Category: NAHAN

We provide all the latest nahan news

HNN News brings nahan news. We cover all the latest news from nahan. We provide hindi news from nahan city to the readers.

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN / नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज आपके पारिवारिक रिश्ते में चल रही अनबन समाप्त होगी। सभी एक दूसरे के साथ जुड़कर बातचीत करते हुए नजर आएंगे। अत्यधिक तला भुना खाने से कोई पेट संबंधी समस्या आ सकती है और यदि आपको कोई पहले से समस्या चल रही थी, तो वह आपके कष्टों को बढ़ा सकती है। आपको आज अपने मन में चल रही कुछ समस्याओं पर बातचीत करनी होगी। आपको संतान की नौकरी से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज आप व्यापार में यदि कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे, तो वह आपको अच्छा मुनाफा दे सकते है। आपका कोई पिछला लिया गया निर्णय आज आपको समस्या दे सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको लेन-देन के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आप अपने मित्रों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर अथवा धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता की नाराजगी आज खत्म होने की संभावना है। जीवनसाथी की बातों का आज आप पूरा मान रखेंगे और उन्हें कोई गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। आपको आज छोटे-मोटे निवेश करने से बचना होगा। यदि आप बड़ा निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन परिवार के साथ मिलकर आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। आप अपने घर को रेनोवेट कराने की भी कुछ योजना बना सकते हैं। आपको ज्यादा वस्तुओं की खरीदारी नही करनी है, अन्यथा आपका बजट बिगड़ सकता है। आपका कोई काम आज आपको परेशान करेगा। बिजनेस के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करके सफलता हासिल करेंगे।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करके अपने कुछ रुके हुए कामों को समय से पूरा करने में कामयाब रहेंगे। विवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। बिजनेस में आज आप अपने लक्ष्य को पूरा करके देंगे और आपकी संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपको लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा। आप परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियों पर पूरा ध्यान दें।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपको किसी मामले को कल पर टालने व उसमें लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो फिर कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आप आज बिजनेस की किसी डील को फाइनल करने से पहले जरूरी कागजातो पर अच्छ तरह से पढ़ कर दस्तखत करें। आपको कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचना होगा, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। अपने अधिकारियों के नेतृत्व में ही कार्य करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

    तुला दैनिक राशिफल
    तुला राशि के जातक ऊर्जा से भरपूर रहने के लिए कारण प्रत्येक कार्य को समय पर पूरा करके देंगे। आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने जूनियर्स की कुछ गलतियों को भी नजरअंदाज करेंगे। नौकरी के साथ-साथ पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी इच्छा पूरी होगी। परिवार में आज आपकी कोई बात किसी सदस्य को बुरी लग सकती है, इसलिए बहुत ही सावधानी से और तोलमोल कर बोले।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपको विदेश में रह रहे किसी परिजन से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपकी कोई बात आज आपको परेशान करेगी, जिसके लिए आप अपनी माता जी से बातचीत कर सकते हैं। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होती दिख रही है। आपको आज लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे और एक दूसरे की परवाह करते नजर आएंगे, जिससे आपसी प्रेम और गहरा होगा।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि मिलती दिख रही है। आज आपको अहंकार में आकर किसी से कोई बात नहीं बोलनी है, नहीं तो उसे आपकी बात बुरी लग सकती है। घर परिवार में कोई निर्णय वरिष्ठ सदस्यों से पूछकर लेना होगा। आपकी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी नई नौकरी के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में कामयाब रहेंगे।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहने वाला है, लेकिन आपको आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा, तभी आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि हो पाएगी। आपका कोई मित्र आज लंबे समय बाद आपसे मुलाकात करने आ सकता है, जिसमें आपको पुरानी बातों को नहीं उखाड़ना है। आप आज कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से विनती करके किसी काम को पूरा करा सकते हैं। जो लोग सरकार योजना में निवेश करने जा रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आनंदमय रहने वाला है, क्योंकि आपके घर में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों व मित्रों का आना जाना रहेगा। आपको आज कोई सलाह अपने पिताजी से लेनी होगी और कार्यक्षेत्र में भी आप अपने कार्यों को गति देंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी साख चारों ओर फैलेगी और आपको अपनी वाणी व व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन सुखमय रहेगा।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज आपको सेहत के मामले में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। व्यापार की कुछ योजनाओं को आज बल मिलेगा। आपकी अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। परिवार में अपनी एक अहम जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। व्यापार में कुछ आधुनिक तकनीकों को भी अपना सकते हैं, जिससे आपका व्यापार बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के साथी का रवैया कुछ रूखा रहेगा।

  • डॉ बिंदल ने जारी किया संकल्प पत्र, बोले- ऐसा होगा भविष्य में हमारा नाहन विधानसभा क्षेत्र

