Loading...

चंबा में पंचायती राज चुनाव-2026 के लिए 11 से 24 मई तक पूर्वाभ्यास कार्यक्रम निर्धारित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 3 Hours Ago • 1 Min Read

Himachalnow / चंबा

पंचायती राज चुनाव-2026 के सुचारू संचालन को लेकर चंबा में निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पूर्वाभ्यास कार्यक्रम 11 मई से 24 मई तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मतदान प्रक्रिया और निर्वाचन व्यवस्थाओं से संबंधित प्रशिक्षण चरणबद्ध तरीके से दिया जाएगा।

चम्बा

निर्वाचन ड्यूटी स्टाफ के लिए आयोजित होगा पूर्वाभ्यास कार्यक्रम

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि पंचायती राज चुनाव-2026 के सफल और व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों के लिए पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 11 मई से 24 मई तक विभिन्न विकास खंडों में निर्धारित तिथियों के अनुसार चरणबद्ध रूप से संपन्न होगा, जिसमें निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी सभी आवश्यक गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विभिन्न विकास खंडों में अलग-अलग तिथियों पर होगा प्रशिक्षण

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम पूर्वाभ्यास विकास खंड भरमौर में 14 मई, भटियात में 11 मई, चम्बा, मैहला और सलूणी में 13 मई, पांगी में 18 मई तथा तीसा में 14 मई को आयोजित किया जाएगा। द्वितीय पूर्वाभ्यास भरमौर, भटियात, चम्बा, मैहला एवं सलूणी में 18 मई को तथा तीसा में 21 मई को होगा। इसी प्रकार सभी विकास खंडों में तृतीय पूर्वाभ्यास 24 मई को आयोजित किया जाएगा।

मतदान प्रक्रिया और प्रबंधन की दी जाएगी जानकारी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूर्वाभ्यास के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया, मतदान केंद्र प्रबंधन तथा निर्वाचन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदान दल अपने दायित्वों का निर्वहन निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कर सकें तथा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।

Related Topics: