Loading...

चेस्टर हिल विवाद पर CPIM का हमला, न्यायिक जांच की मांग

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 18 Apr 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / सोलन

जिला सोलन के चेस्टर हिल मामले को लेकर माकपा (CPIM) ने एक बार फिर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने कथित गड़बड़ी के आरोपों को दोहराते हुए कार्यकारी मुख्य सचिव संजय गुप्ता को पद से हटाने और पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। CPIM के राज्य सचिव संजय चौहान ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी।

सोलन

जिला सोलन के चेस्टर हिल मामले को लेकर माकपा (CPIM) ने एक बार फिर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने कथित गड़बड़ी के आरोपों को दोहराते हुए कार्यकारी मुख्य सचिव संजय गुप्ता को पद से हटाने और पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है।CPIM के राज्य सचिव संजय चौहान ने कहा कि सरकार इस मामले में अपनी जवाबदेही से पीछे नहीं हट सकती। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की, तो पार्टी इस मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि चेस्टर हिल प्रोजेक्ट में नियमों की अनदेखी की गई है। बताया कि तहसीलदार और एसडीएम स्तर पर जांच रिपोर्ट में धारा-118 के उल्लंघन के प्रमाण सामने आ चुके हैं, इसके बावजूद न तो निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई है और न ही फ्लैट्स की बिक्री पर कोई प्रतिबंध लगाया गया है।मामले में ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट (जेडीए) को लेकर भी विवाद सामने आया है। आरोप है कि बाहरी राज्यों के निवेशकों ने स्थानीय लोगों के नाम का उपयोग कर जमीन खरीदी और उस पर करोड़ों रुपये का प्रोजेक्ट विकसित किया।

CPIM का कहना है कि धारा-118 का उद्देश्य प्रदेश की भूमि को बाहरी प्रभाव से सुरक्षित रखना है, लेकिन इस तरह के मामलों में नियमों को दरकिनार कर बड़े प्रोजेक्ट खड़े किए जा रहे हैं।पार्टी ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के मामलों पर रोक लगाई जा सके।