Category: NAHAN

We provide all the latest nahan news

HNN News brings nahan news. We cover all the latest news from nahan. We provide hindi news from nahan city to the readers.

  • धारटी में भाजपा सरकार में विकास का हुआ नया सूर्योदय- डॉ. बिन्दल

    धारटी में भाजपा सरकार में विकास का हुआ नया सूर्योदय- डॉ. बिन्दल

    बोले- अपने दुखों को भूले नहीं हैं धारटी के लोग

    HNN / नाहन

    नाहन विधानसभा क्षेत्र की धारटी क्षेत्र के लोगों ने विकास के सूरज का दशकों तक इंतजार किया किन्तु कांग्रेस राज में धारटी में कभी विकास का सूर्य उदय नहीं हुआ। पेयजल, सड़क, पुल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित धारटी की जनता आज भी अपने दुखों को भूली नहीं है। किन्तु प्रदेश में जब से भाजपा सरकार का गठन हुआ तब से धारटी में विकास का एक नया सूर्योदय हुआ है। आज धारटी के गांव-गांव में सड़कें हैं, पेजयल है, स्वास्थ्य संस्थान और शिक्षण संस्थानों हैं, भवन हैं।

    विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डॉ. बिन्दल ने यह बात आज मंगलवार को अपने प्रचार अभियान के दौरान धारटी क्षेत्र दघेड़ा, धौण, कन्यौण और सेरटा में आयोजित विभिन्न चुनाव प्रचार कार्यक्रम के अवसर पर जनता को सम्बोधित करते हुए कही। डॉ. बिन्दल ने कहा कि पांच साल पहले की धारटी और पांच साल बाद आज की धारटी की अगर हम तुलना करें तो हम पाएंगे कि आज धारटी और धारटी के लोगों का जीवन बदल गया है। उन्होंने कहा कि हमने पांच सालों में धारटी क्षेत्र में विकास के और जन सेवा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।

    दिन-रात कार्य किया और आने वाले पांच सालों में भी विकास और सेवा के कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा चुनाव में जनता को गुमराह किया है, झूठे वायदे किए है किन्तु भाजपा ने और हमने जो भी वायदा नाहन क्षेत्र की जनता से किया उसे हमने पूरा करने का प्रयास किया और क्षेत्र की जनता यह बात अच्छी तरह से जानती है। डॉ. बिन्दल ने कहा कि हम नाहन विधानसभा क्षेत्र में बिना थके, बिना रूके निरंतर जन सेवा कर रहे हैं और विकास और जनसेवा के आधार पर ही जनता से समर्थन मांग रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि आज धारटी क्षेत्र के दूसरे दिन के प्रवास में भी जिस प्रकार जनता जर्नादन ने हमारा स्वागत किया, अभिनंदन किया उसके लिए हम जनता जर्नादन का कोटि-कोटि आभार प्रकट करते हैं। हम सबको विश्वास दिलाते हैं, इस आशीर्वाद से हम नई ताकत और नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। डॉ. बिन्दल ने कहा कि आने वाले समय में हम धारटी क्षेत्र मे कई सड़कें, पेयजल, पुल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयास कर रहे हैं जिनका परिणाम आने वाले समय में दिखाई देगा।

    डॉ. बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी जब आपके पास वोट मांगने आएं तो उनसे पूछना, पांच साल तक आप कहां थे, कोरोना में जब रोजी-रोटी के लिए आमजन चिंतित था, आप कहां सोये थे, क्यों नहीं आपने जनता के दुख में शामिल होना मुनासिब नहीं समझा। कांग्रेस नेताओं से यह भी पूछना कि आप आए तो हैं, पर हमारी पंचायत, हमारे गांव के लिए क्या लेकर आए हैं, क्या वोट मांगने आए हैं या फिर उसके बाद भी आएंगे।

  • सिरमौर में पैर पसारता जा रहा डेंगू, 631 पहुंचा आंकड़ा

    सिरमौर में पैर पसारता जा रहा डेंगू, 631 पहुंचा आंकड़ा

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर में डेंगू लगातार पैर पसारता जा रहा है जिसने सभी की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि प्रशासन, विभाग और नगर परिषद डेंगू से बचाव के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। बावजूद इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं और आये दिन लोग डेंगू की चपेट में आ रहे है। बता दें कि सिरमौर जिला में डेंगू का आंकड़ा 600 के ऊपर पहुंच चुका है और अब तक 631 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।

    बीते कल भी जनपद सिरमौर में डेंगू के 17 नए मामले सामने आए जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। डेंगू से पीड़ित मरीज उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन और पांवटा अस्पताल पहुँच रहे है। डेंगू के ज्यादातर मामले भी नाहन और कालाअंब क्षेत्र से पहुँच रहे हैं। मामले बढ़ने से विभाग की चिंता बढ़ गई हैं, वहीं लोगों में भी डर का माहौल है।

    उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि डेंगू से निपटने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। बताया कि घर के आसपास पानी को किसी जगह इकठ्ठा न होने दें। मच्छर मारने वाली मशीन और जाली का उपयोग करे। डेंगू के लक्षण दिखे तो डॉक्टर से संपर्क करें।

  • सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी आशिक़ ने सम्भाला कार्यभार

    सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी आशिक़ ने सम्भाला कार्यभार

    HNN / नाहन

    जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी आशिक़ ने आज अपना जिला कांग्रेस कमेटी मुख्यालय नाहन में सभी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यभार सम्भाला। इस दौरान चौधरी आशिक़ ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसे बखूबी निभाएंगे।

    उन्होंने कहा कि चुनावों का समय है, इस मौक़े पर सारे संगठन को जोड़कर एक सूत्र में पिरोकर चुनाव लड़ना है तथा हर विधानसभा में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता के साथ तालमेल बनाकर कार्य करना है। उन्होंने इस मौके पर पार्टी शीर्ष हाई कमान प्रभारी राजीव शुक्ला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित ज़िला कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण विनय कुमार, हर्षवर्धन चौहान, अजय बहादुर सिंह, किरनेश जंग, इक़बाल चौधरी व अन्य सभी कार्यकर्ताओ का धन्यवाद किया।

    इस मौक़े पर जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग इक़बाल चौधरी, नाहन प्रत्याशी अजय सोलंकी, वरिष्ठ पार्षद योगेश गुप्ता , कैप्टन सलीम, विरेंद्र पासी, संदीप शर्मा, चैन सिंह, पवन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • इस महीने लगने जा रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जाने कहां-कहां नजर आएगा…

    इस महीने लगने जा रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जाने कहां-कहां नजर आएगा…

    HNN / नाहन

    साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण इस माह लगने जा रहा है। इससे पहले आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन लगा था। वहीं आखिरी चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद देव दिवाली के दिन यानी 08 नवंबर को लगने जा रहा है। पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगा था। इसके बाद अब 08 नवंबर को कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि के दिन लगने जा रहा है।

    बता दे कि जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है, तो चंद्र ग्रहण होता है। वैसे तो चंद्र और सूर्य ग्रहण एक भौगोलिक घटना है, लेकिन ज्योतिष में शास्त्र में भी इसका बहुत अधिक महत्व माना गया है। भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण शाम करीब 5 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

    चंद्र ग्रहण-2022 का सूतक काल
    ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का समय ग्रहण के शुरू होने के 9 घंटे पहले लग जाता है। ये चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा।

    जाने कहां-कहां नजर आएगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण
    साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत समेत कई एशियाई द्वीपों, दक्षिण/ पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई दे सकता है।

  • गिले-शिकवे भुला अजय बहादुर, इकबाल ने सोलंकी के साथ मिलाया कंधे से कंधा

    गिले-शिकवे भुला अजय बहादुर, इकबाल ने सोलंकी के साथ मिलाया कंधे से कंधा

    अजय बहादुर बोले- कांग्रेस हमारी मां, छोटे भाई को नहीं देंगे हारने

    HNN / नाहन

    अचानक ही कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे कंवर अजय बहादुर सिंह, इकबाल चौधरी, पार्षद योगेश गुप्ता के व्यवहार में आए बदलाव के बाद हर कोई सकते में है। पुराने सभी गिले-शिकवों को भुलाकर नाहन में कांग्रेस अब एकजुट हो गई है। यही नहीं कंवर अजय बहादुर ने तो यहां तक यह भी कह डाला कि कांग्रेस हमारी मां है और मां के लाल को हम किसी भी सूरत में हारने नहीं देंगे।

    अचानक ही किंगमेकर की भूमिका में नजर आए अजय बहादुर के इस बयान के बाद जिला सिरमौर कांग्रेस में उनका कद अब पूरे प्रदेश भर में चर्चा का विषय बन गया है। माना यह भी जाता है कि जब जब कंवर अजय बहादुर सिंह ने दिल से किसी के सिर पर हाथ रखा है तो निश्चित ही उसकी जीत हुई है। यही नहीं अजय बहादुर के कट्टर समर्थक इकबाल चौधरी और नाहन के पार्षद योगेश गुप्ता भी अब सोलंकी के समर्थन में जोर शोर से प्रचार अभियान में जुट गए हैं।

    सिरमौर के नाहन में कांग्रेस की इस एकजुटता के पाठ के बाद भाजपा की राहें अब मुश्किल में पड़ती नजर आ रही हैं। अब यदि अजय सोलंकी नाहन सीट पर विजय हासिल करते हैं तो इसकी जीत का सेहरा भी कंवर अजय बहादुर के सिर पर बंधना भी तय माना जा रहा है। बता दें कि आज सुबह 10:00 बजे अजय बहादुर सिंह कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए अब मैदान में डट जाने के लिए कहा।

    हालांकि इस बार अजय बहादुर और उनके दल भाजपा में शामिल होने की बड़ी अटकलें भी लगाई जा रही थी। मगर दल ना बदल कर कंवर अजय बहादुर सिंह ने पार्टी के कर्मठ सिपाही होने का एक बड़ा सबूत भी दे दिया है। अजय बहादुर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पहले भी एकजुट थी आज भी एकजुट है। उन्होंने कहा कि पार्टी विचारधारा के साथ कार्य करती है ना कि किसी व्यक्ति विशेष के साथ।

    समाज के हर जाति विशेष को अपने साथ लेकर चलना और सब को एक समान नजरिए से देखना सब के अधिकारो के लिए संघर्ष करना यह कांग्रेस की विचारधारा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश में चल रही स्थिति के बाद अब कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में भी पांचों सीटें कांग्रेस की झोली में होंगी। नाहन विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी अजय सोलंकी को भारी मतों से विजय बनाया जाएगा।

    वही आपको यह भी बता दें कि टिकट की दौड़ में शामिल रहे इकबाल चौधरी भी अब कांग्रेस की ओर से अजय सोलंकी के प्रचार और प्रसार में डट गए हैं। ऐसे में यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है और एन वक्त पर तमाम गिले-शिकवे भुलाकर इकबाल चौधरी ने जो एकजुटता का संदेश दिया है निश्चित ही पार्टी में इकबाल चौधरी का कद अब पहले से कहीं ज्यादा बड़ा माना जा सकता है।

  • November Horoscope 2022: नवंबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें राशिफल

    November Horoscope 2022: नवंबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें राशिफल

    HNN / नाहन

    मेष राशि
    मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपको संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्नचित हो उठेगा। यदि सेहत में लंबे समय से कुछ गिरावट चली आ रही थी,तो उसमें भी सुधार होगा। यदि आपने पहले कोई निवेश किया था तो आपको उसका लाभ मिल सकता है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा एफडी,बैंक आदि में निवेश करने में कामयाब रहेंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं और आपको किसी को धन उधार बहुत ही सोच विचारकर देना होगा।

    वृष राशि
    आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण किसी भी कार्य को निसंकोच करने के लिए तैयार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होने से आपको अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती है। आपका किसी सरकारी योजना में अटका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है। आपको किसी धन संबंधित समस्या में लेनदेन करने से पहले अपने माता-पिता से बातचीत अवश्य करें,नहीं तो आप किसी गलत योजना में धन का निवेश कर सकते हैं।

    मिथुन राशि
    आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप अपनी पूरी जिम्मेदारी से कार्यों को पूरा करेंगे और अपनी पूरी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे,जिसके बाद पार्टी द्वारा उनको कोई नया पद प्राप्त हो सकता है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपके माता-पिता के सहयोग से आपकी आज किसी नए घर को खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है,लेकिन आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा,नहीं तो वह आपका कोई लड़ाई झगड़ा करा सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है।

    कर्क राशि
    आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। किसी सरकारी योजना से अच्छा लाभ कमाएंगे। व्यापार कर रहे लोग आज किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें,नहीं तो वह उनके साथ कोई धोखा कर सकता है। आज आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोग निस्वार्थ होकर अपना धन परोपकार के कार्यों में लगाएंगे। आपको किसी लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है और वह आपकी मदद के लिए आगे आएंगे।

    सिंह राशि
    आज घर परिवार में माहौल शांतिपूर्ण रहने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका आज कुछ टैलेंट लोगों के सामने आएगा और यदि आप अपने घर को फिर से बनाने की योजना बना रहे हैं,तो वह इच्छा भी आज पूरी होती दिख रही है। कला व कौशल से जुड़े लोगों के किए गए प्रयास सफल होंगे। आपको आज कोई नए वाहन की प्राप्ति प्राप्ति हो सकती है। परिवार का कोई सदस्य आज आपसे कोई चुगली लगा सकता है,जिसके बाद आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें,नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है।

    कन्या राशि
    आज आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। संतान के करियर को लेकर आ रही समस्याओं के लिए आपको जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी के मनोरंजन के कार्यक्रम में कुछ समय व्यतीत करेंगे। पारिवार का माहौल खुशनुमा रहने से आपका काम करने में मन लगेगा और यदि कोई समस्या चल रही है,तो आप उसे भाई बहनों की मदद से आसानी से समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।

    तुला राशि
    कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे और अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपको किसी काम में जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है। आपने यदि अपने जूनियर्स पर पूरा फोकस करें तो वह भी आपसे कुछ भला बुरा बोल सकते हैं आपका कोई मित्र आज आपकी किसी कहीं बात का बुरा मान सकता है जिसके बाद आपको मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आज आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा लेकिन लेनदेन का कोई मामला आज आपके भाइयों की मदद से ही सुलझ सकता है।

    वृश्चिक राशि
    आज आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करेंगे,तो उसके लिए आपके लिए दिन बेहतर रहने वाला है और आपको कुछ लोगों का साथ मिलने से आप किसी संपत्ति से संबंधित विवाद को भी आसानी से सुलझा पाएंगे। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोग को कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके किसी करीबी के साथ कोई समस्या आ सकती है,जिसमें आपको उनको धन देकर मदद करनी होगी। आपकी कोई संपत्ति प्राप्ति के अभिलाषा आज पूरी होती दिख रही है,जिससे आपके संपत्ति में भी इजाफा होगा।

    धनु राशि
    आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है,क्योंकि उनकी पढ़ाई के साथ-साथ किसी अन्य कोर्स के प्रति भी रुचि जा सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने साथियों की पॉलिटिक्स का हिस्सा बनने से बचना होगा,नहीं तो कोई आपको किसी काम में फंसाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आप यदि कार्यक्षेत्र में अपने जूनियर से किसी प्रकार की मदद मांगेंगे,तो वह अवश्य करेंगे और आपको किसी नए काम को करने का मौका मिलेगा। आपका कोई मित्र आपको कोई सलाह दे सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे।

    मकर राशि
    आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर कार्य करने के लिए रहेगा। आप किसी पारिवारिक समस्या को लेकर परेशान रहेंगे,जो आपके लिए सिरदर्द बनेगी और आप किसी संपत्ति की खरीदारी की योजना तो बनाएंगे,लेकिन आपको उसमें जरूरी कागजातों को ध्यान देना होगा,नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आपका कोई परिचित आज आपसे लंबे समय बाद आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार रहने से आप किसी भी काम को आसानी से समय पर पूरा कर पाएंगे। आपको कोई व्यक्ति यदि कोई सलाह दे,तो उसमें आपको सोच विचार अवश्य करना होगा।

    कुंभ राशि
    आज का दिन आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने घर किसी नई वस्तु को लेकर आ सकते हैं। आज आप अपने दैनिक सुख सुविधाओं की चीजों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं,जिसमें आपको एक बजट बनाकर चलना होगा। आपको आज किसी व्यक्ति से गलत बोलने से बचना होगा। जो युवा अपने करियर को संवारने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं,तो उन्हें आज किसी एक क्षेत्र को चुनना होगा,तभी वह अपने करियर को अच्छा बना पाएंगे। आज आपको अपने मामलों में किसी दूसरे की दखलअंदाजी करना बिल्कुल पसंद नहीं आएगा।

    मीन राशि
    मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। काम की अधिकता के कारण उन्हें थकान,सिरदर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपको आज अपने किसी भी काम को पूरा करना होगा। यदि आपने कल पर टाला तो वह बाद में आपके लिए समस्या बन सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने काम का एक लक्ष्य बनाकर करना होगा,तभी वह समय से पूरा कर पाएंगे। आपकी मीठी बातों से अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपने कुछ कामों के तौर-तरीकों में बदलाव करने की सोच सकते हैं।

  • विकास और सेवा के कार्यों के आधार पर हम निकले हैं वोट मांगने- डा. बिन्दल

    विकास और सेवा के कार्यों के आधार पर हम निकले हैं वोट मांगने- डा. बिन्दल

    धारटी क्षेत्र का भाजपा ने किया विकास, कांग्रेस ने तो बस छल किए

    HNN / नाहन

    डा. राजीव बिन्दल ने कहा हम पिछले पांच सालों से लगातार बिना थके, बिना रूके निरंतर जनता की सेवा और विकास कार्यों के कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने पांच सालों के विकास और जन सेवा के कार्यों को लेकर जनता के दरबार में वोट मांगने निकले हैं, जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रत्याशी केवल और केवल झूठे वायदों का झुनझुना और भ्रम को लेकर जनता के बीच आए है।

    विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. बिन्दल आज सोमवार को अपने प्रचार अभियान के दौरान धारटी क्षेत्र की नैहली धीड़ा, पंजाहल और जमटा नावणी पंचायत में आयोजित विभिन्न चुनाव प्रचार कार्यक्रम के अवसर पर जनता को सम्बोधित कर रहे थे। डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि पूरा सिरमौर जानता है कि पांच साल पहले धारटी क्षेत्र की स्थिति क्या हुआ करती, पीने को पानी नहीं था, उपचार के लिए अस्पताल नहीं थे, सड़कों का बुरा हाल था, पुल नहीं थे, धारटी का हाल खराब था, जनता दुखी थी। किन्तु वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में धारटी की सूरत बदल गई है।

    डा. बिन्दल ने कहा कि विगत 60-70 सालों में प्रदेश में केवल 6 पीएचसी खोली गई जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने केवल पांच साल के कार्यकाल में सात नई पीएचसी खोली। इनमें धारटी के सुरला और पंजाहल में खोले गए नये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भी शामिल हैं। डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि धारटी क्षेत्र दशकों तक पेयजल की कमी से जूझ रहा था जिसके समाधान के लिए गिरि नदी का पानी ददाहू से उठाकर धारटी पहुंचाया गया, करीब एक हजार किलोमीटर पाइपें पूरे इलाके में डाली गई।

    इसके साथ ही 24 करोड़ रुपये की लागत से धारटी की अन्य पेयजल योजना का निर्माण शुरू किया गया है जिसमें गिरी नदी से धारटी के लिए पानी उठाया गया जा रहा है जोकि वर्ष 2023 में पूरा होगा। इससे हमारी सूखी धारटी को स्वच्छ और माकूल पेयजल मिलेगा। उन्होंने कहा कि धारटी के सरोगा टिक्क्र, चाकली, गौंत, बनेठी, शिल्ली शनाड़ी की पेयजल योजनाओं का नवीनीकरणा किया गया। गौंत के खाले में डैम लगाकर पानी के सोर्स को मजबूत किया गया।

    डा. बिन्दल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र में सड़कों और पुल निर्माण कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के वर्तमान कार्यकाल में पांच वर्षों में नाहन विधानसभा क्षेत्र में लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों तथा 200 करोड़ रुपये की लागत से पुलों का निर्माण कार्य जारी है। भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि डा. बिन्दल ने धारटी क्षेत्र के भाग्य को बदल दिया है, जबकि कांग्रेस के समय में तो यहा जैसे विकास का ग्रहण लगा हुआ था। उन्होंने कहा कि डा. बिन्दल नाहन क्षेत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं है और हमें 12 नवम्बर को होने वाले चुनाव में नाहन क्षेत्र से डा. बिन्दल और कमल के फूल को विजयी बनाना है।

  • चमेंजी मर्डर केस: माँ-बेटे की हत्या का आरोपी पुलिस रिमांड पर, हत्यार भी किया बरामद….

    चमेंजी मर्डर केस: माँ-बेटे की हत्या का आरोपी पुलिस रिमांड पर, हत्यार भी किया बरामद….

