Category: una

  • ऊना / फ्रेंड्स कॉलोनी प्रतिनिधि मंडल जलभराव समस्या को लेकर मिला नगर निगम आयुक्त मनोज कुमार से

    ऊना / फ्रेंड्स कॉलोनी प्रतिनिधि मंडल जलभराव समस्या को लेकर मिला नगर निगम आयुक्त मनोज कुमार से

    फ्रेंड्स कॉलोनी में हर वर्ष होने वाली जलभराव की समस्या को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार से मुलाकात की। बैठक में नाले से जुड़े तकनीकी समाधान और विभागीय समन्वय पर चर्चा हुई।

    ऊना/वीरेंद्र बन्याल

    जलभराव समाधान को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा
    प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों रविंद्र पाठक और राकेश सूरज ने जानकारी दी कि बैठक में संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि बराद्वारी टक्का रोड पर बने नाले का कार्य अवार्ड हो चुका है और इसका लेआउट भी तैयार है। जलशक्ति विभाग के साथ मिलकर नाले को खड्ड तक जोड़ने की प्रक्रिया पर वार्ता जारी है।

    जलशक्ति विभाग और नगर निगम जल्द कार्य आरंभ करेंगे
    उन्होंने बताया कि अधिकारियों के स्तर पर समाधान विकल्पों पर फाइनल चर्चा चल रही है और कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इससे पहले भी जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है, जिसमें तकनीकी पहलुओं पर विचार हुआ था। दोनों विभाग समन्वय बनाकर कार्य जल्द शुरू करवाने की दिशा में बढ़ रहे हैं।

    प्रतिनिधि मंडल के ये सदस्य रहे शामिल
    बैठक में फ्रेंड्स कॉलोनी प्रतिनिधि मंडल की ओर से रविंद्र पाठक, दिलबाग सिंह, जगतराम कौशल, सुमन शर्मा, अनिल कुमार, सुरजीत सिंह, अनूप कुमार, मानवीर सिंह और राकेश सूरज मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने जलभराव समस्या के स्थायी समाधान को प्राथमिकता देने की मांग रखी तथा नगर निगम व जलशक्ति विभाग के सहयोगात्मक प्रयासों पर उम्मीद जताई।

  • संविधान दिवस पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित

    संविधान दिवस पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित

    संविधान दिवस के अवसर पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग के रामपुर कार्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित हुआ। अधिकारियों ने सामूहिक रूप से प्रस्तावना का वाचन किया और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ रखने का संकल्प लिया।

    ऊना/वीरेंद्र बन्याल

    आयोग सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता
    संविधान दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को रामपुर स्थित राज्य अनुसूचित जाति आयोग कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता आयोग सदस्य अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा ने की। कार्यक्रम में सदस्य सचिव विनय मोदी सहित कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

    अंबेडकर के योगदान को किया याद, समानता और न्याय पर बल
    अपने संबोधन में दिग्विजय मल्होत्रा ने संविधान निर्माताओं को नमन किया और विशेष रूप से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अमूल्य योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर की दूरदृष्टि, परिश्रम और सामाजिक न्याय की प्रतिबद्धता के कारण ही देश को एक समावेशी और प्रगतिशील संविधान मिला।

    संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प
    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। सभी ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों की रक्षा करने तथा उन्हें आगे भी मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।

  • राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में संविधान दिवस पर कक्षा स्तरीय सेमिनार का आयोजन

    राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में संविधान दिवस पर कक्षा स्तरीय सेमिनार का आयोजन

    राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में संविधान दिवस के उपलक्ष पर राजनीतिक विज्ञान विभाग द्वारा कक्षा स्तरीय सेमिनार आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना, मूल अधिकारों तथा कर्तव्यों पर शपथ दिलाई गई।

    ऊना/वीरेंद्र बन्याल

    संविधान दिवस पर विभागीय सेमिनार, विद्यार्थियों ने रखे विचार
    उप तहसील जोल एवं ग्राम पंचायत चौकीमन्यार के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय में संविधान दिवस पर कक्षा स्तरीय सेमिनार आयोजित हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलवाई तथा संविधान के मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

    संविधान के महत्व, अधिकार एवं कर्तव्य पर विस्तृत चर्चा
    राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रामकुमार नेगी ने भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान समानता, स्वतंत्रता, न्याय और धर्मनिरपेक्षता का आधार है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मौलिक अधिकार, कर्तव्य, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और न्यायपालिका की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

    डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान पर भी व्याख्यान
    इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. नवीन शर्मा ने संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान पर विचार रखे। प्राचार्य ने राजनीति विज्ञान विभाग को सेमिनार आयोजित करने पर बधाई दी और छात्रों को संविधान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

    कार्यक्रम में ये सदस्य रहे उपस्थित
    इस अवसर पर प्रो. कविता कौशल, डॉ. राम सिंह, प्रो. नवीन शर्मा और सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष अनीता देवी भी मौजूद रहे।

  • ऊना में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, बंगाणा-टाहलीवाल-अंब में 5 एफआईआर दर्ज

    ऊना में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, बंगाणा-टाहलीवाल-अंब में 5 एफआईआर दर्ज

    खानन गतिविधियों पर कड़ा प्रहार, टिप्परों पर कड़ी कार्रवाई और समयबद्ध ढुलाई नियम लागू किए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस ने खनन व शराब नियंत्रण पर सख्त अभियान शुरू किया है।

    ऊना/वीरेंद्र बन्याल

    उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने ऊना जिला में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। इन्हीं के तहत जिला पुलिस ने खनन सामग्री ले जाने वाले टिप्परों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कड़ा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने आज मंगलवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि शाम 5 बजे के बाद टिप्परों के जरिए खनन सामग्री की ढुलाई पर पूर्ण प्रतिबंध है। इस नियम का उल्लंघन करने पर जिले में 5 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें 2 एफआईआर बंगाणा क्षेत्र में दर्ज हुईं जिनमें 9 टिप्पर जब्त किए गए। वहीं टाहलीवाल क्षेत्र में 2 तथा अंब क्षेत्र में 1 एफआईआर दर्ज की गई है।

    अमित यादव ने कहा कि शाम 5 बजे से क्रशर एरिया से जिला सीमा तक टिप्परों की आवाजाही पूर्णतः बंद है। पंजाब की ओर से आने वाले एक्सटेंडेड बॉडी टिप्परों पर भी कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत हाल ही में तीन एक्सटेंडेड बॉडी टिप्परों पर भारी जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि खनन सामग्री ढुलाई के लिए निर्धारित कॉरिडोर तय किए गए हैं और पुलिस इन मार्गों पर भी लगातार कड़ी निगरानी रख रही है। इसके साथ ही, टिप्पर संचालकों को निर्देश दिए कि वाहन से संबंधित सभी दस्तावेज़ पूर्ण रखें तथा नम्बर प्लेट स्पष्ट एवं मानक के अनुरूप हो। किसी भी प्रकार की कोताही पाए जाने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    शराब बिक्री समय निर्धारण और नियंत्रण
    उन्होंने बताया कि जिला ऊना में शराब बिक्री के लिए रात 10 बजे तक का समय निर्धारित है। बार, पब, होटल और शराब ठेके निर्धारित समय के भीतर ही बिक्री सुनिश्चित करें। समय के बाद शराब वितरण के मामलों में दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 100 से अधिक लीकर वेंड हैं, जिनमें से केवल कुछ को ही अहाता संचालन की अनुमति है। एसपी ने स्पष्ट किया कि जिन विक्रेताओं के पास अहाता संचालन की अनुमति नहीं है, वे तुरंत अहाता बंद करें, अन्यथा लिकर वेंड संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    अवैध गतिविधियों की शिकायतों का स्वागत
    एसपी ने आम जनता से अपील की कि यदि अवैध खनन या शराब संबंधी गतिविधियों की सूचना मिलती है तो वे पुलिस को अवश्य सूचित करें। नागरिक ऐसी जानकारी उनके निजी मोबाइल नंबर पर टेक्स्ट या व्हाट्सएप के माध्यम से भी दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

    हथियार जमा करवाने के निर्देश
    जिले के सभी लाईसेंसधारियों को 26 नवम्बर यानि बुधवार तक अपने हथियार जमा करवाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। सत्यापन उपरांत ही आवश्यक लाइसेंस धारकों को पुनः अनुमति प्रदान की जाएगी। एसपी अमित यादव ने स्पष्ट कहा कि जिला में कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन हर हाल में शांति, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    डीसी चौक से मैहतपुर बैरियर मार्ग पर प्रतिबंध
    डीसी चौक से मैहतपुर बैरियर सड़क तक भारी वाहनों की आवाजाही को विनियमित किया है। जिला प्रशासन ने यह निर्णय ऊना शहर में बढ़ते जाम और आम जनता की परेशानी को मध्यनज़र रखते हुए लिया है। टिप्परों की आवाजाही को इस पूरे मार्ग पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। व्यवसायिक भारी वाहनों की आवाजाही सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक बंद की गई है। प्रतिबंध अवधि में वाहन झलेड़ा-डीसी चौक-संतोषगढ़-अजौली मोड़ मार्ग का उपयोग करेंगे। इसके साथ ही, लोडिंग-अनलोडिंग पर भी सुबह 8 से रात 9 बजे तक रोक रहेगी।

    खनन गतिविधियों पर पूर्ण रोक, वाहनों की आवाजाही बंद
    जिला प्रशासन ने खनन संबंधित गतिविधियों पर पूर्ण बैन लगा दिया है। वैध खनन के लिए भी समय और कॉरिडोर तय कर दिए गए हैं। जिले में शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक सभी प्रकार की खनन गतिविधियां पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दी गई हैं। इसी अवधि में खनन से जुड़े वाहनों और सामग्री के परिवहन पर भी सख्त रोक लगाई गई है। वैध खनन लीज धारकों को सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खनन कार्य की अनुमति रहेगी, लेकिन खनन सामग्री ढुलाई के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही अनुमति होगी। आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल दंडात्मक कार्रवाई होगी।

    ढुलाई के लिए विशेष कॉरिडोर चिन्हित
    उपायुक्त ने बताया कि निर्धारित समय अवधि के भीतर सामग्री ढुलाई के लिए विशेष कॉरिडोर भी चिन्हित किए गए हैं। सभी लीजधारकों को निर्धारित समय और निर्धारित मार्ग का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। इन रूट पर निगरानी के लिए चेकपोस्ट बनाई गई हैं। इनमें ऊना से नंगल वाया मैहतपुर, टाहलीवाल से गढ़शंकर( भंगला रोड़ वाया बाथड़ी), दुलैहड़ से गढ़शंकर वाया गोंदपुर जयचंद, जननी से माहलपुर वाया जननी खड्ड, घालूवाल से होशियारपुर वाया पंडोगा, गगरेट से होशियारपुर वाया आशा देवी बैरियर, वीरभद्र चैक से नंगल वाया सैजोवाल बैरियर, अजौली से पंजाब की ओर और दौलतपुर से तलवाड़ा वाया मरबाड़ी कॉरिडोर तय किया गया है।

    इसके साथ ही, आज स्टोन क्रशर एसोसिएशन ऊना ने अवैध खनन के विरुद्ध जिला प्रशासन के कड़े फैसलों के अनुपालन में अपनी तत्परता प्रदर्शित की है। एसोसिएशन ने कहा कि भारी वाहनों की आवाजाही संबंधी नई नियमावली से उन्हें कुछ असुविधा हो सकती है, लेकिन वे इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। गैर-कानूनी गतिविधियों पर हर तरह की सख्ती को वे स्वीकार करते हैं। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि जिले के व्यापक हित, सुव्यवस्थित व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे प्रशासन के साथ मजबूती से खड़े हैं। हालांकि, एसोसिएशन ने डीसी और एसपी से मिलकर कुछ स्थानों पर वाहनों की आवाजाही के रूट में संशोधन का निवेदन भी किया है।

