Loading...

Chamera Dam / 19 जून की रात से 21 जून तक चमेरा-III जलाशय से छोड़ा जाएगा पानी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 5 Hours Ago • 1 Min Read

Chamera Dam : चमेरा-III पावर स्टेशन, खड़ामुख स्थित जलाशय से 19 जून की रात 11:30 बजे से 21 जून की दोपहर लगभग 4:00 बजे तक चरणबद्ध और नियंत्रित तरीके से पानी छोड़ा जाएगा। परियोजना प्रबंधन ने निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

चंबा

चमेरा-III पावर स्टेशन, खड़ामुख के महाप्रबंधक (विद्युत) टिकेश्वर प्रसाद ने बताया कि जलाशय से पानी छोड़ने की प्रक्रिया 19 जून की रात 11:30 बजे आरंभ होगी और 21 जून की दोपहर लगभग 4:00 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान बांध के गेट खोलकर जलाशय का पानी नियंत्रित एवं चरणबद्ध तरीके से छोड़ा जाएगा ताकि नदी में प्राकृतिक प्रवाह को बहाल किया जा सके।

निचले क्षेत्रों में बढ़ सकता है जलस्तर

उन्होंने बताया कि जलाशय से पानी छोड़े जाने के कारण बांध के निचले क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में नदी के आसपास रहने वाले लोगों और क्षेत्र में आने-जाने वालों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

सायरन और हूटर से दी जाएगी सूचना

महाप्रबंधक ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत पानी छोड़े जाने से पहले सायरन और हूटर बजाकर लोगों को सतर्क किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संबंधित क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों के प्रधानों को भी पूर्व सूचना उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि स्थानीय स्तर पर लोगों को समय रहते जानकारी दी जा सके।

सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील

परियोजना प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं। साथ ही प्रशासन और परियोजना प्रबंधन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Related Topics: