Category: NAHAN

We provide all the latest nahan news

HNN News brings nahan news. We cover all the latest news from nahan. We provide hindi news from nahan city to the readers.

  • सिरमौर में आप के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव मिथिलेश दल-बल के साथ हुए सोलंकी के…

    सिरमौर में आप के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव मिथिलेश दल-बल के साथ हुए सोलंकी के…

    HNN/ नाहन

    जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही रही है नाहन में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर अब निर्णायक स्थिति पर आ पहुँची है। एक ओर जहाँ विधायक रहे राजीव बिंदल किये गए विकास के दम पर अपनी जीत सुनिश्चित कर रहे है तो वहीँ, धरती पुत्र के नारे के साथ अजय सोलंकी को एक मौका देने के लिए जनता का मूड बदलाव के समीकरण बनाता नजर आ रहा है।

    हालाँकि, दोनों प्रत्याशी दमदार परफॉर्मेंस में चले हुए है मगर आज रविवार को आम आदमी पार्टी के फाउंडर मेंबर राजीव मिथिलेश अपने दल बल के साथ अजय सोलंकी के समर्थन में उतरा गए है। बता दें, राजीव मिथिलेश पच्छाद आम आदमी पार्टी के संयोजक भी रह चुके है तथा धारटी क्षेत्र में ब्राह्मण वोट बैंक पर मजबूत पकड़ भी रखते है। जिसका काफी बड़ा फायदा अजय सोलंकी को मिल सकता है।

    वहीँ, चाकली पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के तहत अजय सोलंकी के द्वारा राजीव मिथिलेश व उनके साथियों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि अब नाहन विधानसभा क्षेत्र में मुझे अपनों का साथ दिल से मिल रहा है। इस बार जनता ने एक मौका मुझे भी देने का मन बनाया है। यही वजह है कि राजीव मिथिलेश मेरे साथ दिल से जुड़कर नाहन विधानसभा क्षेत्र में कोंग्रस को विजय बनाएंगे।

  • Chandra Grahan 2022: इन राशियों के लिए शुभ और अशुभ साबित होगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण….

    Chandra Grahan 2022: इन राशियों के लिए शुभ और अशुभ साबित होगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण….

    HNN/ नाहन

    साल 2022 का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, किसी भी ग्रहण का लोगों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र मानता है कि 15 दिन के अंदर दो ग्रहण होना किसी अशुभ संकेत की तरफ इशारा करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दिन तुला राशि में कई ग्रहों की युति भी होने वाली है। ऐसे में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कई राशियों के लिए कष्टकारी साबित होगा। वहीं कई राशियों के लिए चंद्र ग्रहण खुशियां ही खुशियां लेकर आने वाला है।

    मेष राशि- चंद्र ग्रहण के चलते मेष राशि के लोगों की मानसिक चिंता में वृद्धि होगी। इस दौरान आप दैनिक रोजगार को लेकर तनाव में आ सकते हैं। दांपत्य और प्रेम संबंधों में टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। इस दौरान आपके माता या पिता को कष्ट हो सकता है।

    वृषभ राशि- भाई-बंधुओं के बीच तनाव हो सकता है। गृह और वाहन सुख को लेकर भी थोड़ा तनाव हो सकता है। इस दौरान आपको सुख में कमी महसूस होगी और नींद की बीमारी बढ़ेगी। आंतरिक शत्रुओं में वृद्धि होगी लेकिन अंत में जीत आपकी ही होगी।

    मिथुन राशि- ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि जिनके स्वामी स्वयं बुध देवता हैं, उनके लिए कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला चंद्र ग्रहण शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। चंद्र ग्रहण से उन्हें करिअर-कारोबार आदि में विशेष लाभ होगा।

    कर्क राशि- कर्क राशि जिसके स्वामी स्वयं चंद्रदेव हैं, उनके लिए कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला चंद्र ग्रहण जीवन में शुभ फल प्रदान करने वाला और सुख-समृद्धि को बढ़ाने वाला साबित होगा।