    डॉ बिंदल ने जारी किया संकल्प पत्र, बोले- ऐसा होगा भविष्य में हमारा नाहन विधानसभा क्षेत्र

    हम जीवन के अंतिम सांसो तक नाहन क्षेत्र की करते रहेंगे सेवा-डॉ बिंदल

    HNN / नाहन

    विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव ने आज नाहन में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में ‘‘ऐसा होगा भविष्य का हमारा नाहन विधानसभा क्षेत्र’’ शीर्षक से नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए आगामी पांच वर्षों में किये जाने विकास और जनसेवा के कार्यों का एक संकल्प पत्र जारी किया। डा. बिन्दल ने कहा कि उन्होंने पांच साल के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास और जन सेवा के कार्यों को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

    पांच साल में हुए रिकार्ड कार्यों की बदौलत आज नाहन विधानसभा क्षेत्र प्रदेश के अग्रणी विधानसभा क्षेत्र में शामिल हुआ है। डा. बिन्दल ने कहा कि हम नाहन क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि जीवन की अंतिम सांसों तक जनता की सेवा करते रहेंगे । ‘‘ऐसा होगा भविष्य का हमारा नाहन विधानसभा क्षेत्र’’ नामक जो संकल्प पत्र डा. बिन्दल ने आज जारी किया है उसे हम उनका नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए घोषणा पत्र भी कह सकते हैं।

    डा. बिन्दल ने इस घोषणा पत्र में नाहन विधानसभा में जहां सड़क, पुल, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर फोकस किया है वहीं रोजगार और शिक्षा को विशेष महत्व दिया है।

