Category: MANALI

  • पर्यटकों से गुलजार हुआ रोहतांग दर्रा, होटलों की एडवांस बुकिंग भी बढ़ी

    पर्यटकों से गुलजार हुआ रोहतांग दर्रा, होटलों की एडवांस बुकिंग भी बढ़ी

    HNN/ मनाली

    रोहतांग में हाल में हुई बर्फबारी के बाद पर्यटकों के आने का दौर शुरू हुआ है। रोहतांग दर्रा अब पर्यटकों की रौनक से चहक उठा है। रोहतांग के लिए वीरवार को 625 पर्यटक वाहनों के परमिट जारी हुए। इनमें 377 डीजल और 248 पेट्रोल इंजन के वाहन शामिल हैं।

    बता दें कि मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए फिलहाल रोहतांग खुला रखा गया है। अब धीरे-धीरे पर्यटक यहां का रुख कर रहे हैं। होटलों की एडवांस बुकिंग भी बढ़ गई है। इन दिनों होटलों के 30 से 40 प्रतिशत कमरे पैक चल रहे हैं।

    मनाली के ग्रीन टैक्स बेरियर से जुटाए आंकड़ों के अनुसार दो दिन से पर्यटक बढ़ गए है। हर साल 15 नवंबर के बाद दर्रा पर्यटकों के लिए बन्द किया जाता है। लेकिन इस बार मौसम अनुकूल रहने और सड़क बेहतर बनने से दर्रा खुला रखा गया है। बता दें आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी दर्ज होने की उम्मीद है।

  • लाहौल का आलू बीज पहुंचा मनाली, देश के 25 राज्यों में की जाती है सप्लाई

    लाहौल का आलू बीज पहुंचा मनाली, देश के 25 राज्यों में की जाती है सप्लाई

    HNN/ मनाली

    मनाली के आलू ग्राउंड में लाहौल के आलू बीज की 45,000 बोरियां पहुंच गई हैं। बता दें आलू बीज की सप्लाई देश के 25 राज्यों में की जाती है। एक सप्ताह में ग्रेडिंग का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद आलू बीज देश के विभिन्न हिस्सों के लिए भेजना शुरू किया जाएगा।

    देशभर के किसानों के बीच लाहौल के आलू की विशेष मांग रहती है। मजदूर आलू बीज की छंटाई करने के बाद उसे बोरियों में पैक कर रहे हैं।

    यहां पहुंची आलू की खेप पिछले साल के मुकाबले कम है। आलू ग्राउंड में जो बीज की किस्में पहुंची हैं उनमें कुफरी ज्योति और संताना आदि हैं।

  • अब आसान होगी हिमालय की पहाड़ियों में लापता होने वाले पर्वतारोहियों की तलाश

    अब आसान होगी हिमालय की पहाड़ियों में लापता होने वाले पर्वतारोहियों की तलाश

    सर्च ऑपरेशन के लिए ली जाएगी रेको डिवाइस की मदद

    HNN/ मनाली

    हिमाचल प्रदेश के मनाली, लाहौल-स्पीति और लेह-लद्दाख के ग्लेशियरों में अकसर पर्वतारोही लापता हो जाते हैं। जिसके बाद इनकी तलाश मुश्किल हो जाती है। उसकी खोज के लिए अब आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है।

    बता दें अब सर्च ऑपरेशन के लिए रेको डिवाइस की मदद ली जाएगी। इसके सहारे बर्फ में दबे व्यक्ति तक पहुंचा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, इस डिवाइस से ग्लेशियर में 30 मीटर तक दबे पर्वतारोही का पता चल सकेगा, बशर्ते उसने रेको डिवाइस चिप लगाई हो।

    रेको डिवाइस में खुद ही अलार्म बज जाएगा। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संबद्ध खेल संस्थान मनाली रेको डिवाइस खरीद रहा है। इस डिवाइस की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

  • अंधेरे में रास्ता भटकी ट्रैकिंग पर निकली विदेशी महिला, रात 12 बजे किया रेस्क्यू

    अंधेरे में रास्ता भटकी ट्रैकिंग पर निकली विदेशी महिला, रात 12 बजे किया रेस्क्यू

    HNN/ मनाली

    मनाली से ट्रैकिंग के लिए लंबाडुग ट्रैक पर गई विदेशी महिला अंधेरा होने पर ओल्ड मनाली की तरफ लौटते हुए रास्ता भटक गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने वीरवार देर रात करीब 12:20 बजे विदेशी महिला को सही सलामत वापस लाया।

