Category: NAHAN

We provide all the latest nahan news

HNN News brings nahan news. We cover all the latest news from nahan. We provide hindi news from nahan city to the readers.

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN / नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए किसी भी मामले में लापरवाही बरतने से बचना होगा और आपको कुछ अन्य स्त्रोतों से भी आय प्राप्त होती दिख रही है,जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगी। आप आज कामकाज को लेकर परेशान रहेंगे। आपका कोई मित्र आपसे किसी प्रकार की मदद मांग सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको शासन सत्ता का भी पूरा लाभ मिलेगा,लेकिन जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं,उन्हें अभी कुछ समय और परेशान होना होगा उसके बाद ही उनका विवाह हो पाएगा। परिवार के सदस्यों से चल रही अनबन आज आपके लिए कुछ समस्या लेकर आ सकती है,जिसमें आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके उसे समाप्त करना होगा।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज नौकरी कर रहे लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उनके विरोधी भी आज उनके साथी बन सकते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। क्योंकि आप समय पर कोई निर्णय लेकर नुकसान होने से बचा सकते हैं। आपको आर्थिक मामले में आज किसी पर भरोसा नहीं करना है। संतान से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है,जिसके बाद वह आपसे नाराज हो सकते है। आपको किसी परिजन से अपने मन की समस्याओं पर बातचीत करनी होगी। जो आपको सही रास्ता दिखाएंगे। राजनीति क्षेत्र में कार्यरत लोग आज किसी अच्छे मुकाम पर पहुंच सकते हैं।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपने यदि अपने किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ा,तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आपकी कोई पिछली की गई गलती से आज आपको सबक लेना होगा। धार्मिक कार्यों में आज आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार के सदस्य आपका प्रत्येक मामले में पूरा साथ देंगे। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई सरप्राइस पार्टी का आयोजन कर सकता है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी मिलने से परिवार में खुशियां रहेंगी,लेकिन आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    कर्क दैनिक राशिफल
    कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। आपके अधिकारी आज किसी मामले में आप से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपको जीवन साथी की सेहत के प्रति सावधान रहना होगा,क्योंकि उन्हें आज कोई आंखों की समस्या हो सकती है। किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों का आपको पूरा पालन करना होगा। आप अपनी आय व्यय में संतुलन बनाए रखें,तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा और आपको अपने आवश्यक व रुके हुए कार्यों को पूरा करने कि आपको एक सूची बनानी होगी तभी वह समय पर पूरे हो पाएंगे। आपका कोई मित्र आज लंबे समय बाद आपसे मुलाकात करने आ सकता है,जिसमें बात करके आपको पुराने गिले-शिकवे दूर करने होंगे।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज के दिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखमय रहने वाला है और कोई नए व्यवसाय की योजना बना रहे लोगों को सावधान रहना होगा। आपको कार्य क्षेत्र में अपने लक्ष्यों पर फोकस करना होगा,तभी आप उन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे। संतान आज आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है। आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपकी किसी बात पर झड़प हुई थी,तो वह आपसे माफी मांगने आ सकता है। जीवनसाथी से किए हुए वादे को आज आपको पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज रहेंगे और जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह साथी की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करेंगे और कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी जगह बनानी होगी,नहीं तो लोग आपसे आपके अधिकारों को छीनने की पूरी कोशिश करेंगे। आज किसी की तर्क वितर्क भरी बातों से आपको कोई सोच विचार नहीं करना है। किसी विपरीत परिस्थिति में आजाद धैर्य बनाए रखें,यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी मेहनत व सूझबूझ से किसी काम को समय पर पूरा करके देंगे। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको परिवार के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा करना होगा। विद्यार्थियों की आज किसी अन्य विषय के प्रति रुचि जाग सकती है। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आज आपको व्यापार में अपने माता पिता से सलाह की आवश्यकता होगी। कोई महत्वपूर्ण काम आज आपके लिए आ सकता है,जिसे आपको समय पर पूरा करना होगा। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करेंगे,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपके प्रभाव में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका कोई परिजन आज आपके लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है। आपको अपने किसी मित्र से बचपन के मित्र से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है,जिनकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। आपको अपने व्यक्तित को निखारने का पूरा मौका मिलेगा।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ संवेदनशील मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल ना करें,नहीं तो उसमें आपको समस्या आ सकती है। आपको अपनी पद प्रतिष्ठा बढ़ने से अपने अंदर अहंकार की भावना को बिल्कुल पैदा नहीं होने देना है। आपका कोई मित्र आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत कर सकता है। आप कोई वाहन चलाते समय सावधानी बरतें,नहीं तो अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको यदि कोई पेट संबंधित समस्या चल रही है,तो आज वह बढ़ सकती है,जिसके लिए आपको डॉक्टर परामर्श लेना होगा। आपको किसी से धन उधार लेने से बचें।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। सामाजिक कार्यों में आज तेजी से सुधार होगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको सभी के प्रति आदर सम्मान बनाए रखना होगा। वरिष्ठ सदस्य आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं। आपको शुभ कार्य करने में बिल्कुल देरी नहीं करनी है। आपका कोई मनपसंद काम आज पूरा हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज दिन बेहतर रहेगा। आवाज अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बहुत से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घर परिवार में चल रहे झंझटों से आपको मुक्ति मिलेगी,जिससे आप अपने आपको थोड़ा रिलैक्स महसूस करेंगे और अपने रुके हुए काम में पर ध्यान लगाएंगे,लेकिन परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य वाले को रिटायरमेंट मिल सकता है। आपको आज अपने कुछ परिजनों से मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका मित्र आज आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपको आज किस नए निवेश को बहुत ही सोच विचार कर करना होगा,जो लोग ऑनलाइन व्यवसाय करते हैं,उन्हें आज सावधान रहना होगा नहीं तो उनके साथ कोई फ्रॉड कर सकता है। आप कोई किसी मकान दुकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज कार्यक्षेत्र में आप अपनी वाणी की मधुरता से लोगों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी परंपराओं व संस्कारों पर पूरा बल देंगे। कला कौशल को आज बल मिलेगा। बिजनेस में भी आज आपको अच्छे लाभ प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं,लेकिन आपको आज कोई अपशब्द बोल सकता है। आप सामाजिक क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करके अच्छा नाम कमाएंगे। आपको अपनी कोशिशों को नहीं छोड़ना है। यदि आपने उन्हें छोड़ा नहीं तो बाद में आपको समस्या आ सकती है। आप आज इसी नए पद की प्राप्ति कर सकते हैं।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने बजट को महत्व दें और अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश करें,तभी आप अपने धन की समस्या से बाहर निकल पाएंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे व दया धर्म के कार्यों में भी पर चढ़कर हिस्सा लेंगे,लेकिन आपको किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन बहुत ही सावधानी से करना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी चुगली लगा सकता है,जिसके बाद अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती है। आपको लंबी दूरी पर जाने का मौका मिल सकता है,जिसमें आपको माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा।

  • विधानसभा चुनाव एवं रेणुका मेले को देखते हुए डीसी ने जारी किए यह आदेश…

    विधानसभा चुनाव एवं रेणुका मेले को देखते हुए डीसी ने जारी किए यह आदेश…

    HNN / नाहन

    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने विधानसभा चुनाव-2022 तथा अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले को मद्देनज़र रखते हुए कुछ आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों बारे में जानकारी देते हुए राम कुमार गौतम ने बताया कि कोई भी व्यक्ति पूरे मेला ग्राउंड में भगवान परशुराम की प्रतिमा से लेकर परशुराम ताल, रेणुका झील के स्नान घाट तथा इनके दोनों ओर 10 मीटर के दायरे में तथा ददाहू पुल से लेकर गिरि नदी के दायें छोर के दोनों ओर किसी भी प्रकार के चुनाव संबंधी पोस्टर, बैनर, होर्डिंग इत्यादि नहीं लगा सकता है।

    डीसी ने कहा कि ददाहू स्कूल ग्राउंड से लेकर मेला स्थल तक शोभा यात्रा में शामिल होने वाला कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के राजनीतिक पोस्टर, झंडे इत्यादि लेकर नहीं चल सकता है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति चुनाव के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द ख़राब करने की किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होगा।

    साथ ही चुनावी गतिविधियों जैसे कि भाषण पोस्टर लगाने के लिए किसी भी मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारे तथा अन्य धार्मिक स्थलों का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि उपमंडलाधिकारी संगडाह हालात पर नज़र बनाए रखेंगे तथा चुनाव आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करेंगे। रामकुमार गौतम ने पुलिस को इन आदेशों की सख़्ती से पालना करने को कहा है। उन्होंने बताया कि आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।

  • सुक्खू बोले- डॉ. बिंदल की ऐसी क्या थी मजबूरी, जो प्रदेश अध्यक्ष पद से देना पड़ गया इस्तीफा

    सुक्खू बोले- डॉ. बिंदल की ऐसी क्या थी मजबूरी, जो प्रदेश अध्यक्ष पद से देना पड़ गया इस्तीफा

    डा. बिंदल पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप, बोले- कोरोना काल में किया घोटाला...

    HNN / नाहन

    सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को नाहन  विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अजय सोलंकी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव बिंदल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि डॉ बिंदल की ऐसी क्या मजबूरी थी जो उन्हें कोरोना काल में प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ गया।

    उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की मदद करने में लगा हुआ था, तब भाजपा नेता अपनी झोलीयां भरने में मगन थे। ऐसे समय में हुए घोटाले के कारण जयराम ठाकुर को अपना गिरेबान साफ दिखाने के लिए डॉ राजीव बिंदल का मजबूरन इस्तीफा लेना पड़ा।

    सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में नौकरियां समाप्त की है। प्रश्न पत्र लिक करवा कर अपने कार्यकर्ताओं को भर्ती करवाने का प्रयास किया गया है। हिमाचल प्रदेश का युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करता आया है। 18 साल बाद देश की सेवा कर रिटायर होने वाले सैनिकों को नौकरी में प्रदेश में 15 फीसदी कोटा प्रदान किया जाता है।

    मगर भाजपा सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर प्रदेश के युवाओं के साथ विश्वासघात किया है। अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती है, तो 60 हजार युवाओं को पहले वर्ष में ही सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी। यह नौकरियां भाजपा सरकार ने समाप्त कर दी थी।

    इसके अलावा प्रदेश के 4 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इसी दौरान सुखविंदर सिंह सुक्खू जब मिश्र वाला में भाषण दे रहे थे, तो उस समय अजान शुरू हो गई।  इस दौरान एकाएक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना भाषण रोक दिया। अजान समाप्त होने के बाद ही भाषण दोबारा शुरू हुआ। 

  • श्री रेणुकाजी अंतरराष्ट्रीय मेला- मुख्य सचिव कल करेंगे मेले का शुभारंभ, महानाटी में शामिल होंगी 3000 महिलाएं

    श्री रेणुकाजी अंतरराष्ट्रीय मेला- मुख्य सचिव कल करेंगे मेले का शुभारंभ, महानाटी में शामिल होंगी 3000 महिलाएं

    HNN/ नाहन

    उत्तर भारत के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का शुभारंभ 3 नवम्बर को हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव आर.डी. धीमान करेंगे। वह दोपहर 1ः15 बजे ददाहू से भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा का शुभारंभ करेंगे तथा खेलकूद प्रतियागिताओं का उद्धघाटन करने के उपरांत सांय 6 बजे अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेले के शुभारंभ की रस्म को पूरा करेंगे।

    उपायुक्त आर.के. गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है जिसमें विशाल दंगल, खेल-कूद गतिविधियों सहित सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जा रहा है।