    यह है भविष्य का हमारा नाहन विधान सभा क्षेत्र

    • माजरा क्षेत्र की 12 पंचायतों को सब-डिवीजन देंगे।
    • माजरा और कालाआम उप तहसीलों को तहसील बनाएंगे और इनके भवनों का निर्माण करेंगे।  
    • हरिपुर खोल व पलहोड़ी में नए पटवार वृत खोलेंगे। नए बनें पटवार वृतों के नए भवन बनाएंगे।
    • युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र में रोजगार सृजन, स्वरोजगार व निजी क्षेत्र में 10 हज़ार नए रोजगार के अवसर नाहन विधान सभा क्षेत्र में उपलब्ध करवाएंगे।
    • नाहन क्षेत्र में  आई.टी. ;इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजीद्ध का हब खड़ा करेंगे।
    • नाहन विधान सभा क्षेत्र को टूरिज्म के रूट पर लाते हुए रोज़गार पैदा करेंगे।
    • नई खोली गई कौलांवाला भूड़ आई.टी.आई. के लिए शानदार भवन बनाकर उसमें नए ट्रेड्स शुरू करेंगे।
    • पॉलिटेक्निक कॉलेज धौलाकुआं-रामपुर के भवन का विस्तार किया जाएगा।
    • दो नए डिग्री कॉलेज खोलेंगे।
    • सुकेती फॉसिल पार्क में नेचर पार्क विकसित करेंगे। चार अन्य स्थानों पर नेचर पार्क बनाएंगे।
    • प्राथमिक, मिडिल, हाई व $2 विद्यालयों में नए भवनों का निर्माण करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देंगे।
    • 5 वर्षों में धारटी क्षेत्र के हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ेंगे ताकि लोगों को गाड़ियों व बसों की सुविधा प्राप्त हो सके।
    • नाहन विधान सभा क्षेत्र के सभी गांव को पुलों से जोड़ते हुए पक्की सड़कों का निर्माण करेंगे।
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र में हर घर नल और नल से 12 मास शु( पेयजल उपलब्ध करवाएंगे।
    • सिंचाई योजनाओं का विस्तार करेंगे व जिस स्थान पर भी जल की उपलब्धता होगी वहां से किसानों के खेतों के लिए सिंचाई का पानी पहुंचाएंगे।
    • किसान के खेत को पानी देते हुए पैदावार का विस्तार करेंगे और बागवानी को प्रोत्साहन देते हुए नींबू, अमरूद व आम के बगीचे लागाएंगे।
    • हमने दो अनाज मंडियां बनाई हैं और एक वर्ष के भीतर हम उन्हें स्थाई अनाज मंडियों के रूप में खड़ा करेंगे।
    • कालाआम में 96 करोड़ से बन रहे 100 बिस्तरों का ई.एस.आई. अस्पताल बनाकर जनता को समर्पित करेंगे।
    • माता बाला सुंदरी के प्रांगण व वहां की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाएंगे। अन्य धार्मिक स्थानों के विकास में भी पूर्णरूपेण सहयोग करेंगे। गुरु गोविंद सिंह जी के गुरुद्वारा साहब नाहन व टोका साहब में यथासंभव सहयोग करेंगे।
    • नाहन अस्पताल व मेडिकल कॉलेज को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 जैसा बेहतरीन चिकित्सालय बनाएंगे।
    • सभी हेल्थ सब सेंटरों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए बेहतरीन भवनों का निर्माण करेंगे।
    • नाहन विधान सभा क्षेत्र में मोबाइल अस्पताल की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। इसके तहत दो मोबाइल हॉस्पिटल प्रतिदिन इलाके में सेवाएं देंगे।
    • माजरा में निर्माणाधीन हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाकर जन समर्पित करेंगे।
    • उपलब्ध भूमि के अनुकूल सभी विद्यालयों में खेल मैदान बना कर देंगे। नाहन विधान सभा क्षेत्र के चार स्थानों पर आउटडोर स्टेडियम बनाएंगे।
    • माता त्रिभौणी व क्षेत्र की अन्य सड़कों को पक्का करेंगे। माता मंत्रा देवी को पक्के रास्ते से जोड़ रहे हैं अब उसे अन्य मार्ग से जोड़ने का भी हम प्रयास करेंगे।
    • हम 114 करोड़ रुपये की लागत से मारकंडा चैनेलाइजेशन का कार्य अगले वर्ष आरम्भ कर देंगे।
    • नाहन में एक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज खोलेंगे।
    • 140 करोड़ रुपये की लागत से ऐतिहासिक और धरोहर शहर नाहन को सीवरेज व्यवस्था से जोड़ेंगे।
    • नाहन शहर में आयोजित होने वाली भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को प्रदेश स्तरीय यात्रा का दर्जा देंगे।
    • पौड़ीवाला शिव मंदिर, नौणी का बाग स्थित नरसिंह भगवान मंदिर और भगवान परशुराम मंदिर (मियां मन्दिर) का संपूर्ण विकास हो, यह हमारी प्राथमिकता रहेगी।
    • बागड़ यात्रा की व्यवस्था करवाएंगे व बागड़ , श्री गोगा जी महाराज के तीर्थ के लिए नाहन से लगातार बस सर्विस को शुरू करेंगे। इनकी प्रार्थना के लिए स्थान उपलब्ध करवाएंगे।
    • नाहन शहर के लिए बाईपास बना कर देंगे।
    • सेना क्षेत्र से गुजरने वाली बनोग-जाबल का बाग-कांशीवाला सड़क को पक्का कर इस सड़क पर नियमित बस चलाएंगे।
    • सेना क्षेत्र में रह रहे नागरिकों से सम्बंधित सभी समस्याओं का समाधान उसी प्रकार करेंगे जैसा सेना से भूमि लेकर सड़क निर्माण का किया है।
    • नाहन शहर की सुंदरता को बढ़ाने का जो प्रोजैक्ट स्वीकृत हुआ है  उस शीघ्र कार्य आरम्भ करेंगे।
    • हैरिटेज महिमा लाइब्रेरी के अलावा नाहन में एक अन्य बड़ी लाइब्रेरी भी खोलेंगे।
    • हम नाहन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से लाइब्रेरी का प्रावधान करेंगे।
    • नाहन शहर की जल वितरण प्रणाली और अधिक सुदृढ़ करेंगे।
    • यदि फिजिबिलिटी सर्वे ठीक आया तो नाहन में टनल निर्माण हेतु हम आगे बढ़ेंगे।
    • शहर के हर वार्ड में पार्क बनाएं।
    • हर वार्ड में जहां पर भी स्थान उपलब्ध होगा वहां पर पार्किंग का निर्माण करवाएंगे।
    • नाहन नगर परिषद में आउट सोर्स पर कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों को दैनिक भोगी श्रेणी में लाने का प्रयास करेंगे।
    • नाहन शहर के पुश्तैनी लोगों को भूमि सम्बन्धी धारा 118 की परमिशन लेने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए कानून में अलग से प्रावधान करवाने का प्रयास करेंगे।  
    • 25 करोड रुपये की लागत से ऑडिटोरियम का निर्माण करवा रहे हैं। इसी प्रकार कल्चरल एक्टिविटीज को बढ़ाने के लिए अनेक स्थानों पर यह प्रयोग करेंगे।
    • नाहन फाउंडरी में क्राफ्ट विलेज ;शिल्प ग्रामद्ध के निर्माण का प्रोजैक्ट स्वीकृत हो चुका है। इसी वर्ष इसके निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
    • युवाओं की खेल प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए जहां हमने इंडोर स्टेडियम व इंडोर शूटिंग रेंज बना कर दिए हैं, वहीं आउटडोर शूटिंग रेंज, टेबल-टेनिस हॉल, स्क्वैश हॉल, कुश्ती व कबड्डी के हॉल निर्माण करेंगे।
    • हम नाहन विधान सभा क्षेत्र के गावों को व नाहन शहर को आगामी वर्षों में बंदरों के आतंक से पूर्ण रूप से मुक्त करके ही दम लेंगे।
    • नाहन शहर में वर्षों  से आयोजित होने वाली भगवान श्री जगन्नथ रथ यात्रा को प्रदेश स्तरीय यात्रा का दर्जा देंगे।
  • Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं न करें ये काम

    Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं न करें ये काम

    HNN/ नाहन

    चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण को लेकर काफी धार्मिक मान्यताएं है। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान चंद्रमा या सूर्य काफी कष्ट में होते हैं। ऐसे वातावरण में सबसे अधिक नकारात्मक ऊर्जा फैली हुई होती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को खुद का ख्याल रखने की अधिक सलाह दी जाती है। माना जाता है कि ग्रहण होने वाले बच्चे पर शारीरिक नुक्सान पहुंचा सकता है।

    ज्योतिषों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खुद का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। बता दें, 08 नवंबर को साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण की शुरुआत 08 नवंबर को दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से होगी, जो कि शाम 06 बजकर 20 मिनट पर खत्म हो जाएगा।

    चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं ध्यान रखें ये बातें
    धर्म शास्त्रों के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि ग्रहण के दुष्प्रभाव से भोजन दूषित हो जाता है। वहीं घर में यदि पहले से पका हुआ भोजन रखा है तो उस पर तुलसी का पत्ता या गंगाजल डाल दें। गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान सुई, चाकू, कैंची जैसी नोकदार वस्तुओं से दूर रहना चाहिए।

    मान्यता है कि इनका उपयोग करने से गर्भ में पल रहे बच्चे पर दुष्प्रभाव हो सकता है। जब चंद्र ग्रहण प्रारंभ हो, तो उस समय से लेकर ग्रहण के समापन तक गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण नहीं देखना चाहिए। इससे उनकी और गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है।

  • Dev Uthani Ekadashi 2022: देवउठनी एकादशी आज, शुरू होंगे मांगलिक कार्य…

    Dev Uthani Ekadashi 2022: देवउठनी एकादशी आज, शुरू होंगे मांगलिक कार्य…

    HNN/ नाहन

    आज यानी 04 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। हिंदू धर्म ग्रंथों में कार्तिक शुक्ल एकादशी को देव जागरण का पर्व माना गया है। इस दिन श्रीहरि भगवान विष्णु अपनी चार महीने की योगनिद्रा से जाग जाते हैं। इस पावन तिथि को देवउठनी ग्यारस या देव प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं। ऐसे में चार महीने से विराम लगे हुए मांगलिक कार्य भी आज से शुरू हो गए हैं।

    कार्तिक पंच तीर्थ महास्नान भी इसी दिन से शुरू होकर कार्तिक पूर्णिमा तक चलेगी। पूरे महीने कार्तिक स्नान करने वालों के लिए एकादशी तिथि से ‘पंचभीका व्रत’ का प्रारम्भ होता है, जो पांच दिन तक निराहार (निर्जला) रहकर किया जाता है। यह धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की प्राप्ति के लिए किया जाता है।

    देवउठनी एकादशी शुभ मुहूर्त
    पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 3 नवंबर, गुरुवार को शाम 07 बजकर 30 मिनट से शुरू हो गई है। इस तिथि का समापन आज शुक्रवार को शाम 06 बजकर 08 मिनट पर होगा। सूर्योदय व्यापिनी तिथि की वजह से हरि प्रबोधिनी एकादशी का व्रत आज रखा गया है, जबकि इसका पारण 5 नवंबर 2022 को किया जाएगा। इस दिन तुलसी विवाह का भी आयोजन किया जाता है।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN / नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा,उन्हे कोई खुशखबरी मिल सकती है और आपकी धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा,जिसके कारण आप प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे और मन से प्रसन्न रहेंगे। आप अपने आवश्यक कार्य को जल्द पूरा करने की कोशिश करें,तभी वह समय से पूरे हो पाएंगे। जल्दबाजी में आप कोई दिखावा ना करें,इसमें आप अपना धन ही व्यय करें और सहजता से आगे बढ़े,तो आपके लिए दिन बेहतर रखने वाला है। आप निवेश संबंधी कुछ गतिविधियों में भी पूरा ध्यान लगाएंगे, जिनका आपको फायदा भी अवश्य मिलेगा।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपको लाभ के नए-नए अवसर मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी कुछ योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। आप प्रतिस्पर्धा में भी रुचि दिखाएंगे। आपको धन के मामलों में अपने आंख व कान खुले रखने होंगे, तभी आप उनसे पीछा छुड़ा पाएंगे और नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे लोगों को आज कोई मित्र अच्छी सूचना दे सकता है। आपको किसी सरकारी काम व उसके नियमों का पालन करना होगा,नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। आप व्यवहार बड़प्पन दिखाएंगे और छोटों की गलतियों को माफ करेंगे,जिससे आपके बीच का रिश्ता और गहरा होगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुछ व्यावसायिक गतिविधियों मे आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त होने से आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। परिवार के किसी सदस्य को आज कोई पुरस्कार मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। शासन सत्ता का भी आपको पूरा लाभ मिलता दिख रहा है। करियर को लेकर यदि आप कुछ परेशान थे,तो आप नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज आपके अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपको अपने मित्रों व परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप आज शिक्षा की ओर पूरा ध्यान लगाएंगे,जिसके कारण विद्यार्थी किसी नौकरी की परीक्षा में भी सफलता हासिल कर सकते हैं। आप मनोरंजन के कार्यों पर पूरा फोकस करेंगे। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थी को विदेश में किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है। आपको आज किसी को बोलने से पहले सोचना होगा,नहीं तो उसे आपकी बात बुरी लग सकती है।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर किसी खास मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं,लेकिन यदि आपको कोई आवश्यक कार्य है,तो आपको उसे कल पर टालने से बचना होगा,नहीं तो आप अपने आलस्य के कारण नुकसान करा सकते हैं। आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा,लेकिन आपको आज अपने परिजनों के शिकवे सलाह की आवश्यकता होगी,तभी वह आपको कोई अच्छी बात समझाने में कामयाब रहेंगे। आप जल्दबाजी मे कोई गलत निर्णय सकते हैं।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके पारिवारिक रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। आप सिर्फ अपने लक्ष्य की प्राप्ति में लगे रहेंगे,जिसके कारण आप व्यापार में लाभ के अवसरों को नहीं पहचानेंगे और पुरानी योजनाओं को गति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि साझेदारी में कोई व्यवसाय चल रहा है, तो वह अच्छा चल सकता है। आप अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाएं,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपका किसी से धन उधार लेना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपका कोई मित्र आज आपसे अपने निजी जीवन में चल रही समस्याओं पर बातचीत कर सकता है।

    तुला दैनिक राशिफल
    नौकरी से जुड़ें जातकों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से निर्णय लेकर कार्यक्षेत्र में कोई अच्छा मुकाम पाने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आपको आज अपनी सोच में बदलाव लाना होगा,नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे परेशान रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा,जिसके बाद वह दान धर्म के कार्य में भी आगे बढ़ेंगे। आपको किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय नही लेना है। विद्यार्थी पूरी मेहनत व लगन से पढ़ाई करेंगे और किसी सरकारी नौकरी की परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे। आप आज उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से प्रसन्न रहेंगे।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है,क्योंकि उनके अपने साथी से संबंध मधुर रहेंगे और यदि कोई वादा किया था,तो वह पूरा करना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपको धन संबंधित कोई समस्या चल रही थी,तो आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। यदि आपने किसी सम्पति का सौदा किया था,तो आज वह आपको प्राप्त हो सकता हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा,नहीं तो आपको उससे समस्या हो सकती है। भावनात्मक मामलों में आप सकारात्मकता बनाई रखें।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी के लिए रहेगा। आप किसी नई सम्पति की अभिलाषा पूरी होगी। आपका कोई करीबी आज आपसे कुछ मदद मांग सकता है। आप भावेश में आकर कोई निर्णय न लें,नहीं तो बाद में आपको समस्या को सकती है। आप अपने विचारों से कार्यक्षेत्र में परिस्थितियों को संभालने में कामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई नया पद मिल सकता है। आपको आज उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप किसी बड़ी उपलब्धि को हासिल करने की पूरी कोशिश करेंगे,लेकिन आपके कुछ विरोधी आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र रच सकते हैं। आपका कोई कानूनी कामआज आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है,जिसमें आपको सावधान रहना होगा। आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा,जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। गृहस्थ जीवन में कुछ समस्याएं आपको घेरे रहेंगी,लेकिन आप उन सबसे घबराएंगे नहीं। आपको अपने परिजनों के सहयोग से किसी नए काम में निवेश करने का मौका मिलेगा। आपकी कुछ रुकी हुई योजनाओं को बल मिलेगा। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से आना जाना लगा रहेगा और छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन से जोड़ सकते हैं। वाणी की मधुरता आज आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप आज ससुराल पक्ष लोगों से मिल मिलाप करने जा सकते हैं।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा,लेकिन आप कुछ नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाए रखें,नहीं तो उसका असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। आप अपनी कला व कौशल को सभी कामों में आगे बढे़ंगे। घर परिवार के खर्चों के लिए आपको एक बजट बनाना बेहतर रहेगा नहीं तो आपको बाद में समस्या हो सकती हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा,जिससे आपकी साख चारो ओर फैलेगी। रचनात्मक कार्य में भी आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

  • बिन्दल बोले- नाहन में खिलेगा विकास का कमल, अब वोट के रूप में अपना आशीर्वाद देगी जनता…

    बिन्दल बोले- नाहन में खिलेगा विकास का कमल, अब वोट के रूप में अपना आशीर्वाद देगी जनता…

