।

  • बर्फबारी के बाद विंटर खेलों का रास्ता साफ, स्की ढलान पर उतरेंगे राज्यभर के…

    बर्फबारी के बाद विंटर खेलों का रास्ता साफ, स्की ढलान पर उतरेंगे राज्यभर के…

    HNN / मनाली

    हिमाचल प्रदेश में अब जल्द ही विंटर खेलों का आरंभ हो जाएगा। बर्फबारी के बाद विंटर खेलों का रास्ता अब साफ हो गया है। विंटर गेम्स को लेकर एसोसिएशन ने तैयारियां शुरू कर दी है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के सोलंगनाला में हर साल की तरह इस साल भी राज्य स्तरीय स्कीइंग और स्नो बोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है।

    हालांकि पिछले दिनों हुई बर्फबारी के चलते खिलाड़ियों में मायूसी छा गई थी, लेकिन बर्फबारी के बाद इस प्रतियोगिता को लेकर तिथि जारी कर दी है। बता दें कि 26 से 28 जनवरी तक इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। इसमें हिमाचल की टीम भी हिस्सा लेगी, जिसको लेकर जल्द ही खिलाड़ियों का चयन कर दिया जाएगा।

    वही, राज्य स्तरीय स्कीइंग और स्नो बोर्ड प्रतियोगिता को लेकर प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन ने प्रदेश के सभी क्लबों को न्योता दे दिया है। सोलंगनाला की ढलानों में भारी बर्फबारी होने से स्कीइंग से जुड़े खिलाड़ियों में भारी उत्साह है।

  • हिमाचल में 21 वर्षीय महिला तस्कर से 20.43 ग्राम चिट्टा बरामद

    हिमाचल में 21 वर्षीय महिला तस्कर से 20.43 ग्राम चिट्टा बरामद

    HNN/ मनाली

    हिमाचल प्रदेश में एक महिला तस्कर से नशे की बड़ी खेप बरामद हुई है। आरोपी की पहचान अंजली मेघवंशी पत्नी सुरिंदर मेघवंशी निवासी शक्ति नगर आम का तालाब जिला अजमेर राजस्थान के रूप में हुई है जिसकी उम्र महज 21 साल है। पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने गश्त के दौरान इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान जब वॉल्वो बस स्टैंड के साथ स्लॉटर हाउस के समीप पुलिस ने एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए देखा तो उसकी तलाशी ली। इस दौरान महिला के कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ जो कि 20.43 ग्राम पाया गया।

    उधर, डीएसपी मनाली हेम राज वर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि एक महिला से चिट्टा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • हरियाणा के युवक से हिमाचल में पकड़ा चिट्टा

    हरियाणा के युवक से हिमाचल में पकड़ा चिट्टा

    HNN/ मनाली

    हिमाचल प्रदेश में हरियाणा निवासी एक युवक से चिट्टा बरामद हुआ है। मामले में पुलिस ने सुनील कुमार पुत्र राम मूर्ति निवासी ग्राम भवेरबली तहसील और जिला पंचकूला हरियाणा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मनाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने सियाल गांव के पास नाकाबंदी कर पैदल जा रहे सुनील कुमार को रुकवाया। इस दौरान जब उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 7 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा ने खबर की पुष्टि की है।

  • माता हिडिंबा मंदिर में बढ़ी पर्यटकों की संख्या, कारोबारियों के खिले चेहरे

    माता हिडिंबा मंदिर में बढ़ी पर्यटकों की संख्या, कारोबारियों के खिले चेहरे

    HNN / मनाली

    बर्फबारी होने के बाद हिमाचल में सैैलानियों का आना लगातार जारी है। सबसे ज्यादा मनाली में सैैलानियों की संख्या देखने को मिली है। यहाँ बर्फ के बीच पर्यटक सोलंगनाला में खूब मस्ती करते हुए दिखाई दिए। इतना ही नही मनाली आने वाले पर्यटक माता हिडिंबा मंदिर में भी जरूर पहुंच रहे है। जिसके चलते मंदिर में रोज पर्यटको की लम्बी-लम्बी लाइने लगी हुई है।