    उन्होने बताया कि समापन समारोह के अवसर पर 8 नवम्बर को राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर बतौर मुख्य अथिति शिरकत करेगें। उपायुक्त ने बताया कि मेले के पहले दिन 3 नवम्बर को रेणु मंच पर भगवान परशुराम जी के जीवन वृतांत पर आधारित नाटक का मंचन तथा सिरमौरी नाईट का आयोजन किया जायेगा जिसमें प्रसिद्ध लोक गायक दलीप सिरमौरी सांस्कृतिक संध्या के मुख्य आकर्षण होंगे। दूसरे दिन 4 नवम्बर को प्रातः 4 बजे से पवित्र झील में श्रद्धालुओं द्वारा स्नान व भजनामृत किया जायेगा तथा इस दिन दोपहर 12 बजे पुरूषों का विशाल दंगल भी आयोजित होगा।

    बताया कि सांय 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगें जिसमें हिमाचली नाइट में कुलदीप शर्मा 5 नवम्बर को पंजाबी नाइट का आयोजन होगा जिसमें प्रसिद्ध पंजाबी गायक लखविन्द्र बडाली अपनी प्रस्तुतियां देगें। 6 नवम्बर को हिन्दी स्टार नाइट रखी गई है जिसमें सारेगामा फेम नितिन कुमार व 7 नवम्बर को हार्मनी ऑफ पाइन्स द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जायेगी।

    स्थानीय कलाकारों को देंगे अधिमान
    आर. के. गोतम ने कहा कि सभी सांस्कृतिक संध्याओं के दौरान सिने जगत के पार्श्व गायकों, हिमाचल प्रदेश के नामी कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा जिला के पुराने व नवोदित कलाकारों को विशेष अधिमान प्रदान किया जाएगा। जिला के लगभग 20 कलाकार हर रोज अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें श्रेणी सी. व डी. के लिये चयन ऑडिशन के माध्यम से किया गया है जबकि ए. तथा बी. श्रेणी के स्थापित कलाकारों का चयन सांस्कृतिक समिति द्वारा किया गया है। कलाकार को प्रस्तुति के एक या दो दिन पूर्व मोबाइल फोन के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

    पुरूषों का दंगल 4 व महिलाओं का 5 को
    उपायुक्त न कहा कि पुरूषों का विशाल दंगल 4 नवम्बर को होगा जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू व कश्मीर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड आदि विभिन्न राज्यों के नामी पहलवान भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार महिलाओं के लिये अलग से दंगल प्रतियोगिता रखी गई है। महिलाओं का दंगल 5 नवम्बर को होगा। इसमें बड़ी संख्या में पंजाब, हरियाणा व हिमाचल से महिला पहलवानों के आने की उम्मीद है।

    उन्होंने कहा कि महिलाओं का अलग से दंगल रखने का उद्देश्य महिलाओं को खुलकर कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये प्रोत्साहित करना है। दंगल के प्रति महिलाओं में कहीं न कहीं पर संकोच रहता है लेकिन अलग से इस प्रकार की प्रतियोगिता से उनका मनोबल बढ़ेगा और भविष्य में इस प्रकार के अनेक दंगल आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि दंगल के लिये विजेता पहलवानों को काफी आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।

    महानाटी में शामिल होंगी 3000 महिलाएं
    गौतम ने कहा कि 5 नवम्बर को महिलाओं की महानाटी होगी। इसमें जिला की 3000 से अधिक महिलाएं पारम्परिक परिधानों में एक परम्परागत नाटी का प्रदर्शन करेंगी। भारतीय चुनाव आयोग के महत्वाकांक्षी स्वीप कार्यक्रम के थीम पर आधारित यह नाटी लोगों को आगामी चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिये प्रेरित करेंगी। इसके अलावा महानाटी के माध्यम से समाज को नशामुक्त बनाने व पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश देने का भी प्रयास नाटी के माध्यम से किया गया है।

    खेल भी होंगे मेले का आकर्षण
    मेले के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा जिसमें कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल व बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताएं की जायेंगी जोकि मेले के सभी छः दिनों तक चलेंगी। इन प्रतियोगिताओं के लिये ट्राफी सहित नकद पुरस्कार रखें गये हैं। दंगल के विजेता को 51 हजार व उप विजेता को 31 हजार, कबड्डी के लिए 51 हजार व 31 हजार, वॉलीबॉल के लिए 41 हजार व 21 हजार, बैडमिंटन के लिए 15 हजार व 11 हजार तथा बास्केट बॉल के लिए 15 हजार व 11 हजार के पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि खेलों के लिये टीम को प्रवेश शुल्क महज 500 रुपये रखा गया है।

  • डेंगू के साथ बढ़ने लगे वायरल फीवर के मरीज़, मेडिकल कॉलेज नाहन में लग रही लाइने….

    डेंगू के साथ बढ़ने लगे वायरल फीवर के मरीज़, मेडिकल कॉलेज नाहन में लग रही लाइने….

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर में इस वक्त डेंगू और वायरल फीवर का कहर देखने को मिल रहा है। पहले जहाँ डेंगू ने लोगों को परेशानियों में डाला हुआ था तो वहीं दूसरी तरफ वायरल फीवर भी लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। एक तरफ जहां जिला सिरमौर में डेंगू का आंकड़ा 700 के करीब पहुंच चुका है तो वहीं दूसरी तरफ वायरल फीवर ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। डेंगू और वायरल फीवर से पीड़ित मरीज मेडिकल कॉलेज नाहन और सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।

    खासतौर पर मेडिकल कॉलेज नाहन में इन दिनों वायरल फीवर और डेंगू से पीड़ित मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लग रही है। मेडिकल कॉलेज नाहन के मेडिसिन विभाग में अमूमन 200 के आसपास रहने वाली ओपीडी बढ़कर 300 के पार हो गई है। यहां पर रूटीन बीमारियों के साथ-साथ डेंगू और वायरल फीवर के मरीज ज्यादा संख्या में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में रोजाना 50 से 70 मरीज डेंगू और वायरल फीवर के आ रहे हैं।

    उधर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रवेश अग्रवाल ने बताया कि मौसम में आ रहे बदलाव के कारण लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। इसके साथ ही डेंगू ने भी अपना कहर ढाया हुआ है। लोग सांस, बुखार, खांसी और कोल्ड के चलते उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।

  • रिटर्निंग अधिकारियों को उपलब्ध करवाए 22500 पोस्टल बैलेट

    रिटर्निंग अधिकारियों को उपलब्ध करवाए 22500 पोस्टल बैलेट

    HNN/ नाहन

    भारत सरकार द्वारा सिरमौर जिला के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक नरेश श्रीवास्वत तथा सौरभ गौड़ ने उपायुक्त कार्यालय सभागार में नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करके जिला में निर्वाचन संबंधी तैयारियों तथा आदर्श आचार संहिता के नियमों की अनुपालना की फीडबैक प्राप्त की। उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बारे में भी बताया।

    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आर. के. गौतम ने प्रेक्षकों को अवगत करवाया कि जिला के सभी रिटर्निंग अधिकारियों को 22500 पोस्टल बैलेट उपलब्ध करवाए गए हैं ताकि यह सुनिश्चित बनाया जा सके कि ड्यूटी पर तैनात समस्त कर्मचारियों के अलावा 80 साल से अधिक आयु के मतदाता व दिव्यांगजन मतदान का उपयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

    उन्होंने सभी कर्मचारियों व अन्य पात्र मतदाताओं से पोस्टल बैलेट का उपयोग करने की अपील भी की। प्रेक्षकों को अवगत करवाया गया कि मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है और इन्हे चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में तैनात स्टाफ की भी जानकारी दी।

    प्रेक्षकों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सीसीटीवी स्थापित करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने आबकारी विभाग को नाकों की सख्त निगरानी करने तथा सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने को कहा। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कानून व व्यवस्था सुचारू सुनिश्चित करने के लिये चुनावी ड्यूटी के लिये तैनात पुलिस बलों का ब्यौरा भी प्राप्त किया।

  • Chandra Grahan 2022:  200 साल बाद चंद्र ग्रहण पर बना ये अशुभ योग, ग्रहों की चाल..

    Chandra Grahan 2022: 200 साल बाद चंद्र ग्रहण पर बना ये अशुभ योग, ग्रहों की चाल..

    HNN/ नाहन

    08 नवंबर को लगने जा रहे चंद्र ग्रहण पर इस बार 200 साल बाद अशुभ योग बन रहा है। इस चंद्र ग्रहण पर 200 साल बाद जो दो अशुभ योग बन रहे हैं, वह कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र अनुसार 15 दिन के अंदर दो ग्रहण होना अशुभ माने जाते हैं। बता दें, सूर्य ग्रहण के बाद यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है।

    बन रहे हैं ये अशुभ योग
    ज्योतिष शास्त्र अनुसार, शनि और मंगल के आमने-सामने होने से षडाष्टक योग, नीचराज भंग अशुभ योग का निर्माण हो रहा है। वहीं यह योग मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। आपको बता दें कि सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तब चंद्र ग्रहण लगता है। साथ ही चंद्र ग्रहण के सूतक 9 घंटे पहले शुरू हो जाते हैं।

    चंद्र ग्रहण पर ग्रहों की चाल
    चंद्र ग्रहण के दिन ग्रहों के सेनापति मंगल, शनि, सूर्य और राहु आमने-सामने होंगे। ऐसे में भारत वर्ष की कुंडली में तुला राशि पर सूर्य, चंद्रमा, बुध और शुक्र की युति बन रही है। इसके अलावा, शनि कुंभ राशि में पंचम और मिथुन राशि में नवम भाव पर मंगल की युति विनाशकारी योग बना रही है। चंद्र ग्रहण का ऐसा संयोग बहुत ही अशुभ माना जा रहा है।

    वहीं, शनि और मंगल के आमने-सामने होने की वजह से षडाष्टक योग, नीचराज भंग और प्रीति योग भी बन रहा है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के दौरान लोगों को बहुत संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है। चंद्र ग्रहण के समय मंगल और बृहस्पति जैसे प्रमुख ग्रह वक्री अवस्था में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में किसी ग्रह के वक्री होने का मतलब उसकी उल्टी चाल से होता है।

  • आज सिरमौर में कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू की जनसभा

    आज सिरमौर में कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू की जनसभा

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र और पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के मिश्र वाला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू की जनसभा होने जा रही है। दोनों ही जनसभाओं के लिए कांग्रेस ने पहले से ही पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। बता दें, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह नाहन हलके की पच्छाद विधानसभा में गांव राजगढ़ में दयाल प्यारी का प्रचार करने आ रही हैं। दयाल प्यारी पच्छाद से कांग्रेस प्रत्याशी है।