    HNN/ नाहन

    पच्छाद के चमेंजी में 20 अक्तूबर को हुई मां-बेटे की हत्या मामले का आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इतना ही नहीं आरोपी ने जिस हत्यार से दोनों को मौत के घाट उतारा था उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बता दें, 20 अक्तूबर को 32 वर्षीय नरेश ने उर्मिला और उसके 9 वर्षीय बेटे सक्षम को मौत के घाट उतार दिया था।

    जिसके बाद शनिवार रात को पुलिस ने आरोपी नरेश को गिरफ्तार किया। आज उसे अदालत में पेश किया गया जहाँ से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इसके साथ ही आरोपी को आज पुलिस द्वारा चमेन्जी गांव ले जाया गया। यहाँ से आरोपी के रिहायशी मकान से थोड़ी दूरी पर स्थित गौशाला से उसके कपडे भी बरामद किये गए जोकि उसने वारदात के समय पहने थे।

    इतना ही नहीं माँ-बेटे की हत्या के बाद आरोपी ने दराट को भी फेंक दिया था जिसे पुलिस ने आरोपी से पूछताझ के बाद मौके से बरामद किया। एसएफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड द्वारा भी वारदात स्थल पर निरीक्षण किया व साक्ष्यो की तलाश की गई।

  • Chhath Puja 2022: छठ पूजा का समापन, महिलाओं ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य

    Chhath Puja 2022: छठ पूजा का समापन, महिलाओं ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य

    HNN/ नाहन

    चार दिन तक चलने वाला छठ महापर्व आज उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। आज हिमाचल के विभिन्न जिलों से उगते सूरज को अर्घ्य दिया गया। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन तप और व्रत के माध्यम से हर साधक अपने घर-परिवार और विशेष रूप से अपनी संतान की मंगलकामना करता है।

    छठ पूजा में सूर्य भगवान और माता छठी की पूजा की जाती है। छठ पर्व में महिलाएं 36 घंटे का व्रत रखती हैं। इस पर्व को सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। छठ का पर्व साल में दो बार आता है। छठ की शुरुआत 28 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ हुई थी। आज छठ पूजा का चौथा दिन यानी इसके समापन का दिन है।

    क्यों उगते सूरज को अर्घ्य देकर किया जाता है समापन?
    आपको बता दें कि छठ की पूजा आस्था का प्रतीक है। इसको लेकर ऐसी मान्यता है कि उगते सूर्य देव की पूजा करने से तेज, आरोग्यता और आत्मविशवास की प्राप्ति होती है। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य ग्रह को पिता, पूर्वज, सम्मान का कारक माना जाता है। इतना ही नहीं साथ ही छठी माता की अराधना से संतान और सुखी जीवन की प्राप्ति होती है।

  • मनोहर लाल खट्टर से लोगों को मिली निराशा

    मनोहर लाल खट्टर से लोगों को मिली निराशा

    HNN/ नाहन

    चुनाव प्रचार के लिए धोला कुआं पहुंचे मनोहर लाल खट्टर से किसानों और क्षेत्र के पशुपालकों को कई उम्मीदें थी। मगर हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की उम्मीद के अनुसार ना तो कोई आश्वासन दिया गया और ना ही भविष्य क्षेत्र के लोगों की मांग पर कोई विचार करने के बारे में कहा गया। गौरतलब हो कि सिरमौर जिला के सीमा क्षेत्र में रहने वाले किसानों की अधिकतर उपज हरियाणा की मंडियों में बेचने के लिए पहुँचती थी।

    मगर हरियाणा द्वारा हिमाचल के किसानों की फसल गत 4 वर्ष से लेने से इनकार किया जा रहा है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उपज बेचने के लिए प्रबंध किए गए हैं। मगर यह प्रबंध नाकाफी है। क्षेत्र के पशुपालकों को उम्मीद थी कि पशु चारे पर हरियाणा सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध हटाने के बारे में हरियाणा के मुख्यमंत्री कोई आश्वासन देंगे।

    मगर इस बारे में उन्होंने कोई बात तक नहीं की। पशु चारे के लिए क्षेत्र के किसान हरियाणा पर निर्भर रहते हैं। मगर इस बार हरियाणा सरकार द्वारा पशु चारे की सप्लाई पर प्रतिबंध लगाने के कारण क्षेत्र के पशुपालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहले जहां जिला सिरमौर में भूसा 8 से 10 रुपए प्रति किलो मिल रहा था वही हरियाणा द्वारा प्रतिबंध लगाने के कारण जिला सिरमौर में भूसा अब 15 से 20 रुपए प्रति किलो मिल रहा है।