Loading...

मेरा युवा भारत पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला समन्वय समिति की पहली बैठक आयोजित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 10 Jul 2026 • 1 Min Read

चंबा में मेरा युवा भारत के तहत जिला समन्वय समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोर्टल पर पंजीकरण, कौशल विकास, रोजगार, जागरूकता कार्यक्रमों और विभिन्न विभागों के समन्वय से युवाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर चर्चा की गई।

चंबा

जिला समन्वय समिति की पहली बैठक आयोजित

मेरा युवा भारत, चंबा के तत्वावधान में जिला युवा सेवाएं अधिकारी राहुल गर्ग की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की प्रथम बैठक मेरा युवा भारत कार्यालय, चंबा में आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि जिला समन्वय समिति का गठन 7 जुलाई 2026 को किया गया था।

पंजीकरण अभियान और विभागीय समन्वय पर हुई चर्चा

बैठक में जिले में चल रहे इंटेंसिव रजिस्ट्रेशन ड्राइव की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं का मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध अवसरों की जानकारी व्यापक स्तर तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।

रोजगार, कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर फोकस

बैठक के दौरान खेल विभाग और मेरा युवा भारत के बीच समन्वय को मजबूत बनाने, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर बताया गया कि मेरा युवा भारत पोर्टल के माध्यम से आईआईएससी बेंगलुरु के सहयोग से सेमीकंडक्टर विषय पर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। बी.टेक. स्नातक अभ्यर्थी इस प्रशिक्षण के लिए पात्र हैं और इच्छुक उम्मीदवार पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

जागरूकता कार्यक्रमों पर भी हुई चर्चा

बैठक में एचआईवी/एड्स एवं टीबी (क्षय रोग) के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा इन विषयों पर संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर भी चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने विभिन्न विभागों के समन्वय से युवाओं के हित में कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन पर सहमति व्यक्त की।

Related Topics: