लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

DA Hike / मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में दो फीसदी की बढ़ोतरी; कैबिनेट से मंजूरी

हिमाचलनाउ डेस्क | 28 मार्च 2025 at 4:40 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

DA Hike: देश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नया महंगाई भत्ता 1 जनवरी, 2025 से लागू होगा।

DA Hike: देश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नया महंगाई भत्ता 1 जनवरी, 2025 से लागू होगा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते व महंगाई राहत (डीए व डीआर) में 2% की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को इसका एलान किया। इस संशोधन के साथ, डीए और डीआर 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। इससे कर्मचारियों के वेतन और रिटायर्ड कर्मचारियों के पेंशन में वृद्धि होगी। पिछली बार डीए में वृद्धि जुलाई 2024 में हुई थी, जब इसे 50% से बढ़ाकर 53% किया गया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कैबिनेट के फैसले का एलान करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अतिरिक्त डीए और डीआर से जुड़ा फैसला 01 जनवरी 2025 से लागू होगा और सरकार इस मद में अतिरिक्त 7,716 करोड़ रुपये खर्च करेगी। अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के 12 महीने के औसत में वृद्धि के आधार पर डीए की दर तय की जाती है। डीए वृद्धि मद में सरकार इस वृद्धि के बाद अतिरिक्त 3,622 रुपये खर्च करेगी। वहीं डीआर मद में 2,992 रुपये का अतिरिक्त खर्चा आएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]