    वहीं मेडिकल करवाने के बाद शायना मैरी को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, 9 अक्तूबर को दोपहर करीब 1.30 बजे विदेशी महिला शायना मैरी ओल्ड मनाली से ट्रैकिंग के लिए लंबाडुग ट्रैक पर गई थी।

    महिला अंधेरा होने के चलते रास्ता भटक गई। मैरी ने माता स्पेफनी लिवेस को अपनी लोकेशन भेजकर सहायता मांगी। आधी रात को पुलिस व स्थानीय लोगों ने महिला को रेस्क्यू किया। एसपी साक्षी वर्मा ने खबर की पुष्टि की है।

  • शातिरों ने मनाली के बौद्ध मंदिर में लगाई सेंध, दानपात्र तोड़कर नकदी लेकर हुए फरार

    HNN/ मनाली

    हिमाचल में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही है। चोरी के होंसले इस कदर बुलंद हो गए है कि अब उन्होंने मंदिरो में भी सेंधमारी करनी शुरू कर दी है। मामला पर्यटन नगरी मनाली के बौद्ध मंदिर का है, यहां शातिरों ने सेंधमारी कर दानपात्र तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर लिया है। सीसीटीवी की फुटेज के अनुसार तीन शातिरों ने वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक, तीन शातिर मंदिर की ऊपरी मंजिल से निचली मंजिल में दाखिल हुए और दानपात्र तोड़कर उसमे मौजूद सारी नकदी लेकर फरार हो गए। जब सुबह पूजा करने के लिए मंदिर खोला गया तो पुजारी ने देखा कि दानपात्र टुटा हुआ है और उसमे मौजूद सारी नकदी भी गायब है।

    घटना के बाद तुरंत इस बाबत पुलिस को सूचित किया गया। शातिरों ने जिस दानपात्र को तोड़ा है, उससे एक लाख से अधिक की राशि चोरी होने की आशंका है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।

  • छह दिन बाद बरामद हुआ लापता धावक का शव

    छह दिन बाद बरामद हुआ लापता धावक का शव

    HNN/मनाली

    मनाली के अंतर्गत आने वाली भृगु झील में ट्रैकिंग के दौरान एक धावक लापता हो गया था। बता दें कि एनडीआरएफ के जवानों ने पुलिस और अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान के बचाव दल के साथ मिलकर धावक के शव को छह दिन बाद लगभग 500 फीट गहरी खाई से बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान राहुल रमेश पुत्र रमेश रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक, मृतक दिल्ली सोलंग में 100 मीटर दौड़ में भाग लेने के लिए आया था। 28 सितंबर को वह पलचान से भृगु झील की ओर गया था। जिसके बाद वह लौटकर नहीं आया। जब उसकी लोकेशन ट्रेस की गई तो आखिरी बार मोबाइल लोकेशन जोगिनी फॉल के आसपास थी। वहीं पर उसका मोबाइल भी मिला था। इसके बाद पुलिस और अटल बिहारी पर्वतारोहण संबद्ध खेल संस्थान की बचाव टीम तलाश में जुटी।

    तलाश के दौरान शव खाई में गिरा हुआ दिखा। लेकिन उसे निकाला नहीं जा सका। जिसके बाद बुधवार को बचाव दल फिर जोगिनी फॉल के लिए रवाना हुआ। पूरे दिन बचाव अभियान चलाया गया। एनडीआरएफ के जवान खड़ी चट्टान से पहले रैपलिंग करते हुए 500 फीट गहरी खाई में उतरे और शव को बाहर निकाला गया।

    डीएसपी मनाली केडी शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि शव के मनाली पहुंचने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी।

  • मनाली-लेह मार्ग चार दिन बाद वाहनों की आवाजाही के लिए हुआ बहाल

    मनाली-लेह मार्ग चार दिन बाद वाहनों की आवाजाही के लिए हुआ बहाल

    HNN/ मनाली

    मनाली-लेह मार्ग आख़िरकार चार दिन बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया है। वहीं मार्ग बहाल होने से वाहन चालकों ने काफी राहत की साँस ली है। बता दें सीमा सड़क संगठन ने कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को यातायात के लिए खोला है।

    दारचा की तरफ से 259 ट्रकों के साथ कुल 425 वाहन भेजे गए। जिसमें 34 बाइक और 132 अन्य छोटे वाहन शामिल हैं। बता दें इस मार्ग पर 30 सितंबर से वाहनों की आवाजाही बंद थी। वहीं मार्ग बंद होने के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