    ऐसे में वह राजगढ़ में पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगी और चुनावी हुंकार भी भरेगी। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू मिश्र वाला में जनसभा को संबोधित करेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू दोपहर 2 बजे मिश्र वाला पहुंचेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू यहां पर नाहन से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे अजय सोलंकी व पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार किरनेश जंग के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN / नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप किसी बात पर तर्क वितर्क में पड़ सकते हैं। आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय नहीं लेना है और कार्यक्षेत्र में भी किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। कोई परिजन आपसे मुलाकात करने आ सकता है। आपको संतान के करियर की यदि कोई चिंता सता रही थी,तो वह आज समाप्त होगी। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला सुलझ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिन्हें देखकर आपको प्रसन्नता होगी।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने करियर को लेकर परेशान रहेंगे,आपके स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। परिवार के सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की बातों में आकर कोई निवेश करने से बचना होगा। व्यवसाय में आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को बल मिलेगा। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील फाइनल करने का मौका मिलेगा। आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्टटाइम कार्य में भी हाथ आजमा सकते हैं।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आयेगा। आपका कोई पुराना लिया गया निर्णय आपके लिए खुशखबरी ला सकता है। आपके परिवार का सदस्य आज किसी बात पर खरी-खोटी सुना सकता है। आपको अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे,लेकिन उन्हें शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। भाग्य के दृष्टिकोण से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए अक्समात किसी यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आपको किसी सरकारी काम मे उसके नियमों को नहीं तोड़ना है,नहीं तो आपको कोई दंड मिल सकता है। आप यदि किसी काम में जोखिम उठाने की सोचेंगे,तो वह आपके लिए नुकसान दे सकता है,इसलिए जोखिम उठाने से बचे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई व्यक्ति सलाह दे सकता है,जिसकी सलाह पर आपको चलने से बचना होगा,नहीं तो वह आपको नुकसान देगी। परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से खुशियां रहेंगी। आपको आज किसी आवश्यक कार्य को कल पर नहीं टालना है।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप व्यापार में सोची-समझी योजनाओं पर काम कर सकते हैं और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा,उसके बाद ही उन्हें इन सबसे राहत मिलती दिख रही थी। आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। आप आज किसी नई भूमि, भवन, दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। साझेदारी से काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा,लेकिन जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अभी कुछ समय रुकना होगा।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप लापरवाही से किसी काम को करने से बचें। आप अपनी मेहनत से कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आप अपनी संतान की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है,क्योंकि वह अपने अधिकारियों के मुताबिक काम करके उनका भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज तरक्की मिलती दिख रही है।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। मित्रों के साथ आप समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे,लेकिन आपको माता जी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा,नहीं तो उनको पैरों में दर्द,बदन आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपको कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद आपको परेशान कर सकता है। आप कार्य क्षेत्र में कुछ विरोधियों का अनदेखा करेंगे,लेकिन फिर भी आप उनको परेशान करने में पूरी करने में लगे रहेंगे। यदि परिवार में वरिष्ठ सदस्य आपसे किसी कारण कुछ कहें,तो कभी कभी बड़ों की बात मानना अच्छा होता है। आप अपने डेली रूटीन में बदलाव लाकर अपने कुछ कामों को फिर से शुरू कर सकते हैं।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों का लिए दिन उत्तम रहने वाला है। आप अपने व्यापार में लाभ को पाकर प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आप किसी कार्य को करने में पूरा उत्साह दिखाएंगे,उसमें बाद में आपको समस्या आ सकती है। आपकी किसी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। आपको किसी काम को जोश में नहीं करना है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी की मदद अपनी आय को ध्यान में रखकर ही करनी होगी। घर परिवार में आप के करीबियों से आपका मान सम्मान और बढ़ेगा। विद्यार्थियों को परीक्षाओं की तैयारियों में लगना होगा तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपको निसंकोच आगे बढ़ना होगा,क्योंकि आपके विरोधी भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आप अपने महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में रूचि दिखाएंगे। आपकी कोई पुरानी की गई गलती से आज आपको सबक लेना होगा। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से फोन पर कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप आज धार्मिक कार्यों की ओर अग्रसर रहेंगे और भगवान के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। आप कार् क्षेत्र में लोगों को जोड़कर आगे बढ़ेंगे। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। बैंकिंग क्षेत्रों से जुड़े लोग बचत की ओर विशेष ध्यान देंगे। आप अपने रीति रिवाज व संस्कारों का पालन करेंगे और आप अच्छे कार्या को कर पाएंगे। आप अपने परिवार में सदस्यों का भरोसा जीत सकते हैं। आपको अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से बचना होगा। यदि आपको कोई समस्या चल रही है,तो उसमें कोई डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें,नहीं तो कोई बीमारी पनप सकती है।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में मजबूती लेकर आएगा। आपका कुछ रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। आपको आज अपने चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बनाए रखना होगा व किसी से भी वाद-विवाद की स्थिति में ना पडें। करियर को लेकर आज दिन उत्तम रहने वाला है,क्योंकि आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। कला व कौशल से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलती दिख रही है। आपको अपनी कुछ रुकी हुई योजनाओं की सुध बुध लेंनी होगी,तभी आप उनसे कुछ धन कमा पाएंगे।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज आपको घर और बाहर दोनों जगह के कामों में सामंजस्य बनाए रखना होगा। आपको अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों के कारण समस्या रहेगी। आप दान धर्म के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपका कोई मित्र आपसे धन उधार मांग सकता है। आपको आज लेनदेन के मामले में कोई भी निर्णय बहुत ही सावधानी से लेना होगा और कानून संबंधित मामलों में आप सावधान रहें,उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करें। आप काम को लेकर किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