    यहाँ रोज बड़ी संख्या में पर्यटक माता हिडिंबा के दर पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान मनाली से सोलंगनाला और माता हिडिंबा मंदिर के लिए जाने वाली सड़कों पर जाम लग रहा है। ऐसे में पर्यटकों के उमड़ने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
    उधर, पुलिस उपाधीक्षक मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि सैैलानियों को किसी तरह की परेेेशानी न हो इसके लिए पुलिस को जगह-जगह पर तैनात किया गया है।

  • मनाली के साहिल ने देश सहित प्रदेश का किया नाम रोशन, जीता रजत पदक

    मनाली के साहिल ने देश सहित प्रदेश का किया नाम रोशन, जीता रजत पदक

    HNN / मनाली

    15 जनवरी को दक्षिण कोरिया में अल्पाइन स्कीइंग वर्ग में पाकिस्तान पहले, भारत दूसरे और हांगकांग तीसरे स्थान पर रहा है। इसमें हिमाचल प्रदेश के मनाली निवासी साहिल ठाकुर ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक हासिल किया।

    अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत सहित प्रदेश का नाम रोशन करने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह, सीपीएस सुंदर ठाकुर और विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने साहिल को बधाई दी है।

    वही, साहिल की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे मनाली में ख़ुशी की लहर है। इतना हीं नही सिरमौर की सहाना ने भी सब-जूनियर वर्ग के 36 कि.ग्रा. भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

  • आरजू के सिर सजा मनाली शरद सुंदरी का ताज, 6 प्रतिभागियों के बीच हुई थी कांटे की टक्कर

    आरजू के सिर सजा मनाली शरद सुंदरी का ताज, 6 प्रतिभागियों के बीच हुई थी कांटे की टक्कर

    HNN / मनाली

    राष्ट्रीय शरदोत्सव मनाली के अंतिम दिन शुक्रवार को मनाली की शरद सुंदरी के ताज को लेकर 27 प्रतिभागियों में कांटे की टक्कर हुई। जिसमे मंडी की आरजू के सिर मनाली की शरद सुंदरी का ताज सजा। वही, शिमला की निकिता ठाकुर फर्स्ट रनरअप, जबकि कुल्लू के बंजार की स्मृति सेकेंड रनरअप रहीं।

    वही, लड़को में सैंज से दुष्यंत ठाकुर ने कड़े मुकाबले के बीच वायस ऑफ विंटर कार्निवाल मनाली 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया। बता दे कि मनाली में दो से छह जनवरी तक आयोजित शरदोत्सव में शरद सुंदरी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। इस प्रतियोगिता में शरदसुंदरी का ताज हासिल करने के लिए प्रतिभागी युवतियों में उत्साह देखने को मिला।

    प्रतियोगिता के लिए शिमला, मनाली और कुल्लू के अलावा ऑनलाइन ऑडिशन के माध्यम से 27 युवतियों का चयन किया गया था। शरदसुंदरी में पहले राउंड के बाद टॉप 15 का चयन हुआ। उनसे सवाल जवाब के बाद टॉप 6 सुंदरियां फाइनल राउंड में पहुंचीं। इस आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।

  • पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बना मनाली का विंटर कार्निवाल…

    पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बना मनाली का विंटर कार्निवाल…

    HNN/ मनाली

    विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में मनाए जाने वाले विंटर कार्निवाल ने पिछले कुछ वर्षों में देश भर में अलग पहचान बनाई है। इस कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाने के लिए न केवल देश भर के बल्कि विदेशों से भी भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। शुरुआत में इस उत्सव को मनाने का उद्देश्य शरदकालीन खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रदेश की, विशेषकर कुल्लू जिला की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, यहां के पारंपरिक लोक नृत्य, पहरावा व खान पान से यहां आने वाले पर्यटकों को रूबरू करवाना है। समय के साथ-साथ विंटर कार्निवाल में आयोजित होने वाली गतिविधियों में भी बदलाव आता रहा।

    वर्तमान में विंटर कार्निवाल के दौरान जहां स्थानीय पारम्परिक जीवन से सम्बंधित झांकियां, लोकनृत्य एवं महानाटी का आयोजन किया जा रहा है। वहीं शरद सुंदरी एवं वॉइस ऑफ कार्निवाल जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा स्थानीय लोगों व पर्यटकों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव ज़िले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ यहां के लोगों की आर्थिकी सुदृढ़ करने में भी अहम भूमिका निभा रहा है।

    राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल का मुख्य आकर्षण विंटर क्वीन प्रतियोगिता में जगह बनाने के लिए राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित ऑडिशन में युवतियां भाग लेती हैं। चयनित सुंदरियों में पहले राउंड के लिए 20 का चयन किया जाएगा। यह 20 सुंदरियां मनु रंग शाला में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएगी। वॉयस ऑफ कार्निवाल के लिए हुए ऑडिशन में प्रतिभागियों द्वारा अपनी सुरीली आवाज का परिचय दिया जाता है।

    2 जनवरी 2023 को पर्यटन नगरी मनाली में सोमवार को विंटर कार्निवाल 2023 का शानदार आगाज हुआ। माता हिडिंबा की पूजा के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने झांकियों को हरी झंडी दी। प्रदेश की ठेठ पहाड़ी सांस्कृतिक विरासत का दर्शन और सामाजिक जागरूकता का संदेश देती भव्य सांस्कृतिक झांकियों ने पर्यटकों दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री ने लगभग दो घण्टे माल रोड में बैठकर झांकियों का आनंद लिया।

    शरद उत्सव में जहां विभिन्न महिला मंडलों तथा स्वयं सहायता समूह द्वारा स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए, वहीं पर यहां के पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पादों के भी स्टॉल लगाए गए हैं। इनके माध्यम से देश-दुनिया को स्थानीय व्यंजनों के बारे में जानकारी मिलने के साथ-साथ स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखने का भी अवसर मिल रहा है। वहीं पर स्थानीय दस्तकारी से बनाये हुए विभिन्न उत्पाद भी पर्यटकों को उपलब्ध हो रहे हैं।

  • अटल-टनल रोहतांग से वर्ष-2022 में रिकार्ड वाहन हुए आर-पार, चौंकाने वाले आंकड़े…

    अटल-टनल रोहतांग से वर्ष-2022 में रिकार्ड वाहन हुए आर-पार, चौंकाने वाले आंकड़े…

    HNN / मनाली

    अटल-टनल रोहतांग में हर वर्ष नया रिकार्ड वाहनों के आर-पार होने का बन रहा है। इस वर्ष भी अटल-टनल रोहतांग से रिकार्ड वाहन आर-पार हुए है। बता दे कि पिछले साल वर्ष-2022 में अटल-टनल से 12,73,988 वाहन गुजरे हैं। जिनमें 6,22,988 वाहन अटल-टनल के नॉर्थ पोर्टल पहुंचे जबकि 6,50,711 वाहन साउथ पोर्टल तक वापस आए। वर्ष 2021 में 7,99,941 वाहन ही अटल टनल से गुजरे थे।

    इनमें 3,76,870 वाहन जिले में प्रवेश हुए थे और लगभग 4,23,071 वाहन अटल टनल से बाहर निकले थे। वर्ष 2022 की तुलना में लगभग 4.73 लाख वाहनों की वृद्धि हुई है। यह पिछले वर्ष दर्ज किए गए वाहनों की संख्या से तकरीबन 60 फीसदी ज्यादा है। जून, दिसंबर और मई माह में 2,25045, 2,02,974 और 2,11,824 में अधिकतम मासिक ट्रैफिक दर्ज किया गया था।

    उधर, एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि जिले में यातायात को सुचारू रूप से नियंत्रित करने के लिए वर्ष भर काम किया है। आगामी वर्ष में जिला लाहौल स्पीति पुलिस पूरे समर्पण और अत्यधिक पेशेवर दृष्टिकोण के साथ जिले में अधिक आगंतुकों का स्वागत करने के लिए तैयार है।