    HNN/ नाहन

    डॉ. राजीव बिन्दल ने कहा कि हम नाहन विधानसभा क्षेत्र में पांच सालों में हुए विकास और जनसेवा के कार्यों को लेकर जनता के बीच आ रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस प्रचार में जिस प्रकार के वायदे कर रही है उसे पूरा करने की न तो कांग्रेस की हैसियत है और ही उनकी मंशा है। कांग्रेस केवल क्षेत्र के भोले-भाले लोगों को भ्रम में डालकर अपना उल्लू सीधा करना चाहती है। वायदे तो कांग्रेस पिछले 70 सालों से कर रही है जो आज तक पूरे नहीं हुए हैं। डॉ. राजीव बिन्दल गुरूवार को चुनाव प्रचार के दौरान सैनवाला मुबारिकपुर, रामपुर माजरी, धौलाकुंआ और मिश्रवाला पंचायतों में आयोजित चुनावी बैठकों को सम्बोधित कर रहे थे।

    डॉ. बिन्दल ने कहा कि हम नाहन क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए दिन रात खड़े हैं, बिना थके, बिना रूक कार्य कर रहे हैं। हमारे पांच साल के कार्यकाल का रिकार्ड रहा है, नाहन क्षेत्र की जनता को किसी भी काम के लिए शिमला नहीं जाना पड़ा। जनता के काम घर द्वार पर ही हो रहे हैं। जबकि कांग्रेस सरकारों में जनता के जूते घिस जाते थे, शिमला, नाहन दौड़ते दौड़ते जनता हताश हो जाती थी। किन्तु हमने नाहन क्षेत्र की जनता को सभी प्रकार के कष्टों से दूर रखा। डॉ. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा के तहत माजरा उप तहसील में पड़ने वाली 12 पंचायतों में विकास और जन सेवा के रिकार्ड और ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

    माजरा में उप-तहसील बनाई गई, पटवार सर्कल बनाए गए, कानूनगो सर्कल बनाए, जिससे जनता को भारी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन का मन बना लिया है और नाहन में भी विकास का कमल खिलेगा। डॉ. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र का सैनवाला मुबारिकपुर, रामपुर माजरी, धौलाकुंआ और मिश्रवाला पंचायत में वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में रिकार्ड तोड़ कार्य संपन्न हुए हैं। उन्होंने कहा कि खाले नालों में पुल डाले गए, गांव-गांव में सड़के बनाई गईं, पेयजल योजनाएं दी गई, सिंचाई योजनाएं दी गई, ऐसे अनगिनत कार्य हैं जो इन पांच सालों में हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि इन पांच सालों में नाहन की जनता ने हमें खूब प्यार दिया, स्नेह दिया और अब वोट के रूप में अपना आशीर्वाद भी देने वाली है। उन्होंने कहा कि हम नाहन क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि जीवन की अंतिम सांस तक जनता की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र का नाम हिमाचल में विकास और जनसेवा में सबसे ऊपर हो, यही हम चाहते हैं और जनता भी यही चाहती है। इस मौके पर सैनवाला मुबारिकपुर, रामपुर माजरी, धौलाकुआं तथा मिश्रवाला के भाजपा कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

  • मां-बेटे के भव्य मिलन से शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेला, मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ..

    मां-बेटे के भव्य मिलन से शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेला, मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ..

    HNN/ नाहन

    सिरमौर जिला का ऐतिहासिक व उत्तर भारत में ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का शुभारम्भ वीरवार को मुख्य सचिव आर.डी. धीमान ने किया। उन्होंने ददाहू में भगवान परशुराम की पालकी उठाकर शोभा यात्रा में भाग लिया इसके पश्चात, उन्होंने भगवान परशुराम मंदिर और माता रेणुका जी मंदिर में शीश नवाया तथा खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करने के उपरान्त जिला के रेणुका स्थित रेणु मंच में 6 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की।

    मुख्य सचिव ने कहा कि देवभूमि हिमाचल के सिरमौर जिला में स्थित श्री रेणुकाजी तीर्थ पुरातन भारतीय संस्कृति से जुड़ा आस्था और श्रद्धा का ऐसा केंद्र बिंदु है जहां आज भी हमारी समृद्ध परंपराओं की झलक देखने को मिलती है। प्रबोधिनी एकादशी से पूर्व दशमी के दिन प्रतिवर्ष भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम अपनी माता श्री रेणुकाजी से मिलने आते हैं, इसी दिन से यह लोक उत्सव आरंभ होता है।

    मॉं-बेटे के भव्य मिलन का ऐसा अलौकिक दृष्य शायद की कहीं पर देखने को मिलता हो। यह मेला मां-बेटे के पवित्र रिश्ते का धौतक है। आर.डी. धीमान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला प्रदेश के महत्वपूर्ण मेलों में से एक है, जिसमें भगवान परशुराम और माता रेणुका के मिलन को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि राज्य को समृद्ध संस्कृति का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार हमारे समृद्ध सांस्कृतिक भंडार का अभिन्न अंग हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे संरक्षित करने के लिए ठोस प्रयास किए जाने चाहिए।

    उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड आर.के. गौतम ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह तथा डांगरा प्रस्तुत कर सम्मानित किया। इससे पूर्व उपायुक्त ने स्वागत करते हुए कहा कि छः दिनों तक चलने वाले इस मेले में हर रोज हजारों श्रद्धालु आते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए मेले के दौरान अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें खेल प्रतियोगिताएं व महिलाओं व पुरूषों के लिये अलग अलग दंगल करवाए जा रहे हैं।

    दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन हो, इसके लिये मेले की सभी सांस्कृतिक संध्याओं को आकर्षक बनाने के प्रयास किये गये हैं। हिमाचली लोक संस्कृति के दर्शन रेणु मंच से बखूबी होंगे। हमने स्थानीय कलाकारों को विशेष अधिमान दिया है। उन्होंने कहा चूंकि सूबे में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है और लोगों को भारतीय निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम की जानकारी देने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसी उद्देश्य से 5 नवम्बर को 3000 महिलाओं की महानाटी का आयोजन किया गया है।

  • Dengue Fever: सिरमौर में बढ़ रहे डेंगू के केस, जाने लक्षण और बचाव के लिए बरते ये सावधानियां….

    Dengue Fever: सिरमौर में बढ़ रहे डेंगू के केस, जाने लक्षण और बचाव के लिए बरते ये सावधानियां….

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर में अक्तूबर के बाद नवंबर माह में भी डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है। आलम यह है कि जिला सिरमौर में अब तक डेंगू के सात सौ के करीब मामले सामने आ चुके हैं। खास तौर पर नाहन सहित आसपास के क्षेत्रों और काला अंब में अधिकतर लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं।

    इतना ही नहीं मौसम में आ रहे बदलाव के कारण वायरल फीवर भी अपना कहर ढा रहा है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन डेंगू से निपटने के लिए पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। बावजूद इसके मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन जिला सिरमौर में लोग डेंगू का शिकार हो रहे हैं और अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।

    क्या है डेंगू
    डेंगू बुखार, जिसे आमतौर पर हड्डी तोड़ बुखार के रूप में भी जाना जाता है, एक फ्लू जैसी बीमारी है, जो डेंगू वायरस के कारण होती है। यह तब होता है, जब वायरस वाला एडीज मच्छर व्यक्ति को काटता है। डेंगू वायरस मुख्य रूप से एडीज एजिप्टी प्रजाति के मादा मच्छरों द्वारा फैलता है और कुछ हद तक एई अल्बोपिक्टस से भी।

    ये मच्छर चिकनगुनिया, येलो फीवर और जीका वायरस के भी वाहक हैं। डेंगू को हड्डी तोड़ बुखार भी कहते है क्योकिं इसमे हड्डी टूटने जैसा दर्द होता है और कई दिनो तक रहता है। कम फीसदी मे डेंगू बुखार वाले लोगों को डेंगू रक्तस्रावी बुखार नामक बीमारी का एक अधिक गंभीर रूप विकसित कर सकता है।

    डेंगू के लक्षण
    सिर दर्द
    मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द
    जी मिचलाना
    उल्टी लगना
    आंखों के पीछे दर्द
    ग्रंथियों में सूजन
    त्वचा पर लाल चकत्ते होना

    डेंगू से बचने के उपाय और सावधानियां
    डेंगू से बचाव का सबसे पहला और सही उपाय यही है कि जितना हो सके मच्छरों से बचे। घर मे या घर के आस-पास पानी जमा नही होने दे या फिर उसे एक हफ्ते मे बदल दे ताकि उसपर मच्छर पैदा ना हो। घर के अंदर भी मच्छर भगाने वाली दवाओं का प्रयोग करें। रात मे सोते वक़्त मच्छरदानी का प्रयोग ज़रूर करे। रोगी को ज्यादा से ज्यादा तरल चीजें दीजिए ताकि उसके शरीर में पानी की कमी न हो। डेंगू में गिलोई के पत्ते काफी उपयोगी होते हैं।

    मरीज को पपीते के पत्ते पानी में पीस कर दिए जा सकते हैं। यह शरीर में प्लेटलेट्स बढाने का काम करते हैं लेकिन देने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें। मरीज को डिस्प्रिन और एस्प्रिन की गोली कभी ना दें। बुखार कम करने के लिए पेरासिटामॉल की गोली दी जा सकती है। जितना हो सके नारियल पानी और जूस पिलायें।शरीर पर पूरे कपडे पहने।

  • November 2022: कब है कौन-सा व्रत, जानें नवंबर माह के प्रमुख व्रत-त्योहार, ग्रहण और ग्रहों का…