  • श्री रेणुका जी मेला के लिए तंबू गाड़ने में जुटे बाहर से आए व्यापारी

    श्री रेणुका जी मेला के लिए तंबू गाड़ने में जुटे बाहर से आए व्यापारी

    HNN/ नाहन

    मां-बेटे के मिलन के प्रतीक अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला की तैयारियां अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। वीरवार 3 नवंबर से मेले का शुभारंभ हो जाएगा। मेले की विपणन व्यवस्थाओं को लेकर कुब्जा पवेलियन में बाहर से आए व्यापारी अब तंबू लगाने में जुट चुके हैं। श्री रेणुका जी विकास बोर्ड इस बार मेले में 345 प्लाट 76 लाख रुपए में आवंटित कर चुका है। इस बार का मुनाफा पिछले वर्ष की तुलना में 14 लाख अधिक पाया गया है।

    वही मेले में दुकानें सजाने वाले व्यापारी इस बार चुनाव को लेकर ठंडे बाजार की आशंका को लेकर पशोपेश में है। चूंकि, 12 नवंबर को मतदान भी होना है। जिसके चलते संभवत मतदान से पहले ही प्रशासन मेले में लगे स्टालों को हटाने के भी आदेश दे सकता है। असल में यह मेला एक धार्मिक मेला माना जाता है। मेले में हाजिरी भरना परंपरा का प्रतीक है। बावजूद इसके बहुत से लोग जो चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं उनके चलते मेले में व्यापारियों को घाटे का पूरा-पूरा अंदेशा भी बना हुआ है।

    मेले में लगाई जाने वाली प्रदर्शनियां प्रमुख आकर्षण का केंद्र भी होती हैं। मगर चुनावों के चलते इस बार प्रदर्शनी भी नहीं लगाई गई है। प्रदर्शनियों के ना लगने से बाहरी राज्यों से आने वाला पर्यटक इस बार काफी मायूस भी होगा। बालाजी सरकारी विभागों की एग्जीबिशन की जगह परंपरागत पकवानों और औद्योगिक इकाइयों के उत्पादों को प्रदर्शित किया जा सकता था। बावजूद इसके इस बार प्रदर्शनियों का मैदान खाली रहेगा।

    प्रशासन के द्वारा मेले के सफल आयोजन को लेकर तमाम तैयारियां भी पुख्ता कर ली गई हैं। वही आज मंगलवार को डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार कानून व्यवस्था आदि का जायजा लेने भी पहुंचे। वही वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट के द्वारा झील की मछलियों को आटा खिलाये जाने को लेकर सख्त चेतावनी भी जारी कर दी गई हैं। धार्मिक मान्यता के चलते वाइल्डलाइफ के द्वारा मछलियों के लिए विशेष तरह के चारे का भी इंतजाम करवाया गया है।

    बता दें कि इस बार मेले के शुभारंभ पर बतौर मुख्य अतिथि सरकार के मुख्य सचिव उपस्थित होंगे। जबकि समापन पर प्रदेश के राज्यपाल बतौर मुख्य अतिथि होंगे।