Loading...
una

ऊना / फ्रेंड्स कॉलोनी प्रतिनिधि मंडल जलभराव समस्या को लेकर मिला नगर निगम आयुक्त मनोज कुमार से

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 26 Nov 2025 • 1 Min Read

फ्रेंड्स कॉलोनी में हर वर्ष होने वाली जलभराव की समस्या को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार से मुलाकात की। बैठक में नाले से जुड़े तकनीकी समाधान और विभागीय समन्वय पर चर्चा हुई।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जलभराव समाधान को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा
प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों रविंद्र पाठक और राकेश सूरज ने जानकारी दी कि बैठक में संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि बराद्वारी टक्का रोड पर बने नाले का कार्य अवार्ड हो चुका है और इसका लेआउट भी तैयार है। जलशक्ति विभाग के साथ मिलकर नाले को खड्ड तक जोड़ने की प्रक्रिया पर वार्ता जारी है।

जलशक्ति विभाग और नगर निगम जल्द कार्य आरंभ करेंगे
उन्होंने बताया कि अधिकारियों के स्तर पर समाधान विकल्पों पर फाइनल चर्चा चल रही है और कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इससे पहले भी जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है, जिसमें तकनीकी पहलुओं पर विचार हुआ था। दोनों विभाग समन्वय बनाकर कार्य जल्द शुरू करवाने की दिशा में बढ़ रहे हैं।

प्रतिनिधि मंडल के ये सदस्य रहे शामिल
बैठक में फ्रेंड्स कॉलोनी प्रतिनिधि मंडल की ओर से रविंद्र पाठक, दिलबाग सिंह, जगतराम कौशल, सुमन शर्मा, अनिल कुमार, सुरजीत सिंह, अनूप कुमार, मानवीर सिंह और राकेश सूरज मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने जलभराव समस्या के स्थायी समाधान को प्राथमिकता देने की मांग रखी तथा नगर निगम व जलशक्ति विभाग के सहयोगात्मक प्रयासों पर उम्मीद जताई।