Category: MANALI

  • वाद्य यंत्रों की धुनों से गूंज उठा मालरोड, 900 से अधिक महिलाओं ने डाली महानाटी

    वाद्य यंत्रों की धुनों से गूंज उठा मालरोड, 900 से अधिक महिलाओं ने डाली महानाटी

    HNN / मनाली

    मनाली विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन मंगलवार को मालरोड पर महिलाओं ने महानाटी डाली। महानाटी से मालरोड मनाली कुल्लू के पारंपरिक गानों की धुनों से गूंज उठा। लेफ्ट बैंक के महिला मंडलों की 900 से अधिक महिलाओं ने महानाटी में भाग लिया। जानकारी के अनुसार महिलाएं सुबह से कुल्लवी परिधान में मनाली पहुंचना शुरू हो गईं थी। महिलाओं की महानाटी होती देख माल रोड में पर्यटकों का भी हुजूम उमड़ पड़ा।

    उधर, महानाटी आयोजन समिति के प्रभारी बालक राम ने बताया कि विंटर कार्निवाल के दौरान आज लेफ्ट बैंक के महिला मंडलों की 900 से अधिक महिलाओं ने महानाटी डाली। पांच जनवरी को फिर महानाटी का आयोजन किया जाएगा। इसमें राइट बैंक के महिला मंडलों की महिलाएं भाग लेंगी।

  • मनाली पहुंचने पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत

    मनाली पहुंचने पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत

    HNN / मनाली

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आज मनाली पहुंचने पर कुल्लू जिले के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सासे हेलीपैड से मनाली सर्किट हाउस तक भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए।

    सासे हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़, पूर्व विधायक खीमी राम शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरि चंद शर्मा, राष्ट्रीय समन्वयक महिला कांग्रेस विद्या नेगी और अन्य नेताओं व जिले के अधिकारियों ने स्वागत किया। कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर शिमला से मुख्यमंत्री के साथ मनाली पहुंचे।

  • पुलिस ने गश्त के दौरान चिट्टे सहित पकड़ा तस्कर

    पुलिस ने गश्त के दौरान चिट्टे सहित पकड़ा तस्कर

    HNN/ मनाली

    मनाली में पुलिस ने एक नशा तस्कर को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। आरोपी की पहचान पंकज कुमार पुत्र शिवकुमार निवासी हाउस नंबर 434 लडौत रोड, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम हडिंबा माता मंदिर के पास गश्त पर थी। इस दौरान एक युवक की तलाशी ली गई तो उससे चिट्टा बरामद हुआ जोकि 14 ग्राम पाया गया। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • लाहौल-स्पीति घाटी बर्फबारी से हुई लकदक, 400 पर्यटक वाहनों को निकाला सुरक्षित

    लाहौल-स्पीति घाटी बर्फबारी से हुई लकदक, 400 पर्यटक वाहनों को निकाला सुरक्षित

    HNN / मनाली

    हिमाचल प्रदेश में वीरवार को मौसम के करवट बदलते ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। ऐसे में बाहरी राज्यों से आए पर्यटक बर्फबारी के बीच फंस गए। जैसे ही जिला प्रशासन को पर्यटकों के बर्फबारी में फंसने की सूचना मिली तो उन्होंने टीम को मौके पर भेजकर रात 3:00 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

    लेकिन ज्यादा बर्फबारी होने के चलते टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी जिसके चलते आज सुबह वहां फंसे 400 वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बता दे कि बर्फबारी के चलते लाहौल को जोड़ने वाला मनाली-लेह मार्ग भी अटल टनल में ताजा बर्फबारी से बंद हो गया है।

    जबकि जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी होने से बाह्य सराज का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। वहीं, लाहौल में 100 से अधिक सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई है। उधर, पुलिस अधीक्षक केलांग मानव वर्मा ने कहा कि वीरवार रात को अटल टनल रोहतांग में नॉर्थ पोर्टल से लेकर धुंधी तक फंसे करीब 400 वाहनों को रेस्क्यू किया गया है, वाहनों में सवार सभी पर्यटक सुरक्षित है।

  • पर्यटकों के टेंपो ट्रैवलर में लगी आग, नकदी सहित अंदर रखा सारा सामान राख

    पर्यटकों के टेंपो ट्रैवलर में लगी आग, नकदी सहित अंदर रखा सारा सामान राख

    HNN / मनाली

    पर्यटन नगरी मनाली में देर शाम एक टेंपो ट्रैवलर में अचानक आग लग गई। यह टेंपो ट्रैवलर पर्यटकों की थी। इस आगजनी की घटना से करीब पांच लाख का नुक्सान हुआ है। गनीमत यह रही कि आग की चपेट में कोई पर्यटक नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर 8 पर्यटक मनाली की ओर आ रहे थे।

    इसी दौरान अचानक चलते टेंपो ट्रैवलर के इंजन में आग लग गई। इंजन में आग लगती देख चालक ने तुरंत पर्यटकों को बाहर निकाला और खुद भी छलांग लगाकर बाहर निकल आया। देखते ही देखते पूरे टेंपो ट्रैवलर में आग लग गई। इसके बाद अग्निशमन केंद्र मनाली को सूचना दी गई, दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया।

    उधर, डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। चालक के 20,000 और एक पर्यटक के 10,000 रुपये जल गए हैं। इसके अलावा एक पर्यटक का आईफोन भी आग में जल गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • 2023 के स्वागत के लिए पर्यटन नगरी मनाली तैयार, होटल पैक

    2023 के स्वागत के लिए पर्यटन नगरी मनाली तैयार, होटल पैक

    HNN/ मनाली

    हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में इस बार न्यू ईयर के लिए लाखों सैलानियों के यहां पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। जिला के तमाम छोटे-बड़े होटल बुक हो चुके हैं। ऐसे में न्यू ईयर पर पर्यटकों का हुजूम उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। बता दे कि पहले जहां क्रिसमस को हजारों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे तो वहीं अब न्यू ईयर के जश्न के लिए मनाली में एक लाख पर्यटकों के पहुंचने की संभावना बनी हुई है।

    इसके लिए होटल संचालकों ने पहले से ही तैयारियां मुकम्मल कर ली है। वही इस बार क्रिसमस पर बर्फबारी नहीं हुई जिसके चलते पर्यटकों को मायूसी का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब देश के कोने-कोने से मनाली पहुंचने वाले पर्यटकों को न्यू ईयर पर बर्फबारी की आस है। उधर, होटल कारोबारियों ने बताया कि वर्ष 2023 के स्वागत के लिए पर्यटन नगरी मनाली तैयार है।

    बताया कि 31 दिसंबर को यहाँ पर्यटकों की भीड़ उमड़ेंगे। जनवरी महीने के प्रथम सप्ताह तक होटलों की अच्छी बुकिंग चल रही है। ऐसे में जनवरी में भी अच्छा विंटर सीजन चलने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • पर्यटन नगरी मनाली सैलानियों से पैक, गति पकड़ रहा कारोबार…

    पर्यटन नगरी मनाली सैलानियों से पैक, गति पकड़ रहा कारोबार…

    HNN/ मनाली

    हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली इन दिनों पूरी तरह से सैलानियों से पैक हो चुकी है। आज क्रिसमस के मौके पर पर्यटन नगरी मनाली के तमाम पर्यटन स्थलों में सुबह से ही सैलानियों का उमड़ना शुरू हो चुका था। दोपहर तक सैलानियों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिला। खास तौर पर पर्यटन नगरी मनाली के माल रोड पर हजारों की संख्या में पर्यटक चहलकदमी करते देखे गए।

    बता दे पर्यटन नगरी मनाली का पर्यटन कारोबार जोर पकड़ रहा है। न्यू ईयर तक मनाली के तमाम होटल, रेस्टोरेंट और रिसॉर्ट एडवांस में ही बुक हो चुके हैं। ऐसे में 2 जनवरी तक मनाली पूरी तरह से पर्यटकों से गुलजार रहेगी। उधर, बाहरी राज्यों से हर रोज लगभग 1500 से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंच रहे हैं जो कि यहां के खुशनुमा मौसम का आनंद ले रहे हैं।

    वहीँ, होटल संचालकों ने बताया कि मनाली के अधिकतर होटल 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक पैक हैं। बताया कि इस बार का विंटर सीजन बेहतर रहने की उम्मीद है। आज क्रिसमस पर भी हजारों की तादाद में सैलानी मनाली पहुंचे हैं। वहीं आगामी दिनों के दौरान भी सैलानियों की खासी भीड़ उमड़ेगी जिसके लिए होटल संचालकों ने पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली हैं।

  • राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल: मालरोड में महानाटी डालेंगी महिलाएं, इतने जनवरी से होगा शुभारंभ

    राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल: मालरोड में महानाटी डालेंगी महिलाएं, इतने जनवरी से होगा शुभारंभ