    सिंह राशि- सरकारी या उच्चाधिकारी से तनाव की स्थिति बन रही है। मनोबल और स्वास्थ्य में अवरोध की स्थिति बन रही है। पेट और पैर की समस्याओं में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान विवाद से बचें और अपनी वाणी पर संयम बरतें।

    कन्या राशि- इस दौरान वाणी की तीव्रता में वृद्धि होगी। ऐसे में इस दौरान किसी से भी संभलकर बात करें। आय के साधनों में तनाव की स्थिति बन रही है। इस दौरान माता के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे। इसके अलावा सुख में अवरोध की स्थिति पैदा हो सकती है।

    तुला राशि- इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य में अवरोध की स्थिति उत्पन्न होगी। माता को किसी कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य और प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी। परिश्रम में भी अवरोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पेट और पैर से जुड़ी समस्याओं के चलते इस दौरान आपका मन अशांत बना रहेगा।

    वृश्चिक राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों को ग्रहण के दौरान संभल कर रहने की जरूरत है। इस दौरान पैसे से जुड़ा कोई भी काम करने से पहले काफी सोच विचार करें। वरना आपको बड़ा आर्थिक नुक्सान हो सकता है।

    धनु राशि- इस दौरान आपका अचानक से क्रोध बढ़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप खुद पर नियंत्रण रखें। दांपत्य सुख और प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति भी पैदा हो सकती है। इस दौरान शिक्षा में अवरोध पैदा होगा। माता या पिता को किसी कष्ट का सामना करना पड़ सकता है और संतान को लेकर मन बेचैन बना रहेगा।

    मकर राशि- मकर राशि के जातकों के लिए कार्तिक पूर्णिमा पर लगने जा रहा यह चंद्र ग्रहण कष्ट और तमाम तरह की पीड़ा का कारक बनेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण देखने और उस दौरान घर से निकलने से बचना चाहिए।

    कुंभ राशि- कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव माने जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार यह चंद्र ग्रहण कुंभ राशि के लोगों के लिए श्री और सौभाग्य को बढ़ाने वाला साबित होगा। चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से कुंभ राशि के जातकों को धन लाभ होगा।

    मीन राशि- मीन राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण अशुभ और अचानक से बड़ी हानि कराने वाला हो सकता है। ऐसे में मीन राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए।

  • विधानसभा चुनाव के चलते सिरमौर में पुलिस अलर्ट, अब तक पकड़ा 37.21 लाख का कैश

    विधानसभा चुनाव के चलते सिरमौर में पुलिस अलर्ट, अब तक पकड़ा 37.21 लाख का कैश

    HNN/ नाहन

    हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सिरमौर में पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर आ चुकी है। जिला सिरमौर के इंटर स्टेट नाकों पर पुलिस, सर्विलांस व पैरा मिल्ट्री का कड़ा पहरा है। हरियाणा, उत्तराखंड और यूपी की सीमा पर हर संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु पर पैनी नजर रखी जा रही है और जिला में आने वाले वाहनों की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

    बता दें, बहराल, गोबिंदघाट और यमुनाघाट बैरियर पर लाखों की नकदी पकड़ी जा चुकी है। जिले में विभिन्न मामलों में 37,21,101 रुपये की नकदी अब तक जवानों द्वारा बरामद की जा चुकी है। नकदी के साथ पकडे गए लोगों द्वारा अगर जवाब संतोषजनक पाया गया तो पैसा वापस की प्रक्रिया के अनुसार दे दिया जाता है। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो पैसे को जब्त कर लिया जाता है।

    उधर, पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि अब तक 37,21,100 रुपये की नकदी जब्त की गई है और यहाँ कार्यवाही लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस, सर्विलांस, पैरा मिल्ट्री और आईटीबीपी के जवान न केवल सीमाओं और बैरियरों पर तैनात है बल्कि सभी चौराहों, मार्गों सहित जगह-जगह स्थानों पर गश्त भी कर रहे है। पांवटा में आने वाले वाहनों की जांच करने के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है।