  • ऊना में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने को डीसी ने सभी लाइसेंसधारकों को हथियार और गोला-बारूद तुरंत जमा कराने का आदेश

    ऊना में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने को डीसी ने सभी लाइसेंसधारकों को हथियार और गोला-बारूद तुरंत जमा कराने का आदेश

    ऊना जिला प्रशासन ने हालिया गोलीबारी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी लाइसेंसधारकों को 26 नवंबर तक अपने हथियार और गोला-बारूद जमा कराने का निर्देश दिया है। आदेश का पालन न करने पर बीएनएसएस की धारा 163 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    ऊना/वीरेंद्र बन्याल

    कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सख्त कदम
    डीसी ऊना जतिन लाल ने जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हथियार लाइसेंसधारकों के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार जिले के सभी लाइसेंसधारी व्यक्तियों को अपने हथियार और गोला-बारूद नजदीकी पुलिस थाने या अधिकृत आर्म्स एवं एम्यूनिशन डीलर के पास 26 नवंबर तक जमा करवाने होंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों की अवहेलना होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

    गोलीबारी की घटनाओं के बाद लिया गया निर्णय
    हाल ही में जिले में हुई गोलीबारी की घटनाओं को देखते हुए जिलादंडाधिकारी ने बीएनएसएस की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है। आदेश अगले निर्देशों तक प्रभावी रहेगा। सभी थाना प्रभारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। जमा करने की प्रक्रिया के दौरान पुलिस थाने और अधिकृत डीलर रिसिप्ट जारी कर सुरक्षित रख-रखाव सुनिश्चित करेंगे। आदेश समाप्त होने के बाद जमा किए गए हथियार वापस कर दिए जाएंगे।

    स्क्रीनिंग कमेटी की समीक्षा के बाद उठाया कदम
    डीसी और एसपी की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग कमेटी ने जिले में मौजूद सभी लाइसेंसी हथियारों की स्थिति की समीक्षा की थी। कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कमेटी ने सुझाव दिया कि सभी लाइसेंसधारकों से हथियार और गोला-बारूद जमा कराए जाएं। इसी सिफारिश के आधार पर यह आदेश जारी किया गया।

    कुछ श्रेणियों को मिलेगी छूट
    यह आदेश सशस्त्र बलों, पैरामिलिट्री, पुलिस, होम गार्ड्स, बैंक सुरक्षा गार्ड्स और अन्य कानून व्यवस्था से जुड़े कर्मियों पर लागू नहीं होगा। सेल्फ-प्रोटेक्शन लाइसेंस वालों के लिए पुलिस खतरे की स्थिति की गहन जांच करेगी। जिन व्यक्तियों पर तत्काल खतरा प्रमाणित होगा, उन्हें इस आदेश से छूट दी जाएगी।

  • डीसी जतिन लाल का कड़ा एक्शन : अवैध खनन, शराब और भारी वाहनों पर ताबड़तोड़ सख्ती लागू

    डीसी जतिन लाल का कड़ा एक्शन : अवैध खनन, शराब और भारी वाहनों पर ताबड़तोड़ सख्ती लागू

    ऊना/वीरेंद्र बन्याल

    जिला उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए तीन बड़े फैसले लागू करते हुए साफ कर दिया है कि अब किसी भी प्रकार के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने अवैध खनन, देर रात चलने वाले बार–क्लब और भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही पर तत्काल प्रभाव से सख्त रोक लगा दी है।
    इन आदेशों के बाद जिला में सुरक्षा, शांति और पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक कार्रवाई और कड़ा अनुशासन लागू हो गया है।

    अवैध गतिविधियों पर प्रशासन दो कदम आगे बढ़कर करेगा कार्रवाई
    उपायुक्त ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए कहा कि अवैध खनन, कानून तोड़ने वालों और बाहरी शरारती तत्वों के खिलाफ अब तत्पर और तेज़ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और खनन विभाग को सभी आदेशों का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

    बार, क्लब व रेस्तरां रात 10 बजे तक अनिवार्य रूप से बंद
    जिले में सभी लाइसेंसधारी बार, क्लब, पब और रेस्टोरेंट को प्रतिदिन रात 10 बजे तक बंद करना अनिवार्य किया गया है। आदेश उल्लंघन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। यह कदम कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के मद्देनज़र उठाया गया है।

    स्वां व सहायक नदियों में अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध
    स्वां नदी तथा उसकी सहायक नदियों—बाथू, बाथड़ी, संतोषगढ़, खन्ना, फतेहपुर आदि क्षेत्रों में अवैध खनन पर पूर्ण रोक लगा दी गई है। सभी पूर्व आदेश रद्द कर दिए गए हैं और बिना अनुमति किसी भी प्रकार का उत्खनन पूरी तरह वर्जित रहेगा।
    खनन में प्रयुक्त जेसीबी, ट्रैक्टर, टिपर, मशीनरी तत्काल जब्त की जाएगी और दोषियों पर FIR दर्ज होगी। यह आदेश नदी किनारों पर लो-हाइट बैरियर स्थापित होने तक प्रभावी रहेगा।

    डीसी चौक से मैहतपुर बैरियर रोड पर टिप्परों की आवाजाही बैन
    बढ़ते जाम और शहर की परेशानी को ध्यान में रखते हुए डीसी ने इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित कर दी है।
    सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक व्यावसायिक भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। प्रतिबंध अवधि में वैकल्पिक रूट—झलेड़ा–डीसी चौक–संतोषगढ़–अजौली मोड़ निर्धारित किया गया है।

    खनन कार्य और ढुलाई पर समयबद्ध सख्त नियम लागू
    जिले में खनन गतिविधियां शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक पूर्ण प्रतिबंधित हैं।
    वैध लीजधारकों को सुबह 6 से शाम 5 बजे तक खनन करने और सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ही ढुलाई की अनुमति होगी।
    उल्लंघन पर तत्काल दंडात्मक कार्रवाई होगी।

    खनन ढुलाई के लिए विशेष कॉरिडोर फाइनल
    सभी वाहनों को केवल निर्धारित कॉरिडोर का ही उपयोग करना होगा—
    • ऊना–नंगल वाया मैहतपुर
    • टाहलीवाल–गढ़शंकर वाया बाथड़ी
    • दुलैहड़–गढ़शंकर वाया गोंदपुर जयचंद
    • जननी–माहलपुर वाया जननी खड्ड
    • घालूवाल–होशियारपुर वाया पंडोगा
    • गगरेट–होशियारपुर वाया आशा देवी बैरियर
    • वीरभद्र चौक–नंगल वाया सैजोवाल
    • अजौली–पंजाब रूट
    • दौलतपुर–तलवाड़ा वाया मरबाड़ी

    अन्य किसी भी मार्ग का उपयोग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    शराब ठेकों और अहातों की टाइमिंग निश्चित
    सभी शराब ठेकों पर बिक्री रात 10 बजे तक ही होगी और इसके बाद ठेके व अहाते पूरी तरह बंद किए जाएंगे।
    अनरजिस्टर्ड अहाते तुरंत बंद करने और पंजीकरण पूर्ण होने तक संचालन न करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

  • राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में सड़क सुरक्षा पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रखे प्रभावशाली विचार

    राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में सड़क सुरक्षा पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रखे प्रभावशाली विचार

    राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा पर आधारित प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए जागरूकता का मजबूत संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को यातायात अनुशासन और जिम्मेदार नागरिकता के महत्व से जोड़ना रहा।

    ऊना/वीरेंद्र बन्याल

    प्रतियोगिता का उद्देश्य और आयोजन
    उप तहसील जोल व ग्राम पंचायत चौकीमन्यार के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब ने सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष प्रतियोगिता आयोजित की। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राम सिंह ने संचालन करते हुए प्राचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा का स्वागत किया और प्रतियोगिता की रूपरेखा साझा की।

    विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी
    महाविद्यालय के विभिन्न वर्गों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम जैसे मुद्दों पर प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में प्रो. कविता की भूमिका महत्वपूर्ण रही और उन्होंने प्रतिभागियों को मूल्यांकन के दौरान प्रोत्साहित किया।

    घोषित परिणाम और विजेता विद्यार्थी
    श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर घोषित परिणाम —
    प्रथम स्थान: सूर्यवीर (बीए द्वितीय वर्ष)
    द्वितीय स्थान: तमन्ना (बीए प्रथम वर्ष)
    तृतीय स्थान: कर्णवीर (बीए द्वितीय वर्ष)

    प्राचार्य का संदेश और कार्यक्रम का समापन
    प्राचार्य डॉ. राणा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि छात्र जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज में सड़क सुरक्षा का संदेश आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम का समापन डॉ. राम सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. कविता चौहान, डॉ. रामकुमार नेगी, डॉ. राम सिंह, डॉ. सुमन डोगरा और प्रो. नवीन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

  • ऊना में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से सैकड़ों निराश्रित बच्चों को नई सुरक्षा और भविष्य का आधार मिला

    ऊना में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से सैकड़ों निराश्रित बच्चों को नई सुरक्षा और भविष्य का आधार मिला

    ऊना जिले में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना ने दो वर्षों में निराश्रित बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता का मजबूत आधार दिया है। योजना के विभिन्न प्रावधानों के तहत 3.63 करोड़ रुपये की सहायता जारी की गई, जिससे बच्चों को सम्मानजनक जीवन और स्वावलंबन का रास्ता मिला।

    ऊना/वीरेंद्र बन्याल

    योजना ने बदला असहाय बच्चों का जीवन
    ऊना में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना ने अभिभावक-विहीन और असहाय बच्चों को नई दिशा दी है। आईसीडीएस विभाग के अनुसार, सामाजिक सुरक्षा मद में 294 बच्चों को 2 करोड़ 27 लाख रुपये से अधिक राशि दी गई, जिसने उनके जीवन में बुनियादी स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित की।

    शिक्षा और कौशल विकास के लिए व्यापक सहायता
    उच्च शिक्षा के लिए 60 विद्यार्थियों को 26 लाख 44 हजार रुपये और व्यावसायिक प्रशिक्षण हेतु 35 युवाओं को लगभग आठ लाख रुपये प्रदान किए गए। कोचिंग सहायता, स्किल डेवलपमेंट और माइक्रो एंटरप्राइज के लिए भी कई बच्चों और युवाओं को वित्तीय सहयोग मिला, जिससे वे अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में आगे बढ़ सके।

    सामाजिक सहायता से मिला मजबूत संबल
    योजना के सामाजिक घटकों में विवाह अनुदान, आवास निर्माण, त्योहार भत्ता और वस्त्र भत्ता शामिल हैं। अब तक 25 लाभार्थियों को 50 लाख रुपये और आवास निर्माण के लिए 23 परिवारों को 34 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए। आफ्टर-केयर सेवाओं के तहत भी 28 लाभार्थियों को आवश्यक आर्थिक सहायता दी गई।

    सुक्खू सरकार निभा रही असली अभिभावक की भूमिका
    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सोच के अनुरूप राज्य सरकार अनाथ बच्चों को “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” के रूप में संपूर्ण संरक्षण दे रही है। बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, वस्त्र, कोचिंग, आवास और पॉकेट मनी जैसी सभी सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

    योजना का दायरा हुआ और व्यापक
    सरकार ने हाल ही में योजना का विस्तार करते हुए ट्रांसजेंडर समुदाय, परित्यक्त बच्चों और एकल नारियों को भी इसमें शामिल किया है। एकल नारियों के लिए 2500 रुपये मासिक सामाजिक सुरक्षा राशि का प्रावधान किया गया है, जिससे उन्हें स्थायी आर्थिक सहारा प्राप्त हो सके।

    प्रशासन का लक्ष्य—कोई भी पात्र बच्चा न रहे वंचित
    उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि प्रशासन प्रत्येक पात्र बच्चे तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए पारदर्शिता व त्वरित कार्यप्रणाली के साथ कार्य कर रहा है। विभागीय समन्वय को मजबूत करते हुए सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से बाहर न रह जाए।

  • Traffic Diversion / पंजावर–बाथड़ी मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया के चलते आवागमन बंद, यातायात वैकल्पिक रूट पर डायवर्ट

    Traffic Diversion / पंजावर–बाथड़ी मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया के चलते आवागमन बंद, यातायात वैकल्पिक रूट पर डायवर्ट

    पंजावर–बाथड़ी मार्ग पर स्थित आरसीसी पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण एहतियातन सड़क पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है। प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग पालकवाह–ललड़ी–नंगल कलां–जटपुर रोड की ओर डायवर्ट कर दिया है।

    ऊना/वीरेंद्र बन्याल

    क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण सड़क पर आवागमन बंद
    पंजावर–बाथड़ी मार्ग (आरडी 32/350) पर स्थित आरसीसी पुलिया में क्षति आने के बाद सड़क को अगले आदेशों तक बंद रखा जाएगा। जिला प्रशासन ने यह निर्णय जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को रोका जा सके।

    यातायात व्यवस्था बनाए रखने को वैकल्पिक मार्ग निर्धारित
    उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए वाहनों को पालकवाह–ललड़ी–नंगल कलां–जटपुर रोड पर डायवर्ट किया गया है। यह रूट तब तक लागू रहेगा जब तक कि क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो जाता।

    अग्रिम चेतावनी और सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश
    उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सड़क बंद होने और वैकल्पिक रूट की जानकारी देने के लिए समय रहते चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 और 116 के अंतर्गत जारी किए गए हैं और जन सुरक्षा सर्वोपरि है।

  • राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में सड़क सुरक्षा विषय पर चार्ट व नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित, छात्रों ने रचनात्मकता से दिया जागरूकता संदेश

    राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में सड़क सुरक्षा विषय पर चार्ट व नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित, छात्रों ने रचनात्मकता से दिया जागरूकता संदेश

    राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों पर चार्ट मेकिंग व नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रों ने आकर्षक और प्रभावशाली संदेशों के साथ सड़क सुरक्षा के महत्व को प्रस्तुत किया।

    ऊना/वीरेंद्र बन्याल

    चार्ट मेकिंग व नारा लेखन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
    उप तहसील जोल और ग्राम पंचायत चौकीमन्यार के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियम विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की। चार्ट मेकिंग में काजल प्रथम, पलक द्वितीय और मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। नारा लेखन प्रतियोगिता में काजल ने पहला, शालिनी ने दूसरा और निकिता ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    प्रतियोगिता का मूल्यांकन फैकल्टी सदस्यों ने किया
    नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन सुमन डोगरा ने किया, जबकि चार्ट लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभाओं का मूल्यांकन रामकुमार नेगी ने किया। छात्रों की रचनात्मकता और संदेश को निर्णायकों ने सराहा।

    प्राचार्य ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर दिया संदेश
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य बलविंदर सिंह राणा उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बदलते यातायात स्वरूप के बीच चालक की जिम्मेदारी सड़क सुरक्षा की मूल बुनियाद है। उन्होंने छात्रों को सुरक्षित ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों के पालन के महत्व पर प्रेरित किया।

    एनएसएस, इको क्लब और अन्य इकाइयों की सक्रिय भागीदारी
    कार्यक्रम में एनएसएस इकाई, इको क्लब, ऊर्जा क्लब, रेड रिबन क्लब, प्रबंधन सेल और रेड क्रॉस क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कॉलेज के प्राध्यापक वर्ग — कविता कौशल, रामकुमार नेगी, राम सिंह, सुमन डोगरा तथा अन्य कर्मचारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।