    HNN / मनाली

    पर्यटन स्थल मनाली में 2 जनवरी से राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। एक जनवरी को इस उत्सव का शुभारंभ होगा, जो 6 जनवरी तक चलेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक जनवरी की शाम मनाली पहुंच जाएंगे। दो जनवरी को देवी मां हिडिंबा के मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सांस्कृतिक झांकियों को हरी झंडी दिखाकर उत्सव का आगाज करेंगे।

    इस दौरान सांस्कृतिक झांकियों में महिला मंडल, विभिन्न विभाग और सांस्कृतिक दलों के प्रतिभागी भाग लेंगे। तीन और पांच जनवरी को मालरोड पर महानाटी में महिला मंडल से जुड़ीं महिलाएं पारंपरिक परिधानों में कुल्लवी नाटी डालकर धमाल मचाएंगी। इसमें लगभग 280 महिला मंडल भाग ले रहे हैं। हर महिला मंडल से 12 प्रतिभागी भाग लेंगी। ऐसे में इस महानाटी में दोनों दिन में 3,360 से अधिक महिलाएं एक साथ नाटी डालेंगी।

    जानकारी के अनुसार 3 जनवरी को लेफ्ट बैंक के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं कुल्लवी परिधान पहनकर नाटी डालेंगी, जबकि पांच जनवरी को राइट बैंक के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की नाटी होगी। कार्निवाल के दौरान स्टार नाइट भी होगी। कार्निवाल के दौरान बैडमिंटन, वॉलीबाल, बास्केटबॉल और महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी।

  • क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए सजने लगी पर्यटन नगरी मनाली, तैयारियां शुरू

    क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए सजने लगी पर्यटन नगरी मनाली, तैयारियां शुरू

    HNN/ मनाली

    हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए तैयार होने लग पड़ी है। होटल कारोबारियों की मानें तो इस बार क्रिसमस और न्यू ईयर पर सैलानियों का हुजूम उमड़ेगा। हालांकि, प्रदेश में इस बार व्हाइट क्रिसमस की आस ना के बराबर है। बावजूद इसके क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए पर्यटन नगरी मनाली के छोटे और बड़े सभी होटलों में एडवांस बुकिंग जोरों पर चल रही है।

    बड़ी बात तो यह है कि प्रदेश के तमाम होटल अभी से ही क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए बुक हो चुके हैं। होटलों में ठहरने वाले सैलानियों के लिए प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी और डीजे नाइट का भी आयोजन किया जाएगा। मनाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि होटलों में न्यू ईयर व क्रिसमस क्वीन चुनी जाएगी।

    होटलों में ठहरे पर्यटकों में प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी और बेस्ट कपल, न्यू ईयर व क्रिसमस क्वीन का चयन किया जाएगा। इस बार क्रिसमस पर होटलों में शत-प्रतिशत ऑक्युपेंसी की संभावना है। बताया कि मनाली में अधिकतर होटलों में 70 से 80 प्रतिशत कमरे एडवांस में बुक हो गए हैं।

  • पर्यटन नगरी में बढ़ी पर्यटकों की तादाद, ऑनलाइन बुकिंग में भी भारी इजाफा

    पर्यटन नगरी में बढ़ी पर्यटकों की तादाद, ऑनलाइन बुकिंग में भी भारी इजाफा

    HNN / मनाली

    क्रिसमस और नववर्ष के चलते इन दिनों पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की संख्या दोगुनी होती जा रही है। जैसे जैसे दिन बीतते जा रहे हैं, मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि तकरीबन सभी होटलों की बुकिंग नव वर्ष और क्रिसमस को लेकर हो चुकी है।

    ऐसे में इस बार पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार उन्हें काफी इजाफा होने वाला है। इन दिनों पर्यटन कारोबारी नववर्ष और क्रिसमस को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं। पर्यटकों को लुभाने के लिए कारोबारी तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। बाहरी राज्य से रोजाना मनाली पहुंचने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या एक हजार का आंकड़ा पार कर रही है।

    इसके अलावा करीब 100 लग्जरी बसें भी पर्यटकों को लेकर रोजाना मनाली पहुंच रही हैं। पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि 20 दिसंबर के बाद मनाली का पर्यटन कारोबार बूम पर आएगा। पर्यटक अटल टनल रोहतांग के साथ कोकसर व सिस्सू में बर्फबारी को खूब आनंद ले रहे हैं।