    परन्तु अब मौसम साफ होते ही बीआरओ ने जिंगजिंबार व बारालाचा से बर्फ हटाकर हाईवे तीन को बहाल कर बड़ी राहत दी है।

  • मनाली में हुआ मैराथन का आयोजन, देश-विदेश के पर्यटकों ने लिया भाग

    मनाली में हुआ मैराथन का आयोजन, देश-विदेश के पर्यटकों ने लिया भाग

    HNN/ मनाली

    पर्यटन नगरी मनाली में मैराथन का आयोजन हुआ। मैराथन में देश-विदेश के धावक और यहां पहुंचे पर्यटकों ने भाग लिया। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की। बता दें 330 धावक मनाली की वादियों में दौड़े।

    इसमें एक रूस, दो इजरायल और 13 अमेरिका के धावक शामिल हैं। रोहतांग के लिए होने वाली 120 किलोमीटर लंबी मैराथन मध्यरात्रि 12:00 बजे शुरू कर दी गई। अन्य मैराथन का आयोजन सुबह 6:00 बजे से शुरू हुआ।

    पांच अलग अलग वर्ग की प्रतियोगिता के साथ ही उम्र के आधार पर भी मैराथन का आयोजन हुआ। 42 किलोमीटर लंबी मैराथन गुलाबा तक और 13 किलोमीटर की हाफ मैराथन पलचान तक हुई। पांच किलोमीटर की शॉट मैराथन का आयोजन ओल्ड मनाली मार्ग पर स्थित नेचर पार्क तक किया गया।

  • मनाली के होटल इंपीरियल पैलेस में शातिरों ने लगाई सेंध, लाखों का सामान लेकर हुए फरार

    मनाली के होटल इंपीरियल पैलेस में शातिरों ने लगाई सेंध, लाखों का सामान लेकर हुए फरार

    HNN/ मनाली

    पर्यटन नगरी मनाली के अंतर्गत आए अलेउ स्थित होटल इंपीरियल पैलेस में चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिर लाखों का सामान लेकर फरार हो गए है। होटल प्रबंधक ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी गई शिकायत में होटल प्रबंधक ने बताया कि होटल व संपत्ति की सुरक्षा व देखभाल के लिए एमएस डीजेएस प्रोफेशनल प्राइवेट लिमिटेड सिक्योरिटी एजेंसी व एमएस ग्लोबल एक्सपोर्ट एजेंसी हरियाणा से सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे। उन्होंने बताया कि होटल का निरीक्षण करने पर पाया गया कि सिक्योरिटी गार्ड वहां पर मौजूद नहीं थे।

    होटल के ताले टूटे हुए पाएंगे गए। प्रबंधक ने बताया कि होटल से एलसीडी, कंबल, इलेक्ट्रिक कैटल, पंखे, प्रिंटर, स्पीकर चोरी हुए है। इसके अलावा होटल की अन्य संपत्ति को भी नुक्सान पहुंचाया है। प्रबंधक ने बताया कि इस चोरी से उन्हें 25 लाख रुपये का नुक्सान हुआ है। शिकायत में होटल की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों पर चोरी का शक जताया गया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।

  • शातिर ने पता ठीक करवाने के नाम पर व्यक्ति से ठगे इतने रुपए….

    शातिर ने पता ठीक करवाने के नाम पर व्यक्ति से ठगे इतने रुपए….

    HNN/ मनाली

    हिमाचल में ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे है। मामला मनाली का है, यहां शातिर ने पता ठीक करवाने के नाम पर एक व्यक्ति से 95,000 रुपये ठग लिए है। वहीं पीड़ित व्यक्ति ने इस बाबत मनाली थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के आधार पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि 15 सितंबर को उसे एक अंजान नंबर से फोन आया। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने अपने आप को एक कंपनी प्रतिनिधि बताया। कहा कि आपका पता गलत है इसे ठीक करवाना होगा। शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन कुछ पार्सल मंगवाए थे जिस कारण उसे विश्वास हो गया।

    शातिर ने व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक शेयर किया जिसे क्लिक करते ही पीड़ित के मोबाइल फोन का नियंत्रण दूसरे शातिर के पास चला गया। जिसके बाद शातिर ने पीड़ित व्यक्ति के बैंक खाते से 95,000 रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए। एसपी साक्षी वर्मा ने खबर की पुष्टि की है।