  • जिला में 16 मतदान केन्द्रों पर इतनी महिलाएं मतदान प्रक्रिया को संपूर्णतः करेगी संचालित

    जिला में 16 मतदान केन्द्रों पर इतनी महिलाएं मतदान प्रक्रिया को संपूर्णतः करेगी संचालित

    HNN / नाहन

    चुनाव प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सिरमौर जिला में 16 ऐसे मतदान केन्द्रों को स्थापित किया गया है जो कि पूर्णतः महिला अधिकारी व कर्मचारी द्वारा संचालित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने दी।

    उन्होंने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को नगर पालिका परिषद के विश्राम गृह नाहन में चुनाव पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें इन महिलाओं को ईवीएम, वीवीपैट मतदान प्रक्रिया व मतदान के दौरान महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी उपलब्ध करवाई गई ताकि उन्हे मतदान प्रक्रिया के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।

    उपायुक्त ने बताया कि जिला में 16 मतदान केन्द्रो पर 64 महिलाओं द्वारा मतदान प्रक्रिया सम्पूर्ण करवाई जाएगी। इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कर्मी भी महिलाएं ही होंगी। उन्होंने बताया कि महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केन्द्रो में विधानसभा क्षेत्र नाहन में 5, पांवटा साहिब में 5, शिलाई, पच्छाद व रेणुका जी में 2-2 मतदान केंद्र शामिल है।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN / नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए किसी आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा। आपको अपने किसी जरूरी काम में लापरवाही नहीं करनी है,नहीं तो बाद में वह आपके लिए कोई समस्या लेकर आ सकता है। आपको अपने धन को बहुत ही सोच विचार कर खर्च करना होगा,नहीं तो लोग उससे उधार मांग सकते हैं। आपको विदेश में रह रहे किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको कामकाज के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है और आपके कुछ करीबी आज आपकी किसी बात से नाराज रहेंगे।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए आय के नए नए अवसर खोलेगा। आपको आय में बढ़ोतरी होने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और जो लोग किसी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं,उन्हें अभी कुछ और मेहनत करनी होगी,उसके बाद ही उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। आप अपने किसी कानूनी कार्य को लेकर तनावग्रस्त रहेंगे,जिसमें आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से भी मदद ले सकते हैं। आपको पारिवारिक रिश्तों में चल रही अनुबंध को समाप्त करने के बाद ही रिश्तों में प्यार बना रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के लिए आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार रहेगा,जिसके बाद आप निसंकोच आगे बढ़ेंगे और कार्यक्षेत्र में भी आप किसी की परवाह किए बिना अपने कामों पर पूरा ध्यान लगाएंगे। कारोबार कर रहे लोगों को अपने मामलों को आप ही सुलझाना होगा। यदि उन्होंने उसमें किसी से सलाह मशवरा किया है,तो उन्हें कोई गलत सलाह दे सकता है। आप धैर्य व संयम बनाए रखें,तभी आप किसी काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कार्यरत लोगों की प्रतिभा ओर निखर कर आएगी,जिससे उनके कुछ साथी भी उनके कार्य में उनका पूरा साथ देंगे।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज आपको अपनी आय- व्यय के लिए बजट बनाकर चलना होगा,तभी आप उसे आसानी से पूरा कर पाएंगे। लेन-देन के मामले में आज आपको सहजता बनाए रखनी होगी,तभी वह आसानी से पूरे हो पाएंगे। आपके अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं,जिसमें आप अपने माता पिता को लेकर जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जो लोग एक नौकरी को छोड़कर दूसरी में जाना चाहते हैं,तो उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है,क्योंकि उन्हें कोई बेहतर ऑफर आ सकता है। आपको अपने वरिष्ठ सदस्यों की बातों का मान रखना होगा।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज आपको शीघ्रता व भावुकता में किसी निर्णय को नहीं लेना है,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपकी किसी अप्रत्याशित व्यक्ति से मुलाकात होगी,जो आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आपको अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके खान-पान में गड़बड़ होने के कारण आपको कोई पेट संबंधित समस्या आ सकती है। आपको अति उत्साहित होने से बचना होगा,नहीं तो लोग आपके इस कमजोरी का पूरा फायदा उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई मन मुताबिक काम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप यदि जीवनसाथी से कोई बात कहेंगे,तो उसे पूरी भी अवश्य करेंगे और आपको कोई पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होती दिख रही है। आप किसी भूमि,मकान, दुकान आदि की खरीदारी बहुत ही सावधानी से करें,नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है,जो लोग साझेदारी में किसी व्यवसाय को चला रहे हैं,उसमें उन्हें अच्छा लाभ हो सकता है,लेकिन उन्हें पार्टनर की बातों में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है। स्थायित्व को बल मिलेगा और सक्रियता बनी रहेगी। घर परिवार में आप बड़प्पन दिखा कर आगे बढ़ेंगे।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके साथ कोई ठगी हो सकता है,क्योंकि आपको कोई गलत राह बता सकता है। आप मेहनत व लगन से काम करके आगे बढ़ेंगे और कुछ अच्छे कामों को अंजाम देंगे। व्यापार कर रहे लोगों के प्रयास रंग लाएंगे। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्या को नजरअंदाज नहीं करना है। आपके किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा,नहीं तो आप अपने धन की हानि करा सकते हैं। आपको जल्दबाजी में किए गए काम से आज समस्या हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों का विश्वास जीतना होगा,तभी वह आपका साथ दे पाएंगे। आप अपने मित्रों के साथ कुछ सुखद पल व्यतीत करेंगे। आपके चेहरे की चमक देखकर परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी परिवार के सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपके कुछ निजी मामलों में आपको सफलता मिलती दिख रही है। आप अपने संतान से किसी कार्य पर बातचीत कर सकते हैं,जो आपकी समस्या बनेगी। आपको कोई लेनदेन से संबंधित मामला परेशान कर सकता है।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आएगा। आपको आय के अधिक स्त्रोत प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। गृहस्थ जीवन में चल रही अनबन आपके लिए समस्या बनेगी,लेकिन आपको किसी पारिवारिक मसले को बातचीत के जरिए सुलझाना होगा,नहीं तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आप समय रहते व्यवसाय की योजनाओं पर ध्यान लगाएं,नहीं तो वह लटक सकती हैं। आपकी अपने करीबियों से रिश्तो में चल रही अनबन से सुधार होगा और मित्रों के साथ आपका विश्वास और गहरा होगा। आप अपने निजी कार्यों पर पूरा फोकस रखें।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज जनकल्याण से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है,उन्हें कुछ सामाजिक कार्यक्रमों का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा और आप कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे,जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आपकी किसी नई वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे,जिससे आपके साथी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। आपको बहुत जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं,तो उन्हें कोई मौका मिल सकता है।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा,लेकिन उन्हें अपने किसी काम की चिंता सता सकती है और व्यक्तिगत मामलों में आपको सावधान रहना होगा। परिवार के कुछ मसले आज घर से बाहर जा सकते हैं,जो आपकी समस्या बनेंगे। आपके घर किसी मेहमान का आगमन होने से खुशियां बनी रहेंगी। आप पूजा पाठ के किसी भव्य आयोजन में शामिल हो सकते हैं। आपको काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी और आपकी कोई डील भी फाइनल हो सकती है।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आ सकता है। आपको अपने किसी लक्ष्य की ओर अग्रसर होना होगा,तभी आप उसे पूरा कर पाएंगे। कई काम एक साथ हाथ लगने से आपके व्याकाग्रता बढ़ सकती है,जो आपकी समस्या का कारण बनेगी, लेकिन फिर भी आपके विभिन्न प्रयास रंग लाएंगे। आप साहस व पराक्रम से आगे बढ़ेंगे और किसी की कोई चिंता नहीं करेंगे। आपका किसी संपत्ति का सौदा यदि होने जा रहा था,तो वह अच्छा मुनाफा देकर जा सकता है। आपको रचनात्मक कार्यों में विश्वास रखना होगा,तभी वह पूरे हो पाएंगे। आपके करीबियों से आपको कोई सहयोग मिल सकता है।

  • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला: सिरमौर की रानी पहलवान रही महिला दंगल की विजेता

    अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला: सिरमौर की रानी पहलवान रही महिला दंगल की विजेता

    HNN/ नाहन

    अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला के तृतीय दिवस में महिलाओं का दंगल लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा जिसमें जिला सिरमौर के धामला की रानी पहलवान को प्रथम पुरस्कार के रूप में उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने 31 हजार रूपये की नकद राशि व गदा तथा उपविजेता रही सोनीपत हरियाणा की काजल पहलवान को 21 हजार व स्मृति चिन्ह भेंट किया।

    उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष महिलाओं का दंगल अलग से आयोजित किया गया जो कि लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना है तथा इस दंगल में जिला सिरमौर के साथ-साथ अन्य राज्यों की महिला पहलवानों ने बढ-चढ कर भाग लिया।

    उन्होंने बताया कि आज मेले के दौरान जिला की महिलाओं द्वारा महा नाटी प्रस्तुत की गई जो कि स्वीप गतिविधियों पर आधारित थी जिसके द्वारा लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इस महानाटी में जिला सिरमौर के स्वीप गतिविधियों के आइकॉन दलीप सिरमौरी ने भी भाग लिया।

  • Himachal Election 2022: नाहन आएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, विजय संकल्प रैली को करेंगी संबोधित

    Himachal Election 2022: नाहन आएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, विजय संकल्प रैली को करेंगी संबोधित

    HNN/ नाहन

    हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत केंद्रीय मंत्रियों द्वारा प्रदेश में रैलियों का दौर लगातार जारी है। ऐसे में अब नाहन विधानसभा क्षेत्र में भी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनावी हुंकार भरने आ रही है। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी 8 नवम्बर को नाहन में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगी।

    विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डॉ. राजीव बिन्दल ने बताया कि स्मृति ईरानी 8 नवम्बर को प्रातः 10 बजे नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगी। इस रैली में नाहन विधानसभा क्षेत्र के मतदाता भाग लेंगे। डॉ. बिन्दल ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में रैली में भाग लेने के लिए नाहन पहुंचे।

  • पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आप को बताया भाजपा की बी टीम, बोले- उत्तराखंड की गलतियों से सबक…

    पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आप को बताया भाजपा की बी टीम, बोले- उत्तराखंड की गलतियों से सबक…

    HNN/ नाहन

    हिमाचल प्रदेश में जनता मुख्यमंत्री जयराम को जय जय राम करने जा रही है। यह बात नाहन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक बड़े परिवर्तन का नेतृत्व करने जा रहा है। हिमाचल को देश में परिवर्तन का नेतृत्व करने की सौगात मिल रही है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पिछले चुनाव में महिलाएं तथा युवा भाजपा भाजपा करते थे, जो कि अब भाजपा से निराश हो चुके हैं। घर की लक्ष्मी का दिल महंगाई से जल रहा है।

    हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ रही है, जिसकी मार हिमाचल व उत्तराखंड पर भी पड़ी है। देश में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। हिमाचल प्रदेश में 63 हजार से ज्यादा पद रिक्त पड़े हैं। देश का युवा अब भाजपा को जा जा कह रहा है, हिमाचल प्रदेश में परिवर्तन की शक्ति है। देश व प्रदेश की जनता भी बदलाव चाहती है। महंगाई व बेरोजगारी से परेशान जनता हिमाचल में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी जा रही है। हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की जनता हिमाचल को अपना बड़ा भाई मानती है।

    उत्तराखंड की गलतियों से सबक लेते हुए हिमाचल प्रदेश की जनता प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। हरीश रावत ने आम आदमी पार्टी को भाजपा की बी टीम भी बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में केंद्र में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। जिसके लिए कांग्रेस के युवा नेता भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने नाहन से कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी के लिए जनता से सहयोग की अपील भी की। हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड में विशेष राज्य का दर्जा समाप्त किया तथा यह हमारी आकांक्षाओं के हत्यारे हैं। अब देश की जनता वोट से इसका बदला लेगी।

    हरीश रावत ने हिमाचल निर्माता डॉ वाईएस परमार तथा विकास पुरुष वीरभद्र सिंह के विकास कार्यों को भी गिनाया तथा उन्हें बार-बार याद किया। हरीश रावत ने कहा कि शिलाई क्षेत्र से उनका पुराना नाता है। कांग्रेस पार्टी ने जो हिमाचल प्रदेश के लिए 10 गारंटीयां देने का वादा किया है, यह एक बेहतरीन प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने कर्मचारियों की पेंशन बंद की थी। जिसे कि अब हिमाचल प्रदेश में आने वाली कांग्रेस सरकार बहाल करेगी। इस पत्रकार वार्ता में राज्य प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, जिला अध्यक्ष आनंद परमार, बृजराज ठाकुर सहित अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • सलानी कटोला की बेटी आयुषी ने पास की नीट परीक्षा, गांव में खुशी की लहर

    सलानी कटोला की बेटी आयुषी ने पास की नीट परीक्षा, गांव में खुशी की लहर

    HNN / नाहन

    कहते हैं जज्बा, लगन, हिम्मत और लक्ष्य सामने हो तो कामयाबी खुद कदम चूम लेती है। इसे कृतार्थ कर दिखाया है कि जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगती पंचायत सलानी कटोला की बेटी आयुषी थापा ने। आयुषी ने 522 अंक हासिल कर राज्य में 371वां स्थान हासिल किया।

    बेटी की इस उपलब्धि से जहां गांव में खुशी की लहर है, तो वहीं घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि आयुषी सलानी कटोला पंचायत के तहत आते गांव डुमटा की रहने वाली है। पिता वीरेंदर कुमार सूबेदार रैंक से आर्मी रिटायर्ड हैं और माता गृहणी है। आयुषी ने करियर अकादमी स्कूल से जमा दो की परीक्षा पास की।

    उसके बाद वह नीट परीक्षा की तैयारी में जुट गई। दिन-रात कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार आयुषी ने यह परीक्षा पास कर ली। आयुषी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य कार्डियो सर्जन बनना है।

  • जमटा के समीप हादसा: टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, दो स्कूली बच्चों सहित व्यक्ति…

    जमटा के समीप हादसा: टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, दो स्कूली बच्चों सहित व्यक्ति…

    HNN/ नाहन

    श्री रेणुका जी मार्ग पर जमटा के समीप आज सुबह पेश आए सड़क हादसे में 3 लोग घायल हो गए हैं जिनमें 2 स्कूली बच्चे भी शामिल है। इस दौरान एक टिप्पर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिस कारण तीनों को चोटें लगी और उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया है। वहीं हादसे के बाद दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया जिनमें छोटे वाहनों सहित निजी और सरकारी बसें भी शामिल रही।

    तकरीबन डेढ़ घंटे तक जाम लगने के चलते लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। वहीं चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार, जमटा पंचायत का वार्डमेंबर बाइक पर सवार होकर अपने बेटे व भतीजे को लेकर पाइनवुड स्कूल में छोड़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान जमटा से थोड़ा आगे पहुंचा तो टिप्पर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

    टिप्पर की टक्कर लगने से बाइक चालक बच्चों समेत नीचे गिर गया और बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और व्यक्ति को दोनों बच्चों समेत उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहीं हादसे के बाद तकरीबन 1 घंटे तक लगे लंबे जाम को पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा दुरुस्त किया गया।