Loading...

चंबा में पिता पर छह वर्षीय बच्चे को रावी नदी में फेंकने का आरोप, तलाश जारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक पिता पर अपने छह वर्षीय बच्चे को रावी नदी में फेंकने का आरोप लगा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी चंबा दिनेश शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ नदी के किनारे संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

चंबा

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई और रावी नदी के आसपास के क्षेत्र में बच्चे की खोज शुरू की। पुलिस के साथ स्थानीय लोग भी तलाश अभियान में सहयोग कर रहे हैं। टीम नदी के किनारे-किनारे बच्चे का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाकर यह पता लगाने में लगी है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई।

घटना की जांच जारी

पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि बच्चे की तलाश जारी है। पुलिस टीम मौके पर मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों तथा इससे जुड़ी अन्य परिस्थितियों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल बच्चे का पता लगाने के लिए रावी नदी और इसके आसपास के संभावित क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है।