Loading...

दिवाली अवकाश में 8 से 15 नवंबर तक बंद रहेगा हिमाचल हाईकोर्ट, जरूरी मामलों के लिए विशेष पीठ

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 10 Mins Ago • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में दिवाली के कारण 8 से 15 नवंबर तक अवकाश रहेगा। इस अवधि में असाधारण या अत्यधिक जरूरी कानूनी मामलों की सुनवाई के लिए अलग व्यवस्था की गई है। मुख्य न्यायाधीश के आदेश पर 10 नवंबर को विशेष एकल पीठ बैठेगी और अत्यावश्यक पाए जाने वाले मामलों पर सुनवाई करेगी।

शिमला

हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक मंगलवार, 10 नवंबर को गठित विशेष एकल पीठ में न्यायाधीश योगेश जसवाल बैठेंगे। रजिस्ट्रार प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दिवाली की छुट्टियों के दौरान सभी मामलों को सूचीबद्ध नहीं किया जाएगा। सुनवाई के लिए केवल उन्हीं मामलों को शामिल किया जाएगा, जिनमें असाधारण या अत्यधिक तात्कालिकता पाई जाएगी।

Related Topics: •