उप मंडल बंगाणा के छपरोह कलां में हिमाचल हेल्पिंग हैंड्स द्वारा निशुल्क हेल्थ कैंप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन।
Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत छपरोह कलां में हिमाचल हेल्पिंग हैंड्स द्वारा निशुल्क हेल्थ कैंप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य जांच करवाई और रक्तदान भी किया। करीब 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जबकि सैकड़ों लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की गई।
ऊना
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत छपरोह कलां में हिमाचल हेल्पिंग हैंड्स द्वारा निशुल्क हेल्थ कैंप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वस्थ ग्राम, स्वस्थ समाज के संदेश के साथ आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के लोगों ने काफी संख्या में हिस्सा लेकर न केवल अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई, बल्कि रक्तदान कर समाज सेवा में भी योगदान दिया।शिविर के दौरान करीब 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा।
रक्तदाताओं में युवाओं के साथ-साथ कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। लोगों को घर के नजदीक ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा मिलने से खासा लाभ मिला। इस अवसर पर जनरल सर्जन डॉ० इंदरमोहन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ० मुकेश कुमार, हदय रोग विशेषज्ञ डॉ० बिलाल राशिद और नेत्र विशेषज्ञ डॉ० हर्ष भारमोता सहित विशेषज्ञों की टीम ने करीब 250 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा। इस दौरान 150 नेत्र रोगियों को फ्री चश्में वितरित किए गए। शिविर के दौरान 120 लोगों के फ्री फुल बॉडी टेस्ट किए गए।
साथ ही निशुल्क दवाईयां भी दी गई। हिमाचल हेल्पिंग हैंड्स के चेयरमैन नीरज ठाकुर ने बताया कि संस्था का उद्देश्य दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाना है, ताकि किसी भी व्यक्ति को इलाज के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुमित शर्मा, उपाध्यक्ष मोहित शर्मा, सचिव रोहित धीमान, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार, सदस्य बंटी ठाकुर, शुभम शर्मा, रेशम लवाना, विशाल ठाकुर, राहुल ठाकुर, रोहित ठाकुर, सनी ठाकुर व सुनील शर्मा सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
