HNN/मनाली
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने 4.82 ग्राम हेरोइन और 1.52 ग्राम चरस सहित एक महिला और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान गुरविंद्र सिंह और कमलजीत कौर निवासी फिरोजपुर पंजाब के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पंजाब निवासी दोनों लोगों को पूछताछ के लिए रोका। इस दौरान पुलिस की टीम ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को दोनों के कब्जे से 4.82 ग्राम हेरोइन और 1.52 ग्राम चरस बरामद हुई।
जिसके बाद उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। डीएसपी केडी शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।