    November 2022: कब है कौन-सा व्रत, जानें नवंबर माह के प्रमुख व्रत-त्योहार, ग्रहण और ग्रहों का…

    HNN / नाहन

    नवंबर माह शुरू हो चुका है। यह महीना कई मायनों के लिहाज से बेहद ही खास रहने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार नवंबर माह की शुरुआत कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और श्रावण नक्षत्र से हो चुकी है। नवंबर माह में कार्तिक का महीना समाप्त होगा और मार्गशीर्ष माह आरंभ होगा।

    यह माह बहुत ही खास रहने वाला है क्योंकि इस माह में भगवान विष्णु अपनी चार माह की निद्रा का त्याग करेंगे और इसी के साथ सभी तरह के शुभ कार्य व मांगलिक कार्य दोबारा से आरंभ हो जाएंगे। हिंदू धर्म में कार्तिक माह को बहुत ही शुभ माना गया है इस माह में कई प्रमुख व्रत और त्योहार आएंगे। विवाह जैसे मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाएंगे।

    नवंबर माह के ग्रहण और गोचर
    इस महीने 08 नवंबर को चंद्र ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, ऐसे में इसका सूतक काल मान्य होगा। इसके अलावा कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा जिसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा।

    तिथि ग्रहण और ग्रहों का गोचर
    11 नवंबर 2022 शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर
    13 नवंबर 2022 वक्री मंगल का वृषभ राशि में गोचर
    13 नवंबर 2022 बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
    16 नवंबर 2022 सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर
    24 नवंबर 2022 गुरु मीन राशि में मार्गी

    नवंबर माह के प्रमुख व्रत और त्योहार
    4 नवंबर 2022, शुक्रवार देवोत्थान एकादशी, तुलसी विवाह
    5 नवंबर 2022, शनिवार शनि प्रदोष व्रत
    6 नवंबर 2022, रविवार वैकुंठ चतुर्दशी
    7 नवंबर 2022, सोमवार देव दीवाली
    8 नवंबर 2022, मंगलवार कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली, गुरु नानक जयंती
    16 नवंबर 2022, बुधवार वृश्चिक संक्रांति
    20 नवंबर 2022, रविवार उत्पन्ना एकादशी

  • Tulsi Vivah 2022: कब है तुलसी विवाह? जानें पूजा मुहूर्त, शुभ योग और महत्व

    Tulsi Vivah 2022: कब है तुलसी विवाह? जानें पूजा मुहूर्त, शुभ योग और महत्व

    HNN / नाहन

    हिंदू कैलेंडर के अनुसार, देवउठनी एकादशी के अगले दिन तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। इसके बाद से शुभ विवाह के मुहूर्त प्राप्त होने लगते हैं, क्योंकि देवउठनी एकादशी से चातुर्मास का समापन हो जाता है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह होता है। इस दिन व्रत रखने और तुलसी का भगवान शालीग्राम के साथ विवाह कराने का विधान है।

    शास्त्रों के अनुसार, तुलसी विवाह भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए विशेष दिन है। मान्यता है कि तुलसी विवाह संपन्न करवाने से कन्यादान के समान फल की प्राप्ति होती है और मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं। साथ ही तुलसी जी और शालिग्राम की कृपा से विवाह में आने वाली बाधाएं भी दूर होती हैं। शादीशुदा जीवन में भी खुशियां बनी रहती हैं।

    तुलसी विवाह 2022 मुहूर्त
    पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक शुक्ल द्वादशी तिथि 04 नवंबर दिन शुक्रवार को शाम 06 बजकर 08 मिनट पर शुरू हो रही है। इस तिथि की समाप्ति अगले दिन 05 नवंबर शनिवार को शाम 05 बजकर 06 मिनट पर हो रही है। उदयातिथि के आधार पर तुलसी विवाह 05 नवंबर को किया जाएगा और इस दिन ही व्रत रखा जाएगा। तुलसी विवाह शाम के समय किया जाता है।

    तुलसी विवाह 2022 शुभ समय
    05 नवंबर को शाम 05:35 बजे से लेकर शाम 07:12 बजे तक शुभ-उत्तम मुहूर्त है। ​उसके बाद से शाम 07:12 बजे से लेकर रात 08:50 बजे तक चर-सामान्य मुहूर्त है। ऐसे में आप शुभ-उत्तम मुहूर्त में तुलसी विवाह का आयोजन कर सकते हैं।

    तुलसी विवाह पर रवि योग
    इस साल तुलसी विवाह के दिन रवि योग बना हुआ है। हालांकि इस दिन रवि योग रात 11 बजकर 56 मिनट से शुरू हो रहा है और अगले दिन 06 नवंबर रविवार को सुबह 06 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। यह योग मांगलिक कार्यों के लिए शुभ होता है। तुलसी विवाह के दिन हर्षण योग भी बना है, जो देर रात 01 बजकर 23 मिनट तक है।